Saptahik Rashifal Aur Panchang, 19 से 25 July 2026 तक की भविष्यवाणियां| प्रेम जीवन की भविष्यवाणी, आने वाले सप्ताह में किस राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, आने वाले सप्ताह के महत्वपूर्ण दिन और राशिफल, जानें आने वाले सप्ताह में कितने सर्वार्थ सिद्धि योग मिलेंगे। Saptahik Rashifal : ज्योतिष में चंद्रमा के गोचर पर आधारित साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ महत्वपूर्ण होती हैं क्योंकि चंद्रमा हमारी भावनाओं, सहज प्रवृत्तियों और दैनिक मनोदशाओं को नियंत्रित करता है। सबसे तेज़ गति से चलने वाला खगोलीय पिंड होने के नाते, यह लगभग हर 2.25 दिनों में राशि बदलता है, जिससे साप्ताहिक आधार पर हमारी भावनाओं, प्रतिक्रियाओं और दूसरों के साथ जुड़ाव पर असर पड़ता है। विभिन्न राशियों में चंद्रमा के गोचर और अन्य ग्रहों पर इसके प्रभावों पर नज़र रखकर, ज्योतिषी सप्ताह के दौरान भावनात्मक रुझानों, विकास के अवसरों और संभावित चुनौतियों के बारे में जानकारी प्रदान कर सकते हैं। ये भविष्यवाणियाँ व्यक्तियों को अपनी गतिविधियों को ब्रह्मांडीय लय के साथ संरेखित करने में मदद करती हैं—संचार, निर्णय लेने, आत्म-देखभाल या आत्मनिरीक्षण के लिए सर्...
कुंडली में चन्द्र ग्रहण दोष को जानिए, कैसे बनता है चन्द्र ग्रहण योग, क्या प्रभाव होता है चन्द्र ग्रहण दोष का जीवन पर, क्या करे चन्द्र ग्रहण दोष के प्रभाव को कम करने के लिए.
![]() |
| Chandra Grahan Dosh Ko Janiye Jyotish Me |
लोग विभिन्न प्रकार के प्रश्न करते हैं चन्द्र ग्रहण को लेके जैसे –
- क्या चन्द्र ग्रहण व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करता है?
- क्या चन्द्र ग्रहण काम काजी जीवन को प्रभावित करता है ?
- क्या चन्द्र ग्रहण प्रेम जीवन को प्रभावित करता है ?
- क्या चन्द्र ग्रहण वैवाहिक जीवन को प्रभावित करता है ?
- क्या इसके कारण काले जादू से भी ग्रस्त हो सकते हैं ?
- क्या कोई तरीका है जिससे चन्द्र ग्रहण के परेशानियों से छुटकारा मिल सके ?
अतः ऐसे बहुत से प्रश्न हैं जो की लोग पूछते हैं जिनके कुंडली में चन्द्र ग्रहण दोष होता है. इस लेख में हम यही जानेंगे की कैसे चन्द्र ग्रहण हमारे जीवन को प्रभावित करता है, कैसे जियें सफल जीवन.
आइये जानते हैं सबसे पहले की क्या होता है चन्द्र ग्रहण योग?
राहू या केतु की युति जब चन्द्रमा के साथ होती है तो चन्द्र ग्रहण योग का निर्माण होता है कुंडली में. ये कोई शुभ योग नहीं है और इसी कारण जातक के जीवन में संघर्ष बढ़ जाता है. समस्या कितनी और कैसी रहेगी, ये इस बात पर निर्भर करेगा की राहू, केतु और चन्द्रमा की स्थिति और अवस्था कुंडली में कैसी है.अगर कुंडली में चन्द्रमा, राहू और केतु शत्रु राशि में बैठे हो तो जातक को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ सकती है और अगर ये ग्रह सकारात्मक हो तो बुरे प्रभाव भी कम हो जाते हैं.
आइये जानते हैं कुछ प्रभाव चन्द्र ग्रहण योग के जीवन पे :
- इसका प्रभाव जातक के दिमाग पर पड़ता है जिसके कारण वो अस्थिर रह सकता है.
- जातक को बुरी नजर बहुत जल्दी लग जाती है.
- अचानक से व्यापार को नुक्सान हो सकता है ग्रहण के कारन.
- अगर किसी महिला को चन्द्र ग्रहण हो तो गर्भपात भी करवा सकता है.
- कुछ लोगो को यात्रा के समय बहुत परेशानी हो सकती है.
- माता के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है.
- कुछ लोगो का अपनी माता के साथ सम्बन्ध बिगड़ जाते हैं चन्द्र ग्रहण के कारण.
- कुछ लोगो को आर्थिक हानि का सामना करना होता है.
- कुछ लोगो को महिलाओं से सम्बन्ध बनाने में बहुत परेशानी आती है.
यहाँ ये भी ध्यान रखना है की सभी ग्रहण योग से ग्रस्त जातक एक ही उपाय नहीं कर सकते हैं. सबकी कुंडली को देख के ही उपाय बताये जा सकते हैं.
आइये अब जानते हैं कुछ घरेलु उपाय चन्द्र ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए :
- अपनी माता का आशीर्वाद रोज ले.
- किसी शिव मंदिर में रोज दर्शन करने जाए और जल से अभिषेक भी करे.
- शिव मंत्र का जप रोजाना करे.
- मंदिर में नारियल का परसाद बांटे.
और सम्बंधित लेख पढ़े:
अशुभ चन्द्रमा के उपाय ज्योतिष में
चन्द्र ग्रहण का उपाय, चन्द्र ग्रहण और ज्योतिष, कैसे जाने कुंडली में चन्द्र ग्रहण को, कुंडली में चन्द्र ग्रहण दोष को जानिए, कैसे बनता है चन्द्र ग्रहण योग, क्या प्रभाव होता है चन्द्र ग्रहण दोष का जीवन पर, क्या करे चन्द्र ग्रहण दोष के प्रभाव को कम करने के लिए.
चन्द्र ग्रहण का उपाय, चन्द्र ग्रहण और ज्योतिष, कैसे जाने कुंडली में चन्द्र ग्रहण को, कुंडली में चन्द्र ग्रहण दोष को जानिए, कैसे बनता है चन्द्र ग्रहण योग, क्या प्रभाव होता है चन्द्र ग्रहण दोष का जीवन पर, क्या करे चन्द्र ग्रहण दोष के प्रभाव को कम करने के लिए.

Comments
Post a Comment