] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Nirjala Ekadashi kab hai jyotish anusar

कब है निर्जला एकादशी 2026, date of nirjala ekadashi, निर्जला एकादशी व्रत में क्या करें?, nirjal ekadashi ke upay, When is nirjala ekadashi?. हिंदू परंपरा के अनुसार सबसे शुभ उपवासों में से एक निर्जला एकादशी का दिन है यानी बिना पानी पिए उपवास करने का दिन। निर्जला एकादशी को पांडव या भीमसेनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ महीने में शुक्ल पक्ष में 11 वें दिन आता है। साल में 24 एकादशी आती है परन्तु nirjal ekadashi  सबसे शक्तिशाली एकादशी व्रत माना जाता है अनुष्ठान करके पुण्य प्राप्त करने के लिए | 2026 में 25 June को है निर्जला एकादशी व्रत | एकादशी तिथि शुरू होगी 24 तारीख को शाम में लगभग 6:12 बजे और   एकादशी तिथि समाप्त होगी 25 जून को रात्री में लगभग 8:09 बजे | पारण का समय रहेगा 26 जून को प्रातः 5:30 से 7:44 तक  Nirjala Ekadashi kab hai jyotish anusar ऐसा माना जाता है कि निर्जला एकादशी का व्रत सभी 24 एकादशी का फल दे सकता है इसलिए यह बहुत ही पवित्र और शक्तिशाली है। भीम अर्थात पांडव पुत्रों में से एक ने निर्जला एकादशी का व्रत करने के...

Dhanu Rashi Aur Prem Jivan

Dhanu rashi ka prem jivan, जानिए धनु राशि की लव लाइफ के बारे मे, कुंडली मिलान विश्वसनीय ज्योतिष से.
dhanu rashi ka prem jivan aur jyotish, prem samasya samadhan
Dhanu Rashi Aur Prem Jivan

धनु राशी वाले लोगो के ऊपर गुरु ग्रह का पूरा प्रभाव रहता है जिसके कारण ये लोग काफी बुद्धिमान होते हैं और विभिन्न विषयो का ज्ञान लेने के लिए हमेशा तत्पर रहते है. ये लोग अपने खुद के बनाए हुए सिद्धांतो पर चलना पसंद करते हैं.

धनु राशी के लोग अध्यात्मिक और भौतिक दोनों होते हैं. ये भौतिक सुखो को भी भोगना चाहते हैं और साथ ही अध्यात्मिक विकास भी चाहते हैं. ज्ञान अर्जित करने के लिए धनु राशी वाले यहाँ वहां घुमने के भी शौक़ीन रहते हैं ताकि अनुभव और ज्ञान मिले. ऐसे लोग साहसी होते हैं.

जहाँ तक प्रेम जीवन का सवाल है तो धनु राशी के लोग उन्मुक्त और खुला जीवन अपने हिसाब से जीना चाहते हैं अतः इन्हें ऐसा साथी चाहिए जो इनको समझ सके और इनके साथ जीवन का आनंद ले सके. ऐसा बहुत मुश्किल होता है इसी कारण ये लोग अच्छे साथी की तलाश में लगे रहते हैं.

Watch video on love life of Dhanu rashi:

धनु राशि के लोग बुद्धिमान होते हैं और इस बात का इन्हें गर्व होता है जिसके कारण ये छोटे मोटे काम नहीं करना चाहते, ये सोच कभी कभी बड़ी समास्या उत्पन्न कर देती है. ऐसे लोग ऐसे व्यक्ति के साथ प्रेम करते हैं जो इनको काम करने के लिए प्रेरित करे और सफलता प्राप्त करने के लिए हिम्मत दे.

और पढ़िए धनु राशि के प्रेम जीवन के बारे मे...................

आपके साहसी प्रकृति और तेज दिमाग के कारण लोग आपका साथ पसंद करते हैं. धनु राशि के लोग अच्छे नेता भी होते हैं और इस नेतृत्त्व क्षमता के कारण ये लोग आसानी से किसी के ह्रदय में जगह बना लेते हैं. जब धनु राशि का व्यक्ति किसी से प्रेम करता है तो इस में कोई शक नहीं की अपने साथी की हर तरह से मदद करने के लिए तैयार रहते हैं. इनका बड़प्पन कभी कभी संबंधो में परेशानी भी उत्पन्न कर देता है. कुछ शातिर लोग इनके इस व्यवहार को समझ कर इनका फायदा भी उठाने से नहीं चुकते हैं.

दोहरी शख़्सियत धनु राशि वालो मे आम बात है और कभी कभी तो ये खुद भी ये निर्णय नहीं ले पाते हैं की किस प्रकार का साथी इनके जीवन साथी के लिए सही रहेगा. इसी कारण ये गलत निर्णय भी ले लेते हैं.

अगर कुंडली में गुरु कमजोर हो या शत्रु राशि का हो तो धनु राशि के लोग काफी समस्या का सामना करते हैं. ऐसे में अच्छे ज्योतिष से सलाह लेना उपयुक्त होता है.

अगर आप धनु राशि के जातक है और प्रेम या वैवाहिक जीवन में समस्या से ग्रस्त है तो संपर्क करे विस्वसनीय ज्योतिषीय सेवा के लिए. 
  • जानिए कौन से ग्रह आपके लिए समस्या उत्पन्न कर रहे हैं. 
  • जानिए आपके लिए भाग्यशाली रत्न. 
  • जानिए आपके लिए उपयुक्त दान और पूजा. 


Dhanu rashi ka prem jivan, जानिए धनु राशि की लव लाइफ के बारे मे, love life of sagittarius, कुंडली मिलान विश्वसनीय ज्योतिष से.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...