] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi

Yogini Ekadashi Kab hai, योगिनी एकादशी 2026, क्या फायदा होगा योगिनी एकादशी व्रत से, क्या करे सफलता के लिए, yogini ekadashi ki katha. हिन्दू पंचांग के हिसाब से जब अषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष का ग्यारहवां दिन आता है तब एक महत्त्वपूर्ण उपवास लोग करते हैं जिसको की योगिनी एकादशी के उपवास के नाम से जाना जाता है. इस उपवास को करने से लोग पापों और बीमारियों से मुक्ति पाते हैं. 2026 में 11 July को Yogini Ekadashi का व्रत रखना शुभ रहेगा    और व्रत का पारण 12 तारीख को प्रातः 5:32 से 8:18 के बीच करना शुभ रहेगा  Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi एकादशी को ग्यारस के नाम से भी जानते हैं और ये दिन भगवान् विष्णु के पूजा को समर्पित होता है. इस दिन पीपल पूजा भी विशेष फलदाई होती है.  जब हम बात करते हैं योगिनी एकादशी की तो बताना चाहेंगे की ये दिन बहुत ही पुण्यशाली, पवित्र और शक्तिशाली है, हिन्दू पौराणिक कथाओं से पता चलता है की योगिनी एकादशी के व्रत को करके एक यक्ष को कोढ़ रोग से मुक्ति मिली थी फिर वो पूरी जिन्दगी अच्छी तरह से रहा. इसी कारण योगिनी एकादशी का महत्तव बहुत माना जात...

Guru Grah Ka Mrigshira Nakshatra Mai Gochar Ka Fal in Hindi

Guru Grah Ka Mrigshira Nakshatra Mai Gochar Ka Fal in Hindi, guru ka mrigshira nakshatr me pravesh kya prabhav dikhayega, rashifal, Jupiter in Mrigshira Nakshatra Transit 2024.

20 अगस्त 2024 मंगलवार को ज्ञान, बुद्धि, अध्यात्म, धर्म, दर्शन और संतान आदि से सम्बंधित ग्रह गुरु, मंगल के नक्षत्र मृगशिरा में प्रवेश करेंगे और 28 नवम्बर 2024 तक इसी में रहेंगे | 

Mrighsira Nakshatra :

  • मृगशिरा नक्षत्र के देवता सोम अर्थात चन्द्रमा हैं और नक्षत्र स्वामी मंगल है। मृगशिरा नक्षत्र का सम्बन्ध वृषभ और मिथुन राशि से भी होता है जिसके कारण शुक्र और बुध का प्रभाव भी इस नक्षत्र पर देखा जाता है | 
  • मृगशिरा नक्षत्र में जन्म लेने वाला जातक कार्यो को करने में कुशल होता है, बलवान होता है, परिश्रमी, धनी होता है और संतुष्टि की तलाश में रहता है | 
  • मृगशिरा नक्षत्र से सम्बंधित अक्षर हैं वे, वो, का, की |

जब गुरु मंगल के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तो शक्ति और ज्ञान का संगम होगा जिससे कुछ लोगो के जीवन में जबरदस्त परिवर्तन देखने को मिलेगा | कुछ लोगो को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा | Guru Grah Ka Mrigshira Nakshatra Mai Gochar 2024 

Watch Video Here

Guru Grah Ka Mrigshira Nakshatra Mai Gochar Ka Fal in Hindi, guru ka mrigshira nakshatr me pravesh kya prabhav dikhayega, rashifal.
Guru Grah Ka Mrigshira Nakshatra Mai Gochar 2024

Read in english about Jupiter Transit In Mrigshira Nakshatra 2024

तो आइये जानते हैं 12 राशियों पर क्या असर हो सकता है गरु के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने से :

मेष राशिफल :

इस समय गुरु मेष राशि से दूसरे भाव में हैं और मंगल भी साथ में है, मंगल और गुरु की युति 26 अगस्त की दोपहर तक बनी रहेगी अतः  20 अगस्त 2024 को बृहस्पति के नक्षत्र बदलने से आपको धन प्राप्त होने के योग मजबूत होंगे, आपके व्यक्तित्त्व में सम्मोहन शक्ति बढ़ेगी, रुके काम पूरे होंगे, लम्बे निवेश के योग बनेंगे| धर्म और समाज सेवा के कार्यो में रूचि बढ़ेगी | 

वृषभ राशिफल - 

20 अगस्त 2024 को गुरु के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने पर वृषभ राशि के लोगो को आकस्मिक रुप से धन प्राप्ति हो सकती है, कहीं से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं, बड़े भाई के सहयोग से रुके काम पूरे हो सकते हैं, अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी, बचत बढ़ेगी और साथ ही विलासिता में वृद्धि होगी | Guru Grah Ka Mrigshira Nakshatra Mai Gochar 2024

मिथुन राशिफल :

20 अगस्त 2024 को गुरु के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने पर  मिथुन राशि के लोगो के संपर्क बढ़ेंगे, अगर आप व्यापार करते हैं तो उसमे बढ़ोतरी होगी, मुनाफा बढेगा, जो लोग विवाह के लिए प्रयासरत हैं उन्हें सफलता मिलेगी, अगर आपकी पदोन्नति रुकी है तो वो अब मिल सकती है | जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उन्हें भी भाग्य का साथ मिलेगा | 

कर्क राशिफल :

20 अगस्त 2024 को गुरु के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने पर कर्क राशि के जो लोग कला, खेल और शिक्षा के क्षेत्र में जुड़े हैं उन्हें बहुत लाभ होगा | नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती है|  आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी | व्यापार में आप नई उंचाइयो को छुएंगे | Guru Grah Ka Mrigshira Nakshatra Mai Gochar 2024

सिंह राशिफल :

20 अगस्त 2024 को गुरु के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने पर सिंह राशि के लोगो की शक्तियों में वृद्धि होगी, पदोन्नति के रास्ते खुलेंगे, समाज में नाम और यश बढेगा, नया वाहन और घर खरीदने के योग भी मजबूत होंगे |

कन्या राशिफल :

20 अगस्त 2024 को गुरु के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने पर कन्या राशि के लोगो के रुके काम पूरे होंगे, पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी, अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके योग अब बनेंगे, अगर आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो उसके रास्ते खुलेंगे | नए विषयों को सीखने के लिए समय उत्तम रहेगा | Guru Grah Ka Mrigshira Nakshatra Mai Gochar 2024

तुला राशिफल : 

20 अगस्त 2024 को गुरु के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने पर तुला राशि के लोगो के शत्रु कमजोर होंगे, रुका धन प्राप्त होगा, आकस्मिक रूप से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है,  भाई बहनों के सहयोग से रुके काम पूरे होंगे | जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं या फिर नई नौकरी की तलाश में हैं उनके रास्ते खुलेंगे | 

वृश्चिक राशिफल :

20 अगस्त 2024 को गुरु के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने पर  वृश्चिक राशि के लोगो को धन लाभ होगा, शत्रु कमजोर होंगे, अगर किसी बिमारी से लम्बे समय से परेशां हैं तो अब राहत मिलेगी, अगर किसी कानूनी समस्या से गुजर रहे हैं तो आपका पक्ष मजबूत होगा, अगर आप व्यापार करते हैं तो विस्तार होगा, नए लोगो से परिचय बढेगा | Guru Grah Ka Mrigshira Nakshatra Mai Gochar 2024

धनु राशिफल : 

20 अगस्त 2024 को गुरु के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने पर धनु राशि के लोगो के अन्दर रचनात्मकता बढ़ जाएगी, आपका पराक्रम बढेगा जिससे आप जोखिम भरे कार्यो को कर पायेंगे, अगर आप नौकरी की तलाश में हैं या फिर आय के नए स्त्रोत की तलाश में हैं तो अब आपका सपना पूरा होगा | कई लोगो के लिए आप एक अच्छा मार्गदर्शक बन पायेंगे | 

मकर राशिफल :

20 अगस्त 2024 को गुरु के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने पर मकर राशि के लोगो का पराक्रम बढेगा, यात्राओं पर जाने के योग बनेंगे, जो लोग कला और खेल के क्षेत्रो से जुड़े हैं उन्हें विशेष लाभ मिलेगा | परिवार में सुख सुविधा बढाने में खर्च अधिक होगा | नए विषयो को सीखने के लिए भी समय उत्तम रहेगा | जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए भी समय शुभ रहेगा | Guru Grah Ka Mrigshira Nakshatra Mai Gochar 2024

कुंभ राशिफल :

20 अगस्त 2024 को गुरु के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने पर कुंभ राशि के लोगो के आय के स्त्रोत खुलेंगे, अधूरी इच्छाएं पूरी होगी, रुके काम पूरे होंगे, भूमि और वाहन खरीदने के योग बनेंगे | नए लोगो से संपर्क होंगे, समाज में व्यस्तता बढ़ेगी | आकस्मिक रूप से कोई बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं |

मीन राशिफल : 

20 अगस्त 2024 को गुरु के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने पर मीन राशि के लोगो के ओज में वृद्धि होगी, नाम और यश प्राप्ति के योग बनेंगे | नई जिम्मेदारियां प्राप्त होंगी जिससे व्यस्तता बढ़ेगी | कार्य के सिलसिले में यात्राओं पर जाना पड़ सकता है | पुराने दोस्तों से मिलने के मौके मिलेंगे, अगर आप व्यापार करते हैं तो मुनाफा बढेगा साथ ही अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय साथ देगा | 

तो इस प्रकार हमने देखा की 20 अगस्त 2024 को गुरु के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने पर 12 राशियों के ऊपर क्या प्रभाव पड़ सकता है | 

अगर आप किसी प्रकार के ज्योतिष परामर्श चाहते हैं तो संपर्क कर सकते हैं | 

आप सभी जीवन में तरक्की करते जाएँ यही शुभकामनाएं |

Guru Grah Ka Mrigshira Nakshatra Mai Gochar Ka Fal in Hindi, guru ka mrigshira nakshatr me pravesh kya prabhav dikhayega, rashifal, Jupiter in Mrigshira Nakshatra Transit 2024.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...