] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi

Yogini Ekadashi Kab hai, योगिनी एकादशी 2026, क्या फायदा होगा योगिनी एकादशी व्रत से, क्या करे सफलता के लिए, yogini ekadashi ki katha. हिन्दू पंचांग के हिसाब से जब अषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष का ग्यारहवां दिन आता है तब एक महत्त्वपूर्ण उपवास लोग करते हैं जिसको की योगिनी एकादशी के उपवास के नाम से जाना जाता है. इस उपवास को करने से लोग पापों और बीमारियों से मुक्ति पाते हैं. 2026 में 11 July को Yogini Ekadashi का व्रत रखना शुभ रहेगा    और व्रत का पारण 12 तारीख को प्रातः 5:32 से 8:18 के बीच करना शुभ रहेगा  Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi एकादशी को ग्यारस के नाम से भी जानते हैं और ये दिन भगवान् विष्णु के पूजा को समर्पित होता है. इस दिन पीपल पूजा भी विशेष फलदाई होती है.  जब हम बात करते हैं योगिनी एकादशी की तो बताना चाहेंगे की ये दिन बहुत ही पुण्यशाली, पवित्र और शक्तिशाली है, हिन्दू पौराणिक कथाओं से पता चलता है की योगिनी एकादशी के व्रत को करके एक यक्ष को कोढ़ रोग से मुक्ति मिली थी फिर वो पूरी जिन्दगी अच्छी तरह से रहा. इसी कारण योगिनी एकादशी का महत्तव बहुत माना जात...

Ulte Hanuman Mandir Kaha hain

विश्व की एक मात्र उलटे हनुमान मंदिर कहाँ हैं, क्या विशेषता है इस मंदिर की, जानिए पौराणिक कथा |

उज्जैन से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है विश्व का एकमात्र चमत्कारिक उलटे हनुमान मंदिर | इस लेख में हम जानेंगे इस इस मंदिर के बारे में | 

  • यहाँ पर क्यों है हनुमानजी की उलटी मूर्ती|
  • कैसी होती है इस मंदिर में मनोकामना पूरी |
  • कब जा सकते हैं इस हनुमान मंदिर में ?
  • कैसे पंहुचे इस मंदिर में ?

विश्व की एक मात्र उलटे हनुमान मंदिर कहाँ हैं, क्या विशेषता है इस मंदिर की, जानिए पौराणिक कथा |
Ulte Hanuman Mandir Kaha hain 


पुरे देश में लगभग हर गाँव, शहर, कसबे में हनुमानजी के मंदिर हमे देखने को मिल जाते हैं परन्तु Ulte Hanuman Mandir पुरे विश्व में एक ही है | हनुमानजी की रामभक्ति के बारे में सभी जानते हैं और कलयुग में भी हनुमानजी की पूजा से लोग अपने जीवन को सफलता पूर्वक जीते हैं | 

हनुमानजी के वैसे तो अनेक चमत्कारी मंदिर है पर मध्य प्रदेश के उज्जैन से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर सांवेर में स्थित है उलटे हनुमानजी का मंदिर | 

यह मंदिर बजरंगबली जी के भक्तों के लिए बहुत ख़ास है  और इससे जुडी कथा भी ख़ास है |

हनुमान अष्टमी, हनुमान जयंती, शनिवार, मंगलवार आदि ख़ास समय पर देश भर से भक्त यहाँ दर्शनों के लिए आते हैं | 

इस मंदिर में हनुमान जी के साथ ही भगवान राम, सीता माता, लक्ष्मण जी और शिव-पार्वती जी की भी मूर्तियां भी स्थापित हैं | 

पढ़िए हनुमान तांडव स्त्रोत्रम के बारे में 

हनुमान कवच के बारे में 

हनुमान अष्टक अर्थ के साथ 

आइये जानते हैं क्यूँ है इस मंदिर में हनुमानजी की उलटी मूर्ती :

पौराणिक कथा के अनुसार रामायण काल में जब भगवान राम और रावण का युद्ध हो रहा था. उस वक्त अहिरावण अपना रुप बदलकर भगवान राम की सेना में शामिल हो गया. इसके बाद रात के वक्त जब सब सो रहे थे तब अहिरावण अपनी मायावी शक्ति से श्रीराम और लक्ष्मणजी को मूर्छित कर अपने साथ पाताल लोक ले गया. जब वानर सेना को इस बात का पता चला तो हड़कंप मच गया.

जब हनुमान जी को इसका पता चला तो वे अहिरावण को खोजते हुए पाताल लोक पहुंच गए, वहां बजरंगबली ने अहिरावण का वध किया और भगवान श्री राम और लक्ष्मणजी को वापस ले आए. माना जाता है कि सांवेर ही वह स्थान था जहां से हनुमान जी पाताल लोक में गए थे.

जिस वक्त हनुमान जी पाताल लोक जाने के लिए प्रवेश कर रहे थे उस वक्त उनके पैर आकाश की ओर और सिर धरती की ओर था. इसी वजह से हनुमान जी के उल्टे स्वरुप की प्रतिमा स्थापित की गई.

देखिये विडियो में YouTube पर  

आइये जानते हैं भक्तो को मनोकामना कैसे पूरी होती है उलटे हनुमान मंदिर में ?

जानकारी के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति 3 या 5 मंगलवार  ulte hanuman mandir में दर्शनों के लिए आते हैं और यहाँ पूजन करते हैं तो जीवन में कैसा भी कष्ट हो दूर हो जाता है | 

यहाँ पर मंगलवार को हनुमानजी को चोला भी चढ़ाया जाता है | 

हनुमान जी का ध्यान मन्त्र 

आइये और जानते हैं उलटे हनुमान मंदिर के बारे में :

  1. यहाँ पर सकारात्मक ऊर्जा के साथ बेहद शांतिपूर्ण माहौल का अनुभव होगा | शहर के कोलाहल से दूर एक शांत और शक्तिशाली स्थान है | 
  2. यहाँ दर्शन करने वालो को एक अलग ही दिव्य शक्ति का अहसास होता है | 
  3. यह मंदिर इंदौर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है |
  4. इस मंदिर का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्त्व है |
  5. इस मंदिर में आप 12 महीने में से कभी भी आ सकते हैं |
  6. यहाँ पर चोला ऊपर से नीचे की और चढ़ता है क्यूंकि हनुमानजी के चरण ऊपर है |

कैसे पंहुच सकते हैं उलटे हनुमान मंदिर ?

  • नजदीकी एअरपोर्ट इंदौर है जहाँ से आप कैब या टैक्सी करके यहाँ तक आ सकते हैं |
  • आप अगर बस से आना चाहते हैं तो भी इंदौर या उज्जैन से सांवेर के लिए बस मिलती है| आप सांवेर उतर के आसानी से मंदिर में दर्शनों के लिए जा सकते हैं | 
  • आप अगर अपने स्वयं के वाहन से आ रहे हैं तो इंदौर और उज्जैन के बीच सांवेर रुक के दर्शन कर सकते हैं उलटे हनुमान जी का | 

विश्व की एक मात्र उलटे हनुमान मंदिर कहाँ हैं, क्या विशेषता है इस मंदिर की, Ulte Hanuman Temple Details, जानिए पौराणिक कथा |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...