Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Saptahik Rashifal

Saptahik Rashifal Aur Panchang, 27  अप्रैल से 4 मई 2025 तक की भविष्यवाणियां| प्रेम जीवन की भविष्यवाणी, आने वाले सप्ताह में किस राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, आने वाले सप्ताह के महत्वपूर्ण दिन और राशिफल, जानें आने वाले सप्ताह में कितने सर्वार्थ सिद्धि योग और महत्वपूर्ण दिन मिलेंगे। आगामी साप्ताहिक सर्वार्थ सिद्धि योग: 27 अप्रैल को सूर्योदय से रात्री 1 बजे तक रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग | 29 अप्रैल को सूर्योदय से 9:45 रात्री तक रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग | 2 मई को 6:16 शाम से रात्री अंत तक रहेगा सर्वार्थसिद्धि योग. 4 मई को सूर्योदय से रात्री शाम 5:43 शाम तक रहेगा सर्वार्थसिद्धि योग. Saptahik Rashifal आइए अब जानते हैं कि आने वाले सप्ताह में हमें कौन से महत्वपूर्ण दिन मिलेंगे: अमावस्या 27 अप्रैल रविवार को है. गुरु अंगददेव जयंती 28 अप्रैल सोमवार को है.  अक्षय तृतीय ३० अप्रैल बुधवार को है.  विनायक चतुर्थी व्रत 1 मई को है.  संत सूरदास जयंती 2 मई को है. आगामी सप्ताह का पूरा पंचांग और महूरत पढ़ें आइए अब जानते हैं  27  अप्रैल से 4 मई   2025   के बीच र...

Rahu Ketu Ke Rashi Parivartan Ka kya prabhav hoga

Rahu-Ketu Gochar 2023, जानिए राहु और केतु कब बदलेंगे राशि २०२३ में, क्या होगा असर 12 राशियों पर, किनका भाग्य जागेगा, किनको रहना होगा सावधान, Rahu Ketu ka Rashi Parivartan 2023, Rashifal in hindi | 

18 महीने के लम्बे इन्तेजार के बाद अब राहू और केतु राशि बदलेंगे 30 october सोमवार को | ये दोनों ग्रह छाया ग्रह है पर इनके प्रभाव बहुत प्रबल होते हैं | कुछ लोगो के कुंडली में ये राजयोग के कारक होते हैं तो वही दूसरी और कुछ लोगो के लिए दरिद्रता, परेशानी और संघर्ष के कारक रहते हैं | 

Rahu aur ketu हमेशा वक्री चाल चलते है अतः ये अब मीन और कन्या राशि में गोचर करेंगे और अगले 18 महीने इसी में रहेंगे | ये दोनों ही ग्रह रहस्यमयी ग्रह हैं अतः इनके प्रभाव को सही तरीके से पता करना बहुत मुश्किल होता है| पर देखा जाए तो इनके राशि परिवर्तन का असर हमे सभी तरफ और लोगो के जीवन में प्रत्यक्ष रूप से नजर आता है | 

Rahu-Ketu Gochar 2023, जानिए राहु और केतु कब बदलेंगे राशि २०२३ में, क्या होगा असर 12 राशियों पर, किनका भाग्य जागेगा, किनको रहना होगा सावधान, Rahu Ketu
Rahu Ketu Ke Rashi Parivartan Ka kya prabhav hoga

Read in English about Rahu and Ketu Transit Impacts on 12 Zodiacs

आइये जानते हैं राहु और केतु का गोचर समय : 

30 अक्टूबर 2023 सोमवार को दोपहर में लगभग 2 बजकर 13 मिनट पर राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे और केतु तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे जिसके कारण 12 राशि के लोगो के जीवन में भी काफी बदलाव हमे देखने को मिलेगा | 

हमे ये भी ध्यान रखना चाहिए की दोनों ही ग्रह अपने मित्र राशि में प्रवेश करेंगे |


अब आइये जानते हैं 12 राशि वालो के जीवन में क्या असर हो सकता है राहू और केतु के राशि परिवर्तन का :

  1. मेष राशिफल : 30 october 2023 को राहू मेष राशि से बारहवें भाव में प्रवेश करेंगे और केतु मेष राशि से छठे भाव में प्रवेश करेंगे जिससे आपके खर्चे अकस्मात् रूप से बीच बीच में बढ़ेंगे | व्यस्तता बढ़ने से नींद की कमी महसूस हो सकती है | महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है | आपके अन्दर सुप्त इच्छाएं जागेंगी और आप अधिक खर्चा करेंगे| आपके शत्रु को आप अपने कूट निति से दबा पायेंगे | स्वास्थ्य में भी काफी बदलाव आपको नजर आते रहेंगे |अपके लिए सबसे अच्छी बात ये है की लम्बे समय से चली आ रही समस्याओं से आप मुक्ति पायेंगे | 
  2. वृषभ राशिफल : 30 october 2023 को राहू वृषभ राशि से ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे और केतु पंचम भाव में गोचर करेंगे जिससे आपके आय के स्त्रोत में इजाफा होगा, अधूरी इच्छाओं की पूर्ति होगी पर संघर्ष बढेगा, चुनौतियाँ बढ़ जायेंगी | संतान के साथ मन मुटाव हो सकता है | जो लोग शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं वे अगर धैर्य के साथ काम करें तो बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं | वृषभ राशि के जो लोग समाज सेवा, अध्यात्म से जुड़े हैं उनके लिए समय काफी उन्नतिकारक रहेगा |
  3. Watch video here Rahu-Ketu Gochar 2023, जानिए राहु और केतु कब बदलेंगे राशि २०२३ में, क्या होगा असर 12 राशियों पर, किनका भाग्य जागेगा, किनको रहना होगा सावधान, Rahu Ketu ka Rashi Parivartan 2023, Rashifal in hindi|
  4. मिथुन राशिफल :30 october 2023 को राहू मिथुन राशि से दशम भाव में प्रवेश करेंगे और केतु चौथे भाव में गोचर करेंगे जिसके कारण आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, व्यस्तता बढ़ जायेगी, समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा | पारिवारिक कलह के कारण मन परेशां भी रह सकता है | पिता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता होगी | वाहन और स्थाई संपत्ति के रख रखाव में काफी खर्चा हो सकता है | 
  5. कर्क राशिफल : 30 october 2023 को राहू कर्क राशि से नवम भाव में प्रवेश करेंगे और केतु तीसरे भाव में गोचर करेंगे जिसके कारण कर्क राशि के लोगो का रुझान सत्य के ज्ञान को प्राप्त करने की और बढ़ सकता है, नई चीजो को सीखने में आपकी रूचि बढ़ सकती है| आपके पराक्रम में वृद्धि होगी जिससे आप जोखिम उठा पायेंगे और जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए निर्णय लेंगे |
  6. सिंह राशिफल: 30 october 2023 को राहू सिंह राशि से अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे और केतु दूसरे भाव में गोचर करेंगे जिसके कारण जीवन में आकस्मिक परिवर्तन का दौर शुरू होगा| हानि और लाभ के लिए आपको तैयार रहना चाहिए, अचानक से स्थान परिवर्तन भी हो सकता है | अगर किसी भी प्रकार के वाद विवाद से आप बच के रहें तो जीवन में शांति बनी रहेगी |आँखों से सम्बंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है साथ ही मतिभ्रम से आप गुजर सकते हैं |
  7. कन्या राशिफल – 30 october 2023 को राहू कन्या राशि से सप्तम भाव में प्रवेश करेंगे और केतु लग्न में गोचर करेंगे जिसके कारण रचनात्मकता बढ़ जाएगी, नए लोगो से संपर्क बढ़ेंगे और साथ ही करीबियों से सम्बन्ध बिगड़ भी सकते हैं | धोखा मिलने के योग बढ़ेंगे | अनेक विषयो को लेके चिंताएं बढ़ जाएगी जिसके कारण नींद में फर्क पड़ सकता है | जीवन साथी के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती है |
  8. Rahu-Ketu Gochar 2023, जानिए राहु और केतु कब बदलेंगे राशि २०२३ में, क्या होगा असर 12 राशियों पर, किनका भाग्य जागेगा, किनको रहना होगा सावधान, Rahu Ketu ka Rashi Parivartan 2023, Rashifal in hindi|
  9. तुला राशिफल – 30 october 2023 को राहू तुला राशि से छठे भाव में प्रवेश करेंगे और केतु बारहवें भाव में गोचर करेंगे जिसके कारण अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं | शत्रु पराजित होंगे पर किसी को भी उधार देने से बचें |अब आपको लड़ाई झगड़ो से दूर रहना चाहिए अन्यथा किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं | अनैतिक लोगो से और अनैतिक कार्यो से बचें तो जीवन में शांति बनी रहेगी | स्वास्थ्य को लेके भी सावधानी बरतना होगी | यात्रा पर जाने के योग बनेंगे |
  10. वृश्चिक राशिफल: 30 october 2023 को राहू वृश्चिक राशि से पंचम भाव में प्रवेश करेंगे और केतु ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे जिसके कारण आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके रास्ते खुलेंगे |  आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा कर पायेंगे | बीच बीच में आपको अकस्मात् बड़ा धन लाभ भी होगा | विद्यार्थियों को मन एकाग्र करने में परेशानी आ सकती है | प्रेमियों को मन मुटाव का सामना करना पड़ सकता है | 
  11. धनु राशिफल: 30 october 2023 को राहू धनु राशि से चौथे भाव में प्रवेश करेंगे और केतु दशम भाव में गोचर करेंगे जिसके कारण आपको नई जिम्मेदारियां और चुनौतियों से गुजरना होगा | अपनी कड़ी मेहनत से आप नाम और यश प्राप्त कर सकते हैं | नया वाहन या फिर भूमि लाभ होने के योग बनेंगे |
  12. Rahu-Ketu Gochar 2023, जानिए राहु और केतु कब बदलेंगे राशि २०२३ में, क्या होगा असर 12 राशियों पर, किनका भाग्य जागेगा, किनको रहना होगा सावधान, Rahu Ketu ka Rashi Parivartan 2023, Rashifal in hindi|
  13. मकर राशिफल : 30 october 2023 को राहू मकर राशि से तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे और केतु नवम भाव में गोचर करेंगे जिसके कारण जो लोग कुछ नया सीखना चाहते हैं उनके लिए समय शुभ होगा, धर्म और समाज सेवा के कार्यो के लिए समय शुभ होगा | पारिवारिक क्लेश के कारण मन परेशां रह सकता है | आपके पराक्रम में वृद्धि होगी जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने के लिए जोखिम उठा पायेंगे | किसी न किसी काम से यात्रा पर जाने के योग बनते रहेंगे | 
  14. कुम्भ राशिफल : 30 october 2023 को राहू कुम्भ राशि से दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे और केतु अष्टम भाव में गोचर करेंगे जिसके कारण वाद विवाद में फंसने के योग बढ़ेंगे, स्वास्थ्य में उतार चाधव ज्यादा देखने को मिल सकता है | जो लोग अध्यात्म में आगे बढ़ना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा | जो लोग किसी प्रकार के शोध कार्य में लगे हैं उनके लिए भी समय शुभ रहेगा | 
  15. मीन राशिफल : 30 october 2023 को राहू मीन राशि में ही प्रवेश करेंगे और केतु सप्तम भाव में गोचर करेंगे जिसके कारण आपके अन्दर उर्जा बढ़ेगी, उत्तेजना बढ़ेगी, रचनात्मकता बढ़ेगी और साथ ही आपके अन्दर अनावश्यक विचार उत्पन्न होने लगेंगे जिसके कारण आप अपने आप में उलझे रह सकते हैं | वयापरियो के लिए समय आगे बढ़ने का रहेगा| नए लोगो से सम्बन्ध बनेंगे पर साथ ही धोखे के योग भी बनेंगे अतः अँधा विश्वास न करें | जीवन साथी के साथ गलतफहमियो का दौर शुरू हो सकता है | 

तो इस प्रकार हमने देखा की 30 october 2023 को राहू और केतु के राशि परिवर्तन से 12 राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन आ सकता है | 

अगर आप अपने व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार जानना चाहते हैं की राहू और केतु का गोचर आपके लिए कैसा रहेगा तो आप ज्योतिष सेवा के लिए संपर्क करें | 

Rahu-Ketu Gochar 2023, जानिए राहु और केतु कब बदलेंगे राशि २०२३ में, क्या होगा असर 12 राशियों पर, किनका भाग्य जागेगा, किनको रहना होगा सावधान, Rahu Ketu ka Rashi Parivartan 2023, Rashifal in hindi| 

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत:।।3   त्रैलोक...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Bank Account kab khole jyotish anusar

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बैंक खाता कब खोलें, बैंक खाता खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन चुनकर सौभाग्य कैसे बढ़ाएं,  when to open bank account as per astrology ,  ज्योतिष के अनुसार बैंक खाता खोलने का शुभ दिन, नक्षत्र और समय, ज्योतिष के अनुसार बचत कैसे बढ़ाएं? बैंक खाता खोलने का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इसलिए इसे खोलने के लिए सबसे अच्छा दिन, सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र, सर्वश्रेष्ठ महुरत चुनना अच्छा होता है । शुभ समय पर खोला गया बैंक खाता व्यक्ति को आसानी से संपन्न बना देता है |  बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती है अतः अगर हमे सफल होना है ,धनाढ्य बनना है, अमीर बनना है तो हमे सभी तरफ से प्रयास करना होगा, हमे स्मार्ट तरीके से काम करना होगा |  प्रत्येक व्यवसाय या कार्य में बैंक खाता आवश्यक है। चाहे आप एक कर्मचारी या उद्यमी हों चाहे आप एक व्यवसायी हों या एक गैर-कामकाजी व्यक्ति, बैंक खाता आमतौर पर हर एक के पास होता है। बैंक खाता हर एक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इस पर अपनी बचत रखते हैं, यह इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन बैंक खाते के माध्यम...