] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar Ka Fal

Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar Ka Fal, मंगल वृषभ राशी में  कब जायेंगे, मंगल के गोचर का फल, mangal gochar  june 2026. Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar July 2026: ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह का सम्बन्ध साहस, शक्ति, कुछ कर गुजरने का जज्बा, भूमि, उर्जा आदि से होता है इसीलिए अगर कुंडली में मंगल शुभ और शक्तिशाली हो जाए तो जातक बहुत सफल दिखाई देता है, उसे मान, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है |  मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं मंगल | मकर राशि में ये उच्च के होते हैं और कर्क राशि में नीच के होते हैं |  मंगल ग्रह के गुणों को देखते हुए उन्हें सेनापति का दर्जा मिला हुआ है |  मंगल ग्रह 21 June २०२६ को तडके लगभग 12:22 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल के राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ता है | Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar Ka Fal Read in English about Mars Transit In Taurus Impacts on 12 zodiacs आइये जानते हैं राशिफल : Mesh Rashifal (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ): मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर दूसरे भाव में ह...

Mangal ka rashi parivartan aur rashifal in hindi jyotish

मंगल का राशि परिवर्तन कब होगा, मंगल का गोचर मीन राशि मे, mars transit in pisces rashifal in hindi jyotish, राशिफल जानिए हिंदी ज्योतिष मे |

17 मई, मंगलवार 2022 को सुबह लगभग 8:58 पे मंगल ग्रह का प्रवेश अपने मित्र राशि मीन में होगा और यहाँ ये 27 जून २०२२तक रहेंगे | मंगल का ये राशि परिवर्तन बहुत शुभ है क्यूंकि मीन राशि में गुरु पहले से ही विराजित हैं और अब जब मंगल मीन राशि में आयेंगे तो दोनों की युति बड़े बदलाव लेके आयेगे |

मंगल का राशि परिवर्तन कब होगा, मंगल का गोचर मीन राशि मे, mars transit in pisces rashifal in hindi jyotish, राशिफल जानिए हिंदी ज्योतिष मे |
magnal ka rashi parivartan kab hoga


आइये जानते हैं 12 राशि वालो के जीवन में क्या बदलाव हो सकता है :

Watch video here:

  1. मेष राशिफल : 17 मई को मंगल के मीन राशी में गोचर से मेष राशि वालो को भूमि में निवेश करने के योग बनेंगे | बिमारी या फिर वाहन और भूमि के रख रखाव में काफी धन खर्च हो सकता है | जो लोग काफी समय से विदेश जाना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे | अपने खान पान का ध्यान रखे अन्यथा पेट और आँखों से सम्बंधित समस्याओं से ग्रस्त हो सकते हैं |
  2. वृषभ राशिफल : 17 मई को मंगल के मीन राशी में गोचर से वृषभ राशि वालो को काफी फायदा होने वाला है, आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी, आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, बड़े भाई के सहयोग से कोई रुका कार्य पूरा हो सकता है| जो लोग व्यापार में हैं उनका मुनाफा बढेगा और जो लोग नौकरी में हैं उन्हें भी तरक्की करने का अवसर प्राप्त होगा | जो लोग नौकरी खोज रहे हैं उन्हें भी मिलने के योग मजबूत होंगे |
  3. मिथुन राशिफल : 17 मई को मंगल के मीन राशी में गोचर से मिथुन राशि वालो को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, प्रमोशन के योग मजबूत होंगे, अपने बेहतर प्रदर्शन के कारण आपको यश की प्राप्ति होगी | 
  4. कर्क राशिफल : 17 मई को मंगल के मीन राशी में गोचर से कर्क राशि वालो को पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है, धर्म और सामाजिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी | भाग्य का साथ मिलने से रुके काम पूरे होंगे, रुका धन प्राप्त होगा | अगर आप व्यापारी है तो बड़ा मुनाफा आपको प्रसन्न करेगा | जो लोग शेयर बाजार और सट्टा बाजार में काम करते हैं उन्हें भी कमाने के बड़े मौके मिलेंगे |
  5. सिंह राशिफल : 17 मई को मंगल के मीन राशी में गोचर से सिंह राशि वालो को आकस्मिक धन प्राप्त होने के योग मजबूत होंगे, अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो अब आपके रास्ते खुलेंगे | जो लोग किसी प्रकार के शोध कार्य से जुड़े हैं उनके लिए तो बहुत ही अच्छा समय शुरू होता है | 
  6. कन्या राशिफल : 17 मई को मंगल के मीन राशी में गोचर से कन्या राशि के लोगो के संपर्क काफी बढ़ेंगे, जो लोग विवाह करना चाहते हैं उन्हें अच्छा जीवन साथी प्राप्त होगा| किसी के सहयोग से आप कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं | अपने दोस्तों, जीवन साथी के साथ आप अच्छा समय बिता पायेंगे |
  7. तुला राशिफल : 17 मई को मंगल के मीन राशी में गोचर से तुला राशि वाले लोगो को रुका धन प्राप्त हो सकता है, कानूनी मामलो में सफलता मिलेगी | परन्तु आपके अन्दर काम वासना बहुत बढ़ेगी अतः अच्छे लोगो का साथ रखे अन्यथा गलत रास्ते पे भी जा सकते हैं | गुतांगो से सम्बंधित बीमारी परेशां कर सकती है |
  8. वृश्चिक राशिफल : 17 मई को मंगल के मीन राशी में गोचर से वृश्चिक राशि वाले लोगो को काफी फायदा देगा| विद्यार्थियों और प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा | जो लोग शेयर बाजार और सट्टा बाजार में काम करते हैं उन्हें भी बहुत लाभ होगा |  तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे | संतान की तरफ से भी कोई खुशखबरी मिल सकती है | 
  9. धनु राशिफल : 17 मई को मंगल के मीन राशी में गोचर से धनु राशि वालो के घर के सुख में वृद्धि करेगा, आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं | अगर लम्बे समय से आप वाहन और भूमि खरीदना चाहते हैं तो अब आपका सपना पूरा हो सकता है | माता के आशीर्वाद से रुके काम पूरे हो सकते हैं | 
  10. मकर राशिफल : 17 मई को मंगल के मीन राशी में गोचर से मकर राशि वालो के पराक्रम में वृद्धि होगी जिससे आप अपने जीवन को सफल बनाने के लिए जोखिम भी उठा लेंगे | कार्य क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बहुत अच्छा हो जाएगा जिससे आर्थिक लाभ बढेगा | छोटे भाई बहनों के साथ अच्छा समय बिता पायेंगे और उनके सहयोग से रुके काम भी पूरे हो सकते हैं | परन्तु परिवार में क्लेश का सामना भी समय समय पे आपको करना होगा |
  11. कुंभ राशिफल : 17 मई को मंगल के मीन राशी में गोचर से कुम्भ राशि के लोगो की सम्पन्नता बढ़ेगी |  जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र में है, अध्यापन के क्षेत्र में है , राजनीती मेंहैं उन्हें विशेष सफलता मिलेगी | परन्तु अहंकार बढ़ने से वाद विवाद में भी फंस सकते हैं अतः ध्यान रखे |
  12. मीन राशिफल : 17 मई को मंगल के मीन राशी में गोचर से मीन राशि वाले लोगो के अन्दर रचनात्मकता बढ़ जायेगी, रुके कार्यो को आप पूरा कर पायेंगे, जीवन को सुखी करने के लिए नई नीतियाँ आप बना पायेंगे | जो लोग नौकरी की तलाश में है उन्हें सफलता मिलेगी |  परन्तु अपने क्रोध पे और भावनाओं पे नियंत्रण रखे अन्यथा फंस सकते हैं |

तो इस प्रकार हमने देखा की 17 मई को मंगल के मीन राशी में गोचर से 12 राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन हो सकता है | 

अगर आप अपनी कुंडली अनुसार जानना चाहते हैं अपने वैवाहिक जीवन के बारे में, अपने प्रेम जीवन के बारे में, अपने करियर के बारे में तो आप ज्योतिष से संपर्क कर सकते हैं |

मंगल का राशि परिवर्तन कब होगा, मंगल का गोचर मीन राशि मे, mars transit in pisces rashifal in hindi jyotish, राशिफल जानिए हिंदी ज्योतिष मे |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...