Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav

मार्च 2026 का मीन राशि में अमावस्या: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों पर प्रभाव मार्च 2026 में मीन राशि में होने वाली अमावस्या वैदिक ज्योतिष के अनुसार अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक ऊर्जा लेकर आती है। मीन राशि जल तत्व की राशि है और यह अंतर्ज्ञान, करुणा, कल्पना तथा आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़ी होती है। जब अमावस्या इस रहस्यमयी राशि में होती है, तो यह एक नए चक्र की शुरुआत का संकेत देती है जो आत्मचिंतन, भावनात्मक उपचार और नए संकल्पों के लिए अनुकूल समय बनाती है। यह चंद्र चरण हमें अपने भीतर झांकने, पुरानी भावनाओं को छोड़ने और रचनात्मकता तथा आध्यात्मिक विकास को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अमावस्या का प्रभाव प्रत्येक राशि पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav अमावस्या का 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा ? मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए यह अमावस्या बारहवें भाव को सक्रिय करती है, जो आध्यात्मिकता, अवचेतन मन और पुराने अध्यायों के समापन से जुड़ा होता है। इस समय आप अपने जीवन की गति को थोड़ा धीमा करना चाहेंगे और एकांत में समय बिताने की इ...

2025 Gochar Kundli New Year Rashifal

2025 Pravesh Kundli, नए साल में प्रवेश के समय ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी , जानिए 1 january की रात्रि 12:01 pe gochar kundli ki sthiti, भविष्यवाणी.

नया साल नए सपनो को लेके आता है और नई उर्जा से हमे भर देता है, हम अपने लक्ष्य की और नए जोश के साथ बढ़ने के लिए नए संकल्प लेते हैं | 

ग्रहों की स्थिति भी सभी लोगो को बहुत प्रभावित करती है | तो आइये जानते हैं की इस साल के प्रवेश के समय ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी और वर्ष की शुरुआत १२ राशियों के लिए क्या ख़ास लेके आ रहा है |

2025 Pravesh Kundli, नए साल में प्रवेश के समय ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी , जानिए 1 january की रात्रि 12:01 pe gochar kundli ki sthiti, भविष्यवाणी.
2025 Gochar Kundli New Year Rashifal 


आइये जानते हैं नए साल की पहली कुंडली में ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी?

हिन्दू पंचांग के अनुसार नए साल 2025 की शुरुआत शुक्ल पक्ष की एकम से होगी और दिन रहेगा बुधवार इसी के साथ गोचर कुंडली में कन्या लग्न रहेगा जिसके स्वामी बुध ग्रह है जो की इस बात का संकेत है की इस साल व्यापार व्यवसाय नई उंचाइयो को छुएगा |

  1. सूर्य और चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे |
  2. मंगल अपने नीच राशि में रहेंगे |
  3. बुध ग्रह वृश्चिक राशि में रहेंगे |
  4. गुरु ग्रह अपने शत्रु राशि वृषभ में रहेंगे |
  5. शुक्र अपने मित्र राशि कुम्भ में रहेंगे |
  6. शनि अपने ही राशि कुम्भ में रहेंगे |
  7. राहु मीन राशि में रहेंगे |
  8. केतु अपने मित्र राशि कन्या में रहेंगे |

अब आइये जानते हैं की नए साल की शुरुआत १२ राशियों के लिए कैसा रहने वाला है ?

मेष राशिफल:

नया साल जनवरी 2025 की शुरुआत आपके लिये धर्म और समाज सेवा के कार्यो के साथ हो सकती है,  पिता के आशीर्वाद से आपके रुके काम पूरे होने के योग बनेंगे, जो लोग नौकरी में हैं उन्हें पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं | पारिवारिक विवाद के कारण आपको परेशानी भी हो सकती है अतः ध्यान रखें | संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है | 

वृषभ राशिफल:

नया साल जनवरी 2025 की शुरुआत  में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं काम काज को लेके, आपके सम्बन्ध अधिकारियो से अच्छे होंगे, आपके तरक्की के रास्ते खुलेंगे, आपकी व्यस्तता बढ़ने वाली है क्यूंकि नए साल में आपको नई जिम्मेदारियों को संभालना होगा |छोटे भाई बहनों को कुछ उपहार देना आपके लिए बहुत शुभ होगा नए साल को और शुभ बनाने के लिए |

पढ़िए नया साल 2025 अंक ज्योतिष के हिसाब से कैसा रहेगा ?

मिथुन राशिफल:

नया साल जनवरी 2025 की शुरुआत आपके लिए मस्तीभरी हो सकती है अगर आप अपने क्रोध पर काबू रखें और वाद विवाद से दूर रहें | मनोरंजन में काफी धन खर्च होगा | आपको भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आपके रुके काम पूरे होंगे, माता पिता के आशीर्वाद से जीवन में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे |

कर्क राशिफल :

नया साल जनवरी 2025 की शुरुआत में आपका पराक्रम बढ़ेगा, शत्रु कमजोर होंगे, रुका धन प्राप्त होने के योग मजबूत होंगे, जो लोग नौकरी में हैं उन्हें कुछ परेशानी आ सकती है, कार्यस्थल पर मतभेद का सामना करना पड़ सकता है | नए साल की शुरुआत में बड़े भाई को कुछ उपहार दे तो बहुत शुभ होगा | किसी न किसी विषय को लेके मानसिक तनाव भी बना रह सकता है |

सिंह राशिफल :

नया साल जनवरी 2025 की शुरुआत सिंह राशि के लिए काफी अच्छी होने वाली है क्यूंकि आपके राशि के स्वामी सूर्य धनु राशि में रहेंगे जिससे आपका प्रभाव बढेगा, कलाकारों के लिए समय काफी लाभदायक रहेगा, जो लोग शेयर बाजार में काम करते हैं उन्हें बड़ा मुनाफा हो सकता है | व्यापारियों को काफी लाभ होगा, नए लोगों से पहचान होगी | जीवनसाथी के साथ मन मुटाव हो सकता है अहंकार के कारण अतः ध्यान रखें | स्वास्थ्य में एकदम से बदलाव हो सकता है अतः खाने पीने का ध्यान रखें |

कन्या राशिफल :

नया साल जनवरी 2025 की शुरुआत में आपको स्वास्थ्य लाभ होगा, अगर किसी क़ानूनी समस्या से गुजर रहे हैं तो राहत मिलेगी, किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, धर्म के साथ मनोरंजन में खर्च होगा | जीवन साथी के साथ तनाव उत्पन्न होगा अतः ध्यान रखें |

तुला राशिफल :

नया साल जनवरी 2025 की शुरुआत आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेके आएगा, आपका पराक्रम बढेगा, नेतृत्त्व  क्षमता का विकास होगा, प्रेमियों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है, बड़ा धन लाभ हो सकता है, अधिकारियो से संभल कर व्यवहार करना होगा अन्यथा गलतफहमियां पैदा हो सकती है | जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है | अधिकारियो को कुछ न कुछ उपहार देना आपके लिए शुभ होगा |

वृश्चिक राशिफल: 

नया साल जनवरी 2025 की शुरुआत में मनोरंजन में और पारिवारिक कार्यक्रमों में खर्चा होने के योग मजबूत रहेंगे, नया वाहन भी आप खरीद सकते हैं | आपके संपर्क बढ़ेंगे और साथ ही जीवन में खुशियाँ बढेंगी| आपको भाग्य का साथ कम मिलेगा अतः अपनी मेहनत पर भरोसा रखें | गुरुजनों को कुछ उपहार देना आपके लिए शुभ रहेगा |

धनु राशिफल:

नया साल जनवरी 2025 की शुरुआत में आपका पराक्रम बढेगा, नेतृत्त्व क्षमता का विकास होगा पर आपके स्वास्थ्य में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है, वाहन चलाते समय सावधान रहें, यात्रा करते समय सावधान रहें, सुपाच्य भोजन करें | गलत लोगो की संगती से दूर रहें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें |

मकर राशिफल :

नया साल जनवरी 2025 की शुरुआत में मकर राशि के लोग किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं, किसी करीबी से मन मुटाव हो सकता है अतः ध्यान रखें | आपके वाणी की शक्ति बढ़ेगी जिससे आप दुसरो पर अपना प्रभाव बढ़ा सकते हैं, जो लोग शेयर बाजार में काम करते हैं उन्हें बड़ा लाभ हो सकता है| जो लोग कलाकार हैं उनके लिए समय काफी शुभ रहने वाला है|  जीवन साथी को कुछ उपहार देना आपके लिए काफी अच्छा रहेगा |

कुम्भ राशिफल :

नया साल जनवरी 2025 की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी, भूमि लाभ के योग बनेंगे, किसी करीबी के सयोग से रुके काम पूरे हो सकते हैं, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके रास्ते खुलेंगे, किसी को उधार देने से बचें और गलत लोगो की संगती से बचें | आपके ऊपर अनावश्यक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है जिसके लिए अपने आपको तैयार रखें |

मीन राशिफल :

नया साल जनवरी 2025 की शुरुआत में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, मनोरंजन में| आप कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं, पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी, परिवार के साथ मनोरंजन के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं | संतान के साथ वैचारिक मनमुटाव बढ़ सकता है अतः ध्यान रखें |

तो इस प्रकार हमने जाना की नया साल २०२५ की शुरुआत १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा | 

आप सभी को नए साल की बहुत बहुत शुभकामनाएं, खूब तरक्की करें, खूब आगे बढे, स्वस्थ रहे, मस्त रहें | 

2025 Pravesh Kundli, नए साल में प्रवेश के समय ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी , जानिए 1 january की रात्रि 12:01 pe gochar kundli ki sthiti, भविष्यवाणी.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...