] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Surya Dakshinayan Kab Honge

वर्ष 2026 में सूर्य दक्षिणायन 16 जुलाई 2026, गुरुवार की रात को होगा। सूर्य का दक्षिणायन (कर्क संक्रांति): धार्मिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक महत्व भारतीय संस्कृति में सूर्य को प्रत्यक्ष देवता माना गया है। वे जीवन, ऊर्जा, प्रकाश और चेतना के स्रोत हैं। वैदिक काल से ही सूर्य की गति के आधार पर ऋतुओं, कृषि, पर्व-त्योहारों और धार्मिक अनुष्ठानों का निर्धारण किया जाता रहा है। जब सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करता है, तब इस घटना को कर्क संक्रांति कहा जाता है और इसी के साथ दक्षिणायन का प्रारंभ माना जाता है। वर्ष 2026 में सूर्य का दक्षिणायन 16 जुलाई 2026, गुरुवार की रात को होगा। यह दिन केवल ज्योतिषीय दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक और वैज्ञानिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। Surya Dakshinayan Kab Honge दक्षिणायन क्या है? दक्षिणायन शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है— दक्षिण + अयन । 'अयन' का अर्थ है 'गमन' या 'यात्रा'। जब सूर्य की आभासी गति उत्तर से दक्षिण की ओर मानी जाती है, तब उस अवधि को दक्षिणायन कहा जाता है। यह लगभग छह महीने तक चलता है और इस...

Moolank 8 Wale Bhagya Kaise Jagaayen

मूलांक 8 वाले व्यक्तियों के गुण, कैसे जगाएं अपना भाग्य, कौन सा यन्त्र मूलांक 8 वाले व्यक्तियों का भाग्य जगाता है, कौन सा दिन भाग्शाली रहता है  , कौन सा रत्न धारण करें, अंक ज्योतिष मार्गदर्शन |

Moolank 8 Wale Bhagya Kaise Jagaayen in hindi ank jyotish
Moolank 8 Wale Bhagya Kaise Jagaayen

अगर आपका जन्म महीने की 8, 17,  या 26 को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा | मूलांक 8 का सम्बन्ध शनि ग्रह से है जो की विश्वास, न्याय,गंभीरता, शक्ति, दयालुता, संघर्ष, विरक्ति आदि से सम्बन्ध रखता है |

अंक ज्योतिष के हिसाब से अगर किसी का मूलांक 8 है और कुंडली में शनि की स्थिति अच्छी हो तो ऐसे में जातक जीवन में शनि की शक्ति के साथ जीता है और नाम, यश को प्राप्त करता है |  ऐसे जातक अंतर्मुखी होते हैं और चुपचाप अपने लक्ष्य की और बढ़ते रहते हैं |

समय से पहले ही परिपक्व हो जाते हैं अर्थात ये छोटी उम्र में ही बड़ो की सोच रखते हैं | 

गोचर कुंडली में जब भी शनि ग्रह की स्थिति कमजोर होती है तब तब मूलांक 8 वाले लोगो को कमजोरी महसूस होगी, जीवन में संघर्ष बढ़ जाएगा |

शनि ग्रह अगर ज्यादा बली हो जाए तो ऐसे में जातक को अहंकारी बना देता है, विरक्त और क्रोधी भी बना देता है |

आइये अब जानते हैं मूलांक 8 वाले व्यक्तियों से सम्बंधित कुछ और ख़ास बातें :

  1. मूलांक 8 वाले लोग जब तक शांत रहते हैं तब तक ठीक है परन्तु जब क्रोध में आते हैं तो इनकी प्रचंडता का सामना करना आसान नहीं होता है |
  2. मूलांक 8 वाले जब किसी से मित्रता या प्रेम करते हैं तो जूनून की हद तक करते हैं वहीँ अगर किसी से शत्रुता कर ले तो अपने शत्रु को नष्ट भ्रष्ट करने की क्षमता रखते हैं |
  3. अन्याय आपको पसंद नहीं होता और ये भी आपके अन्दर के असंतोष का एक महत्त्वपूर्ण कारण है |
  4. मूलांक 8 वाले जातक शांत, सौम्य और एकान्तप्रिय होते हैं |
  5. आप की संज्ञा अगर नारियल से की जाय तो कोई बड़ी बात नहीं है अर्थात आप ऊपर से भले ही कठोर दिखे पर अन्दर से कोमल होते हैं, किसी का बुरा नहीं चाहते हैं |
  6. आपके जीवन में गलतफहमियो का दौर चलता ही रहता है अर्थात लोग आपको सही तरीके से समझ नहीं पाते हैं | इसी कारण आपको कष्ट भी भोगना पड़ता है |
  7. मूलांक 8 वाले जातक सेवा प्रधान होते हैं  अतः अगर समाज सेवा के कार्य से जुड़े तो बहुत सफल होते दीखते हैं |
  8. आपके जीवन में आकस्मिक लाभ के योग बने रहते हैं |
  9. अगर आप किसी कार्य की जिम्मेदारी ले ले तो आप उसे सफल करने में तन, मन और धन लगा देते हैं |
  10. मूलांक 8 वाले जातक अनावश्यक विचारों से भी ग्रस्त रहते हैं, अचानक से बिलकुल नकारात्मक सोचने लग जाते हैं, अचानक से भयग्रस्त हो जाते हैं , आस पास वालो पर शक करने लग जाते हैं | जो की खुद के लिए है हानिकारक होता है |
  11. मूलांक 8 वाले जातक संकोची भी होते हैं और कई बार इस स्वभाव के कारण जो वो चाहते हैं वो प्राप्त नहीं कर पाते जैसे प्रेम में असफल हो जाते हैं, दोस्ती करने में पीछे रह जाते हैं और इसके कारण मन ही मन परेशां होते रहते हैं |
  12. ऐसे लोग हमेशा अपने ही दम पे आगे बढ़ते हैं और आपको किसी से किसी प्रकार की अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए तभी आप सुखी  जीवन बिता सकते हैं |
  13. कई बार शनि के कारण ऐसे लोग हटी हो जाते हैं जिससे आप अपना बहुत नुक्सान कर लेते हैं अतः अपनी आदतों को सुधारिए जिससे जीवन आसान हो जाएगा |


Watch video here:

आइये जानते हैं की मूलांक 8 के स्वामी शनि अगर ख़राब स्थिति में हो तो जातक को कौन कौन सी बीमारियाँ या परेशानियाँ हो सकती है ?

  • जातक वात रोग से ग्रस्त रह सकता है |
  • दुर्घटना में हड्डी से सम्बंधित चोट लगने की सम्भावना अधिक रहती है |
  • आँतों से सम्बंधित समस्या आपको परेशां कर सकती है |
  • कुष्ठ रोग, रक्त विकार से भी आप ग्रस्त हो सकते हैं |
  • क्रोध पे काबू ना रखने पे पक्षाघात भी आपको हो सकता है, सरदर्द की समस्या बनी रह सकती है |
  • संबंधो में खटास आ सकती है आपकी गंभीर और अंतर्मुखी प्रकृति के कारण |

मूलांक 8 वाले भाग्य का ज्यादा साथ पाने के लिए क्या करें :

आप अगर किसी कार्य की शुरुआत महीने की 8, 17, 26 तारीख को करते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा | और अगर इन तारीखों के साथ शनिवर का साथ मिले तो आपके लिए बहुत ही अच्छा दिन होगा |

अंक 8 वालो को भाग्य का और साथ पाने के लिए काला, नीला, भूरा, बेंगानी रंग स्तेमाल करें तो अच्छा  है | | जैसे आप चादर, रुमाल, कमीज, आदि में ऊपर कहे गए रंगों का स्तेमाल कर सकते हैं | 

मूलांक 8 वालो के लिए कौन सा रत्न भाग्य जगाता है ?

आपका सम्बन्ध चूँकि शनि ग्रह से है अतः शनि के बल को बढाने के लिए मूलांक 8 वाले नीलम रत्न धारण कर सकते हैं | नीलम को को अंग्रेजी में ब्लू सफायर कहते हैं, संस्कृत में नील मणि कहते हैं, फ़ारसी में नीलविल याकूत कहते हैं |

मूलांक 8 वालो को भाग्य जगाने के लिए किनकी पूजा करनी चाहिए?

अगर आपका मूलांक 8 है तो रोज आपको शनि देव की पूजा करनी चाहिए | शनि देव की पञ्च धातु की मूर्ति सिद्ध करवाके अपने पूजा स्थल में स्थापित करना चाहिए |

कौन सा यन्त्र मूलांक 8 वालों के लिए भाग्योदय का कारक रहेगा ?

आपको सिद्ध शनि यन्त्र की स्थापना अच्छे महुरत में करके रोज उनके सामने आपको शनि मंत्रो का जप करना चाहिए और किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्य को करने से पहले सिद्ध शनि यन्त्र का दर्शन करना चाहिए |

आइये जानते हैं कुछ प्रसिद्ध हस्तियों के नाम जिनका मूलांक 8 रहा है और इन्होने पूरे विश्व में नाम किया है :

  • जॉर्ज बर्नार्ड शॉ, प्रसिद्द नाटककार, आलोचक, राजनीतिज्ञ रहे हैं, इनका जन्म 26 जुलाई को हुआ था |
  • जाकिर हुसैन, भारतीय अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ जिन्होंने भारत के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया, इनका जन्म 8 फ़रवरी को हुआ था |
  • स्वामी सिवानान्दा, हिंदू आध्यात्मिक शिक्षक और योग और वेदांत के समर्थक, इनका जन्म 8 सितम्बर को हुआ था |
  • देवानंद, अभिनेता, इनका जन्म 26 सितम्बर को हुआ था |
  • नंदा, बॉलीवुड अभिनेत्री, इनका जन्म 8 जनवरी को हुआ था |

तो देखा जाए तो मूलांक 8 वाले व्यक्तियों के कुंडली में अगर शनि की स्थिति अच्छी हो तो इसमें कोई शक नहीं की ऐसे लोग रहस्यमी होते हैं, जुनूनी होते हैं, सेवा भावी होते हैं, साहसिक होते हैं, अंतर्मुखी होते हैं, एकांत प्रिय होते हैं |

शनि ग्रह के कमजोर होने पर गुणों में कमी नजर आती है, ऐसे में भाग्योदय के लिए मन्त्र, यंत्र और अन्य उपायों का सहारा अंक ज्योतिष से परामर्श करके करना चाहिए |

उम्मीद है इस लेख में आपको मूलांक 8 वाले लोगो से सम्बंधित काफी जानकारी प्राप्त हुई होगी | 

अगर आप जानना चाहते हैं की ग्रहों का असर आपके जीवन में क्या हो रहा है आपके अपने कुंडली अनुसार तो आप संपर्क कर सकते हैं ज्योतिष से |

Moolank 9 Predictions in hindi numerology

Moolank 8 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 7 Predictions in hindi numerology

Moolank 6 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 5 Predictions in hindi numerology

Moolank 4 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 3 Predictions in hindi numerology

Moolank 2 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 1 Predictions in hindi numerology

मूलांक 8 वाले व्यक्तियों के गुण, कैसे जगाएं अपना भाग्य, कौन सा यन्त्र मूलांक 8 वाले व्यक्तियों का भाग्य जगाता है, कौन सा दिन भाग्शाली रहता है, Personality Number 8- How to wake up fortune, कौन सा रत्न धारण करें, अंक ज्योतिष मार्गदर्शन |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...