] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Moolank 6 Wale Bhagya Kaise Jagaayen

मूलांक 6 वाले व्यक्तियों के गुण, कैसे जगाएं अपना भाग्य, कौन सा यन्त्र मूलांक 6 वाले व्यक्तियों का भाग्य जगाता है, कौन सा दिन भाग्शाली रहता है  , कौन सा रत्न धारण करें, अंक ज्योतिष मार्गदर्शन |

अगर आपका जन्म महीने की 6, 15,  और 24 को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा | मूलांक 6 का सम्बन्ध शुक्र ग्रह से है जो की वीर्य, उर्जा, शक्ति, काम शक्ति, प्रेम, आकर्षण शक्ति आदि से सम्बन्ध रखता है |

अंक ज्योतिष के हिसाब से अगर किसी का मूलांक 6 है और कुंडली में शुक्र बलवान हो तो ऐसे में जातक जीवन में सौंदर्य प्रेमी होते है, रोमांटिक होते हैं, विपरीत लिंग को आकर्षित करने में सक्षम होते हैं, हंसमुख, मिलनसार, सबसे घुलने मिलने वाले होते हैं | शौक के ऊपर ज्यादा खर्चा करने वाले होते हैं |

all about Moolank 6 Wale Bhagya Kaise Jagaayen in hindi
Moolank 6 Wale Bhagya Kaise Jagaayen


मूलांक 6 वाले लोग अव्यवस्था, गन्दगी, कुरूपता, अशिष्टता पसंद नहीं करते हैं |

गोचर कुंडली में जब भी शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर होती है तब तब मूलांक 6 वाले लोगो को कमजोरी महसूस होगी, जीवन में संघर्ष बढ़ जाएगा, संबंधों में खटास आने लगेगी आदि |

शुक्र ग्रह अगर ज्यादा बली हो जाए तो ऐसे में जातक को अय्याश बना देता है, कामुक बना देता है जिससे बदनामी भी हो सकती है |

आइये अब जानते हैं मूलांक 6 वाले व्यक्तियों से सम्बंधित कुछ ख़ास बातें :

  1. मूलांक 6 वाले जातक अपने व्यवहार के कारण लोकप्रिय हो जाते हैं |
  2. ऐसे लोग चतुर और नीतिज्ञ होते हैं |
  3. किसी भी कार्य को करने से पहले पूर्ण योजना बना लेते हैं |
  4. अपना जीवन समस्त सुख सुविधा के अनुसार जीते हैं |
  5. दूसरों को प्रभावित करने की अद्भुत क्षमता होती है मूलांक 6 वाले लोगो में |
  6. झगडे, झन्झट से ऐसे लोग अपने आपको दूर रखना पसंद करते हैं |
  7. चकाचौंध की दुनिया आपको आसानी से आकर्षित कर लेती है|
  8. मूलांक 6 वाले लोग विलासिता से जीवन जीने के लिए विभिन्न प्रकार के तरीके निकाल लेते हैं |
  9. ऐसे लोग दूसरों के मन की बात को जानने में माहिर होते हैं |
  10. मूलांक 6 वाले लोग ज्यादा समय तक अकेले नहीं रह सकते हैं |
  11. कई बार अनैतिक संबंधो के चक्कर में ऐसे लोगो का वैवाहिक जीवन भी तबाह हो जाता है | अतः ध्यान रखना चाहिए |
  12. ऐसे लोग नशे के आदि भी हो जाते हैं और अपना सबकुछ बर्बाद कर लेते हैं अतः ध्यान रखिये और गलत संबंधो से बच के रहिये | शौकिया तौर पे भी नशा ना करें |
  13. ऐसे लोगो के सम्बन्ध बहुत होते हैं अर्थात दोस्त बहुत होते हैं |
  14. आप शारीरिक मेहनत के कामो के बजाय बौद्धिक कार्य ज्यादा आसानी से कर सकते हैं |
  15. मूलांक 6 वाले चटपटे व्यंजनों के शौक़ीन रहते है |


Watch Video here:

आइये जानते हैं की मूलांक 6 के स्वामी शुक्र अगर ख़राब स्थिति में हो तो जातक को कौन कौन सी बीमारियाँ या परेशानियाँ हो सकती है ?

  • प्रेम संबंधो में धोखा मिल सकता है |
  • वैवाहिक जीवन ख़राब हो सकता है |
  • फेफड़ो से सम्बंधित रोग हो सकता है |
  • वीर्य से सम्बंधित रोग भी आपको परेशां कर सकता है |
  • कब्ज के कारण भी आपको परेशान होना पड़ सकता है |
  • जुकाम, सर्दी, खांसी से आप परेशां हो सकते हैं |
  • भारी खाने से आपको बचना चाहिए |
  • गुप्त रोग से भी आप ग्रस्त हो सकते हैं अतः सम्बन्ध बनाने में सावधानी बरते |

मूलांक 6 वाले भाग्य का ज्यादा साथ पाने के लिए क्या करें :

आप अगर किसी कार्य की शुरुआत महीने की 6, 15, 24 तारीख को करते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा | और इन तारीखों के साथ अगर शुक्रवार का संयोग हो जाए तब तो आपके लिए बहुत ही ख़ास दिन होगा |

अंक 6 वालो को भाग्य का और साथ पाने के लिए सफ़ेद रंग, हल्का नीला रंग, चमकदार रंग अनुकूल रंग है | | जैसे आप चादर, रुमाल, कमीज, आदि में ऊपर कहे गए रंगों का स्तेमाल करें तो अच्छा रहेगा | 

मूलांक 6 वालो के लिए कौन सा रत्न भाग्य जगाता है ?

आपका सम्बन्ध चूँकि शुक्र ग्रह से है अतः शुक्र के बल को बढाने के लिए मूलांक 6 वाले हीरा रत्न धारण कर सकते हैं | हीरे को को अंग्रेजी में डायमंड कहते हैं, संस्कृत में वज्रमणि या इन्द्रमणि कहते हैं , फारसी में अलिमास कहते हैं |

इस रत्न को शुक्रवार को शुभ महुरत में बनवा के शुक्रवार को ही शुभ महुरत में धारण करना चाहिए |

मूलांक 6 वालो को भाग्य जगाने के लिए किनकी पूजा करनी चाहिए?

अगर आपका मूलांक 6 है तो रोज आपको संतोषी माता की पूजा करनी चाहिए |


कौन सा यन्त्र मूलांक 6 वालों के लिए भाग्योदय का कारक रहेगा ?

आपको सिद्ध शुक्र यन्त्र की स्थापना अच्छे महुरत में करके रोज उनके सामने आपको शुक्र मंत्रो का जप करना चाहिए और किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्य को करने से पहले सिद्ध शुक्र यन्त्र का दर्शन करना चाहिए |

आइये जानते हैं कुछ प्रसिद्ध हस्तियों के नाम जिनका मूलांक 6 रहा है और इन्होने पूरे विश्व में नाम किया है :

  • दलाई लामा, इनका जन्म 6 जुलाई  को हुआ था |
  • मनोज कुमार, अभिनेता , इनका जन्म २४ जुलाई को हुआ था |
  • मोहम्मद रफ़ी, प्रसिद्द गायक, इनका जन्म २४ नवम्बर को हुआ था |
  • तलत महमूद, गायक, इनका जन्म २४ फ़रवरी को हुआ था |
  • जॉय मुखर्जी, अभिनेता, इनका जन्म २४ फ़रवरी को हुआ था |

तो देखा जाए तो मूलांक 6 वाले व्यक्तियों के कुंडली में अगर शुक्र की स्थिति अच्छी हो तो इसमें कोई शक नहीं की इनमे आकर्षण शक्ति, दूसरों की मन की बात को जानने की कला, चतुरता, रोमांस, कला के प्रति रूचि आदि बहुतायत में दिखेगा |

शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर गुणों में कमी नजर आती है, ऐसे में भाग्योदय के लिए मन्त्र, यंत्र और अन्य उपायों का सहारा अंक ज्योतिष से परामर्श करके करना चाहिए |

उम्मीद है इस लेख में आपको मूलांक 6 वाले लोगो से सम्बंधित काफी जानकारी प्राप्त हुई होगी | 

अगर आप जानना चाहते हैं की ग्रहों का असर आपके जीवन में क्या हो रहा है आपके अपने कुंडली अनुसार तो आप संपर्क कर सकते हैं ज्योतिष से |

Moolank 9 Predictions in hindi numerology

Moolank 8 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 7 Predictions in hindi numerology

Moolank 6 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 5 Predictions in hindi numerology

Moolank 4 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 3 Predictions in hindi numerology

Moolank 2 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 1 Predictions in hindi numerology

मूलांक 6 वाले व्यक्तियों के गुण, कैसे जगाएं अपना भाग्य, कौन सा यन्त्र मूलांक 6 वाले व्यक्तियों का भाग्य जगाता है, Personality Number 6- How to wake up fortuneकौन सा दिन भाग्शाली रहता है, कौन सा रत्न धारण करें, अंक ज्योतिष मार्गदर्शन |

Comments