] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi

Yogini Ekadashi Kab hai, योगिनी एकादशी 2026, क्या फायदा होगा योगिनी एकादशी व्रत से, क्या करे सफलता के लिए, yogini ekadashi ki katha. हिन्दू पंचांग के हिसाब से जब अषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष का ग्यारहवां दिन आता है तब एक महत्त्वपूर्ण उपवास लोग करते हैं जिसको की योगिनी एकादशी के उपवास के नाम से जाना जाता है. इस उपवास को करने से लोग पापों और बीमारियों से मुक्ति पाते हैं. 2026 में 11 July को Yogini Ekadashi का व्रत रखना शुभ रहेगा    और व्रत का पारण 12 तारीख को प्रातः 5:32 से 8:18 के बीच करना शुभ रहेगा  Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi एकादशी को ग्यारस के नाम से भी जानते हैं और ये दिन भगवान् विष्णु के पूजा को समर्पित होता है. इस दिन पीपल पूजा भी विशेष फलदाई होती है.  जब हम बात करते हैं योगिनी एकादशी की तो बताना चाहेंगे की ये दिन बहुत ही पुण्यशाली, पवित्र और शक्तिशाली है, हिन्दू पौराणिक कथाओं से पता चलता है की योगिनी एकादशी के व्रत को करके एक यक्ष को कोढ़ रोग से मुक्ति मिली थी फिर वो पूरी जिन्दगी अच्छी तरह से रहा. इसी कारण योगिनी एकादशी का महत्तव बहुत माना जात...

Hanuman Ashtak lyrics with hindi meaning

Sankatmochan Hanuman Ashtak | संकट मोचन हनुमानाष्टक lyrics meaning in hindi, क्या फायदे है हनुमान अष्टक को पढने के ?|

अगर जीवन में शत्रु बाधा हो, अनचाहा भय परेशां कर रहा हो, किसी से बात करने में झिझकते हो, किसी ने कुछ कर दिया हो, नकरात्मक शक्तियों के कारण रोग और शोक ने घेर लिया हो तो ऐसे में हनुमान जी की पूजा से बहुत फायदा होता है |संकट मोचन हनुमान अष्टक का नियमित पाठ करने से गंभीर संकट का भी निवारण हो जाता है।

Sankatmochan Hanuman Ashtak | संकट मोचन हनुमानाष्टक lyrics meaning in hindi, क्या फायदे है हनुमान अष्टक को पढने के ?|
Hanuman Ashtak lyrics with hindi meaning

॥ हनुमानाष्टक ॥

बाल समय रवि भक्षी लियो तब,

तीनहुं लोक भयो अंधियारों ।

ताहि सों त्रास भयो जग को,

यह संकट काहु सों जात न टारो ।

देवन आनि करी बिनती तब,

छाड़ी दियो रवि कष्ट निवारो ।

को नहीं जानत है जग में कपि,

संकटमोचन नाम तिहारो ॥ १ ॥

Hanuman ashtak lyrics


बालि की त्रास कपीस बसैं गिरि,

जात महाप्रभु पंथ निहारो ।

चौंकि महामुनि साप दियो तब,

चाहिए कौन बिचार बिचारो ।

कैद्विज रूप लिवाय महाप्रभु,

सो तुम दास के सोक निवारो ॥ २ ॥

Hanuman ashtak lyrics


अंगद के संग लेन गए सिय,

खोज कपीस यह बैन उचारो ।

जीवत ना बचिहौ हम सो जु,

बिना सुधि लाये इहाँ पगु धारो ।

हेरी थके तट सिन्धु सबे तब,

लाए सिया-सुधि प्राण उबारो ॥ ३ ॥

Hanuman ashtak lyrics


रावण त्रास दई सिय को सब,

राक्षसी सों कही सोक निवारो ।

ताहि समय हनुमान महाप्रभु,

जाए महा रजनीचर मरो ।

चाहत सीय असोक सों आगि सु,

दै प्रभुमुद्रिका सोक निवारो ॥ ४ ॥

Hanuman ashtak lyrics


बान लाग्यो उर लछिमन के तब,

प्राण तजे सूत रावन मारो ।

लै गृह बैद्य सुषेन समेत,

तबै गिरि द्रोण सु बीर उपारो ।

आनि सजीवन हाथ दिए तब,

लछिमन के तुम प्रान उबारो ॥ ५ ॥

Hanuman ashtak lyrics


रावन जुध अजान कियो तब,

नाग कि फाँस सबै सिर डारो ।

श्रीरघुनाथ समेत सबै दल,

मोह भयो यह संकट भारो I

आनि खगेस तबै हनुमान जु,

बंधन काटि सुत्रास निवारो ॥ ६ ॥

Hanuman ashtak lyrics


बंधू समेत जबै अहिरावन,

लै रघुनाथ पताल सिधारो ।

देबिन्हीं पूजि भलि विधि सों बलि,

देउ सबै मिलि मन्त्र विचारो ।

जाये सहाए भयो तब ही,

अहिरावन सैन्य समेत संहारो ॥ ७ ॥

Hanuman ashtak lyrics


काज किये बड़ देवन के तुम,

बीर महाप्रभु देखि बिचारो ।

कौन सो संकट मोर गरीब को,

जो तुमसे नहिं जात है टारो ।

बेगि हरो हनुमान महाप्रभु,

जो कछु संकट होए हमारो ॥ ८ ॥


॥ दोहा ॥

लाल देह लाली लसे,

अरु धरि लाल लंगूर ।

वज्र देह दानव दलन,

जय जय जय कपि सूर ॥

पढ़िए हनुमानजी के हवन से क्या फायदे होते हैं ?

हनुमान अष्टक का अर्थ हिंदी में :

  1. हे हनुमान जी ! आपने बचपन में ही सूर्य को निगल लिया था, जिससे तीनों लोकों में अन्धकार फैल गया और सारे जगत में भय व्याप्त हो गया। इस संकट का कोई समाधान नहीं था। तब देवताओं ने आपसे प्रार्थना की और आपने सूर्य को मुक्त कर दिया और इस प्रकार सभी की जान बच गई। दुनिया में ऐसा कौन है जो आपके संकटमोचन नाम यानी विघ्नों को दूर करने वाला नहीं जानता। 1॥
  2. सुग्रीव बाली के भय से ऋष्यमूक पर्वत पर निवास करते थे। एक दिन जब सुग्रीव ने राम और लक्ष्मण को देखा, तो वह उन्हें बाली द्वारा भेजे गए योद्धा के रूप में देखकर भयभीत हो गया। तब हे हनुमान जी ! ब्राह्मण का वेश बनाकर आपने भगवान श्री राम का रहस्य जान लिया और उन्हें सुग्रीव का मित्र बना लिया। दुनिया में ऐसा कौन है जो आपके संकटमोचन नाम यानी विघ्नों को दूर करने वाला नहीं जानता। 2॥
  3. जब सुग्रीव ने आपको सीता माता की खोज में अंगद, जामवंत आदि के साथ भेजा, तो उन्होंने कहा कि जो कोई भी सीता को खोजे बिना यहां आएगा, मैं उसे दंड दूंगा। जब सीता की खोज में सारे वानर थके-हारे समुद्र तट पर बैठे थे, तब तूने लंका जाकर सीता माता को पाया और सबकी जान बचाई। दुनिया में ऐसा कौन है जो आपके संकटमोचन नाम यानी विघ्नों को दूर करने वाला नहीं जानता। 3॥
  4. जब माता सीता, जो रावण द्वारा दिए गए कष्टों से बहुत दुखी थीं और अपना जीवन समाप्त करना चाहती थीं, तब हे हनुमान जी! आपने महान और बहादुर राक्षसों को मार डाला। अशोक वाटिका में बैठी सीता दुखी होकर अशोक वृक्ष से चिता के लिए अग्नि मांग रही थी तो आपने श्रीराम की अंगूठी देकर माता सीता के दुखों का समाधान किया। दुनिया में ऐसा कौन है जो आपके संकटमोचन नाम यानी विघ्नों को दूर करने वाला नहीं जानता। 4॥
  5. जब मेघनाद ने अपने शक्ति बाण से लक्ष्मण पर आक्रमण किया और लक्ष्मण मूर्छित हो गए तब हे हनुमान जी! आपने लंका से सुषेना नाम का एक वेद अपने पूरे घर सहित उठाया और उनकी सलाह पर द्रोण पर्वत को उखाड़कर संजीवनी बूटी ले आए और लक्ष्मण की जान बचाई। दुनिया में ऐसा कौन है जो आपके संकटमोचन नाम यानी विघ्नों को दूर करने वाला नहीं जानता। 5॥
  6. युद्ध में, रावण ने राम और लक्ष्मण को नाग-पाशा से एक दिव्य हथियार बांध दिया। इससे श्रीराम की सेना पर घोर संकट आ गया। तब हे हनुमान जी ! आपने गरुड़ (पक्षियों के राजा) को बुलाया और राम और लक्ष्मण को नाग-पाशा के बंधन से मुक्त किया और श्री राम की सेना पर आए संकट को दूर किया। दुनिया में ऐसा कौन है जो आपके संकटमोचन नाम यानी विघ्नों को दूर करने वाला नहीं जानता। 6॥
  7. लंका युद्ध में रावण के कहने पर जब अहिरावण ने धोखे से राम-लक्ष्मण का अपहरण कर उन्हें पाताल लोक में ले जाकर अपने देवता के सामने बलि देने की तैयारी की थी। तब हे हनुमान जी ! आपने राम की मदद की और पूरी सेना के साथ अहिरावण का वध किया। दुनिया में ऐसा कौन है जो आपके संकटमोचन नाम यानी विघ्नों को दूर करने वाला नहीं जानता। 7॥
  8. हे हनुमान जी ! तुमने देवताओं के लिए बड़े बड़े काम किए हैं। मेरी हर समस्या का समाधान आपके पास है। हे हनुमान जी ! कृपया मेरे सभी कष्टों को शीघ्र दूर करें। दुनिया में ऐसा कौन है जो आपके संकटमोचन नाम यानी विघ्नों को दूर करने वाला नहीं जानता। 8॥
हे हनुमान जी ! आपका लाल शरीर सिंदूर से सुशोभित है। आपका शरीर वज्र के समान है जो राक्षसों का नाश करता है। आपकी जय हो, जय हो, जय हो।

हनुमान अष्टक के पाठ के अनेक फायदे हैं ?

  1. अगर जीवन में शत्रु बाधा हो तो रोज इसका पाठ करना चाहिए |
  2. अगर किसी प्रकार के अनचाहे भय से आप परेशान है तो ऐसे में रोज 3 समय hanuman ashtak का पाठ करें |
  3. अगर अगर आपको लगता है की आपके ऊपर किसी ने कुछ कर दिया है तो ऐसे में आपको इसका पाठ नियमित पाठ करना चाहिए |
  4. कैसी भी गंभीर समस्या हो अगर हनुमान अष्टकम का पाठ नियमित किया जाए तो इसमें कोई शक नहीं की हम एक सफल जीवन जी सकते हैं |

जानिए वैदिक ज्योतिष के माध्यम से -
  • जीवन में परेशानी के क्या कारण है ?
  • प्रेम जीवन कैसा रहेगा ?
  • वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा ?
  • करियर में तरक्की के लिए क्या करना चाहिए कुंडली अनुसार ?
  • कौन सा रत्न धारण करना चाहिए भाग्योदय के लिए ?

Sankatmochan Hanuman Ashtak | संकट मोचन हनुमानाष्टक lyrics meaning in hindi, क्या फायदे है हनुमान अष्टक को पढने के ?|

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...