Shukra kab karenge makar rashi mai gochar January 2026 mai, शुक्र के मकर राशी में प्रवेश का राशिफल | shukra ka rashiparivartan ka 12 rashiyo par kya prabhav hoga|
Shukra ka makar rashi me gochar : वैदिक ज्योतिष के हिसाब से शुक्र विलासिता से सम्बन्ध रखता है, ऐशो आराम, प्रेम से सम्बन्ध रखता है, भौतिक सुख सुविधा से सम्बन्ध रखता है, सुन्दरता से सम्बन्ध रखता है | इसी कारण शुक्र का राशी परिवरतन बहुत ही मायने रखता है |
13 जनवरी, मंगलवार को तडके लगभग 3:40 बजे शुक्र ग्रह शनि की राशि मकर में गोचर करेंगे | मकर राशी में शुक्र मित्र के होते हैं अतः ये परिवर्तन लोगो के जीवन में खुशिया ले के आएगा |
![]() |
| shukra ka makar rashi me gochar ka rashifal |
आइये जानते हैं १२ राशी वालो के जीवन में क्या क्या परिवर्तन ला सकता है शुक्र का मकर में प्रवेश :
मकर राशि का शुक्र मेष राशि के लिए कैसा रहेगा(Mesh Rashifal) :
13 January 2026 को शुक्र के मकर राशि में गोचर से मेष राशि वालो के काम काज में वृद्धि होगी, आपको अपने क्षेत्र में सफलता मिलेगी जिससे नाम और यश की प्राप्ति होगी | वाहन और भूमि खरीदने के योग मजबूत होंगे, परिवार के साथ आप बहुत अच्छा समय बिता पायेंगे, परिवार में कोई मांगलिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं | मेष राशी के प्रेमियों को भी बहुत लाभ मिलेगा |
मकर राशि का शुक्र वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा(Vrishabh Rashifal) :
13 January 2026 को शुक्र के मकर राशि में गोचर से वृषभ राशी वालो को भाग्य का साथ मिलेगा जिससे रुके काम पूरे होंगे, धर्म के कामो में भी आपकी रूचि बढ़ेगी, अपने दोस्तों या परिवार वालो के साथ आप घुमने भी जा सकते हैं| आपके अन्दर नई उर्जा का संचार होगा जिससे आप अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पायेंगे | वृषभ राशि के प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा, जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उन्हें भी बहुत लाभ होगा |Shukra ka makar rashi me gochar
मकर राशि का शुक्र मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा(Mithun Rashifal) :
शुक्र के मकर राशि में गोचर से मिथुन राशी वाले लोगो के जीवन में अचानक से कोई खुशखबरी आपको चौंका देगी | अचानक से कोई बड़ा लाभ आपको मिलेगा जिससे मन प्रसन्न होगा | नौकरी या व्यवसाय में कोई बड़ा बदलाव अचानक से आपको देखने को मिल सकता है | मिथुन राशी के प्रेमियों के लिए भी समय शुभ रहेगा, जो लोग प्रेमी की तलाश में है, उन्हें मिल सकता है, आप अपने मन की बात अपने चाहने वाले को बता पायेंगे |
मकर राशि का शुक्र कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा(Kark Rashifal) : Shukra ka makar rashi me gochar
13 January 2026 को शुक्र के मकर राशि में गोचर से कर्क राशी वाले लोगो के विवाह के योग मजबूत होंगे, नए लोग संपर्क में आयेंगे जिससे व्यापार बढेगा, कुछ लोग जो नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं वो अब कर पायेंगे | किसी दोस्त, जीवनसाथी के सहयोग से आपको काफी लाभ मिलने के योग बनते हैं | अपने जीवन को लेके आप कुछ बड़े निर्णय ले पायेंगे |
मकर राशि का शुक्र सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा(Singh Rashifal) :
13 January 2026 को शुक्र के मकर राशि में गोचर से सिंह राशी वाले लोगो का रुका धन मिलने के योग मजबूत होंगे | विदेश यात्रा के रास्ते खुलेंगे, मनोरंजन में आप बहुत ज्यादा खर्चा कर सकते हैं | आपके ऊपर जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी और आपको यश भी मिलेगा | शत्रु परास्त होंगे जिससे मनोबल बढेगा | सिंह राशी के प्रेमियों के लिए समय सामान्य रहेगा |
मकर राशि का शुक्र कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा(Kanya Rashifal) :
13 January 2026 को शुक्र के मकर राशि में गोचर से कन्या राशी वाले लोगो को भाग्य का साथ मिलने से लाभ होगा, जो लोग सट्टा बाजार का काम करते हैं, उन्हें लाभ मिलने के योग प्रबल होंगे, प्रेमियों को एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा | कन्या राशी के विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा | shukra ka makar rashi me gochar ka rashifal
मकर राशि का शुक्र तुला राशि के लिए कैसा रहेगा(Tula Rashifal) :
तुला राशी वालो के परिवारक सुखो में वृद्धि होगी, वाहन और भूमि खरीदने के योग मजबूत होंगे, परिवार में किसी मांगलिक कार्य होने से आप खूब व्यस्त रह सकते हैं | जो लोग नौकरी में है उन्हें नई जिम्मेदारियां मिल सकती है और आपके बेहतर प्रदर्शन के कारण आपको नाम और यश की प्राप्ति भी होगी | जो लोग व्यापार में हैं, उन्हें भी बहुत लाभ मिलेगा |
मकर राशि का शुक्र वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा(Vrischik Rashifal) :
13 January 2026 को शुक्र के मकर राशि में गोचर से वृश्चिक राशी वालो का पराक्रम बढेगा, यात्रा करने के योग मजबूत होंगे, परिवार के साथ आप अच्छा समय भी बिता पायेंगे | भाग्य का साथ मिलने से आपके रुके काम पूरे होंगे | जो लोग विवाह करना चाहते हैं, उन्हें जीवन साथी मिल सकता है | जो लोग व्यापार में हैं, उनका मुनाफा बढेगा | shukra ka makar rashi me gochar ka rashifal
मकर राशि का शुक्र धनु राशि के लिए कैसा रहेगा(Dhanu Rashifal) :
धनु राशी वाले लोगो को अपने निवेश का लाभ मिलेगा, आपके बोली में आकर्षण शक्ति का विकास होगा जिससे आप लोगो को आसानी से प्रभावित कर पायेंगे | आपके जीवन साथी को भी ख़ुशी मिलेगी जिसके कारण आपको भी लाभ मिलेगा | धनु राशि वालो को इस बात का ध्यान रखना होगा की आपके ऊपर अनावश्यक जिम्मेदारियां भी आ सकती है जिसके लिए अपने आपको तैयार रखे |
मकर राशि का शुक्र मकर राशि के लिए कैसा रहेगा(Makar Rashifal) :
13 January 2026 को शुक्र के मकर राशि में गोचर से मकर राशि वाले लोगो की रचनात्मकता बढ़ेगी, आपकी मनोकामनाए पूरी होंगी, जो लोग विवाह करना चाहते हैं, उन्हें साथी मिल सकता है | नौकरी में जो है, उन्हें तरक्की मिल सकती है या फिर कोई अन्य लाभ मिल सकता है | नए लोग आपके संपर्क में आयेंगे जिससे व्यस्तता बढ़ेगी | मनोरंजन के लिए यात्रा पर भी जा सकते हैं | मकर राशी के प्रेमियों के लिए भी समय रोमांस से भरा रहेगा |
मकर राशि का शुक्र कुम्भ राशि के लिए कैसा रहेगा(Kumbh Rashifal) :
13 January 2026 को शुक्र के मकर राशि में गोचर से कुम्भ राशी वाले लोगो के खर्चे बढ़ेंगे मनोरंजन में, पारिवारिक कार्यक्रमों में | परन्तु आपके रुके काम भी पूरे होंगे जिससे मन प्रसन्न होगा | आप भूमि में निवेश कर सकते हैं, जो लोग अपने लिए घर खरीदना चाहते हैं, उनका सपना भी अब पूरा हो सकता है | आपको रुका धन भी प्राप्त होने के योग मजबूत होंगे जिससे आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी | shukra ka makar rashi me gochar ka rashifal
मकर राशि का शुक्र मीन राशि के लिए कैसा रहेगा(Meen Rashifal) :
मीन राशि वालो की मनोकामनाये पूरी होने का समय आ गया है | जो लोग प्रेमी की तलाश में हैं, उन्हें प्राप्त हो सकता है | अगर आप शेयर मार्किट या सट्टा बाजार का काम करते हैं तो लाभ कमा सकते हैं | आय बढाने के लिए आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं | संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार आपको प्रसन्नता दे सकता है| मीन राशी के विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा |
तो इस प्रकार हमने देखा की 13 January 2026 को शुक्र के मकर राशि में गोचर से १२ राशी वालो के जीवन में क्या परिवर्तन आ सकता है |
अगर आप अपनी कुंडली के अनुसार जानना चाहते हैं अपने प्रेम जीवन के बारे में, विवाह के बारे में, काम काज के बारे में, अपने लिए शुभ रत्न के बारे में आदि तो आप संपर्क करे |
venus transit in capricorn 2026, Shukra kab karenge makar rashi mai gochar January 2026 mai, शुक्र के मकर राशी में प्रवेश का राशिफल | shukra ka rashiparivartan ka 12 rashiyo par kya prabhav hoga, aaj ka panchang, shukra ka makar rashi me gochar ka rashifal|

Comments
Post a Comment