शुक्र बदलेगा राशी १ अगस्त 2020 शनिवार को, जानिए क्या होगा असर १२ राशियों पे ज्योतिष के हिसाब से.
ज्योतिष में शुक्र ग्रह आकर्षण का केंद्र होता है और साधारणतः सभी ज्योतिष प्रेमी की निगाह शुक्र की चाल पर रहती है की ये क्या करने वाला है | और ये सही भी है क्यूंकि शुक्र का सम्बन्ध ऐसे विषयो से है जिनसे जीवन में आनंदरस की बढ़ोतरी होती है |
शुक्र का सम्बन्ध होता है है सौंदर्य से, प्रेम से, रोमांस से, वैवाहिक सुख से, ऐशो आराम से आदि | अतः शुक्र की शुभता व्यक्ति के जीवन में सुखो में वृद्धि करती है वही इसकी अशुभता जीवन में संघर्ष बढ़ा देती है |
१ अगस्त 2020 को शुक्र बदल रहा है अपनी राशि
अभी तक वीनस अपनी स्व राशी वृषभ में था परन्तु अब ये मिथुन राशि में आ रहा है जिसके कारण १२ राशी वाले लोगो के जीवण में बहुत कुछ बदलने वाला है |
और जो सबसे बड़ी बात है वो ये की शुक्र पर अब गुरु की भी पूर्ण दृष्टि रहेगी जिससे बहुत बड़े बदलाव जीवन में देखने को मिल सकते हैं. वैसे तो वीनस का राशी परिवर्तन सभी के लिए शुभ रहेगा परन्तु कुछ को विशेष धन लाभ, प्रेम लाभ मिलने वाला है और कुछ लोगो को कर उन्नति, स्टेटस में बढ़ोतरी देगा | जानिए कैसे करे शुक्र को खुश.
आइये अब जानते हैं की क्या बदलाव होंगे १२ राशियों के व्यक्तियों के जीवन शुक्र के मिथुन राशि में आने से?
- मेष राशी के जातको के जीवन में बहुत अच्छे बदलाव होने वाले है | अगर काम काज अभी तक धीमा है तो अब समय आ गया है की कुछ नया होने वाला है, धनागमन के रास्ते खुलेंगे, आप अपने नए विचार से कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं | जीवन में आनंद और उल्लास बढ़ेगा |
- वृषभ राशि के जातको को विशेष लाभ मिलेगा क्यूंकि जहाँ धन बढ़ने के योग बनेंगे वही अपनी वाक्चातुर्यता से आप समाज में एक नई पहचान बना पायेंगे | अब ये भी जरुरी है की आप अपने खर्चो पर नियंत्रण रखे अन्यथा अनावश्यक खर्चे भी बहुत बढ़ जायेंगे | अगर आपके कुंडली में भी शुक्र अच्छा है तो निश्चिंत रहिये शुक्र के आपके राशी से निकलने पर भी आपको काफी लाभ देता रहेगा | Shukra ayega mithun rashi mai 1 august 2020, shaniwar ko, janiye kya hoga 12 rashi walo ke jivan mai.
- मिथुन राशि के जातको के जीवन में तो विशेष परिवर्तन लाने वाला है शुक्र. अगर आपकी राशि मिथुन है तो आपके जीवन में किसी साथी की एंट्री हो सकती है, अगर आप किसी को चाहते है तो उनको अपनी बात कहने का सबसे अच्छा समय रहेगा, अगर आप अविवाहित है तो आपके विवाह के योग बनेंगे, आप अब ज्यादा खुश रह पायेंगे |
- कर्क राशि जातको के जीवन में परिवारक सुखो में वृद्धि के योग बनेगे, मन शान्ति होने लगेगा, अब धन को बढाने के योग आपको ख़ुशी देंगे | किसी के सहयोग से कोई नया काम शुरू हो सकता है | आप अपनी भाषा शैली का प्रयोग करके भी इस समय विशेष लाभ कमा पायेंगे |
- सिंह राशि वाले जातको को अपने पराक्रम में वृद्धि महसूस होगी, भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा, यात्राओं के योग बन सकते हैं जिससे आपको लाभ होगा | अपने कर्म से आप अपने इच्छाओं को पूरा कर पायेंगे |
- कन्या राशि वाले जातक को शुक्र के मिथुन राशी में गोचर के कारण पारिवारिक सुखो में वृद्धि मिल सकती है | भूमि, भवन, वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं | नए कार्य आप शुरू कर सकते हैं आय के लिए जिससे आप थोडा व्यस्त हो सकते हैं और थोडा परेशां भी |
- तुला राशि वाले लोगो को अकस्मात् लाभ के योग बनेंगे, भाग्य साथ देने लगेगा. अगर आप विवाहित है तो अब आप शक्तिशाली संतान के लिए प्रयास कर सकते हैं | आप अपने हुनर का भी अच्छा प्रयोग कर सकते हैं | आपके रुके कार्य पुरे होंगे| अतः जीवन में खुशियाँ आने वाली है तुला राशी वालो के जीवन में |
- वृश्चिक राशि वाले लोग अगर किसी बीमारी से गुजर रहे हैं तो अब उससे छुटकारा पा सकते हैं, अगर शत्रुओ से परेशां है तो उनसे भी राहत मिल सकती है. जीवन सामान्य की तरह चलता रहेगा कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा | Shukra ayega mithun rashi mai 1 august 2020, shaniwar ko, janiye kya hoga 12 rashi walo ke jivan mai.
- धनु राशि के जातको के लिए शुक्र का मिथुन राशि में आने से अनेक लाभ मिलेंगे | आपका विवाह हो सकता है, नए रिश्ते बन सकते हैं, व्यापार में लाभ बढ़ सकता है, प्रेम के मामलो में सफलता मिल सकती है, जीवन साथी के साथ भी सम्बन्ध मधुर होंगे |
- मकर राशि वाले जातकों अब अनावश्यक बाते करने से बचना चाहिए, अनावश्यक कही जाने से भी बचना चाहिए, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना चाहिए. अगर आप किसी शोध कार्य से जुड़े है तो उसमे सफलता प्राप्त करेनेगे |
- कुम्भ राशि - शुक्र के मिथुन राशि में गोचर के बाद भाग्य का साथ मिल सकता है जिससे रुके काम पुरे होंगे, संतान पक्ष से लाभ होगा, अपनी ज्ञान का सदुपयोग कर पायेंगे, आकस्मिक लाभ के योग भी बनेंगे |
- मीन राशि वालो को भी विशेष लाभ देगा शुक्र का मिथुन राशी में गोचर| आप भूमि वाहन खरीद सकते हैं, आपने सम्बन्ध आपको ख़ुशी देंगे. माता से सम्बन्ध मधुर होंगे और उनसे लाभ भी होगा | जीवन में ऐशो आराम के सामान बढ़ेंगे |
Shukra ayega mithun rashi mai 1 august 2020, shaniwar ko, janiye kya hoga 12 rashi walo ke jivan mai.
शुक्र बदलेगा राशी १ अगस्त 2020 शनिवार को, transit of venus in gemini impacts on 12 zodiacs, जानिए क्या होगा असर १२ राशियों पे ज्योतिष के हिसाब से.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें