] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Budh ka Kark Rashi Mai Gochar Ka Fal

Budh ka kark rashi mai gochar kab hoga, बुध का कर्क राशी में गोचर का क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर,  budh Ke Gochar Ka June 2026. Budh ka gochar kark rashi mai: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 22 जून को बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार, शिक्षा और तर्क के कारक हैं, जबकि कर्क राशि चंद्रमा की भावुक, संवेदनशील और पारिवारिक ऊर्जा से जुड़ी है। इस गोचर के दौरान निर्णयों में भावनाएं अधिक प्रभावी रहेंगी और लोगों की सोच व्यावहारिकता से अधिक संवेदनशीलता की ओर झुक सकती है। आइए जानते हैं चंद्र राशि के अनुसार इसका प्रभाव। बुध कन्या राशि में उच्च के होते हैं और मीन राशि में नीच के होते हैं |  22 June 2026 Somwar को बुध  ग्रह दिन में लगभग 3:07 बजे कर्क राशि में गोचर करेंगे | यहाँ ध्यान रखने वाली बात ये है की कर्क राशी में बुध शत्रु के हो जाते हैं अतः बहुत से लोगो के जीवन में काफी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे |  Budh ka gochar kark rashi mai Budh ka Kark Rashi Mai Gochar Ka Fal आइये जानते हैं की 12 राशियों पर बुध के कर्क राशि में गोचर का क्य...

Moolank 1 Wale Bhagya Kaise Jagaayen

मूलांक 1 वाले व्यक्तियों के गुण, कैसे जगाएं अपना भाग्य, कौन सा यन्त्र मूलांक 1 वाले व्यक्तियों का भाग्य जगाता है, कौन सा दिन भाग्शाली रहता है, कौन सा रत्न धारण करें, अंक ज्योतिष मार्गदर्शन |

अगर आपका जन्म महीने की 1, 10, 19, और 28 को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा | आप बहुत ही ख़ास है इस समाज के लिए, अपने परिवार के लिए क्यूंकि आपके मूलांक का सम्बन्ध सूर्य से है जो की नाम, यश, नेतृत्त्व क्षमता से सम्बन्ध रखते हैं | 

all about Moolank 1 Wale Bhagya Kaise Jagaayen in hindi jyotish
Moolank 1 Wale Bhagya Kaise Jagaayen

अगर अंक ज्योतिष के हिसाब से किसी का मूलांक 1 है और कुंडली में भी सूर्य बलवान हो तो ऐसे में जातक तेजस्वी, साहसी, कर्मठ, रचनात्मकता के गुणों से युक्त होता है | 

गर्मियों के मौसम में जब सूर्य का तेज पूर्ण रूप से रहता है तब आपके जीवन में भी बहुत पराक्रम दिखाई देगा, नए कार्यो में आप दिमाग लगा पायेंगे , कार्यो को बढाने के लिए आप और ज्यादा उत्साह से कार्य कर पायेंगे वहीँ जब सूर्य का तेज कम होता है जैसे ठण्ड के दिनों में और बारिश के दिनों में तब आपके उर्जा में भी कमी दिखाई दे सकती है |

आइये सबसे पहले जानते हैं की मूलांक 1 वाले व्यक्तियों में क्या क्या विशेषताएं देखने को मिल सकती है ?

  1. आपके अन्दर जबरदस्त जीवनी शक्ति होती है जिसके कारण जीवन में कैसी भी परिस्थिति हो आप डटकर सामना करते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं |
  2. मूलांक 1 वाले व्यक्तियों में साहस और नेतृत्त्व क्षमता भी खूब होती है जिसके कारण बचपन से ही ये अलग ही वर्चस्व रखते हैं अपने दोस्तों के बीच भी |
  3. किसी को अपना बना लेने की कला भी आपके अन्दर खूब होती है जिसके कारण मूलांक 1 वाले व्यक्तियों के संपर्क भी बहुत अच्छे होते हैं |
  4. मूलांक 1 वाले व्यक्तिय अगर नौकरी में हो तो भी अपना दबदबा कायम रखते हैं, पदोन्नति करते हुए अधिकारी बनने की क्षमता रखते हैं | अगर ऐसे लोग व्यापार में हो तो भी अपनी अलग छवि बन लेते हैं |
  5. मूलांक 1 वाले व्यक्तियों में उर्जा बहुत होती है जिससे खाली बैठना इन्हें पसंद नहीं होता है, अपने लक्ष्य की और लगातार बढ़ते रहते हैं |
  6. आप रचनात्मक तरीके से काम करना पसंद करते हैं, पुराने रीती रिवाजो के साथ चलना कभी कभी आपके लिए मुश्किल भी हो सकता है | आप कुछ नयापन चाहते हैं जीवन में हमेशा |
  7. मूलांक 1 वाले व्यक्तिय समाज को नई दिशा भी देते हैं, लोगो के लिए प्रेरणा का स्त्रोत भी बनते हैं |
  8. आप अगर किसी से सच्चा प्रेम करते हैं तो उनके साथ आप खूब मजे से जीवन जीते हैं, अपने साथी को खुश रखने की पूरी कोशिश करते हैं |
  9. जिम्मेदारियों को उठाना भी आपके व्यक्तित्त्व की एक और ख़ास बात है और यही गुण आपको समाज में एक अलग पहचान देता है |

मूलांक एक वाले भाग्य का ज्यादा साथ पाने के लिए क्या करें :

आप अगर किसी कार्य की शुरुआत महीने की 1, 10, 19, और 28 तारीख को करते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा | और अगर इन तारीखों के साथ रविवार का संयोग बन जाए तो और भी अच्छा रहेगा |

अंक १ वालो को भाग्य का और साथ पाने के लिए अपने जीवन में सुनहरे पीले रंग का स्तेमाल करना चाहिए जैसे आप चादर, रुमाल, कमीज, आदि सुनहरे पीले रंग का स्तेमाल करे तो और अच्छा रहेगा | 


मूलांक १ वालो के लिए कौन सा रत्न भाग्य जगाता है ?

आपका सम्बन्ध चूँकि सूर्य से है अतः सूर्य की शक्ति को और बढाने  के लिए आप माणिक्य रत्न धारण करना चाहिए | माणिक्य को संस्कृत में पद्म-राग कहते हैं, फारसी में याक्रूत कहते हैं, उर्दू में चुन्नी और अंग्रेजी में रूबी कहते हैं |

इस रत्न को रविवार के दिन शुभ महुरत में बनवाने देना चाहिये और रविवार को ही शुभ महुरत में धारण करना चाहिए |



Watch Video here:

मूलांक एक वालो को भाग्य जगाने के लिए किनकी पूजा करनी चाहिए?

अगर आपका मूलांक एक है तो रोज आपको सूर्योदय के समय सूर्य देव की पूजा करना चाहिए और आदित्य ह्रदय का पाठ भी करना चाहिए | जितना हो सके सूर्य मन्त्र का जप आपके लिए शुभ रहेगा और भाग्य जगायेगा |

आइये जानते हैं की मूलांक एक के स्वामी सूर्य अगर ख़राब स्थिति में हो तो जातक को कौन कौन सी बीमारियाँ या परेशानियाँ हो सकती है ?

सूर्य का बल कम होने पर आप को ह्रदय सम्बन्धी समस्या, रक्त चाप सम्बन्धी समस्या, नेत्र सम्बन्धी समस्या हो सकती है |

  • विदेश यात्रा में परेशानी या बाधा आ सकती है |
  • व्यापारिक यात्राओं में अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा |
  • पैतृक संपत्ति प्राप्त करने में परेशानी आ सकती है |
  • उच्च अधिकारियो से सम्बन्ध ठीक नहीं रहेंगे |
  • पिता का सुख प्राप्त नहीं हो पायेगा |
  • नाम और यश की प्राप्ति नहीं होगी |
  • ज्ञान होने के बावजूद भी उसका उपयोग नहीं कर पायेंगे |

कौन सा यन्त्र मूलांक 1 वालों के लिए भाग्योदय का कारक रहेगा ?

अगर आप सूर्य देव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो सिद्ध सूर्य यन्त्र की स्थापना अच्छे महुरत में करके रोज उनके सामने आपको सूर्य मनतर का जप करना चाहिए और किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्य को करने से पहले सिद्ध सूर्य यन्त्र का दर्शन करना चाहिए |

आइये जानते हैं कुछ ऐसे हस्तियों के नाम जिनका मूलांक 1 है और इन्होने पूरे विश्व में नाम किया है :

  • सिकंदर, इनकी जन्म तारीख 1 जुलाई है |
  • मीना कुमारी, इनकी जन्म तारीख 1 अगस्त है |
  • लता मंगेशकर, इनकी जन्म तारीख 28 सितम्बर है |
  • कप्तान कुक, इनकी जन्म तारीख 28 अक्टूबर है |

तो देखा जाए तो मूलांक 1 वाले व्यक्तियों के कुंडली में अगर सूर्य की स्थिति अच्छी हो तो इसमें कोई शक नहीं की इनमे सहनशीलता होती है, नेतृत्त्व क्षमता होती है , रणनीति बनाने में माहिर होते हैं, रचनात्मक होते हैं, जिम्मेदार होते हैं और कुछ अलग हट के सोच रखते हैं |

सूर्य के कमजोर होने पर गुणों में कमी नजर आती है, ऐसे में भाग्योदय के लिए मन्त्र, यंत्र और अन्य उपायों का सहारा अंक ज्योतिष से परामर्श करके लेना चाहिए |

Moolank 9 Predictions in hindi numerology

Moolank 8 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 7 Predictions in hindi numerology

Moolank 6 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 5 Predictions in hindi numerology

Moolank 4 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 3 Predictions in hindi numerology

Moolank 2 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 1 Predictions in hindi numerology

मूलांक 1 वाले व्यक्तियों के गुण, कैसे जगाएं अपना भाग्य, Personality Number 1- How to wake up fortuneकौन सा यन्त्र मूलांक 1 वाले व्यक्तियों का भाग्य जगाता है, कौन सा दिन भाग्शाली रहता है, कौन सा रत्न धारण करें, अंक ज्योतिष मार्गदर्शन |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...