Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Suraya grahan Mai Kya kare Jyotish Anusar

surya grahan Date and time, 21 september 2025 surya grahan, कहाँ कहाँ दिखेगा सूर्य  ग्रहण, जानिए ज्योतिषीय प्रभाव,surya grahan ke upay.  Surya Grahan September 2025: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा इस दिन सर्वपितृ अमावस्या भी है । यह आंशिक सूर्यग्रहण कुछ खास देशों में ही दिखाई देगा।  भारत में ये सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा इसीलिए यहाँ सूतक मान्य  नहीं होगा.  21 सितंबर के सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढक लेगा।  ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण का समय किसी भी प्रकार की साधना के लिए सबसे श्रेष्ठ समय होता है अतः जो लोग मंत्र साधना, तंत्र साधना, कुंडलिनी साधना करते हैं उनके लिए सिद्धि प्राप्त करने का सुनहरा अवसर होगा |  कब लगता है सूर्य ग्रहण ? जब पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा आ जाता है तब सूर्य का प्रकाश कुछ समय के लिए पृथ्वी पर नहीं पंहुच पाता है धरती पर अँधेरा छा जाता है | इसी को कहते हैं सूर्य ग्रहण |   Surya Grahan 2025 Suraya grahan Mai Kya kare Jyotish Anusar क्या 21 September का सूर्य ग्रहण भा...

Shukra Ka Vrishabh Rashi Mai Gochar ka Rashifal

Shukra Ka Vrishabh Rashi Mai Gochar ka Rashifal 2025, शुक्र कब बदलेंगे राशि June में, क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का ?.

शुक्र गोचर June 2025: 

आकर्षण शक्ति, प्रेम, रोमांस,भौतिक सुख सुविधाओं, सुन्दरता से जुड़ा ग्रह शुक्र 29 June रविवार को राशी बदलेंगे और शक्तिशाली हो जायेंगे | शुक्र को अंग्रेजी में वीनस कहते हैं और इसका गोचर बड़े परिवर्तन ले के आता है जीवन में | 

कुंडली में मौजूद शुभ और शक्तिशाली शुक्र जातक को एक सफल और सुखी जीवन प्रदान करता है वहीँ कमजोर या ख़राब शुक्र जीवन में खुशियों के लिए तरसा सकता है |

जब भी कोई ग्रह राशी परिवर्तन करता है तो उसका असर हमें देश दुनिया, व्यापार, परिवार, आर्थिक स्थिति, वातावरण और 12 राशियों पर दिखाई देता है |

जानिए किनकी किस्मत खुलने वाली है |

Shukra Ka Vrishabh Rashi Mai Gochar ka Rashifal 2025, शुक्र कब बदलेंगे राशि June में, क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का ?.
Shukra Ka Vrishabh Rashi Mai Gochar ka Rashifal



आइये जानते हैं कब और कितने बजे शुक्र का गोचर होगा वृषभ राशि में?

29 June रविवार को दोपहर में लगभग 13:56 बजे शुक्र मेष राशि से निकल के वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे जो की बहुत सी खुशखबरियां लायेगा क्यूंकि वृषभ शुक्र की खुद की राशि है |

इस गोचर से कुछ लोगो को बहुत बड़े लाभ होंगे, कुछ लोगो की किस्मत बदल जाएगी, धन लाभ होगा, प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी, कार्य स्थल में उन्नति होगी आदि |

Watch Full Video Here

आइए जानते हैं शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से 12 राशियों के जीवन में क्या बदलाव हो सकता है ?

मेष राशि(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ, Chu, Che, Cho, La, Lee, Lu, Le, Lo, A):

29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, आपके संपर्क नए लोगो से होंगे, जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे | जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे | अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए समय अच्छा रहेगा |

शुक्र गोचर June 2025

वृषभ राशि( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो,  Ee, U, Aa, O, Va, Vi, Vu, Ve, Vo):

29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से आपको रुका धन प्राप्त होगा जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जो लोग किसी प्रकार के कानूनी अड्चनो से गुजर रहे हैं उनको राहत मिलेगी | जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके रास्ते खुलेंगे | शत्रु परास्त होंगे | भौतिक सुख पाने की ईच्छा काफी बढ़ जायेगी आपके अन्दर जिससे आप काफी धन खर्च कर सकते हैं मनोरंजन में, यात्राओं में, सुख सुविधा बढाने में | 

शुक्र गोचर June 2025

मिथुन राशि( का, की, कु, घा, ड, च, के, को, हा, Ka, Kee, Ku, Gha, D, Chh, Ke, Ko, Ha) :

29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से मिथुन राशि के लोगो के खर्चे मनोरंजन में काफी बढ़ जायेगे | संतान के ऊपर खर्चा ज्यादा हो सकता है | सट्टा बाजार आपको अपनी और खींच सकता है अतः सावधान रहें | विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा |

शुक्र गोचर June 2025

कर्क राशि( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो,  Hee, Hoo, He, Ho, Da, Dee, Doo, De, Do) :

29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से कर्क राशि के जातकों के जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी, परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पायेंगे | आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी | आय के साधनों में वृद्धि होने के योग अच्छे हैं, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनका इन्तेजार ख़त्म होगा | माता के आशीर्वाद से रुके काम पुरे होंगे |

शुक्र गोचर June 2025

सिंह राशि( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे, Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Ta, Tee, Too, Te) :

29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से सिंह राशि के लोगो को कार्य स्थल में पदोन्नति मिल सकती है | आपके व्यक्तित्त्व में आकर्षण शक्ति का विकास होगा जिससे आप लोगो के बीच अपनी नई अच्छी पहचान बना पायेंगे | आपका पराक्रम भी बढेगा और काम के सिलसिले में यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है | 

शुक्र गोचर June 2025

कन्या राशि( टो, पी, पू, प,  ष, ण, ठ, पे और पो, To, Pee, Poo, P, Sha, Na, Tha, Pe, Po):

29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से कन्या राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा जिससे रुके काम पुरे होंगे | धर्म और सामाजिक कार्यो में आपका योगदान बढेगा | कुछ नया सीखने के योग भी अच्छे बनेंगे | पैतृक संपत्ति का लाभ भी आपको मिल सकता है |

शुक्र गोचर June 2025

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू और ते, Ra, Ree, Ru, Re, Ro, Ta, Tee, Tu, Te):

29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से तुला राशि वालो को आकस्मिक बड़ा धन लाभ हो सकता है, विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं अगर आप जाना चाहते हैं तो | आपकी रचनात्मकता और आपकी आकर्षण शक्ति बढ़ेगी | जो लोग किसी प्रकार के शोध कार्य से जुड़े हैं उन्हें विशेष लाभ हो सकता है | 

शुक्र गोचर June 2025

वृश्चिक राशि ( लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ,Lo, Na, Nee, Nu, Ne, No, Ya, Yi, Yu):

29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से वृश्चिक राशि के लोगो के संपर्क बढ़ेंगे, साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, दोस्तों और जीवन साथी के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे | मनोरंजन और यात्राओं में खर्चे बढ़ सकते हैं |

शुक्र गोचर June 2025

धनु राशि( ये, यो, य, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ,Ye,Yo, ya, Bha, Bhee, Bhu, Dha, Pha, Dha, Bhe) :

29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से धनु राशि के लोगो को रुका धन प्राप्त हो सकता है, शत्रु कमजोर होंगे, अगर किसी प्रकार के स्वास्थ्य समस्या से गुजर रहे हैं तो अब राहत मिलेगी | आय के स्त्रोत खुलेंगे,आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी | वासनाएं आपको परेशां कर सकती है अतः थोडा ध्यान रखें |

शुक्र गोचर June 2025

मकर राशि(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, Bho, Ja, Jee, Ju, Je, Jo, Kha, khi, Khu, Khe, Kho, Ga, Gi):

29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से मकर राशि के जातको को सट्टा बाजार या फिर शेयर बाजार में लाभ दिला सकता है | जो लोग किसी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले हैं उनको भाग्य का साथ मिलेगा | नौकरीपेशा लोगो को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे | नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती है |

शुक्र गोचर June 2025

कुंभ राशि(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा, Goo, Ge, Go, Sa, See, Su, Se, So, Da) :

29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से कुंभ राशि के जातकों को कुछ नया सीखने को मिलेगा, पारिवारिक खुशियाँ बढेंगी | भाग्य का साथ मिलने से रुके काम पूरे होंगे | नया वाहन खरीदने के योग भी बनेंगे | जो लोग नया घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए भी समय शुभ होगा |

शुक्र गोचर June 2025

मीन राशि( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची,  Di, Du, Th, Jh, Yn, De, Do, Cha, Chi) :

29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से मीन राशि के जातको के पराक्रम में बढ़ोतरी होगी | काम काज के सिलसिले में यात्राओं पर जाना पड सकता है | अकस्मात् धन लाभ के योग भी बनेंगे | छोटे भाई बहनों के साथ अच्छा समय गुजरेगा | 

तो इस प्रकार हमने जाना की 29 June को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर से 12 राशि वालो के जीवन में क्या प्रभाव पड़ सकता है | 

अगर आप अपने कुंडली के अनुसार जानना चाहते हैं की आने वाला समय कैसा रहेगा, विवाह कब होगा, कौन से ग्रह बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, क्या उपाय करना चाहिए, कौनसी पूजा करनी चाहिए, कौन सा रत्न धारण करना चाहिए तो आप ज्योतिष सेवा के लिए संपर्क करें |



Shukra Ka Vrishabh Rashi Mai Gochar ka Rashifal 2025, शुक्र कब बदलेंगे राशि June में, क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर शुक्र के वृषभ राशि में गोचर का ?. Venus Transit in Taurus Predictions.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...