पंचमुखी हनुमान कवच के फायदे || Panchmukhi Hanuman Kavac, Panchmukhi Hanuman Kavach lyrics, श्री हनुमान कवच का पाठ कैसे करे ?| यह एक अत्यंत शक्तिशाली कवच है जो व्यक्ति को हर प्रकार के बुरे प्रभाव से बचाने में समर्थ है जैसे काले जादू से बचाएगा, नजर दोष से बचाएगा,ग्रहों के अशुभ प्रभाव से सुरक्षा देगा, नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा देगा| इसी के साथ इस कवच के पाठ करने वाले में साहस उत्पन्न होता है, जपकर्ता निडर बनता है, उसमे निर्णायक शक्ति पैदा होती है, बुद्धि का विकास होता है आदि | हनुमानजी अमर है इसीलिए कलयुग में उनकी अराधना बहुत ही जल्दी फलदाई होती है | वे महाबली है, महा दयालु है, शत्रु हन्ता है | उनके कवच का पाठ व्यक्ति की हर प्रकार से रक्षा करता है | Hanuman Kawach Ke laabh पंचमुखी हनुमान कवच के पाठ के लाभ क्या है ? पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ करने से पढने वाले के आस पास एक कवच का निर्माण हो जाता है हनुमान जी की कृपा से और कोई भी नकारात्मकता उसे छु भी नहीं पाती है | हर प्रकार के रोग, शोक, ग्रह दोष, भय से भगवान् रक्षा करते हैं | पंचमुखी हनुमान की आराधना करने से साधक ...
अशुभ बुध के उपाय, जानिए कुछ आसान उपाय बुध के दुष्प्रभाव को कम करने के, कैसे पायें बुध की कृपा.
बुध के उपाय जानने से पहले आइये जानते हैं की ख़राब बुध और कमजोर बुध में क्या अंतर है. अशुभ बुध मतलब है की बुध शत्रु राशि में बैठा है परन्तु कमजोर बुध शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है.
इस लेख में हम सिर्फ अशुभ बुध के उपाय ही देखने वाले है. कमजोर और दूषित बुध के उपाय अलग अलग होते हैं अतः भ्रमित नहीं होना चाहिए.
![]() |
| Ashubh Budh Ke Upaay Jyotish Me |
बुध हमारे जीवन में बहुत महत्त्व रखता है और वैदिक ज्योतिष के हिसाब से बुध बुद्धिमत्ता, बोलने की कला, चालाकी, पुत्री, आंटी, कौमार्य अवस्था, गणित, व्यापार, लिखने की कला आदि से सम्बन्ध रखता है.
अगर कुंडली में बुध शुभ है तो जातक को सफल और आनंदायक जीवन की प्राप्ति बहुत ही आसानी से हो जाती है. वही दूषित बुध अनेको समस्याएं उत्पन्न करता है जीवन में.
आइये जानते हैं की किस प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती है ख़राब बुध के कारण:
- अशुभ बुध के कारण कोई विषय को याद रखने में परेशानी आ सकती है.
- ये हमे अस्थिर दिमाग देता है.
- जातक को सही तरीके से बात करने में परेशानी आ सकती है.
- जातक के सम्बन्ध बहन, आंटी के साथ ठीक नहीं रह पाते हैं.
- जातक सही समय पर सही निर्णय नहीं ले पाता है ख़राब बुध के कारण.
- जातक को त्वचा सम्बन्धी रोग हो सकते हैं.
- ऐसे लोग गलत सांगत में आसानी से पड़ जाते हैं और जीवन को बर्बाद कर लेते हैं.
- जातक को पढ़ाई में भी समस्या आती है.
अगर बुध के कारण जीवन समस्या से ग्रस्त हो गया है तो अच्छे ज्योतिष से परामर्श ले के सही उपाय को अपनाना चाहिए.
आइये जानते हैं कुछ आसान उपाय अशुभ बुध के प्रभाव को कम करने के लिए:
- बुध शांति पूजा एक अच्छा तरीका है बुध के दुष्प्रभाव को कम करने का.
- बुधवार का उपवास भी लाभ देता है अगर कुंडली में बुध ख़राब हो तो.
- बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाये.
- बुधवार को पक्षियों को हरी दाल खिलाएं.
- अगर बुध खराब हो तो पन्ना धारण नहीं करे.
- भगवान् गणेश की रोज पूजा करे.
- तोता न पाले परन्तु तोतो को आजाद कर सकते हैं.
- रोज बुध के १०८ मंत्रो का कम से कम जप करे और अच्छे जीवन के लिए प्रार्थना करे.
अतः अगर बुध शुभ नहीं है कुंडली में तो घबराए न, ज्योतिष से संपर्क करे और सही उपाय प्राप्त करे.
और सम्बंधित लेख पढ़े:
बुधवार को सफल बनाने के टोटके
How to reduce ill effects of Mercury?
अशुभ बुध के उपाय, जानिए कुछ आसान उपाय बुध के दुष्प्रभाव को कम करने के, कैसे पायें बुध की कृपा.

Comments
Post a Comment