] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi

Yogini Ekadashi Kab hai, योगिनी एकादशी 2026, क्या फायदा होगा योगिनी एकादशी व्रत से, क्या करे सफलता के लिए, yogini ekadashi ki katha. हिन्दू पंचांग के हिसाब से जब अषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष का ग्यारहवां दिन आता है तब एक महत्त्वपूर्ण उपवास लोग करते हैं जिसको की योगिनी एकादशी के उपवास के नाम से जाना जाता है. इस उपवास को करने से लोग पापों और बीमारियों से मुक्ति पाते हैं. 2026 में 11 July को Yogini Ekadashi का व्रत रखना शुभ रहेगा    और व्रत का पारण 12 तारीख को प्रातः 5:32 से 8:18 के बीच करना शुभ रहेगा  Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi एकादशी को ग्यारस के नाम से भी जानते हैं और ये दिन भगवान् विष्णु के पूजा को समर्पित होता है. इस दिन पीपल पूजा भी विशेष फलदाई होती है.  जब हम बात करते हैं योगिनी एकादशी की तो बताना चाहेंगे की ये दिन बहुत ही पुण्यशाली, पवित्र और शक्तिशाली है, हिन्दू पौराणिक कथाओं से पता चलता है की योगिनी एकादशी के व्रत को करके एक यक्ष को कोढ़ रोग से मुक्ति मिली थी फिर वो पूरी जिन्दगी अच्छी तरह से रहा. इसी कारण योगिनी एकादशी का महत्तव बहुत माना जात...

Guru Ke Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal Kya Hoga

Guru ka gochar 2024, गुरु कब बदलेंगे राशि, क्या असर होगा 12 राशियों पर, किनकी किस्मत बदलेगा बृहस्पती|

Guru ka Rashi parivartan 2024: 

बृहस्पति किसी भी राशि में करीब 1 साल तक रहते हैं इसीलिए इनका राशी परिवर्तन बहुत महत्त्व रखता है | 1 ही राशि में दुबारा आने में गुरु को 12 साल का समय लगता है | इस समय बृहस्पति मेष राशि में है और 1 मई 2024 को ये वृषभ राशि में जायेंगे जो की गुरु की शत्रु राशि है | 

Guru Gochar 2024: गुरु एक अत्यंत ही महत्त्वपूर्ण ग्रह है जिसका सम्बन्ध धन, ऐश्वर्य, ज्ञान, संतान, भाग्य, धार्मिक कार्य, अभिमान, विवाह, प्रभुत्त्व, सफलता आदि से होता है |

जब भी बृहस्पति राशि परिवर्तन करते हैं तो 12 राशि वालो के जीवन में बहुत बड़े बदलाव करते हैं | आइये जानते हैं की किनके विवाह के योग मजबूत होंगे, किन्हें मालामाल करेगा, किनके जीवन में संघर्ष बढेगा, किन्हें मिलेगी अपार सफलता, किन्हें रखना होगी विशेष सावधानी आदि | Guru ka Rashi parivartan 2024

Guru ka gochar 2024, गुरु कब बदलेंगे राशि, क्या असर होगा 12 राशियों पर, किनकी किस्मत बदलेगा बृहस्पती, Guru Ke Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal
Guru Ke Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal Kya Hoga

Read about :: Jupiter Transit In Taurus Predictions 2024

आइये जानते हैं कितने बजे और कब गुरु वृषभ राशि में जायेंगे ?

1 मई 2024, बुधवार को दोपहर में लगभग 2:29 बजे गुरु ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे अगले एक साल इसी में रहेंगे फिर मई 2025 में मिथुन राशि में गोचर करेंगे | यहाँ ध्यान ये रखना है की वृषभ राशि में बृहस्पति शत्रु के हो जाते हैं |  Guru ka Rashi parivartan 2024

आइये जानते हैं राशिफल : 

मेष राशिफल (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ, Chu,Che,Cho,La,Lee,Lu,Le,Lo,A) :

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से मेष राशि वालों के अहंकार में वृद्धि करेगा, धनागमन के रास्ते खुलेंगे | जो लोग वक्ता है, धर्म गुरु हैं,   उनका प्रभाव क्षेत्र बढेगा | धर्म और समाज सेवा के कार्यो में धन अधिक खर्च हो सकता है | जीवनसाथी के साथ अहंकार टकरा सकता है | रुका धन प्राप्त होने के योग मजबूत होंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | मेष राशि वालो को आकस्मिक रूप से कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ेंगे जो जीवन में बड़े बदलाव लेके आयेंगे | Guru ka Rashi parivartan 2024

Watch Video here

वृषभ राशिफल ( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो,  Ee, U, Aa, O, Va, Vi, Vu, Ve, Vo): Guru Ke Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal Kya Hoga

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से वृषभ राशि के लोगो के अन्दर नई उर्जा का संचार होगा पर किसी न किसी विषय को लेके उलझने बनी रहेंगी | जो लोग नई नौकरी या फिर नए कारोबार करने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए समय काफी शुभ रहने वाला है | अति उत्तेजना के कारण आप परेशान रह सकते हैं अतः ध्यान रखें | जहाँ जरुरत न हो वहां अपनी राय देने से बचें, अनावश्यक वार्तालाप से बचें | नई जिम्मेदारियों के लिए अपने आपको तैयार करें | विद्यार्थियों के लिए समय काफी शुभ रहेगा|

मिथुन राशिफल ( का, की, कु, घा, ड, च, के, को, हा, Ka, Kee, Ku, Gha, D, Chh, Ke, Ko, Ha) 

:

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से मिथुन राशी के लोगो के खर्चे बढ़ेंगे पर निवेश अधिक होगा जिसका फायदा आपको बाद में मिलेगा | उनके रास्ते खुलेंगे जो लोग विवाह करना चाहते हैं | नए लोगो से सम्बन्ध बनेंगे पर किसी पे अँधा विश्वास न करें अन्यथा परेशां होना पड़ेगा |  Guru ka Rashi parivartan 2024

कर्क राशिफल ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो Hee, Hoo, He, Ho, Da, Dee, Doo, De, Do) :

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से कर्क राशि के लोगो की अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी पर संघर्षो के बाद | नई चुनौतियाँ आपके जीवन में आएँगी और आप सफलता पूर्वक उनका सामना करते हुए आगे बढ़ेंगे | तीर्थ यात्रा करने के योग मजबूत होंगे, जो लोग अध्यात्म में प्रवेश करना चाहते हैं उनके लिए समय शुभ रहेगा | 

सिंह राशिफल ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे, Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Ta, Tee, Too, Te):

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से सिंह राशि के लोगो को पदोन्नति मिल सकती है, नाम और यश की प्राप्ति होगी पर काम काज बढ़ने से आप पारिवारिक खुशियों का आनंद पूरी तरह नहीं ले पायेंगे | रुका धन प्राप्त होने के योग भी मजबूत होंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | विद्यार्थियों के लिए समय काफी शुभ रहने वाला है, जो लोग किसी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे हैं उनके लिए समय काफी शुभ रहेगा | Guru ka Rashi parivartan 2024

कन्या राशिफल ( टो, पी, पू, प,  ष, ण, ठ, पे और पो, To, Pee, Poo, P, Sha, Na, Tha, Pe, Po):

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से कन्या राशि के लोगो की रचनात्मकता बढ़ेगी, भूमि और वाहन खरीदने के योग मजबूत होंगे | जो लोग किसी प्रकार की साधना करते हैं उन्हें काफी नए अनुभव होंगे | जो लोग समाज सेवा या किसी प्रकार के धार्मिक कार्यो के साथ जुड़े हैं उनकी बहुत तरक्की होगी | आपका धन अनावश्यक रूप से बहुत सी ऐसी कार्यो को सीखने में खर्च होगा जिसकी आपको जरुरत नहीं होगी | अतः उत्तेजना में आके किसी कार्य को करने से बचें | Guru ka Rashi parivartan 2024

तुला राशिफल (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू और ते, Ra, Ree, Ru, Re, Ro, Ta, Tee, Tu, Te):

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से तुला राशि के लोगो को आकस्मिक बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए| स्थान परिवर्तन हो सकता है, स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव अचानक से होगा| जो लोग वैज्ञानिक हैं, किसी भी प्रकार के शोध कार्य से जुड़े हैं उनके लिए समय काफी रोमांच से भरा रहेगा | Guru Ke Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal Kya Hoga

वृश्चिक राशिफल ( लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू , Lo, Na, Nee, Nu, Ne, No, Ya, Yi, Yu) :

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से वृश्चिक राशि के लोगो के संपर्क काफी बढ़ेंगे, जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे, जो लोग विवाह करना चाहते हैं, उन्हें जीवन साथी मिलेगा | पर आपको अपने करीबियों से व्यवहार करते समय सावधानी रखना होगी क्यूंकि गलतफहमियां काफी बढ़ सकती है | 

धनु राशिफल ( ये, यो, य, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ,Ye, Yo, ya, Bha, Bhee, Bhu, Dha, Pha, Dha, Bhe)

:

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से धनु राशि के लोगो के ऊपर अनावश्यक जिम्मारियां बढेंगी जिससे आपके पारिवारिक जीवन पर असर पड़ सकता है | किसी को भी उधार देने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा अन्यथा धन लम्बे समय के लिए फंस सकता है | लम्बे समय के लिए भूमि में निवेश करने के योग मजबूत होंगे | आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने के लिय पहले से ज्यादा मेहनत कर पाएंगे और उसमे सफलता मिलने योग भी मजबूत होंगे | Guru ka Rashi parivartan 2024

मकर राशिफल (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, Bho, Ja, Jee, Ju, Je, Jo, Kha, khi, Khu, Khe, Kho, Ga, Gi):

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से मकर राशि के जो लोग समाज सेवा के कार्य, धर्म के कार्य से जुड़े हैं उन्हें बहुत तरक्की मिलेगी | जो लोग किसी प्रकार की मंत्र साधना, तंत्र साधना, योग साधना करते हैं उन्हें नए अनुभव और उन्नति देखने को मिलेगी | अब आप बहुत कुछ नया सीखेंगे और आपको इस जीवन को लेके नई समझ प्राप्त होगी | भूमि में निवेश करने के योग मजबूत होंगे | 

कुम्भ राशिफल (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा, Goo, Ge, Go, Sa, See, Su, Se, So, Da) :

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से कुम्भ राशि के लोगो को पद, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी | आपके अन्दर सफलता प्राप्त करने की ईच्छा प्रबल होगी जिससे आप पहले से बहुत अधिक मेहनत करने लगेंगे | जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं या फिर नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मौके मिलेंगे | अगर आप अपने अहंकार को नियंत्रित करें तो निश्चित रूप से बहुत तरक्की करेंगे | Guru ka Rashi parivartan 2024

मीन राशिफल ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची,  Di, Du, Th, Jh, Yn, De, Do, Cha, Chi):

1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से मीन राशि के लोगो का पराक्रम बढेगा, विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा| अपने आपको खाली मत रहने दे अन्यथा आप डिप्रेशन में जा सकते हैं, अच्छे लोगो के साथ संगती करें तो आप खूब तरक्की करेंगे| अपनी अधूरी इच्छाओ को पूरा करने के लिए अब आप खूब मेहनत करेंगे और आप सफल भी होंगे, पारिवारिक कलह के कारण आप तनाव में रह सकते हैं समय समय पर |  Guru Ke Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal Kya Hoga

तो इस प्रकार हमने देखा की 1 मई 2024, बुधवार को गुरु के वृषभ राशि में गोचर से किनकी किस्मत चमकेगी, किनके जीवन में संघर्ष बढेगा, किनके विवाह के रास्ते खुलेंगे, किनका भाग्योदय होगा आदि |

अगर आप अपनी व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार ये जानना चाहते हैं की आपके जीवन में आने वाले समय में क्या बदलाव होगा तो आप अपनी कुंडली दिखवाने के लिए ज्योतिष से संपर्क कर सकते हैं |

  • जानिए करियर के बारे में?
  • जानिए विवाह के बारे में?
  • जानिए प्रेम जीवन कैसा रहेगा ?
  • कौन सा रत्न धारण करना चाहिए?
  • कौन सी पूजा करनी चाहिए आदि ?|

Guru ka gochar 2024, गुरु कब बदलेंगे राशि, क्या असर होगा 12 राशियों पर, किनकी किस्मत बदलेगा बृहस्पती, Guru Ke Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal Kya Hoga, Guru ka Rashi parivartan 2024|

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...