पंचमुखी हनुमान कवच के फायदे || Panchmukhi Hanuman Kavac, Panchmukhi Hanuman Kavach lyrics, श्री हनुमान कवच का पाठ कैसे करे ?| यह एक अत्यंत शक्तिशाली कवच है जो व्यक्ति को हर प्रकार के बुरे प्रभाव से बचाने में समर्थ है जैसे काले जादू से बचाएगा, नजर दोष से बचाएगा,ग्रहों के अशुभ प्रभाव से सुरक्षा देगा, नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा देगा| इसी के साथ इस कवच के पाठ करने वाले में साहस उत्पन्न होता है, जपकर्ता निडर बनता है, उसमे निर्णायक शक्ति पैदा होती है, बुद्धि का विकास होता है आदि | हनुमानजी अमर है इसीलिए कलयुग में उनकी अराधना बहुत ही जल्दी फलदाई होती है | वे महाबली है, महा दयालु है, शत्रु हन्ता है | उनके कवच का पाठ व्यक्ति की हर प्रकार से रक्षा करता है | Hanuman Kawach Ke laabh पंचमुखी हनुमान कवच के पाठ के लाभ क्या है ? पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ करने से पढने वाले के आस पास एक कवच का निर्माण हो जाता है हनुमान जी की कृपा से और कोई भी नकारात्मकता उसे छु भी नहीं पाती है | हर प्रकार के रोग, शोक, ग्रह दोष, भय से भगवान् रक्षा करते हैं | पंचमुखी हनुमान की आराधना करने से साधक ...
हरतालिका तीज का त्यौहार कब है 2026 में , तीज पूजा का असान तरीका, hartalika teej significance in hindi, क्या फायदे है हरतालिका तीज का , हरतालिका व्रत और कथा, क्या करे मनोकामना पूर्ण करने के लिए हरतालिका तीज को.
Hartalika teej 2026: भारत में भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष तृतीय तिथि को एक और महत्त्वपूर्ण त्यौहार मनाया जाता है जिसे हरतालिका तीज कहते है | ये त्यौहार कुंवारी और शादीसुदा महिलाए दोनों के लिए महत्त्व रखता है. कुंवारी कन्याएं और शादी सुदा महिलायें इस त्यौहार को बहुत ही उत्साह से मनाती है.
Haritalika Teej 2026 Mahurat:
हिन्दू पंचांग अनुसार हरतालिका तीज भाद्रपद शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि को आती है | सन 2026 में हरतालिका तीज 14 September को मनेगा | इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लम्बी आयु होने, उनके सुखी जीवन और आरोग्यता के लिए व्रत रखती हैं.2026 हरतालिका तीज व्रत: शुभ मुहूर्त:
पंचांग के अनुसार, भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 13 September रविवार को प्रातः में लगभग 7:09 बजे से शुरू होगी और 14 तारीख सोमवार को प्रातः में लगभग 7:06 बजे तक रहेगी |
- 14 सितंबर को पूजा के लिए शुभ समय सुबह 6:05 बजे से 7:06 बजे तक रहेगा. इस दौरान लोग शिव-पार्वती की पूजा की जा सकती है.
- इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:32 बजे से 5:19 बजे तक रहेगा.
- वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:41 बजे तक रहेगा.
तो उदय तिथि अनुसार 14 सितम्बर को हरतालिका तीज मनाई जाएगी |
ऐसी मान्यता है की इस पूजा को करने से परिवार में सुख और सम्पन्नता आती है, शादी शुदा महिलाए अपने पति की लम्बी उम्र के लिए ये पूजा करती है. कुंवारी कन्या मनपसंद पति के लिए ये पूजा करती है. इस पूजा में देवी पार्वती के साथ शिवजी की पूजा होती है. Hartalika teej 2026
हरतालिका तीज का व्रत बहुत कठिन होता है क्यूंकि इस दिन जल और अन्न दोनों ही मना रहता है, इस दिन धैर्य और शक्ति की परीक्षा होती है. जो महिलायें और कन्याएं ये उपवास करती है वो महान है और शक्तिशाली है. पूरी रात महिलायें और कन्याएं पूजा पाठ में ही समय बिताती है, मंत्र जप करती है, भजन करती है, कहानी सुनती है. पति भी अपनी पत्नी की सहायता करते हैं पूजा की तैयारी में.
क्या आप जानते हैं की हरतालिका के बाद गणेश चतुर्थी आती है.
कुछ राज्यों में लोग शिव और पार्वती जी की शोभायात्रा भी निकलते हैं , भक्त गण भजन कीर्तन करते, नाचते-गाते चलते हैं. धार्मिक नगरियों जैसे उज्जैन, महेश्वर, ओम्कारेश्वर, आदि में तो वातावरण ही बदल जाता है, हर तरफ शिव मंत्रो और भजन सुनाई देते हैं. Hartalika teej 2026
काफी उत्साह नजर आता है भक्तो में इस पूजा को लेके, बाजार में नई रौनक आ जाती है.
hartalika teej vrat katha in hindi, hartalika teej 2026 vidhi, hartalika teej katha in hindi, hartalika teej 2026 muhurat, hartalika teej puja vidhi, hartalika teej 2026 samagri list.
आइये जानते हैं हरतालिका तीज सामग्री की लिस्ट :
- भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी बनाने के लिए काली मिट्टी|
- पूजा की चौकी
- पीला वस्त्र
- केला के पत्ते
- जनेऊ
- कच्चा सूत
- नए वस्त्र
- बेलपत्र, धतूरा, भांग, शमी पत्र,
- एक जोड़ी जनेऊ/यज्ञोपवीत भगवन शिव और गणेश जी के लिए Hartalika teej 2026
- मां पार्वती के लिए एक हरी साड़ी
- सुहाग /श्रृंगार का सामान
- कलश, अक्षत्, दूर्वा, तेल, घी, कपूर, अबीर, श्रीफल, चंदन, गाय का दूध, गंगाजल, दही, चीनी, शहद और पंचामृत चीजें भी हरियाली व्रत पूजा के लिए चाहिए.
आइये जानते हैं तीज पूजा कैसे की जाती है :
माँ पार्वती जो की महिलाओं और कन्याओं के लिए एक आदर्श है क्यूंकि उन्होंने बरसो तक तपस्या करके भगवान शिव को पाया. उन्होंने ये बता दिया की तपस्या द्वारा कुछ भी पाया जा सकता है.क्या आप जानते हैं की हरतालिका के 1 दिन बाद ऋषि पंचमी आती है?
इसी कारण भक्त भी पूजा पाठ द्वारा मनोकामना पूर्ण करना चाहते हैं. पूरी रात्रि को महिलाए और कन्याएं मंदिर में एकत्रित होती हैं या फिर किसी एक जगह एकत्रित होते हैं, विशेष व्यवस्थाएं की जाती है पूजा के लिए और कुछ कुछ अंतराल में पूजाएँ की जाती है. तीज की कथा भी ब्राह्मण द्वारा या फिर किसी भक्त के द्वारा पढ़ी जाती है और सब सुनते हैं. पूरी रात दीप दान किया जाता है. फूल, फल, भोग द्वारा माताजी और शिवजी की कृपा प्राप्त करने के लिए चढ़ाएं जाते हैं. Hartalika teej 2026
एक और महत्त्वपूर्ण बात ये है की इस रात्रि शिवलिंग मिटटी से बनाए जाते हैं और सुबह उन्हें पूजन के बाद विसर्जित कर दिया जाता है.
आइये जानते हैं हरतालिका तीज पूजा के फायदे:
- इस पूजा के द्वारा मनचाहा साथी मिल सकता है.
- तीज पूजा के द्वारा गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है.
- इस पूजा के द्वारा सम्पन्नता को लाया जा सकता है. Hartalika teej 2026
- जाने अनजाने किये पाप से छुटकारा मिल सकता है.
- लड़कियां कुंडली के दोषों से मुक्त हो सकती है.
अतः इस पूजा को करके सुखी और अच्छा जीवन जिया जा सकता है.
भगवान शिव को प्रसन्न करने के मंत्र:
ॐ शिवाय नमः, ॐ उमापतये नमः, ॐ हराय नमः
मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए मंत्र
हे गौरी शंकर अर्धांगिनी यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा माम कुरु कल्याणी कांतकांता सुदुर्लभाम्।।
मंत्र का सरल हिंदी अर्थ
हे गौरी! हे शंकर की अर्धांगिनी (पत्नी), जैसे आप भगवान शंकर को अत्यंत प्रिय हैं, उसी प्रकार हे कल्याणी! मुझे भी ऐसा वर प्रदान करें कि मुझे एक ऐसी कांत/प्रिय पत्नी प्राप्त हो, जो अत्यंत दुर्लभ और श्रेष्ठ हो।
सौभाग्य प्राप्ति मंत्र
देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
पुत्र-पौत्रादि समृद्धि देहि में परमेश्वरी।।
इस श्लोक का सरल हिंदी अर्थ
हे परमेश्वरी! मुझे सौभाग्य प्रदान करें, अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करें और परम सुख दें। मुझे पुत्र, पौत्र आदि के रूप में समृद्धि तथा वंश की वृद्धि प्रदान करें।
हरतालिका तीज का त्यौहार कब है 2026 में , तीज पूजा का असान तरीका, hartalika teej significance in hindi, क्या फायदे है हरतालिका तीज का , हरतालिका व्रत और कथा, क्या करे मनोकामना पूर्ण करने के लिए हरतालिका तीज को.
hartalika teej vrat katha in hindi, hartalika teej 2026 vidhi, hartalika teej katha in hindi, hartalika teej 2026 muhurat, hartalika teej puja vidhi, hartalika teej 2026 samagri list.

Comments
Post a Comment