] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

July Ka Grah Gochar

July 2026 Grah Gochar, कौन से ग्रह बदलेंगे राशि जुलाई महीने में, किन राशियों को मिलेगा फायदा, july prediction, जुलाई में कब कौन सा ग्रह करेगा गोचर, planetary transits in july 2026. July 2026 Grah Gochar:  गोचर कुंडली में ग्रहो का राशि परिवर्तन बहुत ही रोचक घटना है जिसके कारण बाजार में, व्यक्तिगत जीवन में, राजनीती में, मौसम में बहुत बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं |  वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु एक निश्चित अवधि में निरंतर राशि बदलते रहते हैं | प्रत्येक ग्रह की चाल अलग अलग होती है जैसे चंद्रमा, सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र बहुत जल्दी जल्दी राशि बदलते हैं जबकि बृहस्पति, शनि, राहु और केतु को राशि बदलने में सबसे ज्यादा समय लगता है |  इस ज्योतिषीय लेख में हम जानेंगे की July 2026 में कौन से ग्रह बदलेंगे राशि, कौन से शुभ और अशुभ योग का निर्माण होगा और क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर |  July Ka Grah Gochar आइये अब जानते हैं की July 2026 में कौन से ग्रह बदलेंगे राशि (July 2026 Grah Gochar): जुलाई 2025 में बड़े बदलाव होने वाले ह...

Ashubh Chandrama ke Upaay Jyotish Me

कैसे कम करे अशुभ चन्द्रमा के प्रभाव को, जानिए कुछ आसान उपाय चन्द्रमा के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए ज्योतिष से, ख़राब चन्द्रमा के उपाय

इस लेख को शुरू करने से पहले आइये जानते हैं की ख़राब चन्द्रमा और कमजोर चन्द्रमा में क्या अंतर है. ख़राब चन्द्रमा तब होता है जब चन्द्रमा किसी शत्रु राशि के साथ कुंडली में बैठता है, परन्तु कमजोर चन्द्रमा ख़राब भी हो सकता है और अच्छा भी.
ashubh chandrama ke upay janiye hindi jyotish me
Ashubh Chandrama ke Upaay Jyotish Me

इस लेख में हम सिर्फ ख़राब चन्द्रमा के लिए उपाय देखेंगे न की कमजोर चन्द्रमा के लिए. चन्द्रमा हमारे जीवन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ज्योतिष के हिसाब से तो चन्द्रमा माता, यात्रा, महिलाओं के साथ संबंद, बीमारियाँ, स्थिरता आदि से सम्बन्ध रखता है.

अगर कुंडली में चन्द्रमा अच्छी स्थ्तिती में हो तो जातक बहुत ही ऐशो आराम के साथ जीवन जी लेता है वहीँ ख़राब चन्द्रमा के कारन संघर्ष बढ़ जाता है.

आइये जानते हैं की कुंडली में चन्द्र ग्रह कब दुष्प्रभाव उत्पन्न करते हैं ?

  1. अगर जन्मपत्रिका में चन्द्रमा वृश्चिक राशि का होके बैठ जाए किसी भी भाव में तो ये नीच का हो जाता है और जातक को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं |
  2. अगर कुंडली में चन्द्रमा राहू या केतु के साथ बैठ जाए तो भी ग्रहण योग बनने के कारण व्यक्ति को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है |

आइये जानते हैं चन्द्रमा के द्वारा उत्पन्न कुछ समस्याओं को:

  • ख़राब चन्द्र माता के स्वास्थ्य की हानि कर सकता है.
  • ख़राब चन्द्रमा के कारन यात्राओं में भी समस्याएं आती है.
  • अशुभ चन्द्रमा व्यक्ति को गलत सांगत देता है जिससे बदनामी के योग भी बन सकते हैं.
  • नीच चन्द्रमा जातक के दिमाग को अस्थिर कर देता है. कुछ लोग इसके कारण मानसिक रोगी भी बन जाते हैं |
  • चंद्रमा ख़राब होने से महिलाओं से भी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं.
  • रक्त चाप को भी असंतुलित करता है.
  • ख़राब चन्द्रमा मानसिक तनाव भी बढ़ाता है.
  • ख़राब चन्द्रमा सर्दी खांसी की समस्या भी उत्पन्न करता है.
  • अगर किसी डॉक्टर या चिकित्सक के कुंडली में चंद्रमा ख़राब हो जाए तो उसके इलाज में भी सफलता नहीं मिल पाती है और रोगी संतुष्ट नहीं हो पाता.
  • जातक के ऊपर बुरी शक्तियों का असर भी जल्दी होता है जैसे नजर दोष से काम बिगड़ना आदि .
समस्या किस प्रकार की होगी ये इस बात पर निर्भर करता है की चन्द्रमा किस भाव में बैठा है और उसकी स्थिति कैसी है.

अगर जीवन चन्द्र के कारण परेशानी में है और कोई रास्ता नहीं दिख रहा है तो ज्योतिष को कुंडली दिखा के राय लेना चाहिए और उपायों को अपनाना चाहिए.

आइये अब जानते हैं कुछ आसान उपाय ख़राब चन्द्र को ठीक करने के लिए:

  1. अगर चन्द्र कुंडली में ख़राब हो तो चन्द्र की चीजो से दूरी बनाये रखे जैसे मोती, चांदी, सफ़ेद कपडे आदि.
  2. रोज माता का आशीर्वाद जरुर ले विशेषकर जब को नया काम करने जा रहे हो.
  3. रोज शिवलिंग का अभिषेक करे.
  4. ध्यान जरुर करना चाहिए.
  5. लोगो और जानवरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करे विशेषकर सोमवार को.
  6. दूध, दही, चावल, चांदी आदि का दान सोमवार को करे या पूर्निमिया को.
  7. रोज चन्द्र के मंत्र का जप करे.
  8. चन्द्रमा के परेशान करने पर किसी चांदी के लोटे में चन्द्र यन्त्र रखके , उसमे पानी भर के फिर शिवलिंग का अभिषेक करे.
  9. चन्द्र शान्ति पूजा भी अशुभ चन्द्रमा के दुष्प्रभाव को कम करने में लाभ देता है.
अतः घबराने के जरुरत नहीं है अगर चन्द्र कुंडली में ख़राब हो , ज्योतिष से संपर्क करके सही उपाय अपनाना चाहिए.
कैसे कम करे अशुभ चन्द्रमा के प्रभाव को, जानिए कुछ आसान उपाय चन्द्रमा के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए ज्योतिष से, ख़राब चन्द्रमा के उपाय
ज्योतिष से सलाह के लिए यहाँ क्लिक करे


और सम्बंधित लेख पढ़े :
चन्द्र ग्रहण दोष को जानिए ज्योतिष में
चन्द्र तंत्र कैसे करे लाभ के लिए
How to reduce ill effects of Moon through astrology?

कैसे कम करे अशुभ चन्द्रमा के प्रभाव को, जानिए कुछ आसान उपाय चन्द्रमा के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए ज्योतिष से, ख़राब चन्द्रमा के उपाय

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...