] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Kamika Ekadashi se dur hoti hai pareshani

Kamika ekadashi Kab Hai 2026,  कामिका एकादशी का महत्त्व, क्या करें इस दिन, कैसे करे पूजा, कामिका एकादशी व्रत कथा | Kamika Ekadashi 2026: श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से जानते हैं और ये बहुत अधिक महत्त्व रखता है |  2026 में कामिका एकादशी 9 August Ravivar को है | एकादशी तिथि 8 August को दोपहर में लगभग 2:01 बजे से शुरू होगी और 9 August को दिन में लगभग 11:05 तक रहेगी | पारण 10 अगस्त को किया जायेगा. Kamika Ekadashi se dur hoti hai pareshani आइये जानते हैं kamika ekadashi के व्रत करने से क्या फायदे होते हैं : इस दिन जो लोग भगवन विष्णु की विधिवत पूजा करते हैं, उपवास रखते हैं उन्हें गंगा स्नान से भी ज्यादा पुण्य फल की प्राप्ति होती है | जो लोग गौ दान नहीं कर सकते हैं अगर वो इस व्रत को करें तो उन्हें गौदान का फल प्राप्त होता है | कामिका एकादशी को भगवन विष्णु की पूजा करने से पितृ भी प्रसन्न होते हैं | इस दिन उपवास करने से नाग देवता भी खुश होते हैं |  Kamika Ekadashi 2026 कुंडली में मौजूद अनेक दोषों की शांति सिर्फ कामिका एकादशी के व्रत और पूजन करने ...

Motapa Kaise Kam Kare

मोटापा कैसे घटाएंमोटापा बढ़ने का ज्योतिषीय कारणकैसे दूर करें प्राकृतिक तरीके से मोटापे कोमोटापा दूर करने के कुछ घरेलू उपाय जिसके द्वारा मोटापा जा सकता हैजानिए कुछ ज्योतिषी उपाय फैट लॉस के लिए ।

आज के इस भौतिक और भागते हुए युग में मोटापा एक बहुत ही सामान्य समस्या बनती जा रही है पूरे विश्व में । बड़े ही नहीं अपितु बच्चे भी मोटापे का शिकार बहुत आसानी से होते जा रहे हैं और इसका मुख्य कारण है भोजन में अनियमितताव्यायाम का अभावतनावज्यादा से ज्यादा फास्ट फूड खाना आदि ।

all about Motapa Kaise Kam Kare in hindi jyotish
Motapa Kaise Kam Kare

उच्च कैलोरी का आहार मोटापा बढ़ाने में बहुत ज्यादा योगदान प्रदान करता है आज की तारीख में क्योंकि आज हम ज्यादा से ज्यादा फास्ट फूड खाने की कोशिश करते हैं समय अभाव के कारण और जिसके गंभीर परिणामों से हम अधिकतर परिचित नहीं है ।

जितने भी संसार में गंभीर रोग देखने को मिलते हैं उनमें से अधिकतर रोग का कारण मोटापा भी होता है जैसे शुगरबीपी की समस्याहृदय की समस्याघुटनों का दर्द की समस्या कमर दर्द की समस्यालकवा हो जाना आदि ।

मोटापे की वजह से के संपूर्ण अंगों पर कार्य का बोझ बढ़ जाता है इस वजह से यह आर्गन अपनी शक्ति को भी खो देते हैं और ऐसे लोग जल्दी थक भी जाते हैं ।

अतः यह बहुत जरूरी है कि मोटापे का इलाज किया जाए और उसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि पहले तो मोटापे के कारण को जाना जाए सही तरीके से जब हम मोटापे के कारण को जान जाएंगे तो फिर हम उसका इलाज भी सही तरीके से कर पाएंगे ।

Watch video on motapa kaise kam kare :

आइए सबसे पहले जानते हैं मोटापे का ज्योतिषी कारण :

  1. ज्योतिषी शोध के अंदर पाया गया है जिन लोगों का गुरु काफी शक्तिशाली होता है वे लोग शौकीन होते हैं और ऐसे लोगों को आरामदायक जीवन भी प्राप्त होता है और इसी के कारण ऐसे लोग भी मोटे हो जाते हैं ।
  2. इसके अलावा यह भी पाया गया है कुछ कुंडलियों में कि गुरु जब राहु के साथ युति कर जाता है तो जातक अजीबोगरीब तरीके से खाने का शौकीन बन जाता है और यह भी मोटापे का एक मुख्य कारण बन जाता है जीवन ।
  3. अधिकतर कुछ कुंडलियों में मैंने यह भी पाया है किस सप्तम और अष्टम भाव पर गुरु शुभ का होकर और शक्तिशाली होकर बैठा हो ऐसे में जातक को खाने का खूब शौकीन बना देता है और इसके कारण भी जातक मोटापे का शिकार हो जाता है ।

आइए अब जानते हैं कुछ सांसारिक कारण जिसके कारण बच्चे और बड़े दोनों ही आज के समय में मोटे होते जा रहे हैं

  • आज के समय में बच्चे वीडियो गेम खेलना पसंद करते हैं ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं जोकि मुख्य कारण हो गया है मोटापा बढ़ाने का ।
  • बच्चों को फास्ट फूड खाने का भी बहुत अधिक आदत पड़ चुकी है यह भी एक मुख्य कारण हो गया है मोटापा बढ़ने का ।
  • लोगों की लाइफ स्टाइल बदल गई है प्रतियोगिताएं बढ़ गई हैलोग ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैंलोग जल्दी से जल्दी पैसा कमाना चाहते हैंइसके लिए लोग बस काम करते जा रहे हैं, व्यायाम का अभाव हो गया हैसभी लोग भागदौड़ की जिंदगी में व्यस्त हो चुके हैंऔर इसी के कारण फ़ास्ट फ़ूड का चलन बढ़ चुका हैऔर यही एक मुख्य कारण हो चुका है आज के समय में मोटापे के बढ़ने का ।
  • स्त्रियों में मासिक धर्म अगर प्रॉपर ना हो तो उससे भी मोटापा बढ़ता है ।

आइए जानते हैं हमें किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए मोटापे को बढ़ने नहीं देना है तो :

  • मांस, चावल, आलू, मिठाइयां, तली हुई चीजेंदानेदार चीनीअंगूरफास्ट फूड आदि हमें कम से कम खाना चाहिए ।
  • दिन में अधिक सोने से भी मोटापा बढ़ता है बचना चाहिए ।
  • पाचनशक्ति ठीक ना होने से भी मोटापा बढ़ता है अतः पाचन शक्ति कमजोर हो तो उससे संबंधित चिकित्सा लेनी चाहिए ।
  • नमक ज्यादा खाने से भी फैट बढ़ता है , जितना हो सके कम नमक खाइए |
  • भोजन के साथ अगर पानी पिया जाए तो इससे भी मोटापा बढ़ता है ।
  • दिन भर में कुछ ना कुछ शारीरिक श्रम भी करना चाहिए अगर मोटापे को नियंत्रित करना है |

आइए अब जानते हैं मोटापा घटाने के कुछ प्राकृतिक तरीके:

सबसे पहले जानते हैं कुछ आसनों के बारे में जिनको करने से मोटापा घटाया जा सकता है -

  1. उत्तानपादासन
  2. पश्चिमोत्तानासन
  3. भुजंगासन
  4. धनुरासन
  5. त्रिकोणासन

इन आसनों को अगर रोज सुबह खाली पेट किया जाए तो इससे चर्बी घटने मैं मदद मिलती है ।


पढ़िए मोटापा कम करने के लिए एक्यूप्रेशर पॉइंट्स|

आइए अब जानते हैं कुछ नुस्खे जिनके द्वारा मोटापा घटाया जा सकता है :

  1. रोज 4 से 5 किलोमीटर घूमने जाया करिए इससे काफी फायदा होगा ।
  2. करेले के रस में एक नींबू का रस मिलाकर रोज सुबह खाली पेट पीने से मोटापा कम होता है ।
  3. चाय में अगर पुदीना डालकर पिया जाए तो इससे भी मोटापा किया जा सकता है ।
  4. एक गिलास गरम पानी ले उसमें एक नींबू निचोड़े, सेंधा नमक मिलाएं और सुबह खाली पेट पी जाएं ऐसा 2 महीने तक करने पर मोटापा नियंत्रित होता है ।
  5. छाछ में नमक और अजवाइन मिलाकर अगर पिया जाए तो इससे भी शरीर से विजातीय तत्व बाहर निकलते हैं चर्बी घटती है और मोटापा कम होने लगता है ।
  6. सौ ग्राम अगर कुलथी की दाल खाई जाए रोज तो मोटापा घटता है ।
  7. हफ्ते में एक दिन सिर्फ फलाहार पर रहना चाहिए या फिर सिर्फ फलों के रस का सेवन करना चाहिए इससे भी मोटापा घटने में काफी मदद मिलेगी ।
  8. आरोग्यवर्धिनी वटी की 2 या 4 गोली पुनर्नवादि क्वाथ के साथ सेवन करने से मोटापा दूर होकर शरीर हल्का होने लगता है ।
  9. आयुर्वेद की त्रिमूर्ति रस का सेवन भी मोटापा घटाने में काफी सहायक होता है ।
  10. क्रव्याद रस की २ या ४ गोली सुबह शाम नमक मिले छाछ से लेने से मोटापा दूर होता है |

आयुर्वेदिक गोलियों का इस्तेमाल करने से पहले किसी अच्छे आयुर्वेदिक सलाहकार से सलाह भी अवश्य ले ले

आइए जानते हैं कुछ ज्योतिषी उपाय मोटापा दूर करने के लिए :

  • पहले इस बात का ध्यान रखें की अगर गुरु के कारण मोटापा तेजी से बढ़ रहा हो तो मीठा खाने से बचें साथ ही अगर आपने पुखराज पहन रखा हो तो उसे उतार दें|
  • अगर गुरु के कारण बहुत ज्यादा स्वास्थ्य समस्या बढ़ रहा हो तो ऐसे में गुरु शांति पूजा अवश्य करवा लेनी चाहिए ।
  • अच्छे मुहूर्त में रंगे की रिंग बनवा के शुभ मुहूर्त में धारण करना चाहिए|
  • गुरुवार का उपवास शुरू करना चाहिए|
  • भोजन में नमक की मात्रा को कम से कम कर देना चाहिए और इस्तेमाल भी करें तो सिर्फ सेंधा नमक ही इस्तेमाल करें|
  • इसके अलावा ज्योतिष को कुंडली दिखाएं उचित उपाय प्राप्त करें|

तो इस लेख में हमने देखा की मोटापे के ज्योतिष के कारण क्या हो सकते हैं ,भौतिक कारण क्या हो सकते हैं, आयुर्वेद की सहायता से कैसे हम मोटापे का उपचार कर सकते हैंज्योतिष की सहायता से कैसे हम मोटापे को नियंत्रित कर सकते हैंयोग के द्वारा कैसे हम मोटापे का उपचार कर सकते हैं| उम्मीद है आप इन विधियों का प्रयोग करके अपने जीवन को स्वास्थ्य, ऊर्जा से भरपूर बना पाएंगे|

अगर आप स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त हैं, समस्याओं का समाधान नहीं मिल पा रहा हैऔर आप ज्योतिषी कारण जानना चाहते हैंअपने लिए उचित अभी जानना चाहते हैंअपने लिए सही पूजा जानना चाहते हैंसही उपाय जानना चाहते हैंतो आप ज्योतिष से संपर्क कर सकते हैं ।

motapa kaise kam kare gharelu nuskhe in hindi, motapa kaise kam kare exercise, motapa kaise kam hoga, motapa kam karne ka tarika, motapa kam karne ka aasan tarika.

मोटापा कैसे घटाएं, मोटापा बढ़ने का ज्योतिषीय कारण, कैसे दूर करें प्राकृतिक तरीके से मोटापे को, मोटापा दूर करने के कुछ घरेलू उपाय जिसके द्वारा मोटापा घटाया जा सकता है, home remedies for weight loss, जानिए कुछ ज्योतिषी उपाय फैट लॉस के लिए ।

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...