Skip to main content

Hindi Jyotish Website

Hindi astrology services || jyotish website in hindi|| Kundli reading || Birth Chart Calculation || Pitru Dosha Remedies || Love Life Reading || Solution of Health Issues in jyotish || Career Reading || Kalsarp Dosha Analysis and remedies || Grahan Dosha solutions || black magic analysis and solutions || Best Gems Stone Suggestions || Kala Jadu|| Rashifal || Predictions || Best astrologer || vedic jyotish || Online jyotish || Phone jyotish ||Janm Kundli || Dainik Rashifal || Saptahik Rashifal || love rashifal

Surya ka Vrischik Rashi Mai Gochar ka rashifal

सूर्य वृश्चिक राशि में कब जायेगा, आइये जानते है वृश्चिक संक्रांति का महत्त्व, surya ke vrischik rashi me gochar ka rashifal in hindi.

वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य ग्रह साल में 12 बार राशि बदलते हैं, सूर्य के राशि परवर्तन को संक्रांति कहते हैं | इस लेख में हम जानेंगे की सूर्य जब वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे तो 12 राशियों के ऊपर क्या असर होगा |

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रह पिता, सरकारी नौकरी, यात्रा, नाम, प्रसिद्धि, नेतृत्व क्षमता आदि से संबंधित है। जन्म कुंडली में सूर्य की शुभ स्थिति सफल जीवन जीने में मदद करती है, जबकि अशुभ सूर्य जातक को मजबूर करता है। एक असंतुष्ट जीवन व्यतीत करना।

सन २०२२ में १६ नवम्बर बुधवार को शाम को 6:58 पे सूर्य अपने नीच राशि तुला को छोड़कर अपने मित्र राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे जिसके कारण विभिन्न राशि के लोगो को अलग अलग प्रकार के लाभ होंगे |

सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर को वृश्चिक-संक्रांति कहते हैं | 

सूर्य वृश्चिक राशि में कब जायेगा, आइये जानते है वृश्चिक संक्रांति का महत्त्व, surya ke vrischik rashi me gochar ka rashifal in hindi.
Surya ka Vrischik Rashi Mai Gochar ka rashifal

हिन्दू धर्म में वृश्चिक संक्रांति का काफी महत्त्व है , ये एक पवित्र दिन है जब लोग सूर्य भगवान् की पूजा करते हैं जीवन को सफल बनाने के लिए. लोग जरुरतमंदों को दान भी देते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. पितरो को खुश करने के लिए भी इस दिन पूजाए की जाती है.  

राशी चक्र में वृश्चिक का आठवां स्थान होता है और इसका स्वामी मंगल होता है. सूर्य वृश्चिक राशि में शुभ प्रभाव उत्पन्न करता है. इसके पहले सूर्य तुला राशि में होता है जिससे की सूर्य नीच का होता है और जीवन में कई नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करता है परन्तु वृश्चिक राशि में आने से लोगो को परेशानियों से राहत मिलना शुरू होता है. अतः ये संक्रांति ख़ुशी लाता है, तरक्की लाता है, सफलता के रास्ते खोलता है.

लोग बाजार में सकारात्मक सोचते है जिससे की तरक्की दिखने लगती है. 

आइये सूर्य के वृश्चिक राशि में आने के महत्त्व को जानते हैं :

  • वृश्चिक राशी का सूर्य सकारात्मक होता है और प्रसन्नता लाता है जीवन में. नाम, यश , सम्मान को जीवन में लाने के रास्ते खोलता है.
  • वो लोग जिनके कुंडली में वृश्चिक का सूर्य बैठा है , उनको जीवन में जरुर से कुछ अच्छे बदलाव नजर आते हैं वृश्चिक संक्रांति से.
  • जिनको अपने पितरो को खुश करना है उनके लिए भी ये दिन शुभ है.
  • जो लोग जीवन में सूर्य के कारण परेशानी उठा रहे है उनको भी इस संक्रांति से फायदे नजर आने लगते हैं.
  • वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है.

आइये अब जानते हैं की वृश्चिक संक्रांति को सफलता के लिए क्या कर सकते हैं ?

  1. इस दिन सूर्य पूजा शुभता लाती है.
  2. सूर्य देव को जल में लाल फूल डाल के अर्ध्य देना शुभ होता है.
  3. भूखो को भोजन और मीठा बाटना शुभ होता है.
  4. इस दिन ब्राहमणों और बड़ो का आशीर्वाद लेना शुभ होता है.
  5. आदित्य हृदय का पाठ शुभता लाता है.
  6. गायो को चारा खिलाना शुभ होता है.
  7. पितरो के नाम से भी भोग निकालना शुभ होता है.

इस प्रकार से हम वृश्चिक संक्रांति को सफल बना सकते है और सफलता के रास्ते खोल सकते हैं. 

सूर्य वृश्चिक राशि में कब जायेगा, आइये जानते है वृश्चिक संक्रांति का महत्त्व, surya ke vrischik rashi me gochar ka rashifal in hindi.

आइए देखते हैं सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

मेष राशिफल:

16 नवंबर 2022 को जब सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा तब मेष राशि वालों के लिए अचानक लाभ के मार्ग खुलेंगे, यदि लंबे समय से किसी रोग से पीड़ित हैं, तो राहत मिलने का समय आ गया है, जीवन में अचानक शुभ परिवर्तन आने लगेंगे | संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलने के योग मजबूत होंगे |आपको अपने अहंकार और क्रोध पर भी नियंत्रण रखना होगा अन्यथा बड़ा नुकसान भी हो सकता है। जल्दबाजी और आवेश में कोई फैसला न लें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा| जो लोग शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं उन्हें बड़ा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा |

मेष राशि का लव राशिफल – प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा, आप अपने साथी के साथ अच्छा और रोमांटिक समय बिता पायेंगे |

वृषभ राशिफल :

16 नवंबर 2022 को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर से वृषभ राशि वालों को भरपूर लाभ मिलेगा, आपकी आय के स्रोत खुलेंगे, नए लोगों के संपर्क में आएंगे, जिससे आप काफी व्यस्त रहेंगे। व्यापारी वर्ग को भी भरपूर लाभ मिलेगा। जो लोग विवाह करना चाहते हैं, उन्हें जीवनसाथी मिलने के योग प्रबल रहेंगे, लेकिन जीवनसाथी से अहंकार के कारण मन मुटाव हो सकता है इसलिए ध्यान रखें। पारिवारिक कार्यक्रमों में और यात्रा पर अधिक खर्च हो सकता है | 

वृषभ राशि लव राशिफल – प्रेमियों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा, आप अपने साथी के साथ खुशनुमा पल बिता पायेंगे |

मिथुन राशिफल :

16 नवंबर 2022 को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर से मिथुन राशि के लोगो को आर्थिक लाभ होगा, रुका धन प्राप्त होगा | किसी बीमारी से परेशान हैं तो आपके राहत का समय शुरू हो जाएगा, कर्ज से मुक्ति मिल सकती है| आपके पराक्रम में काफी वृद्धि होगी और आप काम के सिलसिले में यात्राओं पर भी जा सकते हैं। पारिवारिक मनोरंजन में भी आपका अच्छा खासा पैसा खर्च हो सकता है। जो लोग किसी कानूनी समस्या से गुजर रहे हैं उन्हें राहत मिलेगी |

मिथुन राशी लव राशिफल: प्रेमियों के लिए समय सामान्य रहेगा अतः कोई चिंता की बात नहीं है |

कर्क राशिफल :

16 नवंबर 2022 को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर से कर्क राशि के जातक अगर शेयर बाजार से जुड़े कामों में लगे हैं तो अब आपको बड़ा फायदा हो सकता है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है | विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा | आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी | आय के नए स्त्रोत भी खुल सकते हैं |

कर्क राशि लव राशिफल –  प्रेमियों के लिए समय शुभ रहेगा, जो लोग अकेलेपन से गुजर रहे हैं उनको साथी मिल सकता है |

सिंह राशिफल :

16 नवंबर 2022 को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर से सिंह राशि वालों को काफी लाभ होगा क्योंकि सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। वाहन और जमीन खरीदने के योग प्रबल रहेंगे और आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। मान-सम्मान मिलने के योग प्रबल रहेंगे, नौकरी में प्रमोशन के योग प्रबल बनेंगे, जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी.

सिंह राशि लव राशिफल – प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा, आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं |

कन्या राशिफल :

16 नवंबर 2022 को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर से कन्या राशि के लिए यात्रा के योग बनेंगे, साहस में वृद्धि होगी, जिससे आप अपने काम को बढ़ाने के लिए जोखिम उठाने में सक्षम होंगे। अब आप कुछ नया सीखने में भी व्यस्त हो सकते हैं जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा | 

कन्या राशि लव राशिफल – प्रेमियों को अपने साथी का भावनात्मक साथ मिलेगा जिससे मनोबल बढेगा, सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे |

तुला राशिफल:

16 नवंबर 2022 को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर से तुला राशि के लोगो को धन लाभ होगा, व्यापारियों को बड़ा मुनाफा हो सकता है | जो लोग भूमि सम्बंधित कार्यो से जुड़े हैं उन्हें भी काफी लाभ होने के योग बनेंगे | अचानक से किसी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं | जीवन साथी के साथ मन मुटाव बढ़ सकता है या फिर उनके स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है |

तुला राशि लव राशिफल- प्रेमियों के लिए समय सामान्य रहेगा | 

वृश्चिक राशिफल:

16 नवंबर 2022 को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर से आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी, अहंकार में भी वृद्धि होगी, नाम और प्रसिद्धि मिलने के योग बनेंगे, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी से विवाद बढ़ सकते हैं| नौकरी पेशा लोगो को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे | जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनको सफलता मिलेगी | विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा | ।

वृश्चिक राशि लव राशिफल - प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा | 

धनु राशिफल :

16 नवंबर 2022 को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर से धनु राशि के लोगो का योगदान धार्मिक कार्यों और सामाजिक कार्यो में बढ़ सकता है | रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग मजबूत होंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | आप लंबी अवधि के लिए निवेश भी कर सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर जाने के योग भी बनेंगे |

धनु राशि लव राशिफल – प्रेमियों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा अतः संभल कर व्यवहार करें |

मकर राशिफल:

16 नवंबर 2022 को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर से मकर राशि के लोगो की अधूरी इच्छाओ के पुरे होने के योग मजबूत होंगे |  आय के स्रोत खुलेंगे, रुका धन प्राप्त होगा, शत्रु कमजोर होंगे | शेयर बाजार का काम करने वाले भी बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।

मकर राशि लव राशिफल - प्रेमियों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का समय मिलेगा, जो लोग साथी की तलाश कर रहे हैं उनके रास्ते खुलेंगे | 

कुंभ राशिफल:

16 नवंबर 2022 को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर से कुम्भ राशि के लोगो के जातकों के लिए नाम और प्रसिद्धि मिलने की संभावना बढ़ेगी, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जो लोग नौकरी में हैं उन्हें पदोन्नति मिल सकती है, व्यवसायियों के व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे। वाहन खरीदने के योग बनेंगे, जो लोग विवाह करना चाहते हैं उन्हें भी जीवनसाथी मिलने के योग मजबूत होंगे | साझेदारी में कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं | 

कुम्भ राशि लव राशिफल – प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा, आप एक दुसरे के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं | 

मीन राशिफल:

16 नवंबर 2022 को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर से मीन राशि के लोगो को भाग्य का साथ मिलेगा जिससे रुके काम पुरे होंगे | धार्मिक और सामाजिक सेवा के कार्यो में व्यस्त रह सकते हैं |  रुका हुआ धन प्राप्त होगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। परिवार के साथ छोटी-छोटी यात्राएं भी की जा सकते हैं।

मीन राशी लव राशिफल – प्रेमियों के लिये समय काफी अच्छा रहने वाला है |

तो इस तरह हमने देखा कि 16 नवंबर को दोपहर शाम को 6:58 पे जब सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे तो 12 राशियों के जीवन में क्या बदलाव आ सकता है ।


यदि आप अपनी कुंडली के अनुसार जानना चाहते हैं कि कौन से ग्रह आपके जीवन को प्रभावित कर रहे हैं, क्या होगा, क्या करना चाहिए, विवाह कब होगा, प्रेम जीवन कैसा रहेगा, आर्थिक स्थिति कैसी होगी, तो आप ज्योतिषी से संपर्क कर सकते हैं। 

वैदिक ज्योतिष के माध्यम से पायें अपनी कुंडली का विश्लेषण और समस्याओं का समाधान ।

सूर्य वृश्चिक राशि में कब जायेगा, predictions of sun transit in Scorpio, आइये जानते है वृश्चिक संक्रांति का महत्त्व, surya ke vrischik rashi me gochar ka rashifal in hindi.

Comments

Popular posts from this blog

om kleem krishnaay namah mantra ka mahattw

om kleem krishnaya namah benefits in hindi, ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र के लाभ और अर्थ, ॐ क्लीं नमः का जाप कैसे करे, क्लीं बीज का रहस्य वशीकरण मंत्र ॐ क्लीं कृष्णाय नमः का रहस्य.  क्लीं बीज मंत्र काली देवी से संबंधित है और बहुत शक्तिशाली है। इस मंत्र के जाप से एक दिव्य आभा और आकर्षण शक्ति विकसित होती है जो दैवीय ऊर्जाओं के साथ-साथ भौतिक सुखों को आकर्षित करने में मदद करती है।  श्री कृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं और महान व्यक्तित्व, प्रेम, ज्ञान और बुद्धि के प्रतीक हैं। om kleem krishnaay namah mantra ka mahattw " ॐ क्लीं कृष्णाय नमः " एक अद्भुत मंत्र है जो जप करने वाले को सब कुछ प्रदान करने में सक्षम है और इसलिए भक्तों द्वारा दशकों से इसका उपयोग किया जाता रहा है। यह मंत्र देवी दुर्गा के साथ-साथ कृष्ण की भी शक्ति रखता है और इसलिए यह उन सभी के लिए एक दिव्य मंत्र है जो जीवन में जल्द ही सफलता चाहते हैं। "ॐ क्लीं कृष्णाय नमः" एक शक्तिशाली मंत्र है जो आंतरिक आध्यात्मिक ऊर्जा का आह्वान करता है जिसका लगातार जप किया जाता है इसलिए जो लोग आध्यात्मिक विकास चाहते हैं उनके लिए

Suar Ke Daant Ke Totke

Jyotish Me Suar Ke Daant Ka Prayog , pig teeth locket benefits, Kaise banate hai suar ke daant ka tabij, क्या सूअर के दांत का प्रयोग अंधविश्वास है. सूअर को साधारणतः हीन दृष्टि से देखा जाता है परन्तु यही सूअर पूजनीय भी है क्यूंकि भगवान् विष्णु ने वराह रूप में सूअर के रूप में अवतार लिया था और धरती को पाताल लोक से निकाला था. और वैसे भी किसी जीव से घृणा करना इश्वर का अपमान है , हर कृति इस विश्व में भगवान् की रचना है. Suar Ke Daant Ke Totke सूअर दांत के प्रयोग के बारे में आगे बताने से पहले कुछ महत्त्वपूर्ण बाते जानना चाहिए : इस प्रयोग में सिर्फ जंगली सूअर के दांत का प्रयोग होता है. किसी सूअर को जबरदस्त मार के प्रयोग में लाया गया दांत काम नहीं आता है अतः किसी भी प्रकार के हिंसा से बचे और दुसरो को भी सचेत करे. वैदिक ज्योतिष में सूअर के दांत के प्रयोग के बारे में उल्लेख नहीं मिलता है. इसका सूअर के दांत के प्रयोग को महुरत देख के ही करना चाहिए. कई लोगो का मनना है की सुकर दन्त का प्रयोग अंधविश्वास है परन्तु प्रयोग करके इसे जांचा जा सकता है , ऐसे अनेको लोग है जो अपने बच्चो

84 Mahadev Mandir Ke Naam In Ujjain In Hindi

उज्जैन मंदिरों का शहर है इसिलिये अध्यात्मिक और धार्मिक महत्त्व रखता है विश्व मे. इस महाकाल की नगरी मे ८४ महादेवो के मंदिर भी मौजूद है और विशेष समय जैसे पंचक्रोशी और श्रवण महीने मे भक्तगण इन मंदिरों मे पूजा अर्चना करते हैं अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए. इस लेख मे उज्जैन के ८४ महादेवो के मंदिरों की जानकारी दी जा रही है जो निश्चित ही भक्तो और जिज्ञासुओं के लिए महत्त्व रखती है.  84 Mahadev Mandir Ke Naam In Ujjain In Hindi आइये जानते हैं उज्जैन के ८४ महादेवो के मंदिरों के नाम हिंदी मे : श्री अगस्तेश्वर महादेव मंदिर - संतोषी माता मंदिर के प्रांगण मे. श्री गुहेश्वर महादेव मंदिर- राम घाट मे धर्मराज जी के मंदिर मे के पास. श्री ढून्देश्वर महादेव - राम घाट मे. श्री अनादी कल्पेश्वर महादेव- जूना महाकाल मंदिर के पास श्री दम्रुकेश्वर महादेव -राम सीढ़ियों के पास , रामघाट पे श्री स्वर्ण ज्वालेश्वर मंदिर -धुंधेश्वर महादेव के ऊपर, रामघाट पर. श्री त्रिविश्तेश्वर महादेव - महाकाल सभा मंडप के पास. श्री कपालेश्वर महादेव बड़े पुल के घाटी पर. श्री स्वर्न्द्वार्पलेश्वर मंदिर- गढ़ापुलिया