] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Hanuman Kawach Ke laabh

पंचमुखी हनुमान कवच के फायदे || Panchmukhi Hanuman Kavac, Panchmukhi Hanuman Kavach lyrics, श्री हनुमान कवच का पाठ कैसे करे ?| यह एक अत्यंत शक्तिशाली कवच है जो व्यक्ति को हर प्रकार के बुरे प्रभाव से बचाने में समर्थ है जैसे काले जादू से बचाएगा, नजर दोष से बचाएगा,ग्रहों के अशुभ प्रभाव से सुरक्षा देगा, नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा देगा| इसी के साथ इस कवच के पाठ करने वाले में साहस उत्पन्न होता है, जपकर्ता निडर बनता है, उसमे निर्णायक शक्ति पैदा होती है, बुद्धि का विकास होता है आदि | हनुमानजी अमर है इसीलिए कलयुग में उनकी अराधना बहुत ही जल्दी फलदाई होती है | वे महाबली है, महा दयालु है, शत्रु हन्ता है | उनके कवच का पाठ व्यक्ति की हर प्रकार से रक्षा करता है |  Hanuman Kawach Ke laabh पंचमुखी हनुमान कवच के पाठ के लाभ क्या है ? पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ करने से पढने वाले के आस पास एक कवच का निर्माण हो जाता है हनुमान जी की कृपा से और कोई भी नकारात्मकता उसे छु भी नहीं पाती है |  हर प्रकार के रोग, शोक, ग्रह दोष, भय से भगवान् रक्षा करते हैं |  पंचमुखी हनुमान की आराधना करने से साधक ...

Kaise jane Ki Shani Shubh Fal De Raha Hai

कैसे जानें कि जन्म कुंडली में शनि शुभ फल दे रहा है, जन्म पत्रिका में शनि की शुभता को कैसे जाने ?, sakaratmak shani ki pahchan.

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि का सम्बन्ध लम्बे समय तक चलने वाले निर्माण कार्य, भूमि, न्याय, पुरातत्व विज्ञान, खदानें, लोहा, मजदूर, तेल, मेहनत, समर्पण, सेवा, त्याग, तपस्या, वैराग्य आदि से होता है |

शनि का सम्बन्ध वात रोगों से भी होता है | 

मकर और कुम्भ राशि के स्वामी है शनि देव |

ये सबसे धीमे चलते हैं इसी कारण ये एक राशि में ढाई साल रहते हैं फिर दूसरे राशि में गोचर करते हैं |

कैसे जानें कि जन्म कुंडली में शनि शुभ फल दे रहा है, जन्म पत्रिका में शनि की शुभता को कैसे जाने ?, sakaratmak shani ki pahchan.
Kaise jane Ki Shani Shubh Fal De Raha Hai

Read in english how to know saturn is giving positive results?

जन्म कुंडली में शनि की शुभता को अनेक प्रकार से देखा जाता है जैसे -

  • वृषभ, मिथुन और कन्या राशि में शनि मौजूद हो तो शुभ फल देते हैं |
  • तुला राशि में शनि हो तो उच्च के होते हैं और अती शुभ फल देते हैं |
  • शुक्र और शनि की युति हो कुंडली में तो भी बहुत अच्छा माना जाता है |

पढ़िए शनि दोष के लक्षण क्या होते हैं ?

Watch Video here

बिना जन्म कुंडली के कैसे जाने की शनि शुभ है?:

अगर जन्म पत्रिका न हो तो भी व्यक्ति के व्यव्हार और जीवन को देखके ये जाना जा सकता है की शनि उनके जीवन में शुभ फल दे रहा है की नहीं जैसे की –

  1. अगर जातक भूमि से सम्बंधित कार्यो में सफलता प्राप्त कर रहा है तो उसके जीवन में शनि सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न कर रहे हैं |
  2. अगर जातक समाज सेवा के कार्य से जुड़ा रहता है तो इसका मतलब है की शनि उनके जीवन में शुभ फल दे रहा है |
  3. अगर जातक न्याय से सम्बंधित कार्यो में सफल है तो इसका मतलब है की शनि उनके जीवन में शुभ फल दे रहे हैं |
  4. अगर कोई जातक तेल के कार्यो में सफलता प्राप्त करता है तो शनि का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त है |
  5. कैसे जानें कि जन्म कुंडली में शनि शुभ फल दे रहा है, जन्म पत्रिका में शनि की शुभता को कैसे जाने ?, sakaratmak shani ki pahchan.
  6. जो लोग लोहे के कार्यो से ही आय करते हैं उनके ऊपर भी शनि देव की कृपा है |
  7. अगर कोई संसार से विरक्त हो गया है और अध्यात्म में तरक्की कर रहा है तो भी शनि की कृपा उसपे है |
  8. जिस  जातक के ऊपर शनि मेहरबान रह्ते हैं वे लोग किसी भी योजना के क्रियान्वयन में बहुत अच्छे होते हैं |
  9. शनि की कृपा से जातक गंभीर, शांत पर अपने कार्य के प्रति इमानदार रहता है | 
  10. ऐसे लोग अच्छे साथी और दोस्त साबित होते हैं जो कठिन समय में कभी साथ नहीं छोड़ते हैं |
  11. अगर जन्म कुंडली में शनि अती शुभ हो जाये तो जातक कारखाने का मालिक बन सकता है, बड़े स्तर पर खेती कर सकता है | 
  12. ऐसे लोगो को शनिवार के दिन अक्सर कोई बड़ा फायदा देखने को मिलता है |
  13. जातक परिपक्व लोगो के साथ उठना बैठना पसंद करता है |
  14. कैसे जानें कि जन्म कुंडली में शनि शुभ फल दे रहा है, जन्म पत्रिका में शनि की शुभता को कैसे जाने ?, sakaratmak shani ki pahchan. पढ़िए शनि प्रकोप से बचने के उपाय ज्योतिष में 
  15. अगर जातक वकालत करे या फिर जज हो तो बहुत नाम कमाता है, उनके निर्णय को हमेशा के लिए याद रखा जाता है | 
  16. शनि की कृपा से जातक को इमानदारी से कड़ी मेहनत करने की ताकत मिलती है | ऐसे लोगो को अपने कार्य से बहुत प्रेम होता है |
  17. शुभ शनि वाला व्यक्ति अगर गरीब घर में भी पैदा हो तो भी अपनी मेहनत से जमीन जायदाद खड़ी कर लेता है |
  18. ऐसे लोग जीवन में कड़े अनुभव से गुजरते हैं और इसी कारण जीवन के बारे में गहरी समझ रखते हैं |
  19. शनि की शुभता के कारण गोपनीय विद्याओं के अध्ययन में भी रूचि रखता है |
  20. सफल पुरातत्वविदों के ऊपर भी शनि की कृपा रहती है |

कैसे जानें कि जन्म कुंडली में शनि शुभ फल दे रहा है, जन्म पत्रिका में शनि की शुभता को कैसे जाने ?, sakaratmak shani ki pahchan.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...