सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Hindi Jyotish Website

Hindi astrology services || jyotish website in hindi|| Kundli reading || Birth Chart Calculation || Pitru Dosha Remedies || Love Life Reading || Solution of Health Issues in jyotish || Career Reading || Kalsarp Dosha Analysis and remedies || Grahan Dosha solutions || black magic analysis and solutions || Best Gems Stone Suggestions || Kala Jadu|| Rashifal || Predictions || Best astrologer || vedic jyotish || Online jyotish || Phone jyotish ||Janm Kundli || Dainik Rashifal || Saptahik Rashifal || love rashifal

Moolank 3 Wale Bhagya Kaise Jagaayen

मूलांक 3 वाले व्यक्तियों के गुण, कैसे जगाएं अपना भाग्य, कौन सा यन्त्र मूलांक 3 वाले व्यक्तियों का भाग्य जगाता है, कौन सा दिन भाग्शाली रहता है, कौन सा रत्न धारण करें, अंक ज्योतिष मार्गदर्शन |

अगर आपका जन्म महीने की 3, 12, 21, और 30 को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा | मूलांक 3 का सम्बन्ध गुरु ग्रह से है जिसका सम्बन्ध साहस, शक्ति, दृढ़ता, ज्ञान, धर्म आदि से होता है |

अंक ज्योतिष के हिसाब से अगर किसी का मूलांक 3 है और कुंडली में भी गुरु बलवान हो तो ऐसे में जातक धार्मिक होता है परन्तु रुढ़िवादी नहीं होता, समाज में अपने ज्ञान के लिए जाना जाता है, व्यवहारिक सोच रखता है|

all about Moolank 3 Wale Bhagya Kaise Jagaayen in hindi ank jyotish
Moolank 3 Wale Bhagya Kaise Jagaayen

गोचर कुंडली में जब भी गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर होती है तब तब मूलांक 3 वाले लोगो को कमजोरी महसूस होती है साथ ही कार्य करने के उत्साह में भी कमी महसूस हो सकती है |

गुरु ग्रह की शक्ति प्रबल होने पर जातक अहंकारी भी हो जाता है जिसके कारण समय समय पर विपरीत स्थितियों का सामना भी इन्हें करना पड़ता है |

आइये अब जानते हैं मूलांक 3 वाले व्यक्तियों से सम्बंधित कुछ ख़ास बातें :

  1. मूलांक 3 वाले जातक स्वादिष्ट भोजन के शौक़ीन होते हैं जिसके कारण अगर इनके मनपसंद का भोजन मिले तो ये जरुरत से ज्यादा भी खा जाते हैं जिससे मोटापा भी इन्हें घेर सकता है अतः ध्यान रखना चाहिए |
  2. मूलांक 3 वाले व्यक्तियों में अपनी भावनाएं, अपने विचार को प्रभावी रूप से व्यक्त करने की जबरदस्त कला होती है |
  3. आपमें स्वाभिमान दूसरों की अपेक्षा कुछ ज्यादा होता है जिससे हर किसी से आपकी बनती नहीं है|
  4. मूलांक 3 वाले व्यक्ति स्वच्छता, सुन्दरता और पवित्रता पसंद करते हैं जिससे अपने वास्तु को साफ़ और उर्जा युक्त रखने में ज्यादा धन खर्च करते हैं |
  5. आपमें महत्त्वकांक्षा भी दुसरो से अधिक होती है जिसके कारण नौकरी में हो तो उच्च पद पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं और व्यापार में हो तो उसे भी सबसे अच्छा बनाने में लगे रहते हैं | 
  6. मूलांक 3 वाले अपने हिसाब से ही जीवन यापन करना पसंद करते हैं, अपने निर्णयों में किसी का हस्तक्षेप इन्हें पसंद नहीं है|
  7. आपकी तर्क शक्ति भी बहुत अच्छी होती है जिसके कारण आपसे बहस में जीतना आसान नहीं होता है |
  8. जीवन को बैलेंस करके कैसे जिया जाता है , ये आपसे सीखा जा सकता है |
  9. मूलांक 3 वाले लोग अपने संपर्को का सही और उचित समय में स्तेमाल करना जानते हैं |
  10. आप दिमागी और शारीरिक काम, दोनों करने में सक्षम है जिससे आप सफलता की सीढ़ियाँ आसानी से चढ़ सकते हैं |
  11. मूलांक 3 वाले लोग अनुशाशन प्रिय भी होते हैं अतः उन लोगो का साथ इन्हें पसंद नहीं जो लोग बिना लक्ष्य, बिना नियम के जीवन जीते हैं |
  12. आपका ह्रदय उदार भी बहुत है अतः जब आप किसी की मदद करने की सोच लेते हैं तो उसे इतना दे देते हैं की उसे भी आश्चर्य होने लगता है | कई बार खुद को नुकसान देकर भी दुसरो की मदद को तैयार हो जाते हैं |


Watch Video here:

मूलांक तीन वाले भाग्य का ज्यादा साथ पाने के लिए क्या करें :

आप अगर किसी कार्य की शुरुआत महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को करते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा | और अगर इन तारीखों के साथ गुरुवार का संयोग बन जाए तो और भी अच्छा रहेगा |

अंक 3 वालो को भाग्य का और साथ पाने के लिए अपने जीवन में पीले रंग का स्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए जैसे आप चादर, रुमाल, कमीज, आदि पीले रंग का स्तेमाल करे तो और अच्छा रहेगा | 

इसके अलावा अगर आप सोने का छल्ला भी धारण कर सकते हैं |

मूलांक 3 वालो के लिए कौन सा रत्न भाग्य जगाता है ?

आपका सम्बन्ध चूँकि गुरु ग्रह से है अतः गुरु के बल को बढाने के लिए मूलांक ३ वाले पुखराज या फिर सुनेला रत्न धारण कर सकते हैं | पुखराज को संस्कृत में पुष्पराग कहते हैं, फारसी में याकूत कहते हैं, अंग्रेजी में टोपाज या फिर येलो सफायर कहते हैं |

इस रत्न को गुरुवार के दिन शुभ महुरत में स्वर्ण में बनवाना चाहिये और गुरुवार को ही शुभ महुरत में धारण करना चाहिए |

मूलांक तीन वालो को भाग्य जगाने के लिए किनकी पूजा करनी चाहिए?

अगर आपका मूलांक तीन है तो रोज आपको गुरु ग्रह से सम्बंधित मन्त्र का जप करना चाहिए साथ ही किसी मंदिर में रोज दर्शन के लिए जाना चाहिए, इससे आपका भाग्य साथ देने लगेगा |

अगर मूलांक 3 वाले दीक्षित हो तो रोज अपने गुरु मन्त्र का यथाशक्ति जप करे तो भी बहुत अच्छा रहता है |

आइये जानते हैं की मूलांक 3 के स्वामी गुरु अगर ख़राब स्थिति में हो तो जातक को कौन कौन सी बीमारियाँ या परेशानियाँ हो सकती है ?

  • गुरु का बल कम होने पर आपको पेट से सम्बंधित समस्या हो सकती है | मोटापा बढ़ सकता है |
  • अहंकार बढ़ने से क्रोध भी बढ़ सकता है जिससे सर दर्द की समस्या रह सकती है | दोस्तों, जीवन साथी, सहयोगियों से सम्बन्ध ख़राब हो सकते हैं |
  • कामवासना बढ़ सकती है |
  • ह्रदय रोग से जातक ग्रस्त हो सकता है |
  • मधुमेह से भी जातक ग्रस्त हो सकते हैं |
  • शारीर में पित्त बढ़ सकता है |
  • शिक्षा प्राप्त करने में परेशानी आ सकती है |
  • प्राप्त शिक्षा और अनुभव का स्तेमाल भी पुरी तरह से नहीं कर पाते हैं |

कौन सा यन्त्र मूलांक 3 वालों के लिए भाग्योदय का कारक रहेगा ?

अगर आप गुरु की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो सिद्ध बृहस्पति यन्त्र की स्थापना अच्छे महुरत में करके रोज उनके सामने आपको गुरु मंत्रो का जप करना चाहिए और किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्य को करने से पहले सिद्ध बृहस्पति यन्त्र का दर्शन करना चाहिए |

आइये जानते हैं कुछ प्रसिद्ध हस्तियों के नाम जिनका मूलांक 3 रहा है और इन्होने पूरे विश्व में नाम किया है :

  1. अब्राहम लिंकन, यूनाइटेड स्टेट्स के १६वे राष्ट्रपति थे, इनका जन्म 12 फ़रवरी को हुआ था |
  2. जगदीश चन्द्र बासु, प्रसिद्द वैज्ञानिक, इनका जन्म 30 नवम्बर को हुआ था |
  3. स्वामी विवेकानंदा, विश्व प्रसिद्द भारतीय संत, इनका जन्म 12 जनवरी को हुआ था |
  4. ओरंगजेब, मुग़ल बादशाह, इनका जन्म 3 नवम्बर को हुआ था |
  5. शम्मी कपूर, बॉलीवुड अभिनेता, इनका जन्म 21 अक्टूबर हो हुआ था |
  6. वहीदा रहमान, बॉलीवुड अभिनेत्री, इनका जन्म 3 फ़रवरी को हुआ था |

तो देखा जाए तो मूलांक 3 वाले व्यक्तियों के कुंडली में अगर बृहस्पति की स्थिति अच्छी हो तो इसमें कोई शक नहीं की इनमे साहस, शक्ति, दृढ़ता, ज्ञान, धर्म  आदि बहुतायत में दिखेगा |

गुरु ग्रह के कमजोर होने पर गुणों में कमी नजर आती है, ऐसे में भाग्योदय के लिए मन्त्र, यंत्र और अन्य उपायों का सहारा अंक ज्योतिष से परामर्श करके करना चाहिए |

उम्मीद है इस लेख में आपको मूलांक ३ वाले लोगो से सम्बंधित काफी जानकारी प्राप्त हुई होगी | 

अगर आप जानना चाहते हैं की ग्रहों का असर आपके जीवन में क्या हो रहा है आपके अपने कुंडली अनुसार तो आप संपर्क कर सकते हैं ज्योतिष से |

Moolank 9 Predictions in hindi numerology

Moolank 8 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 7 Predictions in hindi numerology

Moolank 6 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 5 Predictions in hindi numerology

Moolank 4 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 3 Predictions in hindi numerology

Moolank 2 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 1 Predictions in hindi numerology

मूलांक 3 वाले व्यक्तियों के गुण, कैसे जगाएं अपना भाग्य, कौन सा यन्त्र मूलांक 3 वाले व्यक्तियों का भाग्य जगाता है, कौन सा दिन भाग्शाली रहता है, Personality Number 3- How to wake up fortuneकौन सा रत्न धारण करें, अंक ज्योतिष मार्गदर्शन |

टिप्पणियाँ

Follow on Facebook For Regular Updates

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Tantroktam Devi suktam Ke Fayde aur lyrics

तन्त्रोक्तं देवीसूक्तम्‌ ॥ Tantroktam Devi Suktam ,  Meaning of Tantroktam Devi Suktam Lyrics in Hindi. देवी सूक्त का पाठ रोज करने से मिलती है महाशक्ति की कृपा | माँ दुर्गा जो की आदि शक्ति हैं और हर प्रकार की मनोकामना पूरी करने में सक्षम हैं | देवी सूक्तं के पाठ से माता को प्रसन्न किया जा सकता है | इसमें हम प्रार्थना करते हैं की विश्व की हर वास्तु में जगदम्बा आप ही हैं इसीलिए आपको बारम्बार प्रणाम है| नवरात्री में विशेष रूप से इसका पाठ जरुर करना चाहिए | Tantroktam Devi suktam  Ke Fayde aur lyrics आइये जानते हैं क्या फायदे होते हैं दुर्गा शप्तशती तंत्रोक्त देवी सूक्तं के पाठ से : इसके पाठ से भय का नाश होता है | जीवन में स्वास्थ्य  और सम्पन्नता आती है | बुरी शक्तियों से माँ रक्षा करती हैं, काले जादू का नाश होता है | कमजोर को शक्ति प्राप्त होती है | जो लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं उनके आय के स्त्रोत खुलते हैं | जो लोग शांति की तलाश में हैं उन्हें माता की कृपा से शांति मिलती है | जो ज्ञान मार्गी है उन्हें सत्य के दर्शन होते हैं | जो बुद्धि चाहते हैं उन्हें मिलता है | भगवती की क

om kleem kaamdevay namah mantra ke fayde in hindi

कामदेव मंत्र ओम क्लीं कामदेवाय नमः के फायदे,  प्रेम और आकर्षण के लिए मंत्र, शक्तिशाली प्रेम मंत्र, प्रेम विवाह के लिए सबसे अच्छा मंत्र, सफल रोमांटिक जीवन के लिए मंत्र, lyrics of kamdev mantra। कामदेव प्रेम, स्नेह, मोहक शक्ति, आकर्षण शक्ति, रोमांस के देवता हैं। उसकी प्रेयसी रति है। उनके पास एक शक्तिशाली प्रेम अस्त्र है जिसे कामदेव अस्त्र के नाम से जाना जाता है जो फूल का तीर है। प्रेम के बिना जीवन बेकार है और इसलिए कामदेव सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका आशीर्वाद जीवन को प्यार और रोमांस से भरा बना देता है। om kleem kaamdevay namah mantra ke fayde in hindi कामदेव मंत्र का प्रयोग कौन कर सकता है ? अगर किसी को लगता है कि वह जीवन में प्रेम से वंचित है तो कामदेव का आह्वान करें। यदि कोई एक तरफा प्रेम से गुजर रहा है और दूसरे के हृदय में प्रेम की भावना उत्पन्न करना चाहता है तो इस शक्तिशाली कामदेव मंत्र से कामदेव का आह्वान करें। अगर शादी के कुछ सालों बाद पति-पत्नी के बीच प्यार और रोमांस कम हो रहा है तो इस प्रेम मंत्र का प्रयोग जीवन को फिर से गर्म करने के लिए करें। यदि शारीरिक कमजोरी

Rinmukteshwar mahadev mantra Ke fayde

कर्ज मुक्ति के लिए महादेव का शक्तिशाली मंत्र |  Rin Mukteshwar Mahadev Mantra | spell to overcome from debt, कहाँ पर है ऋण मुक्तेश्वर मंदिर ?, कर्ज बढ़ने के ज्योतिषीय कारण | ये मंत्र आर्थिक समस्याओं को दूर करने में बहुत मददगार है, किसी भी प्रकार के ऋण से छुटकारा दिलाने में मदद करता है, भगवान् शिव की कृपा को आकर्षित करने का बहुत ही सशक्त और सरल माध्यम है | अगर आपके ऊपर कर्जा बढ़ता जा रहा हो तो ऐसे में ऋणमुक्तेश्वर महादेव की पूजा बहुत लाभदायक है |  Rinmukteshwar mahadev mantra Ke fayde Read in english about Benefits Of RINMUKTESHWAR MANTRA हर महीने जब लेनदार पैसे मांगने आते हैं तो अच्छा नहीं लगता है , स्थिति तब और ख़राब होती है जब की देने के लिए धन नहीं होता है | कर्जा सिर्फ उस व्यक्ति को ही परेशां नहीं करता है जिसने लिया है अपितु पुरे परिवार को शर्मनाक स्थिति से गुजरने के लिए मजबूर करता है अतः जितना जल्दी हो सके कर्जे से बाहर आने की कोशिश करना चाहिए |  आज के इस युग में हर व्यक्ति दिखावटी जीवन जीना चाहता है और इसी कारण एक अंधी दौड़ में शामिल हो गया है | सुख सुविधाओं को एकत्र करने की चाह