Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

May Mai Kaun Se Grah Badlenge Rashi

May 2025 में कौन से ग्रह बदलेंगे चाल, जानिए तारीख और समय , May 2025 Grah Gochar, कौन से महत्त्वपूर्ण बदलाव होंगे इस महीने गोचर कुंडली में. May 2025 Grah Gochar:  ग्रहों की चाल समय समय पर बदलती रहती है जिसका असर हमारे जीवन में देखने को मिलता है | May 2025 में भी कई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेंगे जिसके कारण कुछ लोगो को बहुत लाभ होगा व्यापार और नौकरी में, कुछ लोगो की चिंताएं बढेंगी, कुछ लोगो को बिमारी से राहत मिलेगी, कुछ लोगो की अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी आदि | मई २०२५ के महीने में 6 ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है जो की हैं  बुध, सूर्य,  गुरु, राहु, केतु और  शुक्र जिसके कारण जन जीवन में, वैश्विक स्तर पर बहुत बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे. May Mai Kaun Se Grah Badlenge Rashi WatchVideo here आइये जानते हैं Grah Gochar May 2025: 7 मई को बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे तड़के लगभग 3:54 AM बजे.  14 मई को सूर्य वृषभ राशि में गोचर करेंगे रात्री में लगभग 11:51 बजे.  15 मई को गुरु ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे रात्री में लगभग 2:30 AM पे.  18 मई क...

Shani Ka Paya Kaise Dekhen Naye Saal Mai

Shani ka paaya kaise dekhen, नए साल में शनि का राशि परिवर्तन कब होगा, शनि पाया कब बदलेंगे, किन लोगो को शनि मालामाल कर देंगे, किनके जीवन में संघर्ष बढेगा, 2025 में शनि का पाया और उसके प्रभाव  |

शनि का पाया देखना बहुत जरुरी है क्यूंकि शनि ग्रह का सबसे ज्यादा असर हमे देखने को मिलता है जीवन में, जब भी शनि राशि बदलते हैं उसके साथ ही साड़े साती, ढैय्या  और पाया भी बदल जाता है जिसके कारण लोगो के जीवन में बड़े परिवर्तन देखने को मिलते हैं | कुछ लोगो को बहुत धन लाभ होता है, हर क्षेत्र में सफलता मिलने लगती है और कुछ लोगो के जीवन में संघर्ष बढ़ने लगता है |

Shani ka paaya kaise dekhen, नए साल में शनि का राशि परिवर्तन कब होगा, शनि पाया कब बदलेंगे, किन लोगो को शनि मालामाल कर देंगे, Shani paya calculation
Shani Ka Paya Kaise Dekhen Naye Saal 2025Mai

Watch Video here

सबसे पहले जानते हैं की शनि का पाया कैसे देखते हैं ?

  1. वैदिक ज्योतिष के अनुसार अगर शनि ग्रह चन्द्र राशि से पहले, छठे या ग्यारहवें (1, 6, 11) भाव में हो तो “सोने का पाया” होगा | ये संघर्षो को जन्म देता है |
  2. अगर जन्म राशि से शनि ग्रह दूसरे, पांचवे या नवे (2, 5, 9) भाव में हो तो “चांदी का पाया” होता है | ये बहुत ही अच्छा माना जाता है | Shani ka paaya kaise dekhen
  3. अगर जन्म राशि से शनि ग्रह तीसरे, सातवें या दसवें (3, 7, 10) भाव में हो तो “ताम्बे का पाया” होता है | ये ठीक माना जाता है |
  4. अगर जन्म राशि से शनि ग्रह चौथे, आठवें या बारहवें (4, 8, 12) भाव में हो तो “लोहे का पाया” होता है | ये अशुभ परिणाम देता है | Shani ka paaya kaise dekhen

पढ़िए Shani Ko majboot karne ke 13 Upay

अब आइये उदाहरण से समझते हैं पाए कैसे देखें : Shani ka paaya kaise dekhen

  • वर्तमान में शनि ग्रह कुम्भ राशि में हैं तो मेष राशि से ग्यारहवें भाव में हैं अतः मेष राशि के लिए शनि सोने के पाए में है | 
  • वृषभ राशि के लिए शनि ग्रह वर्तमान में दसवें भाव में हैं अतः आपके लिए शनि ताम्बे के पाए में हैं |
  • मिथुन राशि के लिए शनि ग्रह वर्तमान में नवें भाव में है अतः आपके लिए शनि चांदी के पाए में हैं |
  • कर्क राशि के लिए शनि वर्तमान में आठवें भाव में हैं अतः आपके लिए शनि लोहे के पाए में हैं |
  • सिंह राशि के लिए शनि वर्तमान में सातवें भाव में हैं अतः आपके लिए शनि ताम्बे के पाए में हैं |
  • कन्या राशि के लिए शनि वर्तमान में छठे भाव में हैं अतः आपके लिए शनि सोने के पाए में हैं |
  • तुला राशि के लिए शनि वर्तमान  में पांचवे भाव में हैं अतः आपके लिए शनि चांदी के पाए में हैं |Shani ka paaya kaise dekhen
  • वृश्चिक राशि के लिए शनि वर्तमान में चौथे भाव में हैं अतः आपके लिए शनि लोहे के पाए में हैं |
  • धनु राशि के लिए शनि वर्तमान में तीसरे भाव में हैं अतः आपके लिए शनि ताम्बे के पाए में हैं |
  • मकर राशि के लिए शनि वर्तमान में दूसरे भाव में हैं अतः आपके लिए शनि चांदी के पाए में हैं |
  • कुम्भ राशि के लिए शनि वर्तमान में पहले भाव में हैं अतः आपके लिए शनि सोने के पाए में हैं |
  • मीन राशि के लिए शनि वर्तमान में बारहवें भाव में हैं अतः आपके लिए शनि लोहे के पाए में हैं |

पढ़िए नए साल की प्रवेश कुंडली में ग्रहों की स्थिति कैसी रेहगी ?

सन 2025 में शनि कब बदलेंगे पाया :

नए साल में शनिदेव 29 मार्च शनिवार को अमावस्या के रात्रि को लगभग 9:37 बजे मीन राशि में प्रवेश करेंगे जिससे सभी राशियों के लिए पाया बदल जाएगा |

  1. मेष राशि के लिए लोहे का पाया होगा | 
  2. वृषभ राशि के लिए सोने का पाया होगा |
  3. मिथुन राशि के लिए ताम्बे का पाया होगा | 
  4. कर्क राशि के लिए चांदी का पाया होगा | Shani ka paaya kaise dekhen
  5. सिंह राशि के लिए लोहे का पाया होगा | 
  6. कन्या राशि के लिए ताम्बे का पाया होगा | 
  7. तुला राशि के लिए सोने का पाया होगा | 
  8. वृश्चिक राशि के लिए चांदी का पाया होगा | 
  9. धनु राशि के लिए लोहे का पाया होगा | Shani ka paaya kaise dekhen
  10. मकर राशि के लिए ताम्बे का पाया होगा | 
  11. कुम्भ राशि के लिए चांदी का पाया होगा | 
  12. मीन राशि के लिए सोने का पाया होगा | 


आइये जानते हैं की नए साल में अर्थात 2025  में शनि देव किनको करेंगे मालामाल ?

29 मार्च को शनि देव के राशि परिवर्तन करते ही शनि देव कर्क राशि, वृश्चिक राशि और कुम्भ राशि के लिए सफलता के रास्ते खोल देंगे क्यूंकि इन तीनो राशि के लोगो के लिए चांदी का पाया शुरू हो जाएगा |

आइये जानते हैं किनको क्या लाभ देंगे शनि ग्रह :

कर्क राशिफल:

आपके लिए शनि ग्रह नवे भाव में होंगे जिससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा, धर्म के कार्यो में योगदान बढेगा, अगर आप अध्यात्मिक साधना करते हैं तो बहुत अच्छे अनुभव होंगे, पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी, पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है, व्यापार बढेगा, अच्छे लोगो से संपर्क बढ़ेंगे | जो लोग नौकरी में हैं उन्हें उनकी मेहनत का फल प्राप्त होगा, पदोन्नति के रास्ते खुलेंगे | Shani ka paaya kaise dekhen

जो लोग किसी कानूनी समस्या से गुजर रहे हैं उन्हें राहत मिलने लगेगी, रुका धन प्राप्त होने के योग मजबूत होंगे | अगर किसी स्वास्थ्य समस्या से गुजर रहे हैं तो राहत मिलना शुरू होगी | विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए समय का साथ मिलेगा | 

वृश्चिक राशिफल :

आपके लिए शनि देव पंचम भाव में होंगे जिससे आपको एक तो शनि के ढैय्या से मुक्ति मिलेगी, धन लाभ के रास्ते खुलेंगे, आप बचत कर पायेंगे, लम्बे समय के लिए निवेश कर पायेंगे| आपकी अधूरी इच्छाओं को आप पूरी कर पायेंगे, संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी | 

अगर आप किसी प्रकार की अध्यात्मिक साधना करते हैं तो खूब उन्नति देखने को मिलेगी | जो लोग प्रतियोगी परीक्षा  में बैठने वाले हैं उन्हें बेहतरीन परिणाम मिलेंगे, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें सफलता मिलेगी |

प्रेम जीवन में काफी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे | Shani ka paaya kaise dekhen

कुम्भ राशिफल:

आपके लिए शनि ग्रह दूसरे भाव में होंगे जिससे आपको धन लाभ होगा और आप बड़ी बचत कर पायेंगे, पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी, स्थाई संपत्ति में वृद्धि होगी अर्थात अगर आप अपने लिए भूमि या मकान खरीदना चाहते हैं तो अब आपके रास्ते खुलेंगे, नया वाहन खरीदने के योग बनेंगे| 

अगर जीवनसाथी किसी स्वास्थ्य समस्या से गुजर रहे हैं तो उनको राहत मिलना शुरू होगी, आपके वाणी का प्रभाव बढ़ेगा जिससे आपको मान सम्मान मिलेगा, नेतृत्त्व क्षमता बढ़ेगी | 

आप अपने माता पिता के अधूरी इच्छाओं को पूरा कर पायेंगे जिससे आपको खूब आशीर्वाद प्राप्त होगा | Shani ka paaya kaise dekhen

तो इस प्रकार नया साल 2025 कर्क, वृश्चिक और कुम्भ राशि के लिए नए अवसर लेके आ रहा है, धन लाभ के अवसर लेके आ रहा है| आप अपने जीवन में नई उंचाइयो को छुएंगे | 

आप सब जीवन में आगे बढ़ते रहे यही शुभकामनाएं |

Shani Dosh Ke lakshan Kya hote hain 

Shani ka paaya kaise dekhen, नए साल में शनि का राशि परिवर्तन कब होगा, शनि पाया कब बदलेंगे, किन लोगो को शनि मालामाल कर देंगे, किनके जीवन में संघर्ष बढेगा, 2025 में शनि का पाया और उसके प्रभाव, Shani Paya Calculator  |

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...