] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Surya Ka Singh Rashi Mai Gochar Ka Rashifal

Surya Ka Singh Rashi Mai Gochar Ka Rashifal(17 august 2026), Singh Rashi Mai Surya ka Gochar kab hoga, Impact of Sun Transit in Leo Sign in hindi. **17 अगस्त 2026** को, **सूर्य अपनी ही राशि सिंह** में गोचर  करेंगे , जो एक शक्तिशाली खगोलीय परिवर्तन का प्रतीक है। ये  गोचर और भी महत्वपूर्ण बनेगा क्योंकि ** सूर्य सिंह राशि में केतु ** के साथ युति  करेंगे और साथ ही इसी दिन सूर्य केतु के नक्षत्र मघा में भी प्रवेश करेंगे । यह दुर्लभ संयोग एक प्रबल कर्म प्रभाव उत्पन्न करेगा पर साथ ही भ्रमित भी करेगा. चूँकि सिंह राशि नेतृत्व, शक्ति, रचनात्मकता और अधिकार की राशि है, इसलिए यह गोचर सभी राशियों के लिए चुनौतियाँ और अवसर दोनों लेकर आएगा । जहाँ सूर्य जीवन शक्ति, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करता है, वहीं केतु वैराग्य, आध्यात्मिकता और पिछले जन्मों के कर्मों का प्रतीक है। इनकी युति आत्म-साक्षात्कार के क्षणों को जन्म दे सकती है, लेकिन साथ ही अहंकार के टकराव, नेतृत्व में भ्रम, या करियर और अधिकार के मामलों में अचानक बदलाव भी ला सकती है। Surya Ka Singh Rashi Mai Gochar 2026: ग्रह...

Moolank 9 Wale Bhagya Kaise Jagaayen

मूलांक 9 वाले व्यक्तियों के गुण, कैसे जगाएं अपना भाग्य, कौन सा यन्त्र मूलांक 9 वाले व्यक्तियों का भाग्य जगाता है, कौन सा दिन भाग्शाली रहता है  , कौन सा रत्न धारण करें, अंक ज्योतिष मार्गदर्शन |

अगर आपका जन्म महीने की 9, 18,  या 27 को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होगा | मूलांक 9 का सम्बन्ध मंगल    ग्रह से है जो की शौर्य, शक्ति, साहस, ऊर्जा, क्रोध, स्वतंत्रता, आदि से सम्बन्ध रखता है |

about Moolank 9 Wale Bhagya Kaise Jagaayen as per ank jyotish in hindi
Moolank 9 Wale Bhagya Kaise Jagaayen

अंक ज्योतिष के हिसाब से अगर किसी का मूलांक 9 है और कुंडली में मंगल की स्थिति अच्छी हो तो ऐसे में जातक जीवन में मंगल की शक्ति के साथ जीवन जीता है और नाम, यश को प्राप्त करता है |  ऐसे जातक निडर होते हैं और अपने पराक्रम से जीवन जीते हैं | ऐसा भी देखा गया है की ऐसे लोग किसी भी क्षेत्र में क्यों ना प्रवेश करें, ये सफल होते हैं |

गोचर कुंडली में जब भी मंगल ग्रह की स्थिति कमजोर होती है तब तब मूलांक 9 वाले लोगो को कमजोरी महसूस होगी, जीवन में संघर्ष बढ़ जाएगा |

मंगल ग्रह अगर ज्यादा बली हो जाए तो ऐसे में जातक को अहंकारी, क्रोधी, और झगड़ालू बना देता है |

आइये अब जानते हैं मूलांक 9 वाले व्यक्तियों से सम्बंधित कुछ और ख़ास बातें :

  1. मूलांक 9 वाले लोग अपनी मेहनत, साहस और पराक्रम से अपना नाम करते हैं |
  2. मूलांक 9 वाले अपने मित्रो के लिए बहुत अच्छे हैं और शत्रुओ के लिए बहुत ही खतरनाक |
  3. आप नहीं चाहते हुए भी विवाद में पड़ जाते हैं जिसके कारण कोई ना कोई परेशानी खड़ी होती रहती है |
  4. आपके शत्रु भी बहुत होते हैं |
  5. उत्तेजना में आके आप जीवन में बहुत बड़े बड़े निर्णय ले लेते हैं जो की कई बार गलत भी होते हैं अतः ध्यान रखना चाहिए |
  6. मूलांक 9 वाले जातक अपने स्वाभिमान के साथ जीना पसंद करते हैं |
  7. आपको भूमि सम्बन्धी कार्य में लाभ मिलने के योग अच्छे रहते हैं |
  8. बौद्धिक कार्य के बजाय शारीरिक कार्य में आप ज्यादा सफल होते हैं |
  9. मूलांक 9 वाले जातक अगर खेल कूद, आर्मी, पुलिस, जैसे साहसिक कार्यो के साथ जुड़े तो बहुत सफल होते दीखते हैं |
  10. आप कला जगत में भी अगर प्रवेश करें तो अलग नाम कर लेते हैं |


Watch Video here:

आइये जानते हैं की मूलांक 9 के स्वामी मंगल अगर ख़राब स्थिति में हो तो जातक को कौन कौन सी बीमारियाँ या परेशानियाँ हो सकती है ?

  • जातक ऐसे में चुगली करने वाला बन सकता है, दुसरो की निंदा करने वाला हो सकता है|
  • अवैध संबंधो में फंस सकता है |
  • जातक झगडालू होता है और पारिवारिक सुख ऐसे में कम ही पाता है |
  • जीवन में दुर्घटनाओं का शिकार होता रहता है |
  • रक्त सम्बन्धी विकार से ग्रस्त रह सकता है |
  • काम विकार से परेशां हो सकते हैं |
  • भूमि से सम्बंधित कार्यो में भयंकर परेशानी हो सकती है |
  • प्रेम में असफल हो सकते हैं और अवसाद ग्रस्त रह सकते हैं |

मूलांक 9 वाले भाग्य का ज्यादा साथ पाने के लिए क्या करें :

आप अगर किसी कार्य की शुरुआत महीने की 9, 18, 27 तारीख को करते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा | और अगर इन तारीखों के साथ मंगलवार का साथ मिले तो आपके लिए बहुत ही अच्छा दिन होगा |


अंक 9 वालो को भाग्य का और साथ पाने के लिए लाल रंग स्तेमाल करें तो अच्छा  है | | जैसे आप चादर, रुमाल, कमीज, आदि लाल रंग का स्तेमाल कर सकते हैं | 

मूलांक 9 वालो के लिए कौन सा रत्न भाग्य जगाता है ?

आपका सम्बन्ध चूँकि मंगल ग्रह से है अतः मंगल के बल को बढाने के लिए मूलांक 9 वाले मूंगा रत्न धारण कर सकते हैं | मूंगा को अंग्रेजी में कोरल कहते हैं, फ़ारसी में मरजान कहते हैं |


मूलांक 9 वालो को भाग्य जगाने के लिए किनकी पूजा करनी चाहिए?

अगर आपका मूलांक 9 है तो रोज आपको मंगल की पूजा करनी चाहिए | साथ ही अगर आप रोज हनुमान जी की पूजा करें तो बहुत अच्छा है |

कौन सा यन्त्र मूलांक 9 वालों के लिए भाग्योदय का कारक रहेगा ?

आपको सिद्ध मंगल यन्त्र की स्थापना अच्छे महुरत में करके रोज उनके सामने आपको मंगल मंत्रो का जप करना चाहिए और किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्य को करने से पहले सिद्ध मंगल यन्त्र का दर्शन करना चाहिए |

आइये जानते हैं कुछ प्रसिद्ध हस्तियों के नाम जिनका मूलांक 9 रहा है और इन्होने पूरे विश्व में नाम किया है :

  • राम कृष्ण परम हंस, भारतीय सिद्ध जिन्होंने अनेक धर्मो की साधना करके सत्य को जाना, इनका जन्म 18 फ़रवरी को हुआ था |
  • चैतन्य महाप्रभु, भारतीय संत, इनका जन्म 18 फ़रवरी को हुआ था |
  • शशि कपूर, अभिनेता, इनका जन्म 18 मार्च को हुआ था |
  • महेंद्र कपूर, गायक, इनका जन्म 9 जनवरी को हुआ था |

तो देखा जाए तो मूलांक 9 वाले व्यक्तियों के कुंडली में अगर मंगल की स्थिति अच्छी हो तो इसमें कोई शक नहीं की ऐसे लोग जबरदस्त उर्जा से युक्त होते हैं, जुनूनी होते हैं, साहसिक होते हैं |

मंगल ग्रह के कमजोर होने पर गुणों में कमी नजर आती है, ऐसे में भाग्योदय के लिए मन्त्र, यंत्र और अन्य उपायों का सहारा अंक ज्योतिष से परामर्श करके करना चाहिए |

उम्मीद है इस लेख में आपको मूलांक 9 वाले लोगो से सम्बंधित काफी जानकारी प्राप्त हुई होगी | 


अगर आप जानना चाहते हैं की ग्रहों का असर आपके जीवन में क्या हो रहा है आपके अपने कुंडली अनुसार तो आप संपर्क कर सकते हैं ज्योतिष से |

Moolank 9 Predictions in hindi numerology

Moolank 8 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 7 Predictions in hindi numerology

Moolank 6 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 5 Predictions in hindi numerology

Moolank 4 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 3 Predictions in hindi numerology

Moolank 2 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 1 Predictions in hindi numerology


मूलांक 9 वाले व्यक्तियों के गुण, कैसे जगाएं अपना भाग्य, कौन सा यन्त्र मूलांक 9 वाले व्यक्तियों का भाग्य जगाता है, कौन सा दिन भाग्शाली रहता है, Personality Number 9- How to wake up fortune, कौन सा रत्न धारण करें, अंक ज्योतिष मार्गदर्शन |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...