] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi

Yogini Ekadashi Kab hai, योगिनी एकादशी 2026, क्या फायदा होगा योगिनी एकादशी व्रत से, क्या करे सफलता के लिए, yogini ekadashi ki katha. हिन्दू पंचांग के हिसाब से जब अषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष का ग्यारहवां दिन आता है तब एक महत्त्वपूर्ण उपवास लोग करते हैं जिसको की योगिनी एकादशी के उपवास के नाम से जाना जाता है. इस उपवास को करने से लोग पापों और बीमारियों से मुक्ति पाते हैं. 2026 में 11 July को Yogini Ekadashi का व्रत रखना शुभ रहेगा    और व्रत का पारण 12 तारीख को प्रातः 5:32 से 8:18 के बीच करना शुभ रहेगा  Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi एकादशी को ग्यारस के नाम से भी जानते हैं और ये दिन भगवान् विष्णु के पूजा को समर्पित होता है. इस दिन पीपल पूजा भी विशेष फलदाई होती है.  जब हम बात करते हैं योगिनी एकादशी की तो बताना चाहेंगे की ये दिन बहुत ही पुण्यशाली, पवित्र और शक्तिशाली है, हिन्दू पौराणिक कथाओं से पता चलता है की योगिनी एकादशी के व्रत को करके एक यक्ष को कोढ़ रोग से मुक्ति मिली थी फिर वो पूरी जिन्दगी अच्छी तरह से रहा. इसी कारण योगिनी एकादशी का महत्तव बहुत माना जात...

Moolank 2 Wale Bhagya Kaise Jagaayen

मूलांक 2 वाले व्यक्तियों के गुण, कैसे जगाएं अपना भाग्य, कौन सा यन्त्र मूलांक 2 वाले व्यक्तियों का भाग्य जगाता है, कौन सा दिन भाग्शाली रहता है, कौन सा रत्न धारण करें, अंक ज्योतिष मार्गदर्शन |

अगर आपका जन्म महीने की 2, 11, 20, और 29 को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा | मूलांक 2 का सम्बन्ध चन्द्रमा से है जिसका सम्बन्ध भावुकता, कोमलता, कल्पनाशीलता, दयालुता आदि से होता है |

all about Moolank 2 Wale Bhagya Kaise Jagaayen in hindi jyotish
Moolank 2 Wale Bhagya Kaise Jagaayen

अंक ज्योतिष के हिसाब से अगर किसी का मूलांक 2 है और कुंडली में भी चन्द्रमा बलवान हो तो ऐसे में जातक मधुर भाषी होते हैं, सच्चे प्रेमी होते हैं, इनका मन अत्यधिक चंचल होता है, काल्पनिक दुनिया में रहना पसंद करते हैं, इनका ह्रदय कोमल होता है, सभी के लिए दया की भावना होती है | इसी कारण लोग आपका गलत फायदा भी उठा लेते हैं , कोई भी आपसे मदद मांगे तो आप मना नहीं कर पाते हैं |

चन्द्रमा की स्थिति के अनुसार ऐसे लोगो की मन की स्थिति भी बदलती रहती है अर्थात अमावस्या को ऐसे लोग बहुत कमजोर महसूस कर सकते हैं वहीँ पूर्णिमा को इनका मनोबल काफी बढ़ा रहता है |

कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने की स्थिति में ऐसे लोग शंकालु भी हो जाते हैं | 

आइये अब जानते हैं मूलांक 2 वाले व्यक्तियों से सम्बंधित कुछ ख़ास बातें :

  1. मूलांक 2 वाले जातक शारीरिक कार्यो की अपेक्षा मानसिक कार्यो को ज्यादा अच्छी तरह कर सकते हैं |
  2. मूलांक 2 वाले व्यक्तियों को सौन्दर्य से विशेष प्रेम रहता है | और किसी के मन को मोह लेना आपके लिए बहुत ही आसान होता है | 
  3. आपमें दुसरो के मन की बात को जानने की भी विशेष कला होती है जिसके कारण आपको ये पता चल जाता है की जो आपसे बात कर रहा है, वो सच्चा है या झूठा है, वो किस मनसा से आपके पास आया है |
  4. मूलांक 2 वाले व्यक्ति अगर अपना कार्य नदी, समुद्र आदि के पास करें तो भाग्य का साथ इनको प्राप्त होगा है |
  5. चन्द्र बल कम होने पर आपका आत्मविश्वास भी कमजोर होने लगता है ऐसे में अगर आप कुछ दिन धैर्य रख ले तो आपको कोई नुकसान नहीं हो सकता है |
  6. आपका मन काफी चंचल होता है जिसके कारण किसी कार्य के साथ लम्बे समय तक टिक पाना मुश्किल होता है अतः अगर आप अपनी इस आदत पर नियंत्रण कर ले तो सफलता के चरम को जल्दी और आसानी से छू सकते हैं |
  7. किसी के प्रेम में पड़ने से पहले धैर्य रखें, जल्दी में कोई निर्णय ना ले अन्यथा आपको धोखा भी मिल सकता है |
  8. कोमल और सहृदयता के कारण लोग चापलूसी करके आपका फायदा उठा लेते हैं अतः ऐसे लोगो से सावधान रहें तो आप बहुत से नुकसान से बचे रहेंगे |
  9. आपके अन्दर कल्पनाशीलता बहुत अच्छी होती है अतः आप एक अच्छे डिज़ाइनर बन सकते हैं, अच्छे मार्केटर बन सकते हैं, अच्छे सलाहकार बन सकते हैं, सेवा कार्यो में भी आप बहुत सफल हो सकते हैं |
  10. मूलांक 2 वाले व्यक्ति जब किसी से सच्चा प्रेम करते हैं तो उनके लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं | 
  11. ऐसे लोग संबंधो में धोखा बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और ना ही किसी को धोखा देने की सोचते हैं |
Watch video here: 

मूलांक एक वाले भाग्य का ज्यादा साथ पाने के लिए क्या करें :

आप अगर किसी कार्य की शुरुआत महीने की 2, 20, 20, और 29 तारीख को करते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा | और अगर इन तारीखों के साथ सोमवार का संयोग बन जाए तो और भी अच्छा रहेगा |

अंक 2 वालो को भाग्य का और साथ पाने के लिए अपने जीवन में सफ़ेद रंग का स्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए जैसे आप चादर, रुमाल, कमीज, आदि सफ़ेद रंग का स्तेमाल करे तो और अच्छा रहेगा | सफ़ेद के अलावा हलके रंग भी आप स्तेमाल कर सकते हैं |

इसके अलावा अगर आप चांदी के ग्लास और प्लेट का स्तेमाल करें खाने और पानी पिने के लिए तो आपके लिए और अच्छा रहेगा |


मूलांक 2 वालो के लिए कौन सा रत्न भाग्य जगाता है ?

आपका सम्बन्ध चूँकि चन्द्रमा से है अतः चन्द्रमा की शक्ति को और बढाने  के लिए आप मोती रत्न धारण कर सकते हैं | मोती को संस्कृत में मुक्तक कहते हैं, फारसी में मोतिया कहते हैं, अंग्रेजी में पर्ल कहते हैं |

इस रत्न को सोमवार के दिन शुभ महुरत में चांदी में बनवाना चाहिये और सोमवार को ही शुभ महुरत में धारण करना चाहिए |

मूलांक दो वालो को भाग्य जगाने के लिए किनकी पूजा करनी चाहिए?

अगर आपका मूलांक दो है तो रोज आपको चन्द्रमा के दर्शन करने चाहिए और चन्द्र मन्त्रों का जप आपके लिए शुभ रहेगा और भाग्य जगायेगा |

इसी के साथ आपको शिव पूजा भी रोज करना चाहिए और शिव के पंचाक्षरी मनतर “ॐ नमः शिवाय ” का जप अधिक से अधिक करना चाहिए |

आइये जानते हैं की मूलांक 2 के स्वामी चन्द्रमा अगर ख़राब स्थिति में हो तो जातक को कौन कौन सी बीमारियाँ या परेशानियाँ हो सकती है ?

  1. चन्द्र का बल कम होने पर आपको पेट से सम्बंधित समस्या हो सकती है, स्नायु से सम्बंधित समस्या हो सकती है, गैस बन सकती है, आँतों से सम्बंधित परेशानी हो सकती है|
  2. मानसिक रोग भी आपको हो सकता है अतः अपने आपको शोक से दूर रखें |
  3. यात्राओं में अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा |
  4. माता से सम्बन्ध ख़राब हो सकते हैं या फिर उनके स्वास्थ्य को लेके परेशानी बढ़ सकती है |
  5. प्रेम में धोखा मिल सकता है |
  6. कार्य करने की क्षमता कम हो सकती है, आलस्य बढ़ सकता है |
  7. कमजोर चन्द्रमा के होने से जातक को काले जादू या फिर नकारात्मक उर्जा के कारण भी नुकसान उठाना पड़ सकता है|

कौन सा यन्त्र मूलांक 2 वालों के लिए भाग्योदय का कारक रहेगा ?

अगर आप चन्द्र देव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो सिद्ध चन्द्र यन्त्र की स्थापना अच्छे महुरत में करके रोज उनके सामने आपको चन्द्र मंत्रो का जप करना चाहिए और किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्य को करने से पहले सिद्ध चन्द्र यन्त्र का दर्शन करना चाहिए |


आइये जानते हैं कुछ ऐसे हस्तियों के नाम जिनका मूलांक 2 है और इन्होने पूरे विश्व में नाम किया है :

  • दिलीप कुमार बॉलीवुड अभिनेता, इनका जन्म ११ दिसम्बर को हुआ था |
  • मोरारजी देसाई जो की भारत के चौथे प्रधान मंत्री थे, इनका जन्म 29 फ़रवरी को हुआ था |
  • लाल बहादुर शाश्त्री और महात्मा गांधी, इनका जन्म २ अक्टूबर को हुआ था |
  • आशा पारीख बॉलीवुड अभिनेत्री, इनका जन्म ११ नवम्बर को हुआ था |
  • माला सिन्हा बॉलीवुड अभिनेत्री, इनका जन्म 20 फ़रवरी को हुआ था |

तो देखा जाए तो मूलांक 2 वाले व्यक्तियों के कुंडली में अगर चन्द्रमा की स्थिति अच्छी हो तो इसमें कोई शक नहीं की इनमे दयालुता होती है, कोमलता होती है, अच्छे साथी साबित होते हैं, रचनात्मक होते हैं, काल्पन करने में माहिर होते हैं, जिम्मेदार होते हैं, दुसरो को समझना भी इनका ख़ास गुण होता है |

चंद्रमा के कमजोर होने पर गुणों में कमी नजर आती है, ऐसे में भाग्योदय के लिए मन्त्र, यंत्र और अन्य उपायों का सहारा अंक ज्योतिष से परामर्श करके करना चाहिए |

Moolank 9 Predictions in hindi numerology

Moolank 8 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 7 Predictions in hindi numerology

Moolank 6 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 5 Predictions in hindi numerology

Moolank 4 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 3 Predictions in hindi numerology

Moolank 2 bhavishyawani in hindi numerology

Moolank 1 Predictions in hindi numerology

मूलांक 2 वाले व्यक्तियों के गुण, कैसे जगाएं अपना भाग्य, कौन सा यन्त्र मूलांक 2 वाले व्यक्तियों का भाग्य जगाता है, कौन सा दिन भाग्शाली रहता है, Personality Number 2- How to wake up fortune, कौन सा रत्न धारण करें, अंक ज्योतिष मार्गदर्शन |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...