] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Shukra Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

शुक्र स्तोत्र के पाठ के लाभ: जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का मार्ग Shukra Stotram With Lyrics and Hindi Meaning वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, प्रेम, सौंदर्य, कला और भौतिक समृद्धि का कारक माना गया है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर, नीच या अशुभ प्रभाव में होता है, तो उसे वैवाहिक जीवन, आर्थिक स्थिति, संबंधों और सुख-सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में शुक्र स्तोत्र का नियमित पाठ अत्यंत लाभकारी माना जाता है। 1. शुक्र ग्रह को मजबूत बनाता है शुक्र स्तोत्र का श्रद्धापूर्वक पाठ करने से शुक्र ग्रह की शुभता बढ़ती है और उसके अशुभ प्रभावों में कमी आती है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है जिनकी कुंडली में शुक्र कमजोर स्थिति में है। 2. धन और समृद्धि में वृद्धि शुक्र ग्रह ऐश्वर्य और भौतिक सुखों का प्रतिनिधित्व करता है। नियमित रूप से शुक्र स्तोत्र का पाठ करने से आर्थिक उन्नति के अवसर बढ़ते हैं तथा धन-संपत्ति में वृद्धि होने की मान्यता है। 3. दांपत्य जीवन में मधुरता शुक्र ग्रह प्रेम और वैवाहिक सुख का कारक है। इस...

Shukra shanti pooja ke fayde in hindi jyotish

Shukra shanti pooja ke kya fayde hote hain, क्यों करवाना चाहिए शुक्र शांति पूजा ज्योतिष के हिसाब से, शुक्र ग्रह का क्या प्रभाव होता है जीवन पर, shukr grah shanty puja online, अशुभ शुक्र के दुष्प्रभाव को कैसे दूर करे?

शुक्र सबसे चमकीला ग्रह है और सौंदर्य, प्रेम, रोमांस, विलासिता, धन, आकर्षण शक्ति, आनंद, सम्मोहन शक्ति, आभूषण, यौन अंगों आदि से संबंधित है। अंग्रेजी में इसे वीनस के नाम से जाना जाता है |

शुक्र पूजा उन लोगों के लिए फायदेमंद होती है जिनका शुक्र कमजोर होता है | जिन लोगों को विपरीत लिंग के साथ संबंध बनाने में परेशानी आती है , जिनको समाज में प्रभाव बनाने, विलासितापूर्ण जीवन जीने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपनी कुंडली किसी अनुभवी ज्योतिषी को दिखाएँ और फिर शुक्र शांति पूजा करवाएं ।

Shukra shanti pooja ke kya fayde hote hain, क्यों करवाना चाहिए शुक्र शांति पूजा ज्योतिष के हिसाब से
Shukra shanti pooja ke fayde in hindi jyotish

आइये जानते हैं शुक्र ग्रह से सम्बंधित कुछ खास बाते वैदिक ज्योतिष के हिसाब से -

  • शुक्र से सम्बंधित धातु है चांदी और प्लेटिनम ।
  • वीनस का रत्न हीरा होता है।
  • वीनस से संबंधित अंक 6 है।
  • शुक्र की दिशा दक्षिण-पूर्व है और दिन शुक्रवार है।
  • शुक्र वृष और तुला राशी का स्वामी है।
  • वीनस मीन राशी में उच्च के होते हैं और कन्या राशि से नीच के होते हैं ।
watch video here:

आइये जानते हैं शुक्र के नकारात्मक प्रभाव क्या होते हैं जीवन में :

यदि कुंडली में शुक्र अशुभ हो तो यह कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न करता है जैसे -
  1. वास्तविक प्रेम संबंध बनाने में जातक को बहुत समस्या आती है।
  2. रोमांटिक लाइफ में जातक को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
  3. सम्मोहन शक्ति की कमी के कारण समाज में एक अलग प्रभाव नहीं बना पाता है, दुसरो को अपनी और आकर्षित नहीं कर पाता है ।
  4. व्यक्ति को साझेदारी के काम में में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
  5. यौन शक्ति की कमी भी देखि जाती है शुक्र के कमजोर होने के कारण जिससे निजी जीवन में असंतोष देखने को मिलता है।
  6. जातक विलासितापूर्ण जीवन नहीं जी पाता है भले ही उसके पास बहुत धन हो |

आइये अब जानते हैं कब करवाना चाहिए शुक्र शांति पूजा ?

तो जीवन में शुक्र से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए शुक्र शांति पूजा, शुक्र उपासना, शुक्र यज्ञ, शुक्रवार का व्रत आदि करना चाहिए | इससे जातक कई जटिल समस्याओं से बच जाता है या फिर मुक्त हो जाता है ।

  • अगर कुंडली में अशुभ शुक्र महादशा या अन्तर्दशा में शुरू हो जाये तो ऐसे में शुक्र शांति पूजा लाभ दायक होता है |
  • अगर गोचर कुंडली में शुक्र अपने शत्रु राशी में आ जाए या फिर नीच के हो जाये तो ऐसे में लोगो को बहुत परेशानी आती है तो ऐसे में भी शुक्र शांति पूजा करवाने की सलाह दी जाती है |
  • शुक्र पूजा मन को स्थिर रखने में भी मदद करती है और व्यक्ति को सफल भी बनाती है।

आइये जानते हैं की कमजोर और अशुभ शुक्र के लिए क्या उपाय कर सकते हैं ?

  • शुक्रवार के दिन मंत्र जाप और शुक्र की चीजों का दान करने से शुक्र के अशुभ प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है।
  • शुक्र शांति का प्रयोग भी आप करवा सकते हैं जानकर ज्योतिषी या पंडित से मिलके ।
  • अगर शुक्र के कारण धन की समस्या आ रही हो तो ऐसे में देवी लक्ष्मी की पूजा करना लाभदायक होता है ।
  • हीरा रत्न का प्रयोग शुक्र की शक्ति को बढ़ाने के लिए किया जा सकता है।
  • शुक्र का व्रत भी शुक्र दोष को कम करने में सहायक होता है।
  • शुक्र की कृपा पाने के लिए विशेष सिद्ध शुक्र यंत्र को स्थापित करके रोज उसका पूजन करना चाहिए ।
  • शुक्रवार के दिन खीर, दही, दूध का दान करने से भी शुक्र के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

तो इस प्रकार हमने जाना की कब करवाना चाहिए शुक्र शांति पूजा, कैसे मजबूत कर सकते हैं शुक्र ग्रह को, कौन से उपायों से हम बना सकते हैं जीवन को सफल |

आप अपनी कुंडली दिखवा के जान सकते हैं की ग्रहों की स्थिति कैसी है, कौन सा रत्न धारण करना चाहिए, कौन सी पूजा करनी चाहिए, कौन सा उपवास शुभता लाएगा जीवन में आदि |

जानिए कब होगा विवाह ?

कैसे रहेगा जीवन साथी ?

प्रेम जीवन कैसा रहेगा ?

कैसे दूर करे विवाह की परेशानियों को ? आदि |

People also search for:

Surya grah shanti pooja ke fayde in hindi

Chandra shanti puja ke fayde in hindi jyotish


Shukra shanti poojake kya fayde hote hain, क्यों करवाना चाहिए शुक्र शांति पूजा ज्योतिष के हिसाब से, शुक्र ग्रह का क्या प्रभाव होता है जीवन पर, shukr grah shanti puja online, अशुभ शुक्र के दुष्प्रभाव को कैसे दूर करे?

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...