Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav

मार्च 2026 का मीन राशि में अमावस्या: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों पर प्रभाव मार्च 2026 में मीन राशि में होने वाली अमावस्या वैदिक ज्योतिष के अनुसार अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक ऊर्जा लेकर आती है। मीन राशि जल तत्व की राशि है और यह अंतर्ज्ञान, करुणा, कल्पना तथा आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़ी होती है। जब अमावस्या इस रहस्यमयी राशि में होती है, तो यह एक नए चक्र की शुरुआत का संकेत देती है जो आत्मचिंतन, भावनात्मक उपचार और नए संकल्पों के लिए अनुकूल समय बनाती है। यह चंद्र चरण हमें अपने भीतर झांकने, पुरानी भावनाओं को छोड़ने और रचनात्मकता तथा आध्यात्मिक विकास को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अमावस्या का प्रभाव प्रत्येक राशि पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav अमावस्या का 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा ? मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए यह अमावस्या बारहवें भाव को सक्रिय करती है, जो आध्यात्मिकता, अवचेतन मन और पुराने अध्यायों के समापन से जुड़ा होता है। इस समय आप अपने जीवन की गति को थोड़ा धीमा करना चाहेंगे और एकांत में समय बिताने की इ...

Bure Graho Ke Karan Hone Wali Bimariyan

बुरे ग्रहों के कारण होने वाले कुछ बीमारियाँ, कौन से ग्रह जिम्मेदार हैं बीमारियों के लिए.

ज्योतिष के अनुसार हर समस्या के पीछे किसी न किसी ग्रह का हाथ होता है इसी कारण ज्योतिष हमेशा कुंडली को पढ़ते हैं किसी भी समस्या का समाधान निकालने के लिए. अगर कोई किसी प्रकार के बिमारी से ग्रस्त हो और बाहर आने का रास्ता नहीं मिल रहा हो तो ये संभव है की किसी गर बुरे ग्रह का प्रभाव पड़ रहा हो. 

बुरे ग्रहों के कारण होने वाले कुछ बीमारियाँ, कौन से ग्रह जिम्मेदार हैं बीमारियों के लिए.
Bure Graho Ke Karan Hone Wali Bimariyan

आइये जानते हैं कुछ  ग्रहों से सम्बंधित समस्याओं और बीमारियों के बारे में :

  1. अगर कुंडली में सूर्य ग्रह ख़राब हो जाए तो जातक को हृदय सम्बंधित समस्या हो सकती है, आँखों में समस्या हो सकती है, पेट ख़राब हो सकता है, धन हानि हो सकती है, अपमान हो सकता है, तनाव बढ़ सकता है, पिता से सम्बन्ध ख़राब हो सकते हैं या फिर पिता के स्वास्थ्य को लेके चिंता बनी रह सकती है , पैतृक संपत्ति मिलने में समस्या आती है |  ऐसे में अशुभ सूर्य से सम्बंधित उपाय करने चाहिए और करवाना भी चाहिए |इसके असर तब सबसे ज्यादा देखने को मिलेंगे जब सूर्य महादशा या अन्तर्दशा में आता है |
  2. अगर कुंडली में चन्द्रमा खराब हो तो जातक को दिमागी बिमारी हो सकती है, अनावश्यक विचार परेशान कर सकते हैं, फेफड़ो की बीमारी घेर सकती है, धन सम्बंधित समस्या हो सकती है, खून से सम्बंधित बीमारी हो सकती है, माता के स्वास्थ्य को लेके चिंता बनी रहती है, नकारात्मक उर्जा का असर भी व्यक्ति को हो सकता है. जब महादशा या अंतर दशा में चन्द्रमा आएगा तब सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा | ऐसे में तुरंत अशुभ चन्द्र से संबधित उपाय ज्योतिष से परामर्श लेके करने चाहिए |
  3. अगर कुंडली में मंगल ग्रह ख़राब हो जाए तो जातक का आत्मविश्वास कम हो सकता है, दुर्घटनाएं हो सकती है, बुखार हो सकता है, फोड़े-फुंसी हो सकते है, गुस्सा और झगड़ा हो सकता है, रक्त से सम्बंधित विकार परेशन कर सकते हैं .  भाई बहनों के साथ सम्बन्ध ख़राब हो सकते हैं, जमीन जायदाद को लेके झगडे में फंस सकते हैं | जब महादशा या अंतर दशा में मंगल आ जाए तब तो व्यक्ति को सबसे ज्यादा परेशानियों से गुजरना होता है ऐसे में अशुभ मंगल से सम्बंधित उपाय करने चाहिए और करवाने भी चाहिए, ज्योतिष से परामर्श लेके |
  4. अगर कुंडली में बुध ग्रह ख़राब हो जाए तो जातक को त्वचा सम्बन्धी रोग हो सकता है, बोलने में समस्या हो सकती है, व्यापार में समस्या आ सकती बुद्धि में कमी आ सकती है, जातक गलत रास्तो में जा सकता है जिससे बदनामी भी हो सकती है| जुए सट्टे के कारोबार में घुस के बर्बाद हो सकता है .  व्यक्ति गलत तरीके से धन संघ्रह करने लगता है और अय्याश भी बन सकता है | ऐसे में पारिवारिक जीवन बर्बाद हो जाता है और ख़राब बुध अगर ज्यादा शक्तिशाली हो तो जातक  आपराधिक मामलो में उलझ के जेल में भी समय बिता सकता है | ऐसे में जरुरी है की वक्त रहते ज्योतिष अनुसार उपाय करे अशुभ बुध को ठीक करने के | 
  5. अगर कुंडली में गुरु ख़राब हो जाए तो संतान को हानि हो सकती है, गले में समस्या हो सकती है, शादी में देरी हो सकती है, बुद्धि और ज्ञान में कमी हो सकती है | व्यक्ति जिस भी काम में हाथ डालेगा उसमे असफलता मिलेगी, ऐसे विद्यार्थियों को स्कूल, कालेजो में गुरुओं से प्रेम और साथ भी नहीं मिलता है | अपने ज्ञान का सही उपयोग करने में बहुत परेशानी आती है जिसके कारण अवसाद भी गहराता है | ऐसे में अशुभ गुरु के उपाय तुरंत करने चाहिए ज्योतिष अनुसार |
  6. जब शुक्र ग्रह कुंडली में ख़राब होता है तो जातक के व्नयक्तिगत जीवन में ख़ुशी कम हो जाती है, सब कुछ होते हुए भी उसका उपभोग नहीं कर पाता है, गुप्तांगो में समस्या हो सकती है, कफ की समस्या हो सकती है, वैवाहिक और प्रेम जीवन में समस्या हो सकती है, व्यक्ति वास्तविक प्रेम के लिए तरसता रहता है , प्रेम जीवन में बहुत धोखे मिल सकते हैं जिसके कारण अवसाद ग्रस्त हो जाता है व्यक्ति | ऐसे में जरुरी है की ज्योतिष अनुसार अशुभ शुक्र से सम्बंधित उपाय किये जाए अन्यथा पूरा जीवन संघर्षमय निकलता है | शुक्र की महादशा या अन्तर्दशा में समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती है |
  7. जब शनि ग्रह कुंडली में ख़राब हो जाए तो व्होयक्ति दुर्घटनाओं का शिकार हो सकता है, संतान कमजोर हो सकती है, शारीर के नीचे के हिस्सों में रोग हो सकता है, अनचाहा समस्या परेशान कर सकती है, पैर के तलवों में, जोड़ो में दर्द हो सकता है, हड्डी से सम्बंधित रोग परेशान कर सकते हैं , अपने से निचे वर्ग के लोगो से सम्बन्ध ख़राब हो सकते हैं, अपराधिक मामलो में फंश के जेल तक हो सकती है |  शनि सादे साती, शनि की महादशा या अन्तर्दशा के समय समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती है, ऐसे में अशुभ शनि शांति के प्रयोग जरुरी हो जाते हैं |
  8. कुंडली में राहू के ख़राब होने पर जातक गैस या एसिडिटी से परेशान हो सकता है, दिमाग अस्थिर हो सकता है, ह्रदय रोग हो सकता है, लम्बे समय तक बिमारी घेरे रह सकती है, काले जादू के कारण भी बिमारी आ सकती है, व्यक्ति भुत बाधा से ग्रस्त हो सकता है, पागलपन के दौरे भी पड़ने लगते हैं जो की समय के साथ बढ़ते जा सकते हैं, सांप काट सकता है,  व्यक्ति गंभीर रोगों से ग्रस्त हो सकता है | राहू की महादशा, या अन्तर्दशा में समस्याएँ ज्यादा गंभीर नजर आती हैं | ऐसे में अशुभ राहु शांति के उपाय अवश्य करने चाहिए |
  9. अगर कुंडली में केतु ख़राब हो जाए तो धोखा हो सकता है, मूत्र विकार हो सकता है, संतान समस्या हो सकता है, अचानक से स्वास्थ्य हानि हो सकती है, धन हानि हो सकती है, कुत्ते के काटने से बीमार हो सकते हैं,  पालतू जानवर की मौत हो सकती है | कई व्यक्ति ख़राब केतु के कारण उपरी हवा , भूत बाधा से भी ग्रस्त हो जाते हैं | ऐसा तब ज्यादा देखने को मिलता है जब केतु की दशा चल रही हो |
अतः अगर कोई ग्रह नकारात्मक हो कुंडली में और जीवन को प्रभावित कर रहा हो तो जल्द से जल्द ज्योतिष से सलाह लेना चाहिए.

जानिए आपके कुंडली में कौन से ग्रह जिम्मेदार हैं जीवन में परेशानियों के लिए, कौन से उपाय आपको तुरंत लाभ देंगे, कौन से रत्न का प्रयोग सही रहेगा , क्या दान करें, किस मनतर का जप करें |





बुरे ग्रहों के कारण होने वाले कुछ बीमारियाँ, 9 planets and related problems and diseases as per vedic astrology, कौन से ग्रह जिम्मेदार हैं बीमारियों के लिए.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...