] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar Ka Fal

Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar Ka Fal, मंगल वृषभ राशी में  कब जायेंगे, मंगल के गोचर का फल, mangal gochar  june 2026. Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar July 2026: ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह का सम्बन्ध साहस, शक्ति, कुछ कर गुजरने का जज्बा, भूमि, उर्जा आदि से होता है इसीलिए अगर कुंडली में मंगल शुभ और शक्तिशाली हो जाए तो जातक बहुत सफल दिखाई देता है, उसे मान, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है |  मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं मंगल | मकर राशि में ये उच्च के होते हैं और कर्क राशि में नीच के होते हैं |  मंगल ग्रह के गुणों को देखते हुए उन्हें सेनापति का दर्जा मिला हुआ है |  मंगल ग्रह 21 June २०२६ को तडके लगभग 12:22 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल के राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ता है | Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar Ka Fal Read in English about Mars Transit In Taurus Impacts on 12 zodiacs आइये जानते हैं राशिफल : Mesh Rashifal (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ): मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर दूसरे भाव में ह...

Moolank 7 Wale Bhagya Kaise Jagaayen

मूलांक 7 वाले व्यक्तियों के गुण, कैसे जगाएं अपना भाग्य, कौन सा यन्त्र मूलांक 7 वाले व्यक्तियों का भाग्य जगाता है, कौन सा दिन भाग्शाली रहता है  , कौन सा रत्न धारण करें, अंक ज्योतिष मार्गदर्शन |

अगर आपका जन्म महीने की 7, 16,  और 25 को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा | मूलांक 7 का सम्बन्ध केतु ग्रह से है जो की सहिष्णुता, सौम्यता, सरल, और कल्पना आदि से सम्बन्ध रखता है |

अंक ज्योतिष के हिसाब से अगर किसी का मूलांक 7 है और कुंडली में केतु की स्थिति अच्छी हो तो ऐसे में जातक जीवन में यात्रा के शौक़ीन रहते हैं, कल्पना करने में भी माहिर होते हैं, रचनात्मक होते हैं, अच्छे साथी साबित होते हैं | 

all about Moolank 7 Wale Bhagya Kaise Jagaayen in hindi ank jyotish.
Moolank 7 Wale Bhagya Kaise Jagaayen

ऐसे लोग अगर लेखक, कवि,  डिजाइनर हो तो अलग ही पहचान बना लेते हैं अपने उल्लेखनीय कार्यो से |

मूलांक 7 वाले अगर अध्यात्म से जुड़ जाएँ तो बहुत ही उच्च कोटि के योगी बन सकते हैं |

गोचर कुंडली में जब भी केतु ग्रह की स्थिति कमजोर होती है तब तब मूलांक 7 वाले लोगो को कमजोरी महसूस होगी, जीवन में संघर्ष बढ़ जाएगा |

केतु ग्रह अगर ज्यादा बली हो जाए तो ऐसे में जातक विरक्त हो सकता है, भयकर आलसी हो सकता है, नकारात्मक लोगो के सांगत में आके अपना सबकुछ बर्बाद कर सकता है |

आइये अब जानते हैं मूलांक 7 वाले व्यक्तियों से सम्बंधित कुछ और ख़ास बातें :

  1. मूलांक 7 वाले जातक अपने खुद के निर्णयों से चलना पसंद करते हैं |
  2. ऐसे लोग जुनूनी होते हैं अतः अगर किसी लक्ष्य को बना ले तो उसे पा कर ही रहते हैं |
  3. मूलांक 7 वाले जातक हमेशा सक्रीय रहना पसंद करते हैं और वो भी सकारात्मक रूप से |
  4. अपने विचारों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने की इनमे अद्भुत कला होती है |
  5. आपके जीवन में अचानक से बहुत बड़े बदलाव समय समय पर होते रहते हैं |
  6. आपका संपर्क क्षेत्र भी काफी अच्छा होता है |
  7. वातावरण को देखके अपने आपको बदल लेना आप अच्छी तरह जानते हैं |
  8. मूलांक 7 वाले लोग प्रतिभाशाली होते हैं |
  9. आपकी स्मरण शक्ति भी बहुत अच्छी होती है |
  10. मूलांक 7 वाले जातक साहसिक होते हैं और साथ ही रहस्यमी भी होते हैं |
  11. ऐसे लोग भावुकता में आके अपना नुक्सान भी कर लेते हैं |
  12. कल्पना करने में ऐसे लोग माहिर होते हैं अतः कला जगत से सम्बंधित कार्यो में विशेष सफल होते दीखते हैं |
  13. समय समय पर अचानक से बड़ा लाभ मूलांक 7 वाले लोगो को मिलता रहता है |


Watch video here:

आइये जानते हैं की मूलांक 7 के स्वामी केतु अगर ख़राब स्थिति में हो तो जातक को कौन कौन सी बीमारियाँ या परेशानियाँ हो सकती है ?

  • छूत की बिमारी से आप ग्रस्त हो सकते हैं  अतः सावधान रहे |
  • पाचन सम्बन्धी परेशानी से आप ग्रस्त रह सकते हैं |
  • गुप्त रोग से भी आप ग्रस्त हो सकते हैं |
  • उम्र बढ़ने के साथ साथ आपकी स्मरण शक्ति भी कमजोर हो सकती है |
  • नशे के आदि हो सकते हैं अतः धुम्रपान, मदिरा आदि से दूर रहें |
  • रक्त से सम्बंधित विकार भी आपको परेशां कर सकते हैं |

मूलांक 7 वाले भाग्य का ज्यादा साथ पाने के लिए क्या करें :

आप अगर किसी कार्य की शुरुआत महीने की 7, 16, 25 तारीख को करते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा | 

अंक 7 वालो को भाग्य का और साथ पाने के लिए सफ़ेद रंग, हल्का नीला रंग स्तेमाल करें तो अच्छा  है | | जैसे आप चादर, रुमाल, कमीज, आदि में ऊपर कहे गए रंगों का स्तेमाल करें तो अच्छा रहेगा | 

मूलांक 7 वालो के लिए कौन सा रत्न भाग्य जगाता है ?

आपका सम्बन्ध चूँकि केतु ग्रह से है अतः केतु के बल को बढाने के लिए मूलांक 7 वाले लहसुनिया रत्न धारण कर सकते हैं | लहसुनिया को को अंग्रेजी में कैट्स ऑय कहते हैं, संस्कृत में वेदुर्य मणि कहते हैं|

मूलांक 7 वालो को भाग्य जगाने के लिए किनकी पूजा करनी चाहिए?

अगर आपका मूलांक 7 है तो रोज आपको नृसिंह भगवन की पूजा करनी चाहिए |

कौन सा यन्त्र मूलांक 7 वालों के लिए भाग्योदय का कारक रहेगा ?

आपको सिद्ध केतु यन्त्र की स्थापना अच्छे महुरत में करके रोज उनके सामने आपको केतु मंत्रो का जप करना चाहिए और किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्य को करने से पहले सिद्ध केतु यन्त्र का दर्शन करना चाहिए |

आइये जानते हैं कुछ प्रसिद्ध हस्तियों के नाम जिनका मूलांक 7 रहा है और इन्होने पूरे विश्व में नाम किया है :

  • जीतेंद्र, बॉलीवुड अभिनेता, इनका जन्म 7 अप्रैल को हुआ था |
  • हेमामालिनी, भारतीय अभिनेत्री, इनका जन्म 16अक्टूबर को हुआ था |
  • अटल बिहारी वाजपेई, भारत के पूर्व प्रधान मंत्री, इनका जन्म 25 दिसम्बर को हुआ था |
  • ओ.पी.नैय्यर, भारतीय संगीतकार, इनका जन्म 16 जनवरी को हुआ था |

तो देखा जाए तो मूलांक 7 वाले व्यक्तियों के कुंडली में अगर केतु की स्थिति अच्छी हो तो इसमें कोई शक नहीं की ऐसे लोग रहस्यमी होते हैं, काल्पनिक होते हैं, जुनूनी होते हैं, साहसिक होते हैं जीवन में कुछ बड़ा काम करते हैं जिनसे कोई अलग पहचान बना लेते हैं |

केतु क्र ग्रह के कमजोर होने पर गुणों में कमी नजर आती है, ऐसे में भाग्योदय के लिए मन्त्र, यंत्र और अन्य उपायों का सहारा अंक ज्योतिष से परामर्श करके करना चाहिए |

उम्मीद है इस लेख में आपको मूलांक 7 वाले लोगो से सम्बंधित काफी जानकारी प्राप्त हुई होगी | 

अगर आप जानना चाहते हैं की ग्रहों का असर आपके जीवन में क्या हो रहा है आपके अपने कुंडली अनुसार तो आप संपर्क कर सकते हैं ज्योतिष से |

Moolank 9 Predictions in hindi numerology

Moolank 8 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 7 Predictions in hindi numerology

Moolank 6 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 5 Predictions in hindi numerology

Moolank 4 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 3 Predictions in hindi numerology

Moolank 2 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 1 Predictions in hindi numerology

मूलांक 7 वाले व्यक्तियों के गुण, कैसे जगाएं अपना भाग्य, कौन सा यन्त्र मूलांक 7 वाले व्यक्तियों का भाग्य जगाता है, कौन सा दिन भाग्शाली रहता है, Personality Number 7- How to wake up fortuneकौन सा रत्न धारण करें, अंक ज्योतिष मार्गदर्शन |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...