Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav

मार्च 2026 का मीन राशि में अमावस्या: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों पर प्रभाव मार्च 2026 में मीन राशि में होने वाली अमावस्या वैदिक ज्योतिष के अनुसार अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक ऊर्जा लेकर आती है। मीन राशि जल तत्व की राशि है और यह अंतर्ज्ञान, करुणा, कल्पना तथा आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़ी होती है। जब अमावस्या इस रहस्यमयी राशि में होती है, तो यह एक नए चक्र की शुरुआत का संकेत देती है जो आत्मचिंतन, भावनात्मक उपचार और नए संकल्पों के लिए अनुकूल समय बनाती है। यह चंद्र चरण हमें अपने भीतर झांकने, पुरानी भावनाओं को छोड़ने और रचनात्मकता तथा आध्यात्मिक विकास को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अमावस्या का प्रभाव प्रत्येक राशि पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav अमावस्या का 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा ? मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए यह अमावस्या बारहवें भाव को सक्रिय करती है, जो आध्यात्मिकता, अवचेतन मन और पुराने अध्यायों के समापन से जुड़ा होता है। इस समय आप अपने जीवन की गति को थोड़ा धीमा करना चाहेंगे और एकांत में समय बिताने की इ...

Shani Prakop Se Bachne Ke Totkay

शनि प्रकोप से बचने के टोटके, shani sade sati se bachne ke upaay, शनि ग्रह दोष निवारक टोटके, ज्योतिष समाधान.
शनि प्रकोप से बचने के टोटके, shani sade sati se bachne ke upaay, शनि ग्रह दोष निवारक टोटके, ज्योतिष समाधान.
Shani Prakop Se Bachne Ke Totkay

शनि ग्रह सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा क्रूर माने जाते हैं परन्तु सही बात ये है की सूर्य पुत्र शनि देव न्याय से सम्बन्ध रखते हैं, पाप और पुण्य का फल देना उनके ही हाथो में है, इसी कारण लोगो को उनसे भय लगता है. 
जब शनि साड़े साती किसी की जीवन में आती है तो जातक को विभिन्न प्रकार के बड़े बदलाव नजर आते हैं जो की अच्छे भी होते हैं और बुरे भी.
परन्तु लोगो को ग़लतफ़हमी है की शनि सिर्फ पीड़ा ही देते हैं अतः इस सोच को बदलना जरुरी है. 

आइये जानते हैं की जब शनि पीड़ा देते हैं तो क्या-क्या हो सकता है?

  • शनि के बुरे प्रभाव से शारीरिक पीड़ा बढ़ सकती है.
  • ख़राब शनि के प्रभाव से लम्बे समय तक रोग रह सकता है.
  • प्रेम संबंधो में समस्या उत्पन्न हो सकती है.
  • रंजिशे बढ़ सकती है दोस्तों, रिश्तेदारों से.
  • जातक को अपमान और उपेक्षा का सामना करना पड़ सकता है.
  • जातक को कानूनी अड़चनो का सामना करना पड़ सकता है.
  • बार बार असफलता जीवन में आती है.
  • धन हानि का सिलसिला शुरू हो जाता है.

आइये अब जानते हैं की जब शनि देव सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करते हैं तो क्या हो सकता है?

  • शनि देव के शुभ प्रभाव के कारण जीवन में बहुत सकारात्मक बदलाव होने लगते हैं जैसे –
  • जातक को गाडी घोड़ो का सुख मिलने लगता है.
  • जातक को भूमि लाभ होता है.
  • पुरानी बिमारी से छुटकारा मिल जाता है.
  • समाज में मान-सम्मान वापस मिलने लगता है.
  • व्यापार व्यवसाय चलने लगता है.
  • नौकरी में तरक्की मिलने लगती है.
  • रुका धन प्राप्त होता है.

आइये अब जानते हैं की शनि प्रकोप से बचने के टोटको के बारे में :

  1. शनिवार को अपने ऊपर से शनि की वस्तुएं जैसे लोहा, काला तिल, सरसों का तेल, काला कपडा आदि उतार के दान देना चाहिए.
  2. शनिवार को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ा के , सरसों के तेल का दीपक जला के उसके ८ परिक्रमा करना लाभ देता है.
  3. शनि प्रकोप से बचने के लिए हनुमान जी की उपासना भी बहुत लाभदायक है.
  4. शनि पीड़ा से बचने के लिए काले कुत्ते, काली गाय को शनिवार को भोजन कराना चाहिए.
  5. शनिवार को किसी से भी उधार न ले, किसी से बहस न करे.
  6. अगर आप शनि का रत्न नीलम या लोहे का छल्ला धारण करना चाहते हैं तो सावधान हो जाये ! बिना ज्योतिष के परामर्श के ऐसा न करे. ये नुक्सान भी दे सकता है.
  7. शनिवार को मास – मदिरा का सेवन कतई ना करे.
  8. अगर शनि के कारण नकारात्मक उर्जाओ का असर हो रहा हो तो रोज जल में तुलसी के पत्ते डालके स्नान करे.
  9. अगर कुंडली में शनि कष्टदायक है तो शनिवार को छाया दान अवश्य करिए.
  10. ज्योतिष से परामर्श करके आप शनि कवच भी धारण कर सकते हैं सिद्ध करवा के.
  11. अगर शारीर स्वस्थ है तो अन्य पीड़ा को हटाने के लिए शनिवार का व्रत भी आप कर सकते हैं.
  12. शनि पीड़ा से निवारण के लिए नारियल ८ बार उतार के जला देने से भी बहुत लाभ होता है, ऐसा कम से कम ८ शनिवार जरुर करे.
  13. अगर शनि के कारण परेशानी ज्यादा आ रही है तो ऊपर दिए गए उपायों के साथ ही शनि शान्ति प्रयोग करवा लेना चाहिए ज्योतिष से संपर्क करके.

अगर आप जानना चाहते हैं की आपके जीवन में परेशानी का क्या कारण है तो अभी संपर्क कर सकते हैं 
ज्योतिष से. ज्योतिष समाधान के लिए यहाँ क्लिक करे

और सम्बंधित लेख पढ़े:

शनि प्रकोप से बचने के टोटके, shani sade sati se bachne ke upaay, शनि ग्रह दोष निवारक टोटके, ज्योतिष समाधान.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...