] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Saptahik Rashifal

Saptahik Rashifal Aur Panchang, 14 से 20 सितम्बर 2026 तक की भविष्यवाणियां| प्रेम जीवन की भविष्यवाणी, आने वाले सप्ताह में किस राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, आने वाले सप्ताह के महत्वपूर्ण दिन और राशिफल, जानें आने वाले सप्ताह में कितने सर्वार्थ सिद्धि योग मिलेंगे। Saptahik Rashifal : ज्योतिष में चंद्रमा के गोचर पर आधारित साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ महत्वपूर्ण होती हैं क्योंकि चंद्रमा हमारी भावनाओं, सहज प्रवृत्तियों और दैनिक मनोदशाओं को नियंत्रित करता है। सबसे तेज़ गति से चलने वाला खगोलीय पिंड होने के नाते, यह लगभग हर 2.25 दिनों में राशि बदलता है, जिससे साप्ताहिक आधार पर हमारी भावनाओं, प्रतिक्रियाओं और दूसरों के साथ जुड़ाव पर असर पड़ता है। विभिन्न राशियों में चंद्रमा के गोचर और अन्य ग्रहों पर इसके प्रभावों पर नज़र रखकर, ज्योतिषी सप्ताह के दौरान भावनात्मक रुझानों, विकास के अवसरों और संभावित चुनौतियों के बारे में जानकारी प्रदान कर सकते हैं। ये भविष्यवाणियाँ व्यक्तियों को अपनी गतिविधियों को ब्रह्मांडीय लय के साथ संरेखित करने में मदद करती हैं—संचार, निर्णय लेने, आत्म-देखभाल या आत्मनिरीक्षण के लिए ...

Shanii Ka Rashi Parivartan Kab Hoga

शनिदेव का राशि परिवर्तन कब होगा 2023?, शनि कुंभ राशि में कब आएंगे 2023?, 12 राशियों पर क्या असर होगा शनि के कुम्भ राशि में गोचर का ?|

न्याय के देवता शनि देव जनवरी २०२३ में राशि परिवर्तन करेंगे और कुम्भ राशि में आ जायेंगे | वैदिक ज्योतिष में शनि की चाल सबसे धीरे होती है इसीलिए किसी भी जातक के ऊपर शनि के राशि परिवर्तन का असर धीरे धीरे दिखाई देता है परन्तु असर शुभ हो या अशुभ लम्बा ही रहता है | 

शनि के प्रभाव से जातक के जीवन में बड़े और स्थाई बदलाव आते हैं इसीलिए शनि के चाल पे ज्योतिष प्रेमियों की निगाह रहती है | कुछ लोगो के लिए शनि राजयोग का कारक भी होता है | 

शनि देव कुम्भ और मकर राशि के स्वामी है और तुला राशि में उच्च के होते हैं |

शनिदेव का राशि परिवर्तन कब होगा 2023?, शनि कुंभ राशि में कब आएंगे 2023?, 12 राशियों पर क्या असर होगा शनि के कुम्भ राशि में गोचर का ?|
Shanii Ka Rashi Parivartan Kab Hoga

आइये जानते हैं २०२३ में शनि का गोचर कुम्भ राशि में कब होगा ?

17 जनवरी २०२३ मंगलवार को शाम को 5:18 पे शनि ग्रह  कुम्भ राशि में गोचर करेंगे जिससे की 12 राशि वालो के जीवन में बड़े बदलाव होंगे | कुछ लोगो को सड़े साती का सामना करना होगा और कुछ लोगो को छुटकारा मिलेगा |

जब शनि का राशि परिवर्तन होगा तब शनि चन्द्रमा से चौथे भाव में होंगे जिसके कारण शश योग भी बनेगा ये बहुत ही लाभ दायक होता है |

Read in English about Saturn transit in aquaris in 2023 date, time and predictions.

शश योग क्या होता है ?

जब शनि देव जन्म पत्रिका में लग्न या चन्द्रमा से पहले, चौथे, सातवें और दसवें घर में मकर, कुम्भ या तुला राशि में मौजूद हो तब शश योग बनता है |

पढ़िए वार्षिक राशिफल 2023:

मेष राशिफल 2023वृषभ राशिफल 2023मिथुन राशिफल 2023कर्क राशिफल 2023सिंह राशिफल 2023कन्या राशिफल 2023 || तुला राशिफल 2023वृश्चिक राशिफल 2023धनु राशिफल 2023मकर राशिफल 2023कुंभ राशिफल 2023मीन राशिफल 2023

आइये अब जानते हैं की शनि के कुम्भ राशि में गोचर से 12 राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन हो सकता है ?

मेष राशिफल:

17 जनवरी २०२३ को शनि के कुम्भ राशि में गोचर से मेष राशि वालो के अधूरी इच्छाओ के पूरे होने में शनि देव मदद करेंगे | जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उनकी ईच्छा पूरी होगी, स्थान परिवर्तन के योग भी बनेंगे | बड़े भाई बहन के सहयोग से आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे | जो लोग अपने पुत्र का विवाह करना चाहते हैं उनके लिए भी रास्ते खुलेंगे | विभिन्न स्त्रोत्रो से आय बढ़ने के योग बनेंगे |

वृषभ राशिफल:

17 जनवरी २०२३ को शनि के कुम्भ राशि में गोचर से वृषभ राशि के लोगो के मान-सम्मान में वृद्धि होगी, नौकरी में अगर पदोन्नति रुकी हुई है तो अब हो सकती है |  आपके सुखो में वृद्धि होगी, अगर आप नया मकान या भूमि खरीदना चाहते हैं तो अब आपके रास्ते खुलेंगे | नई जिम्मेदारियों के कारण आपकी व्यस्तता बहुत बढ़ जायेगी |अगर आप अध्यात्मिक साधना करते हैं तो उसमे भी नई उपलब्धियां हासिल करेंगे | सामाजिक सेवा के कार्यो में भी आप संलग्न होंगे | वृषभ राशि के किसानो के लिए भी समय बहुत अच्छा रहने वाला है | 

मिथुन राशिफल:

17 जनवरी २०२३ को शनि के कुम्भ राशि में गोचर से मिथुन राशि के लोगो को तीर्थ यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, सामाजिक सेवा के कार्यो में भाग लेंगे जिससे यश की प्राप्ति होगी | जो लोग अद्यात्म में रूचि रखते हैं उनको विशेष उपलब्धि होगी | जो लोग गुरु की तलाश  में हैं उनके लिए भी रास्ते खुलेंगे | कुछ नया सीखने को मिलेगा| रुके काम पुरे होंगे |

कर्क राशिफल:

17 जनवरी २०२३ को शनि के कुम्भ राशि में गोचर से कर्क राशि के लोगो को शोध कार्यो में सफलता मिलेगी, आपके जीवन में बड़े बदलाव होंगे जिनका असर स्थाई रहेगा | नए लोगो से संपर्क होंगे और साथ ही किसी के सहयोग से कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं जिससे आर्थिक लाभ बढेगा | स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको संभल के रहने की जरुरत होगी | आकस्मिक रूप से धन लाभ भी कराएगा शनि आपको | अगर आप किसी प्रकार के शोध कार्य में लगे हैं या फिर अद्यात्मिक साधना करते हैं तो अब शनि आपको कुछ विशेष लाभ देंगे | 

सिंह राशिफल:

17 जनवरी २०२३ को शनि के कुम्भ राशि में गोचर से सिंह राशि के लोगो को शत्रुओ पर विजय प्राप्त होगी | नए लोगो से संपर्क बढ़ेंगे | अगर आप किसी कानूनी परेशानी से गुजर रहे हैं तो आपको अब निजात मिलेगी | किसी बीमारी से अगर लम्बे समय से परेशां है तो अब राहत मिलेगी | जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनके लिए रास्ते खुलेंगे | जीवन साथी और परिचितों के सहयोग से रुके काम पुरे होंगे |

कन्या राशिफल:

17 जनवरी २०२३ को शनि के कुम्भ राशि में गोचर से कन्या राशि के लोगो को रुका धन प्राप्त होने के योग मजबूत होंगे, जो लोग ऋण से ग्रस्त हैं उनके लिए अब ऋण मुक्ति के रास्ते खुलेंगे | परन्तु आप अपने इच्छाओ को पूरा करने के लिए अधिक खर्चा भी करेंगे | अगर किसी प्रकार के मुक़दमेबाजी में फंसे हैं तो राहत मिलने के योग बनेंगे | 

तुला राशिफल:

17 जनवरी २०२३ को शनि के कुम्भ राशि में गोचर से तुला राशि के लोगो को संतान से ख़ुशी प्राप्त होने के योग बनेंगे | जो लोग भूमि से सम्बंधित काम करते हैं उनके लिए समय बहुत अच्छा रहने वाला है | प्रेमियों के बीच सम्बन्ध घनिष्ट होंगे | वाहन और भूमि खरीदने के योग भी मजबूत होंगे | विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा | जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको भी भाग्य का साथ मिलेगा | 

वृश्चिक राशिफल:

17 जनवरी २०२३ को शनि के कुम्भ राशि में गोचर से वृश्चिक राशि के लोगो के पारिवारिक सुखो में वृद्धि होगी | अगर आप नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो भी समय अच्छा रहेगा | जो लोग अपना मकान खरीदना चाहते हैं उनके लिए भी समय शुभ रहेगा |आपके ऊपर नई जिम्मेदारियां बढेंगी जिससे व्यस्तता भी बढ़ेगी | माता के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है | अगर आप विदेश में रहते हैं तो जन्म स्थान की और यात्रा करने के योग बनेंगे |

धनु राशिफल:

17 जनवरी २०२३ को शनि के कुम्भ राशि में गोचर से धनु राशि के लोगो के पराक्रम में वृद्धि होगी जिससे आप अपने कार्यो को बढाने के लिए जोखिम उठा पायेंगे | कार्यो में आ रहे बाधाओं से मुक्ति मिलेगी, तनाव से मुक्ति मिलेगी  | धन लाभ के रास्ते खुलेंगे | नौकरीपेशा लोगो के तरक्की के रास्ते खुलेंगे | छोटे भाई बहनों के सहयोग से आप जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन हो सकता है | 

मकर राशिफल:

17 जनवरी २०२३ को शनि के कुम्भ राशि में गोचर से मकर राशि के लोगो को धन, धान्य का लाभ होगा | यश की प्राप्ति होगी | नए साल में आपकी संपत्ति में बहुत बढ़ोतरी होगी | परिवार में किसी मांगलिक कार्य होने से परिवार के लोगो से मिलने का मौका मिलेगा | सामाजिक सेवा के कार्यो से जुड़ेंगे जिससे आपकी ख्याति भी बढ़ेगी और पुण्य भी प्राप्त होगा | 

-कुम्भ राशिफल:

17 जनवरी २०२३ को शनि के कुम्भ राशि में गोचर से कुम्भ राशि के लोगो की रचनात्मकता बढ़ेगी | रुके काम पुरे होंगे | अगर किसी बिमारी से लम्बे समय से ग्रस्त है तो उससे बाहर आने के रास्ते खुलेंगे | भूमि में निवेश करने के योग बनेंगे | आपके शारीरिक उर्जा में बढ़ोतरी होगी | आप अपने कार्यो को और लगन से कर पायेंगे |

-मीन राशिफल:

17 जनवरी २०२३ को शनि के कुम्भ राशि में गोचर से मीन राशि के लोगो को किसी प्रोजेक्ट में लम्बे समय के लिए निवेश करने के योग बनेंगे | आय के नए स्त्रोत खुलेंगे | आपकी अधूरी इच्छाओ को पूरा करने के लिए शनि देव की कृपा आपको प्राप्त होगी | जो लोग विदेश में नौकरी ढूंढ रहे हैं उनकी ईच्छा अब पूरी होगी | 

तो इस प्रकार हमने जाना की 17 जनवरी २०२३ को शनि के कुम्भ राशि में गोचर से 12 राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन हो सकता है | अगर आप अपनी कुंडली दिखवाना चाहते हैं तो उसके लिए आप ज्योतिष से संपर्क कर सकते हैं लिंक के माध्यम से |

शनिदेव का राशि परिवर्तन कब होगा 2023?, शनि कुंभ राशि में कब आएंगे 2023?, when will saturn transit in aquarius, 12 राशियों पर क्या असर होगा शनि के कुम्भ राशि में गोचर का ?|

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...