] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Shani Amavasya aur Pitru Moksh Amavasya Ka Rashifal Aur Upay

10 अक्टूबर 2026: शनिश्चरी अमावस्या और पितृ मोक्ष अमावस्या का विशेष संयोग 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण संयोग बन रहा है। इस दिन शनिश्चरी अमावस्या और सर्वपितृ/पितृ मोक्ष अमावस्या एक साथ पड़ रही हैं। पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि 9 अक्टूबर की रात 9:36 बजे से शुरू होकर 10 अक्टूबर की रात 9:19 बजे तक रहेगी। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में स्थित रहेंगे। पितरों की शांति और आशीर्वाद के लिए इस दिन तर्पण, श्राद्ध, दान-पुण्य तथा जरूरतमंदों को भोजन कराने की परंपरा का विशेष महत्व माना जाता है। शनिवार और अमावस्या के इस दुर्लभ संयोग को आध्यात्मिक साधना, पितृ स्मरण और आत्ममंथन के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है। Shani Amavasya aur Pitru Moksh Amavasya Ka Rashifal Aur Upay 12 राशियों के लिए दैनिक राशिफल और पितृ मोक्ष अमावस्या के उपाय ♈ मेष राशि मेष राशि वालों के लिए 10 अक्टूबर का दिन आत्ममंथन और पुराने मामलों को सुलझाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को जल्दबाजी में लेने...

Budh ka Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal

Budh ka Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal, जानिए राशिफल,  बुध का प्रवेश वृषभ राशि में कब होगा 2024 में , mercury transit in Taurus Rashifal 2024. |

ग्रहों के राजकुमार बुध 31 May को वृषभ राशि में गोचर करेंगे जो की बुध की मित्र राशि है | वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, व्यापार के कारक ग्रह माने गए हैं | जन्म कुंडली में शुभ बुध के कारण जातक को वाक् चातुर्यता प्राप्त होती है, निर्णय लेने की अच्छी क्षमता प्राप्त होती है, व्यापार में सफलता मिलती है, जातक की पहचान दूर दूर तक रहती है |

कुंडली में सकारात्मक बुध सफल वक्ता, लेखक, बाज़ारिया, रणनीति निर्माता, सलाहकार, व्यवसायी आदि बनने में मदद करता है।

31 May 2024  शुक्रवार को दिन में लगभग 12 :02  बजे बुध अपने मित्र राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे | Watch Video HereWatch Video Here

Budh ka Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal, जानिए राशिफल,  बुध का प्रवेश वृषभ राशि में कब होगा 2024 में , mercury transit in Taurus Rashifal 2024.
Budh ka Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal


Read in english about When will Mercury Transit in Taurus Sign in June 2024?

आइए जानते हैं कि बुध के वृष राशि में गोचर से 12 राशियों के जीवन में क्या प्रभाव होगा ?

मेष राशिफल :

31 May 2024 को बुध के वृषभ राशि में गोचर से मेष राशि के लोगो को धन लाभ होगा, व्यवसाय या फिर नौकरी के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है | भाई बहनों के साथ किसी पिकनिक पे जा सकते हैं | कानूनी कार्यो में फंस सकते हैं अतः ध्यान रखें |

वृषभ राशिफल:

31 May 2024 को बुध के वृष राशि में गोचर से उन लोगो को विशेष फायदा होगा जो लोग शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं |  आप जीवन को लेकर नई नीतियां बना पाएंगे। छोटे निवेश के लिए भी आप आगे बढ़ेंगे। नौकरी या व्यवसाय में तरक्की के रास्ते खुलेंगे | विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा | वृषभ राशि के प्रेमियों के लिए भी समय शुभ रहेगा | 

पढ़िए Budh Gayatri Mantra के फायदे 

मिथुन राशिफल:

31 May 2024 को बुध के वृष राशि में गोचर से मिथुन राशि वालों के खर्च बढ़ेंगे, दोस्तों और परिवारवालों के साथ खाने-पीने में, मनोरंजन में काफी पैसा खर्च हो सकता है। नया वाहन खरीदने के योग बनेंगे |

कर्क राशिफल:

31 May 2024 को बुध के वृष राशि में गोचर से कर्क राशि वालों की अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी, आय के स्रोत खुलेंगे, व्यापार में वृद्धि होगी, नौकरीपेशा लोगों के तरक्की के रास्ते खुलेंगे, व्यस्तता बहुत बढ़ेगी, बड़े भाई से सम्बन्ध अच्छे होंगे |

सिंह राशिफल :

31 May 2024 को बुध के वृष राशि में गोचर से सिंह राशि वालों को नई जिम्मेदारियां उठाने का मौका मिलेगा, जिससे व्यस्तता काफी बढ़ जाएगी। समाज में, परिवार में ऑफिस में आपको नाम और शोहरत मिलेगी । आपकी कार्य क्षमता पहले से बहुत अच्छी हो जायेगी |

कन्या राशिफल:

31 May 2024 को बुध के वृष राशि में गोचर से  कन्या राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे होंगे, अगर आप किसी तरह के कानूनी मामलों में फंसे हैं तो अब आप इससे मुक्त हो पाएंगे। मनोरंजन के लिए आप यात्राओं पर जा सकते हैं। जीवन में प्रसन्नता बढ़ेगी।

तुला राशिफल:

31 May 2024 को बुध के वृष राशि में गोचर से तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, अचानक जीवन में काफी बदलाव आ सकते हैं, जो लोग किसी तरह के शोध कार्य से जुड़े हैं, उन्हें लाभ होगा। खाने पीने में विशेष सावधानी रखें |

वृश्चिक राशिफल :

31 May 2024 को बुध के वृष राशि में गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को बहुत लाभ होगा, आपके संपर्क बढ़ेंगे, व्यापार में वृद्धि होगी, विवाह के इच्छुक लोगों की मनोकामना पूरी होगी।

धनु राशिफल:

31 May 2024 को बुध के वृष राशि में गोचर से धनु राशि के जातकों को रुका हुआ धन मिल सकता है, शत्रु कमजोर होंगे, लेकिन वासना बहुत बढ़ जाएगी, जिसे नियंत्रित न किया जाए तो काफी परेशानी हो सकती है। मनोरंजन में और कानूनी कार्यो में धन खर्च बढ सकता है |

मकर राशिफल:

31 May 2024 को बुध के वृष राशि में गोचर से मकर राशि के छात्रों को काफी लाभ होगा, सट्टा बाजार और शेयर बाजार का काम करने वालों को लाभ मिलेगा। प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है |

पढ़िए Budh Grah Shanti Pooja Ke Fayde

कुम्भ राशिफल:

31 May 2024 को बुध के वृष राशि में गोचर से  कुम्भ राशि के जातकों के खर्चे परिवार में बढ़ सकते हैं, अचानक से जीवन में कोई बड़ा खर्चा भी आपको परेशां कर सकता है, नया वाहन खरीदने के योग अच्छे रहेंगे |

मीन राशिफल:

31 May 2024 को बुध के वृष राशि में गोचर से मीन राशि के जातकों के पराक्रम में वृद्धि होगी, छोटी यात्राओं के योग बनेंगे, परिवार के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

तो इस प्रकार हमने देखा की 31 May 2024 को बुध के वृषभ राशि में गोचर से 12 राशियो के जीवन में क्या प्रभाव हो सकता है |

अगर आप अपनी जन्म पत्रिका के अनुसार अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो संपर्क करें ज्योतिष सेवा के लिए |

  • जानिए अपने विवाह के बारे में|
  • करियर के बारे में |
  • प्रेम विवाह के बारे में |
  • संतान सुख के बारे में |
  • कौन सी पूजा करनी चाहिए |
  • कौन सा रत्न धारण करना चाहिए आदि |

Budh ka Vrishabh Rashi Mai Gochar Ka Fal, जानिए राशिफल, बुध का प्रवेश वृषभ राशि में कब होगा 2024 में , mercury transit in Taurus Rashifal 2024. |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...