Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

May Mai Kaun Se Grah Badlenge Rashi

May 2025 में कौन से ग्रह बदलेंगे चाल, जानिए तारीख और समय , May 2025 Grah Gochar, कौन से महत्त्वपूर्ण बदलाव होंगे इस महीने गोचर कुंडली में. May 2025 Grah Gochar:  ग्रहों की चाल समय समय पर बदलती रहती है जिसका असर हमारे जीवन में देखने को मिलता है | May 2025 में भी कई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेंगे जिसके कारण कुछ लोगो को बहुत लाभ होगा व्यापार और नौकरी में, कुछ लोगो की चिंताएं बढेंगी, कुछ लोगो को बिमारी से राहत मिलेगी, कुछ लोगो की अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी आदि | मई २०२५ के महीने में 6 ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है जो की हैं  बुध, सूर्य,  गुरु, राहु, केतु और  शुक्र जिसके कारण जन जीवन में, वैश्विक स्तर पर बहुत बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे. May Mai Kaun Se Grah Badlenge Rashi WatchVideo here आइये जानते हैं Grah Gochar May 2025: 7 मई को बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे तड़के लगभग 3:54 AM बजे. Read rashifal here 14 मई को सूर्य वृषभ राशि में गोचर करेंगे रात्री में लगभग 11:51 बजे. पढ़िए Surya Ke Gochar Ka 12 Rashiyo par Asar 15 मई को गुरु ग्रह मिथुन राशि में प्रव...

Rashifal 2023 in Hindi Jyotish

राशिफल 2023 (Rashifal 2023), कैसा रहेगा नया साल सभी राशी वालो के लिए ?, love rashifal, भविष्यफल/वर्षफल , जानिए किस्मत नव वर्ष में, शनि की साड़ेसाती और ढैया किन राशि पर रहेगा ? |

वैदिक ज्योतिषी द्वारा राशिफल, जानिए नए साल की भविष्यवाणियों के बारे में, कौन से ग्रहण देखने को मिलेंगे, कैसा रहेगा ग्रहों के अनुसार व्यापार, नौकरी, प्रेम जीवन?।

नए साल का मतलब है नए सपने, नए लक्ष्य, सपनों को नए तरीके से हासिल करने की योजना। हर ज्योतिष प्रेमी यह जानना चाहते है कि कैसा रहेगा नया साल 2023।

हर नया साल जीवन में बहुत महत्वपूर्ण बदलाव लाता है। कुछ लोगों को बहुत खुशियाँ मिलती है, किसी को जीवन साथी मिलता है, किसी को नई नौकरी मिलती है, कुछ को विदेश यात्रा का मौका मिलता है, कुछ लोगो अपना घर खरीद पाते हैं | कुछ लोगो को जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, किसी को जबरदस्त सफलता मिलती है, किसी को शनि की साढ़े साती से पीड़ित होना होता हैं, कोई व्यवसाय शुरू करना चाहता है, कोई प्रेम जीवन को अद्भुत बनाना चाहता है

इस लेख में हम जानेंगे कैसा रहेगा नया साल 2023 गोचर कुंडली के अनुसार | 12 राशियों यानी मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के जीवन में क्या नए बदलाव हो सकते हैं |

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी के लिए नया साल 2023 भविष्यफल।

राशिफल 2023 (Rashifal 2023), कैसा रहेगा नया साल सभी राशी वालो के लिए ?, love rashifal, भविष्यफल/वर्षफल , जानिए किस्मत नव वर्ष में, शनि की साड़ेसाती

आइए सबसे पहले जानते हैं नए साल 2023 के बारे में महत्वपूर्ण बातें:

इस वर्ष के राजा बुध हैं और मंत्री शुक्र हैं। संवत्सर नल रहेगा और इसके स्वामी मंगल है | परन्तु संकल्पों में इसका स्तेमाल 22 मार्च 2023 से होगा | 

बुध के राजा होने से व्यापार के लिए बहुत अच्छा रहेगा परन्तु अनैतिक तरीके से भी व्यापार बहुत बढ़ेंगे, नई नीतियों पर काम होगा | चिकित्सा के क्षेत्र में नई दवाओं का आविष्कार होने के योग बहुत अच्छे बनेंगे | 

इसी के साथ लोग मनोरंजन, ऐशो आराम में खूब खर्चा करेंगे जिससे होटल व्यवसाइयो का लाभ बढेगा, मनोरंजन उद्योग खूब बढेगा,चिकित्सा के क्षेत्र में बड़े अनुसंधान होंगे | |

आइए जानते हैं नए साल 2023 में लगने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण के बारे में:

  1. 20 april 2023 को लगेगा सूर्य ग्रहण परन्तु ये भारत में नहीं दिखेगा |
  2. 14 october 2023 को सूर्य ग्रहण जो की भारत में नहीं दिखेगा | 
  3. 28 october को लगेगा चन्द्र ग्रहण जो की भारत में दिखेगा | 

तो देखा जाए तो 1 चन्द्र ग्रहण ही भारत में दिखेगा |

आइये अब जानते हैं राशिफल 2023 /12 राशियों का भविष्यफल:

अगर आप ये जानना चाहते हैं की करियर कैसा रहेगा, नौकरी में तरक्की होगी की नहीं, किस प्रकार की परेशानियां आ सकती है, विवाह होगा की नहीं, स्वास्थ्य कैसा रहेगा विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, संपत्ति लाभ कैसा होगा, विदेश यात्रा होगी की नहीं, नया वाहन खरीदने के योग कैसे है, लव लाइफ कैसी रहेगी आदि तो पढ़िए इस राशिफल 2023 (Rashifal 2023)| ये राशिफल गोचर कुंडली के आधार पर है | 

अगर आप अपनी व्यक्तिगत कुंडली दिखवाना चाहते हैं तो आप ज्योतिष से व्यक्तिगत रूप से जन्मकुंडली की डिटेल्स ईमेल या व्हाट्स एप्प से प्राप्त कर सकते हैं निर्धारित शुल्क देके | 

Mesh Rashifal 2023

Vrishabh Rashifal  

Mithun Rashifal 2023

Kark Rashifal 2023

Singh Rashifal 2023

Kanya Rashifal

Tula Rashifal

Vrischik Rashifal

Dhanu राशिफल 

Makar Bhavisyafal

Kumbh bhavisyafal

Meen Bhavisyawani


Read In English Horoscope 2023 Predictions Of New Year

मेष राशि के लिए कैसा रहेगा 2023?/ मेष राशिफल 2023(Mesh Rashifal): 

जिन लोगों का नाम चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ अक्षर से आरंभ होता है, उसकी राशि मेष होती है| आपके राशि स्वामी ग्रह है मंगल और वर्षारंभ में मंगल वक्री होक आपके क्रोध को बढायेगा साथ ही कुछ न कुछ परेशानियों को भी उत्पन्न करेगा | किसी न किसी रोग से भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा | भूमि खरीदने के योग अच्छे बनेंगे | नए विषयों को सीखने में आप खर्चा ज्यादा कर सकते हैं साथ ही तीर्थ यात्राओं के योग भी बनेंगे | 

वाहन चलाते समय सावधानी रखें अन्यथा दुर्घटनाओं का शिकार हो सकते हैं | सर में चोट लगने के योग बनते हैं | 

अगर आप शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं तो सावधानी से करें | 

जो लोग नौकरी में हैं उनके ऊपर जिम्मेदारियां बढेंगी | जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मिलने के योग अच्छे हैं | 

जो लोग शादी के लिए जीवन साथी ढूंढ रहे हैं उनके लिए समय शुभ रहेगा |

२०२३ में मेष राशी के लोग आर्थिक रूप से मजबूत होंगे | अगर आप अपने वाणी पे नियंत्रण रखेंगे तो अनेक समस्याओ से बचे रहेंगे | 

लव राशिफल/ love rashifal : मेष राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो प्रेमियों को वर्ष के शुरुआत में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, गलत फहमियो के कारण सम्बन्ध ख़राब हो सकता है अतः ध्यान रखें, मार्च 2023 के बाद प्रेमियों के लिए समय शुभ रहेगा | 

जानिए मेष राशि के लोगो को किस मंत्र का जप करना चाहिए ?

वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा 2023?/ वृषभ राशिफल 2023(Vrishabh Rashifal): 

जिन लोगों का नाम इ, उ, ओ, वा, वी, वू, वे, वो अक्षर से आरंभ होता है, उसकी राशि वृषभ होती है| आपके राशि स्वामी शुक्र है और इस वर्ष के मंत्री भी हैं| इससे आपके जीवन में काफी बदलाव होने के योग बनेंगे | समाज में, परिवार में, कार्य स्थल पे आप अपना एक विशेष स्थान बनाने में सफल होंगे | दुसरो के लिए आप एक मार्गदर्शक का काम कर पायेंगे | 

वर्षारंभ में वृषभ राशि वालो को खुश खबरी मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा | आपकी अधूरी ख्वाहिशे पूरी होंगी | जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको मिलने के योग अच्छे हैं | धर्म और सामाजिक सेवा के कार्यो में आपकी रूचि बढ़ेगी | पैतृक संपत्ति को लेके परिवार में विवाद का सामना करना पड़ सकता है | 

जो लोग स्थाई आय स्त्रोत की तलाश में हैं उनकी ईच्छा अब पूरी होने के योग बनेंगे | 

बीच बीच में अचानक से बड़े धन लाभ भी होंगे परन्तु अचानक से बड़े खर्चे आपको परेशां भी करेंगे | 

वृषभ राशि के जो लोग विवाह करन चाहते हैं उन्हें जल्दी बाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है अन्यथा बाद में पछताना पड सकता है | 

लव राशिफल/love rashifal:  वृषभ राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो प्रमियो के लिए समय अच्छा रहेगा | जो लोग किसी साथी की तलाश में हैं उनके रास्ते खुलेंगे | 

जानिए वृषभ राशि के लोगो को किस मंत्र का जप करना चाहिए ?

मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा 2023?/ मिथुन राशिफल 2023(Mithun Rashifal): 

जिन लोगों का नाम का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा अक्षर से आरंभ होता है, उसकी राशि मिथुन होती है| आपके राशि स्वामी बुध है जो की इस वर्ष के राजा है | इसके कारण आपके जीवन में काफी बड़े परिवर्तन होने के योग बनते हैं | विदेश यात्रा के योग बनेंगे | आप अपने भावी जीवन को लेके नई नीतियाँ बना पायेंगे | आपके ऊपर शनि के धैया का प्रभाव भी चल रहा है जो की 19 फ़रवरी को समाप्त होगा | 

वर्षारंभ में आपके अन्दर गुस्सा बढ़ सकता है और आप कुछ गलत निर्णय भी ले सकते हैं अतः अपने आप को शांत रखें, उत्तेजना में आके कोई निर्णय न लें | अचानक से कोई शारीरिक परेशानी भी आपको परेशां कर सकती है अतः अपने खाने पीने में सावधानी बरतें | कानूनी कार्यो में भी धन खर्च हो सकता है | फ़रवरी २०२३ तक उच्च अधिकारी से सम्बन्ध ख़राब हो सकते हैं अतः ध्यान रखें व्यवहार करते समय |

मिथुन राशि पर शनि का ढैया भी चल रहा है जो की 19 फ़रवरी को समाप्त हो जायेगा |

अगर आप शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं तो वर्ष के शुरुआत में आपको कमाने के बड़े मौके मिल सकते हैं | 

लव राशिफल/love rashifal: मिथुन राशि के प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा | आप अपने प्रेमी को विवाह के लिए प्रस्ताव दे सकते हैं | जो लोग साथी की तलाश में हैं उनके लिए भी रास्ते खुलेंगे | 

जानिए मिथुन राशि के लोगो को किस मंत्र का जप करना चाहिए ?

कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा 2023?/ कर्क राशिफल 2023(kark Rashifal): 

जिन लोगों का नाम ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो अक्षर से आरंभ होता है, उसकी राशि कर्क होती है| आपके राशि स्वामी ग्रह है चंद्रमा हैं और वर्षारंभ में आपको खुशियाँ प्राप्त होंगी | अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी, मान सम्मान की प्राप्ति होगी | परिवार में मांगलिक कार्य होने से परिवार के लोगो के साथ अच्छा समय बीतेगा | अगर आप शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं तो जल्दी बाजी में निर्णय लेने से बचे तो अच्छी कमाई होगी | फ़रवरी २०२३ के बाद नए लोगो से संपर्क बढ़ेंगे, साझे दारी में नया काम शुरू कर सकते हैं | जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनके लिए भी रास्ते खुलेंगे | 

19 फ़रवरी २०२३ से कर्क राशि पर ढैया शनि का प्रभाव शुरू होगा |

किसी भी प्रकार के विवाद से अपने आपको  बचाएं तो अच्छा रहेगा |  

लव राशिफल/love rashifal: कर्क राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो प्रेमियों के लिए समय थोडा संघर्षो भरा रह सकता है | अपने प्रेमी के ऊपर अपने विचारों को न थोपे तो अच्छा रहेगा अन्यथा संबंधो में खटास का सामना करना पड़ेगा | 

जानिए कर्क राशि के लोगो को किस मंत्र का जप करना चाहिए ?

सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा 2023?/ सिंह राशिफल 2023(Singh Rashifal): 

जिन लोगों का नाम मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे अक्षर से आरंभ होता है, उसकी राशि सिंह होती है| आपके राशि स्वामी ग्रह है सूर्य और साल के शुरूआत में आपको अचानक से मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है,  जो लोग नौकरी में हैं और अगर आपका प्रमोशन रुका हुआ है तो आपको अब मिल सकता है | कुछ संघर्षो का सामना करते हुए आपको आगे बढ़ना होगा | 

किसी को भी उधार देने से बचे तो अच्छा होगा | आप किसी कानूनी समस्या से भी गुजर सकते हैं अतः किसी भी लड़ाई झगडे से  बचें | 

जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनके लिए समय शुभ है | आपको आपके मनपसंद का जीवन साथी मिल सकता है | २०२३ में आपके यात्राओं के योग भी अच्छे रहेंगे | इस वर्ष आपके संपत्ति में भी काफी बढ़ोतरी होगी | 

लव राशिफल/ love rashifal : सिंह राशि के प्रेमियों के लिए समय शुभ रहेगा परन्तु अहंकार टकरा सकता है अतः थोडा ध्यान रखें | अगर आप अपने साथी से सच्चा प्यार करते हैं तो दोनों मिलके जीवन में बहुत अच्छी तरक्की कर सकते हैं | इस वर्ष विवाह के लिए भी अपने साथी को आप प्रस्ताव दे सकते हैं | 

जानिए सिंह राशि के लोगो को किस मंत्र का जप करना चाहिए ?

कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा 2023?/ कन्या राशिफल 2023(Kanya Rashifal): 

जिन लोगों का नाम टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो अक्षर से आरंभ होता है, उसकी राशि कन्या होती है| आपके राशि स्वामी ग्रह है बुध जो की इस वर्ष के  राजा है अतः आपके लिए नया वर्ष कुछ ख़ास रहने वाला होगा | वर्ष के शुरुआत में आपको काम काज में संघर्षो के साथ आगे बढ़ना होगा परन्तु अपने काम काज में सफलता जरुर मिलेगी | वाद विवाद से अपने आपको बचा के रखें अन्यथा बहुत परेशां होना पड़ सकता है | 

रुका धन प्राप्त होने के योग बहुत अच्छे बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी| अगर आप किसी कानूनी मामले में उलझे हुए हैं तो अब आप निकल सकते हैं | अगर किसी बिमारी से लम्बे समय से परेशां है तो उससे राहत मिलेगा | 

जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे | भाग्य का साथ मिलने से रुके काम भी पुरे होंगे | 

फ़रवरी २०२३ के बाद आपको करीबियों का साथ मिलेगा और सहयोग से आपके रुके काम पुरे होंगे | किसी के सहयोग से नया काम शुरू कर सकते हैं | मान सम्मान की प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे | 

लव राशिफल/Love rashifal: कन्या राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो सामान्य रहेगा |

जानिए कन्या राशि के लोगो को किस मंत्र का जप करना चाहिए ?

तुला राशि के लिए कैसा रहेगा 2023?/तुला राशिफल 2023(Tula Rashifal): 

जिन लोगों का नाम रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते अक्षर से आरंभ होता है, उसकी राशि तुला होती है| आपके राशि के स्वामी ग्रह शुक्र है जो की नए साल के मंत्री है अतः आपके जीवन में भी कुछ ख़ास बदलाव होंगे जिसका असर लम्बे समय तक देखने को मिलेगा | आपके व्यक्तित्त्व में आकर्षण शक्ति का विकास होगा जिससे आप लोगो का मन मोह लेंगे | रुका धन प्राप्त होगा और आप छोटे छोटे निवेश भी करेंगे | जो लोग अपने लिए जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं उनके रास्ते खुलेंगे |

 इस साल नए लोगो से संपर्क बहुत बढ़ेंगे | फ़रवरी के बाद आय के नए स्त्रोत खुलने के योग भी अच्छे बनेंगे | 

तुला राशि के ऊपर शनि की ढैया का असर है जो की 19 फ़रवरी तक रहेगा | 

लव राशिफल/Love Rashifal: तुला राशी के प्रेमियों के लिए समय अनुकूल रहेगा| जो लोग साथी की तलाश में हैं उनके रास्ते खुलेंगे | अगर किसी वजह से मन मुटाव हुआ है तो वो भी दूर होंगे | 

जानिए तुला राशि के लोगो को किस मंत्र का जप करना चाहिए ?

वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा 2023?/ वृश्चिक राशिफल 2023(Vrischik Rashifal): 

जिन लोगों का नाम तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यूअक्षर से आरंभ होता है, उसकी राशि वृश्चिक होती है| आपके राशि के स्वामी ग्रह मंगल है जो की वर्ष के शुरुआत में वक्री रहेंगे जिसके कारण आपके जीवन में उतार चढ़ाव बने रहेंगे | आपके संपर्क बहुत बढ़ेंगे, जीवनसाथी और दोस्तों के सहयोग से आपके रुके काम पुरे होने के योग अच्छे बनेंगे | वर्ष के शुरुआत में किसी को उधार देने से बचे और उधार लेने से भी बचें | इस वर्ष यात्राओं के योग भी काफी बनेंगे | वर्ष के शुरुआत में आप ऐशो आराम और मनोरंजन में काफी खर्चा कर सकते हैं | विद्यार्थियों के लिए ये वर्ष काफी अच्छा रहने वाला है | जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले हैं उनको भी भाग्य का साथ मिलेगा | वर्ष के शुरुआत में अपने स्वास्थ्य का थोडा ध्यान रखें |

19 फरवरी से वृश्चिक राशि पर ढैया का प्रभाव शुरू होगा जिससे तनाव और संघर्ष बढ़ सकता है |

लव राशिफल/Love rashifal: इस वर्ष अपने प्रेमी को खुश करने के लिए आप काफी खर्चा कर सकते हैं | एक दुसरे के साथ समय बिताने और घुमने के योग अच्छे बनेंगे | 

जानिए वृश्चिक राशि के लोगो को किस मंत्र का जप करना चाहिए ?

धनु राशि के लिए कैसा रहेगा 2023?/ धनु राशिफल 2023(Dhanu Rashifal): 

जिन लोगों का नाम ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे अक्षर से आरंभ होता है, उसकी राशि धनु होती है| आपके राशि स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं | आपके लिए नया वर्ष काफी अच्छा रहेगा | आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, साहस में वृद्धि होगी| अपने व्यापार और नौकरी में तरक्की के लिए आप जोखिम भी उठाएंगे | 19 फ़रवरी से आपके ऊपर शनि साडेसाती का प्रभाव समाप्त होगा जिसके बाद रुके काम पूरे होंगे | अगर आप लम्बे समय से घर या प्लाट खरीदने की ईच्छा रखते हैं तो इस वर्ष इसके योग अच्छे रहेंगे | अगर शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं तो वर्ष के शुरुआत में थोडा संभल कर करें | फ़रवरी के बाद कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे | 

धनु राशि विद्यार्थियो के लिए नया साल अच्छा रहेगा | अनावश्यक इच्छाओ के कारण आपके खर्चे वर्ष के आरम्भ में काफी बढ़ सकते हैं |

लव राशिफल/Love Rashifal: प्रेमियों के लिए समय मिला जुला असर दिखाएगा वर्ष के शुरुआत में पर बाद में धनु राशि के प्रेमियों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है | जो लोग साथी की तलाश में हैं उनके जीवन में खुशियाँ नए साल के शुरुआत में आ सकती है |

जानिए धनु राशि के लोगो को किस मंत्र का जप करना चाहिए ?

मकर राशि के लिए कैसा रहेगा 2023?/ मकर राशिफल 2023(Makar Rashifal): 

जिन लोगों का नाम भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गीअक्षर से आरंभ होता है, उसकी राशि मकर होती है| आपके राशि स्वामी ग्रह शनि है | नए वर्ष में आपके मकान बनाने के योग अच्छे बनते हैं साथ ही भूमि में निवेश कर सकते हैं लम्बे समय के लिए | वर्ष के शुरुआत में विद्यार्थियों को मन एकाग्र करने में परेशानी आ सकती है | क्रोध बढ़ने के कारण लोगो से मन मुटाव भी हो सकता है अतः ध्यान रखें | आपके ऊपर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है और 19 फ़रवरी के बाद अंतिम चरण शुरू होगा | कुछ लोगो के लिए बहुत शुभ तो कुछ के नए संघष ले के आएगा | किसी भी प्रकार के बहस से बचें | कानूनी कार्यो से भी जितना दूर रहे तो अच्छा हैं | 

मार्च से जीवन में कुछ अनपेक्षित बदलाव नजर आ सकते हैं अतः हर प्रकार से अपने आपको तैयार रखें | 

लव राशिफल/Love Rashifal: मकर राशि के प्रेमियों के लिए समय कुछ असमंजस वाला रह सकता है | गलतफहमियो के कारण बीच बीच में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | जो लोग नए साथी की तलाश में हैं उनके लिए समय शुभ रहेगा | 

जानिए मकर राशि के लोगो को किस मंत्र का जप करना चाहिए ?

कुम्भ राशि के लिए कैसा रहेगा 2023?/ कुम्भ राशिफल 2023(Kumbh Rashifal): 

जिन लोगों का नाम गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा  अक्षर से आरंभ होता है, उसकी राशि कुम्भ होती है| आपके राशि के स्वामी ग्रह शनि देव है और आपके ऊपर साड़े साती का प्रथम चरण चल रहा है और 19 फ़रवरी से साड़े साती का दूसरा चरण शुरू होगा परन्तु आमदनी बढ़ने और भूमि में निवेश करने के योग अच्छे बनेंगे नए साल में | नए साल में आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं | भाग्य का साथ मिलने से रुके काम पुरे होंगे | कुछ नया सीखने में भी आप समय देंगे | इस साल आप भौतिक सुखो को बढाने के साथ ही अध्यात्मिक सुख को प्राप्त करने के लिए भी प्रयास करेंगे | अगर आप शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं तो वर्ष के शुरुआत में थोडा सावधानी बरतें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है | 

मार्च २०२३ से साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं | जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनके रास्ते भी मार्च से खुलेंगे | 

नए साल में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे, योग और व्यायाम करते रहें| शुद्ध और सात्विक खाएं |

लव राशिफल/love rashifal : कुम्भ राशि के प्रेमियों के लिए समय मार्च से शुभ रहेगा | आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिता पायेंगे | जो लोग साथी की तलाश में हैं उनके रास्ते भी खुलेंगे | 

जानिए कुम्भ राशि के लोगो को किस मंत्र का जप करना चाहिए ?

मीन राशि के लिए कैसा रहेगा 2023?/ मीन राशिफल 2023(Meen Rashifal): 

 जिन लोगों का नाम दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची अक्षर से आरंभ होता है, उसकी राशि मीन होती है| आपके राशि के स्वामी ग्रह है बृहस्पति है | नए साल के शुरुआत में आपके पराक्रम में बहुत वृद्धि होगी | मान सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे | नौकरी में जिन लोगो के पद्द्न्नती रुकी हुई है उनकी बाधाएं दूर होंगी | परन्तु पारिवारिक कलह के कारण चिंता बनी रह सकती है | मार्च २०२३ से आपके व्यक्तित्त्व में आकर्षण शक्ति बढ़ेगी जिससे आप लोगो का मन मोह लेंगे | आपको भाग्य की बजाय अपनी मेहनत के बल पे आगे बढ़ना होगा | अनावश्यक खर्चे भी बढ़ेंगे | इस साल सोना और भूमि में निवेश के योग अच्छे बनेंगे | 

लव राशिफल/Love Rashifal: मीन राशि के प्रेमियों के लिए समय शुभ रहेगा| आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल बिता पायेंगे | जो लोग साथी की तलाश में हैं उनके रास्ते खुलेंगे | 

जानिए मीन राशि के लोगो को किस मंत्र का जप करना चाहिए ?

राशिफल 2023 (Rashifal 2023), कैसा रहेगा नया साल सभी राशी वालो के लिए ?, love rashifal, भविष्यफल/वर्षफल , जानिए किस्मत नव वर्ष में, शनि की साड़ेसाती और ढैया किन राशि पर रहेगा ? |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...