Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

February mai kaun se grah badlenge raashi

February Grah Gochar 2026, february planetary transit 2026, कौन से ग्रह बदलेंगे राशि फ़रवरी 2026 में, Masik Rashifal 12 राशियों का,  February  horoscope 2026. February 2026 Grah Gochar :  फरवरी 2026 में गोचर कुंडली में बहुत महत्त्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं जिसका असर हमे सभी तरफ देखने को मिलेगा | देश और दुनिया में राजनिति में, मौसम में, प्रेम जीवन में, कारोबार में बहुत बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे  |  February 2026 mai kaun se grah badlenge rashi आइये जानते हैं की फ़रवरी 2026 में गोचर कुंडली में क्या बदलाव होंगे ?: 1 February ko Shukra Uday Honge . 3 फरवरी 2026 को बुध ग्रह का गोचर कुम्भ राशि में होगा. Check Rashifal 6 फ़रवरी को शुक्र कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे.  सूर्य 13 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं.  मंगल 23 फ़रवरी को कुम्भ राशि में  प्रवेश करेंगे.  26 फरवरी 2026 को बुध वक्री होंगे और 21 मार्च 2026 तक वक्री रहेंगे  इस माह 23 फ़रवरी से कुम्भ राशि में 5 ग्रहों की युति हो जायेगी. आइये ...

Budh Ka Mesh Rashi Mai gochar ka Fal Kya hoga

Budh ka gochar mesh rashi mai kab hoga, मेष राशि में बुध का गोचर क्या फल देगा, 12 राशियों पर बुध के मेष राशी में आने से क्या असर होगा?|

Budh Ka Pravesh Mesh Rashi Mai 2025 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार राजकुमार की उपाधि प्राप्त ग्रह बुध 7 मई 2025 बुधवार को तड़के  लगभग 03:54 बजे अपने नीच राशि मीन से निकल के मेष राशि में प्रवेश करेंगे । 

मेष राशी में बुध सम के होते हैं अतः जो लोग नीच बुध के प्रभाव से परेशां चल रहे हैं उन सबको राहत मिलेगी |

Budh ka gochar mesh rashi mai kab hoga, मेष राशि में बुध का गोचर क्या फल देगा, 12 राशियों पर बुध के मेष राशी में आने से क्या असर होगा?|
Budh Ka Mesh Rashi Mai gochar ka Fal Kya hoga 

आइये जानते हैं की 12 राशियों के जीवन में क्या परिवर्तन लायेगा बुध का गोचर ?

मेष राशिफल (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ, Chu, Che, Cho, La, Lee, Lu, Le, Lo, A)  : 

7 मई को बुध के मेष राशि में गोचर से मेष राशि वालो के अन्दर निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा, आप जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कूटनिति बना पायेंगे, लोगो में आपका प्रभाव बढेगा|  जो लोग वक्ता है, मार्केटिंग में हैं, दिमागी काम करते हैं उनके लिए समय काफी उन्नतिकारक रहेगा | आपके रुके काम भी पूरे होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा | जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं या फिर प्रमोशन का इन्तेजार कर रहे हैं उनके सपने पूरे हो सकते हैं | मेष राशि के प्रेमियों के लिए भी समय शुभ रहेगा | Budh Ka Pravesh Mesh Rashi Mai 2025

Watch Video here

वृषभ राशिफल( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो,  Ee, U, Aa, O, Va, Vi, Vu, Ve, Vo):

7 मई को बुध के मेष राशि में गोचर से वृषभ राशि के लोगो के लिए छोटे छोटे निवेश के लिए समय शुभ रहेगा | मनोरंजन और अनावश्यक कार्यो में धन व्यय हो सकता है | संतान के ऊपर भी धन खर्च बढ़ सकता है | प्रेमियों के खर्चे भी बढ़ जायेंगे | अनावश्यक बातों और गलत संगती से बचेंगे तो जीवन में शांति बनी रहेगी | 

मिथुन राशिफल ( का, की, कु, घा, ड, च, के, को, हा, Ka, Kee, Ku, Gha, D, Chh, Ke, Ko, Ha):

7 मई को बुध के मेष राशि में गोचर से मिथुन राशि के लोगो के आय के स्त्रोत खुलेंगे, आपकी अधूरी इच्छाये पूरी होंगी | जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले हैं उनके लिए समय काफी अनुकूल रहेगा | जो लोग मनोरंजन की दुनिया से जुड़े हैं उनके लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है | मिथुन राशि के प्रेमी एक दुसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं | Budh Ka Pravesh Mesh Rashi Mai 2025 

कर्क राशिफल( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो,  Hee, Hoo, He, Ho, Da, Dee, Doo, De, Do)  :

7 मई को बुध के मेष राशि में गोचर से कर्क राशि के लोगो के अन्दर रचनात्मकता बढ़ेगी जिसका असर आपको अपने काम काज में साफ़ नजर आयेगा | जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं उनके लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है | काम के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं | नौकरी वालो की तरक्की भी हो सकती है | 

सिंह राशिफल( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे, Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Ta, Tee, Too, Te) :

7 मई को बुध के मेष राशि में गोचर से  सिंह राशि के लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है, अगर आप कुछ नया सीखना चाहते हैं तो अब आपको कदम बढ़ाना चाहिए, अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए समय अनुकूल रहेगा| जो लोग व्यापर में हैं उनका लाभ बढेगा, जो लोग नौकरी में हैं उनके उन्नति के रास्ते खुलेंगे | आपकी वाणी का प्रभाव  बढेगा जिससे नाम और यश की प्राप्ति होगी |  सिंह राशि के प्रेमियों के लिए भी समय शुभ रहेगा | Budh Ka Pravesh Mesh Rashi Mai 2025

कन्या राशिफल ( टो, पी, पू, प,  ष, ण, ठ, पे और पो, To, Pee, Poo, P, Sha, Na, Tha, Pe, Po): 

7 मई को बुध के मेष राशि में गोचर से कन्या राशि के लोगो के लिए समय काफी बड़े बदलाव वाला हो सकता है, अचानक से आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है अपने नौकरी, व्यापर या अन्य कार्यो को लेके | अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें, छोटी सी परेशानी को भी नजर अंदाज न करें | किसी न किसी विषय को लेके चिंता बनी रह सकती है | 

तुला राशिफल (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू और ते, Ra, Ree, Ru, Re, Ro, Ta, Tee, Tu, Te): 

7 मई को बुध के मेष राशि में गोचर से तुला राशी के लोगो के समपर्क बढ़ेंगे, व्यापारियों का व्यापर बढेगा| कुछ नया सीखने के लिए समय उत्तम रहेगा | अती उत्तेजना में आके कोई निर्णय लेने से बचेंगे तो जीवन में शांति बनी रहेगी | जो लोग विवाह के लिए साथी की तलाश में हैं उनको अब मिल सकता है | आपके अनावश्यक खर्चे भी बढ़ेंगे अतः ध्यान रखें | अच्छी संगती में रहेंगे तो अच्छा रहेगा | Budh Ka Pravesh Mesh Rashi Mai 2025

वृश्चिक राशिफल वृश्चिक राशि ( लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ,Lo, Na, Nee, Nu, Ne, No, Ya, Yi, Yu):

7 मई को बुध के मेष राशि में गोचर से वृश्चिक राशि के लोगो को अनावश्यक विचार परेशां कर सकते हैं| गलत संगत के कारण परेशां हो सकते हैं | स्वास्थ्य में काफी बदलाव हो सकता है | किसी यात्रा पर धन खर्च हो सकता है | जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए समय शुभ रहेगा | छुपे हुए शत्रुओ से परेशां होना पड़ सकता है |

धनु राशिफल ( ये, यो, य, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ,Ye,Yo, ya, Bha, Bhee, Bhu, Dha, Pha, Dha, Bhe):

7 मई को बुध का मेष राशि में गोचर से धनु राशि के उन लोगो के लिए विशेष फलदाई होगा जो की मनोरंजन के क्षेत्र में काम करते हैं, विद्यार्थी हैं, किसी परीक्षा में बैठ रहे हैं | 

आपकी चंचलता भी बढ़ जायेगी जिसके कारण प्रेम जीवन में परेशानी आ सकती है अतः अती उत्तेजना से बचें, जल्दी बाजी में कोई निर्णय न लें |  Budh Ka Pravesh Mesh Rashi Mai 2025

मकर राशिफल (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, Bho, Ja, Jee, Ju, Je, Jo, Kha, khi, Khu, Khe, Kho, Ga, Gi):

7 मई को बुध के मेष राशि में गोचर से मकर राशि के लोगो  का खर्चा पारिवारिक सुखो को बढाने में हो सकता है | रुका धन प्राप्त होगा| कुछ नया सीखने के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा | पारिवारिक आयोजनों में व्यस्त रह सकते हैं | करीबी लोगो के साथ समय गुजारने का समय मिलेगा | रचनात्मकता बढ़ने से कार्यो में आपका प्रदर्शन भी अच्छा होगा जिससे नाम और यश की प्राप्ति होगी | धनु राशि के प्रेमियों के लिए समय काफी उन्नतिकारक रहेगा |

कुंभ राशिफल  (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा, Goo, Ge, Go, Sa, See, Su, Se, So, Da) : 

7 मई को बुध के मेष राशि में गोचर से कुम्भ राशि के लोगो का पराक्रम बढेगा, यात्राओं पर जा सकते हैं | जो लोग दिमागी काम करते हैं, ऑनलाइन काम करते हैं उनके लिए समय काफी उन्नति का रहेगा | मनोरंजन के लिए यात्राये हो सकती है | अचानक से कोई बड़ा निर्णय भी लेना पड़ सकता है आपको संतान या प्रेम जीवन को लेके |  Budh Ka Pravesh Mesh Rashi Mai 2025

मीन राशिफल ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची,  Di, Du, Th, Jh, Yn, De, Do, Cha, Chi) :

7 मई को बुध के मेष राशि में गोचर से मीन राशि के जातको के संपर्क बढ़ेंगे, व्यापारियों का व्यापर बढेगा| जो लोग वक्ता है, अध्यापन के क्षेत्र में हैं, दिमागी काम करते हैं उनके लिए समय उन्नति का रहेगा | जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे | जो लोग किसी के साथ मिलके कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं उनके लिए भी समय शुभ रहेगा |

तो इस प्रकार हमने जाना की 7 मई 2025 को बुध के राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर |

अगर आप अपनी जन्म पत्रिका दिखवाना चाहते हैं तो ऑनलाइन ज्योतिष सेवा के लिए संपर्क करें |

जानिए विवाह कब होगा, प्रमोशन के योग कब बनेंगे, कौन सा कार्य करना चाहिए, कौन सा रत्न धारण करना चाहिए, कौन सी पूजाए शुभ रहेंगी आदि |


Budh ka gochar mesh rashi mai kab hoga, मेष राशि में बुध का गोचर क्या फल देगा, 12 राशियों पर बुध के मेष राशी में आने से क्या असर होगा?, Mercury transit in Aries 2025Budh Ka Mesh Rashi Mai gochar ka Fal Kya hoga |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...