Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav

मार्च 2026 का मीन राशि में अमावस्या: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों पर प्रभाव मार्च 2026 में मीन राशि में होने वाली अमावस्या वैदिक ज्योतिष के अनुसार अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक ऊर्जा लेकर आती है। मीन राशि जल तत्व की राशि है और यह अंतर्ज्ञान, करुणा, कल्पना तथा आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़ी होती है। जब अमावस्या इस रहस्यमयी राशि में होती है, तो यह एक नए चक्र की शुरुआत का संकेत देती है जो आत्मचिंतन, भावनात्मक उपचार और नए संकल्पों के लिए अनुकूल समय बनाती है। यह चंद्र चरण हमें अपने भीतर झांकने, पुरानी भावनाओं को छोड़ने और रचनात्मकता तथा आध्यात्मिक विकास को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अमावस्या का प्रभाव प्रत्येक राशि पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav अमावस्या का 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा ? मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए यह अमावस्या बारहवें भाव को सक्रिय करती है, जो आध्यात्मिकता, अवचेतन मन और पुराने अध्यायों के समापन से जुड़ा होता है। इस समय आप अपने जीवन की गति को थोड़ा धीमा करना चाहेंगे और एकांत में समय बिताने की इ...

Tula Sankranti ka Mahattw Hindi Jyotish Anusar

तुला संक्रांति 2020 का महत्व, समृद्धि के लिए इस दिन क्या करना चाहिए ?, जानिए तुला संक्रांति का अर्थ ज्योतिष में, राशिफल |

Tula Sankranti ka Mahattw Hindi Jyotish Anusar
Tula Sankranti ka Mahattw Hindi Jyotish Anusar

वैदिक ज्योतिष अनुसार जब सूर्य बुध की राशी कन्या से शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करता है तो इसको तुला संक्रांति कहा जाता है | 

साल 2020 में तुला संक्रांति 17 अक्टूबर को आ रही है अर्थात सूर्य १७ को तुला राशी में प्रवेश करेगा और अगले १ महीने तक इसी राशी में रहेगा ।

पुरे साल में में १२ संक्रांति आती है अतः सूर्य १ महिना १२ राशियों में रहते हैं| हर संक्रांति का अलग अलग महत्त्व होता है और हर राशि में सूर्य का अलग अलग प्रभाव पड़ता है सभी के जीवन में| संक्रांति काल विशेष महत्त्व रखता है ज्योतिष अनुसार और इस काल में तीर्थ में स्नान, पूजन, दान का विशेष महत्त्व होता है |

तुला संक्रांति और ज्योतिष :

देखा जाए तो सूर्य तुला राशि में नीच का हो जाता है जिसके कारण बहुत से नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं इसी कारण इस एक महीने में तीर्थो में स्नान करके पूजन दान आदि करने को कहा जाता है जिससे सभी के जीवन में से नकारात्मक प्रभाव कम हो सके.

इसी कारण दान धर्म, पूजन की दृष्टि से ये एक महिना काफी महत्व रखता है | और इस एक महीने में माँ लक्ष्मी की विशेष पूजन किया जाता है |

ऐसी मान्यता है की जो भी तुला संक्रांति को माँ लक्ष्मी का पूजन करता है , उन्हें कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है |

Watch Video Here:

आइये अब जानते हैं कुछ टोटके तुला संक्रांति से जुड़े, जो सफलता दिला सकते हैं :

  1. इस दिन माँ लक्ष्मी का पूजन करे स्वास्थ्य सम्पन्नता के लिए प्रार्थना करे |
  2. जिनके कुंडली में सूर्य नीच का हो उनको पुरे एक महीने सूर्य का दान करते रहना चाहिए और हो सके तो सूर्य शांति पूजा करवाए |
  3. जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें इस महीने में अपने उच्च अधिकारियों को उपहार में कुछ ना कुछ देना चाहिए, इससे सफलता के रास्ते खुलेंगे |
  4. अपने पिताजी का आशीर्वाद पुरे महीने ले, इससे भाग्योदय में मदद मिलेगी |
  5. जो वृद्ध भिक्षुक है उन्हें उनके जरुरत की चीजे भेंट करे, इससे आपके जीवन से कष्ट समाप्त होंगे|
  6. अगर सूर्य के कारण आप बहुत परेशान है तो तुला संक्रांति के दिन गेहू का तुला दान करे |
  7. अगर आप सक्षम है तो सोने का दान भी बहुत उत्तम रहेगा |

इस प्रकार अगर आप जीवन को सफल बनाना चाहते हैं तो सही प्रयोग करके अपने जीवन में स्वास्थ्य और समृद्धि को ला सकते हैं |

अगर आप भी दिखाना चाहते हैं कुंडली, जानना चाहते हैं अपना भविष्य, तो निश्चिंत होक संपर्क करे ज्योतिष से| जानिए राशिफल, जानिए भाग्यशाली रत्न, जानिए कैसा रहेगा आने वाला समय आदि |

आइये जानते हैं की १२ राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा तुला संक्रांति का :

  1. मेष राशी – १७ अक्टूबर 2020, शनिवार को जब सूर्य तुला राशी में प्रवेश करेगा तो गोचर कुंडली के अनुसार मेष राशि वाले लोगो के जीवन में संघर्ष को बधायेंगा | जीवन साथी से खटपट बढ़ सकती है, साझेदारी के कार्यो में परेशानी आ सकती है | पिताजी के साथ स्वास्थ्य की चिंता परेशां कर सकती है | उच्च अधिकारियों से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं, अतः १७ अक्टूबर से १६ नवम्बर तक सावधान रहने की आवश्यकता है | मेष राशि वालो को ये करना चाहिए :: पार्टनरशिप के कामो में सावधान रहिये, किसी से भी बहस से बचे, जीवन साथी के साथ कोई भी असमंजस की स्थिति ना बने इस बात का ध्यान रखे | सूर्य का दान शुरू करे |
  2. वृषभ राशी – १७ अक्टूबर 2020, शनिवार को जब सूर्य तुला राशी में प्रवेश करेगा तो गोचर कुंडली के अनुसार वृषभ राशि वालो को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा | क्रोध में वृद्धि होगी साथ ही पेट में परेशानी के योग बढ़ेंगे अतः खाने पीने में सावधानी बरते , योगासन करे, व्यायाम करे, प्राणायाम करे| 
  3. मिथुन राशी – १७ अक्टूबर 2020, शनिवार को जब सूर्य तुला राशी में प्रवेश करेगा तो गोचर कुंडली के अनुसार मिथुन राशी के जातको के साथ कोई परेशानी के योग नहीं है परन्तु अगर आपके कुंडली में सूर्य अशुभ हो तो सावधानी रखे हर कार्यो में |
  4. कर्क राशी – १७ अक्टूबर 2020, शनिवार को जब सूर्य तुला राशी में प्रवेश करेगा तो गोचर कुंडली के अनुसार कर्क राशी के लोगो के कामकाजी जीवन में नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न कर सकता है | नौकरी या व्यापार में अड्चानो का सामना करना पड़ सकता है अतः सावधानी रखे और कोई चुनौती पूर्ण कार्यो को ना करे |
  5. सिंह राशी – १७ अक्टूबर 2020, शनिवार को जब सूर्य तुला राशी में प्रवेश करेगा तो गोचर कुंडली के अनुसार सिंह राशि के लोगो के ऊपर भी विशेष प्रभाव पड़ेगा, सिंह राशि का स्वामी ही नीच का होगा जिससे सिंह राशि वालो के साथ स्थितियां सामान्य नहीं रहेंगी, अचानक से बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं, उच्च अधिकारियों से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं, बैचैनी बनी रह सकती है |
  6. कन्या राशी – १७ अक्टूबर 2020, शनिवार को जब सूर्य तुला राशी में प्रवेश करेगा तो गोचर कुंडली के अनुसार कन्या राशी के लोगो को अपनी बोली पर विशेष ध्यान रखना होगा अन्यथा नुक्सान हो सकता है | आपकी बोली के कारण ग़लतफ़हमी पैदा हो सकता है जिससे आपको नुकसान हो सकता है, खर्चे भी बढ़ सकते हैं |
  7. तुला राशी – १७ अक्टूबर 2020, शनिवार को जब सूर्य तुला राशी में प्रवेश करेगा तो गोचर कुंडली के अनुसार तुला राशी के लोगो को तो बहुत ज्यादा ध्यान रखना होगा, आपका गुस्सा बढ़ सकता है, कार्यो में ना-ना प्रकार की बाधाएं आपको परेशां कर सकती है | सर में दर्द बढ़ सकता है | अनावश्यक खर्चे आपको परेशां कर सकते हैं |
  8. वृश्चिक राशी – १७ अक्टूबर 2020, शनिवार को जब सूर्य तुला राशी में प्रवेश करेगा तो गोचर कुंडली के अनुसार वृश्चिक राशी के लोगो को अपनी आँखों का ध्यान रखना चाहिए, आपको मति भ्रम हो सकता है साथ ही आप किसी से बहस में पड़ सकते हैं जो की आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है, धन हानि हो सकती है अतः सावधानी बरते |
  9. धनु राशी – १७ अक्टूबर 2020, शनिवार को जब सूर्य तुला राशी में प्रवेश करेगा तो गोचर कुंडली के अनुसार धनु राशी के लोगो को विशेष परेशानी नहीं होगी अगर उनके कुंडली में सूर्य शुभ अवस्था में हो तो | आपके पराक्रम में थोड़ी कमी आ सकती है, किसी प्रकार का डर आपको सता सकता है |
  10. मकर राशी – १७ अक्टूबर 2020, शनिवार को जब सूर्य तुला राशी में प्रवेश करेगा तो गोचर कुंडली के अनुसार मकर राशी के लोगो के भूमि और वाहन सुख में कमी आ सकती है, माता के स्वास्थ्य को लेके चिंता बढ़ सकती है | वैवाहिक जीवन में भी संबंधो में खटास आ सकती है अतः सावधानी बरते हर जगह |
  11. कुम्भ  राशी – १७ अक्टूबर 2020, शनिवार को जब सूर्य तुला राशी में प्रवेश करेगा तो गोचर कुंडली के अनुसार कुम्भ राशि के लोगो को संतान के कारण कष्ट हो सकता है, विद्या प्राप्ति में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है | जुआ या सट्टा, शेयर मार्किट आदि कारोबार में आप है तो बहुत नुकसान हो सकता है, सावधान रहे |
  12. मीन राशि - १७ अक्टूबर 2020, शनिवार को जब सूर्य तुला राशी में प्रवेश करेगा तो गोचर कुंडली के अनुसार मीन राशी के लोगो को ज्यादा घबराने की जरुरत नहीं है, बस अपने उच्च अधिकारियों से संभल के व्यवहार करे और छुपे शत्रुओ से सावधान रहे |
अगर आप भी दिखाना चाहते हैं कुंडली, जानना चाहते हैं अपना भविष्य, तो निश्चिंत होक संपर्क करे ज्योतिष से| जानिए राशिफल, जानिए भाग्यशाली रत्न, जानिए कैसा रहेगा आने वाला समय आदि |

तुला संक्रांति 2020 का महत्व, समृद्धि के लिए इस दिन क्या करना चाहिए ?, Tula Sankranti 2020 significance, जानिए तुला संक्रांति का अर्थ ज्योतिष में, राशिफल |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...