] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Saptahik Rashifal

Saptahik Rashifal Aur Panchang, 22 से 28 June 2026 तक की भविष्यवाणियां| प्रेम जीवन की भविष्यवाणी, आने वाले सप्ताह में किस राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, आने वाले सप्ताह के महत्वपूर्ण दिन और राशिफल, जानें आने वाले सप्ताह में कितने सर्वार्थ सिद्धि योग मिलेंगे। Saptahik Rashifal : ज्योतिष में चंद्रमा के गोचर पर आधारित साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ महत्वपूर्ण होती हैं क्योंकि चंद्रमा हमारी भावनाओं, सहज प्रवृत्तियों और दैनिक मनोदशाओं को नियंत्रित करता है। सबसे तेज़ गति से चलने वाला खगोलीय पिंड होने के नाते, यह लगभग हर 2.25 दिनों में राशि बदलता है, जिससे साप्ताहिक आधार पर हमारी भावनाओं, प्रतिक्रियाओं और दूसरों के साथ जुड़ाव पर असर पड़ता है। विभिन्न राशियों में चंद्रमा के गोचर और अन्य ग्रहों पर इसके प्रभावों पर नज़र रखकर, ज्योतिषी सप्ताह के दौरान भावनात्मक रुझानों, विकास के अवसरों और संभावित चुनौतियों के बारे में जानकारी प्रदान कर सकते हैं। ये भविष्यवाणियाँ व्यक्तियों को अपनी गतिविधियों को ब्रह्मांडीय लय के साथ संरेखित करने में मदद करती हैं—संचार, निर्णय लेने, आत्म-देखभाल या आत्मनिरीक्षण के लिए...

Surya Ka Meen Rashi Mai gochar ka rashifal in hindi jyotish

Surya ka gochar Meen Rashi Mai Kab Hoga 2026, surya meen rashi me kab jayenge, सूर्य के मीन राशि में गोचर की तिथि और समय, Rashifal, Jyotish Updates.

Surya Ka Gochar Meen Rashi Mai March 2026: 

सूर्य किसी भी राशि में 1 महीने रहते हैं और सूर्य देव के राशी परिवतन को संक्रांति कहा जाता है |

15 मार्च 2026 को तडके लगभग 12:40 बजे सूर्य अपने शत्रु राशि कुम्भ से निकल के अपने मित्र राशि मीन में प्रवेश करेंगे और अगले 1 महीने तक रहेंगे | 

वैदिक ज्योतिष के हिसाब से सूर्य पिता, आत्मा, नाम, यश, यात्रा, काम काज आदि से सम्बन्ध रखता है अतः सूर्य के मीन राशि में आने से देश मे और १२ राशि वालो (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन)के जीवन में अनेक सकरात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे |


Surya ka gochar March 2025, surya meen rashi me kab jayenge, सूर्य के मीन राशि में गोचर की तिथि और समय, 12 राशियों पर सूर्य के गोचर का प्रभाव.
Surya Ka Meen Rashi Mai gochar ka rashifal


आइये जानते हैं मीन संक्राति का धार्मिक महत्व:

जब भी सूर्य गुरु के राशि में प्रवेश करते हैं तो खर मास या मल मास शुरू हो जाता है जो की पूजन, दान धर्म के लिए अति उत्तम माना जाता है अतः मीन संक्रांति का धार्मिक महत्व भी बहुत है | अब पूरे महीने साधना के हिसाब से बहुत ही अच्छा समय रहेगा | Surya Ka Gochar Meen Rashi Mai

आइये जानते हैं की 12 रशिवालो के जीवन में क्या असर होगा सूर्य के मीन राशि में आने से :

मेष राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

सूर्य मेष राशि से बारहवें भाव में प्रवेश करेंगे जिसके कारण अगर आप बहुत समय से यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके योग बनेंगे, आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, आपके अन्दर नई शक्ति का संचार होगा और आप नई नीतियों को बना पायेंगे अपने काम काज को बढाने के लिए, रुके कार्य आपके पूरे होने के अच्छे योग बनेंगे संतान को लेके कोई विशेष निर्णय लेने पड़ सकते हैं |

अनावश्यक रूप से ज्यादा जिम्मेदारियां न ले और ज्यादा न सोचे अन्यथा अशांति बनी रह सकती है |

मेष राशि के प्रेम जीवन में भी काफी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकता है अगर आप प्रेमी की तलाश में है तो अगले एक महीने में आपको कोई ख़ास साथी मिल सकता है, अगर आप किसी को चाहते हैं तो उन्हें अपनी मन की बात बता सकते हैं| Surya Ka Gochar Meen Rashi Mai

वृषभ राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

वृषभ राशि से सूर्य का गोचर ग्यारहवे भाव में होगा जिसके कारण आपके आय के स्त्रोत खुलेंगे, रुके कार्य पूरे होंगे, रुका धन प्राप्त होगा पर संघर्षो के साथ |

वृषभ राशी वालो का संपर्क भी बहुत बढेगा जिसका पूरा लाभ आप ले पायेंगे अपने काम काज को बढाने में | अगर आप भूमि या वाहन खरीदने के बारे में काफी समय से सोच रहे हैं तो इस महीने आपके खरीदने के योग अच्छे बनेंगे |

घर में सुख सुविधा के साधनों को बढाने में भी आप खर्चा करेंगे | संतान और प्रेमी के साथ अहंकार के कारण गलतफहमियां बढ़ सकती है अतः सावधानी रखें | Surya Ka Gochar Meen Rashi Mai

मिथुन राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

मिथुन राशि से सूर्य का गोचर दशम भाव में होगा जिसके कारण आपके काम काज में बहुत बढ़ोतरी होगी, आप अपने काम के कारण नाम और यश प्राप्त कर सकते हैं पर षड्यंत्रों के कारण परेशां होना पड़ सकता है | 

मिथुन राशि वाले अगर नौकरी में है तो नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार हो जाएँ , जो लोग व्यापार में है, वे लोग अपने व्यापार को बढाने के लिए विशेष यत्न करेंगे और सफ़ल भी होंगे |

भूमि और वाहन लाभ के योग भी अच्छे बनेंगे, माता के आशीर्वाद से बहुत से कार्य पूरे होने के योग बनते हैं |

भाई बहनों के सहयोग से भी आपके रुके कार्य पूरे होने के योग बनते हैं |काम काज को लेके आप छोटी छोटी यात्राएं भी कर सकते हैं | Surya Ka Gochar Meen Rashi Mai

कर्क राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

कर्क राशि से सूर्य नवम भाव में प्रवेश करेंगे जिसके कारण आपको भाग्य का साथ मिलेगा पर पिता के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है, धर्म के कार्यो में आप ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं, अपने वाणी के प्रयोग से आप विशेष नाम और यश प्राप्त कर सकते हैं |

धनागमन के रास्ते खुलेंगे और जो कार्य लम्बे समय से रुके है, वे पूरे हो सकते हैं | अगर कर्क राशि वाले किसी साधना को करते हैं तो अब आपको विशेष अनुभव हो सकते हैं अतः पूरे जोश से आप साधना करे |

पिता के सहयोग से आपके रुके कार्य पूरे होने के योग बनते हैं, पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग बनते हैं पर संघर्ष करना होगा | उच्च अधिकारियो से सम्बन्ध बनेंगे और अगर आप किसी क़ानूनी कार्यो में फंसे है तो अब आपको आराम मिल सकता है |

भाई बहनों के साथ मिलके आप कुछ नया कर सकते हैं | Surya Ka Gochar Meen Rashi Mai

सिंह राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

सिंह राशी से सूर्य का गोचर अष्टम भाव में होगा जिसके कारण अगर आप किसी शोध कार्य से जुड़े हैं तो विशेष सफलता आपको मिल सकती है, अगर किसी बिमारी से लम्बे समय से परेशां है तो अब आपको आराम मिलेगा| 

जीवन साथी के साथ अहंकार बढ़ने से आपके मन मुटाव बढ़ सकता है | 

आत्मबल बहुत बढ़ जायेगा, शोध कार्य में आप ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं | 

आपको भोजन करने में सावधानी बरतना होगा अन्यथा आपको पेट से सम्बंधित परेशानी हो सकती है | अचनाक से किसी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं | Surya Ka Gochar Meen Rashi Mai

कन्या राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

कन्या राशि से सूर्य सप्तम भाव में प्रवेश करेंगे जिसके कारण जो लोग साझेदारी में काम करते हैं उन्हें विशेष सावधानी बरतना होगा क्यूंकि अहंकार बढ़ने से ग़लतफ़हमी पैदा हो सकती है|

आपके संपर्क क्षेत्र भी बढ़ेंगे जिसके कारण नए काम काज के रास्ते भी खुलेंगे | काम काज के सिलसिले में यात्रा भी करना पड़ सकता है और नए निवेश करने के योग भी बनते हैं | अगर आप रिश्तो को बनाए रखना चाहते हैं तो किसी भी प्रकार की ग़लतफ़हमी न पैदा होने दीजिये |

तुला राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

तुला राशी से सूर्य का गोचर छठे भाव में होगा जिसके कारण शत्रु परास्त होंगे, रुका धन प्राप्त होने के योग बनेंगे, आपकी इच्छाएं भी बहुत बढ़ जाएँगी जिसके कारण आप पहले से अधिक मेहनत करेंगे | 

अगर किसी क़ानूनी विवाद में फंसे हुए हैं तो अब आपको राहत मिलने के योग बनेंगे | गलत संगती से बचे रहेंगे तो जीवन में शांति बनी रहेगी और उन्नति करते रहेंगे |

प्रेम सम्बन्ध सुधरेंगे, जो लोग किसी प्रेमी की तलाश में हैं, उन्हें साथी मिल सकता है , अपने प्रेमी के साथ आप रोमांटिक समय बिता सकते हैं | Surya Ka Gochar Meen Rashi Mai

वृश्चिक राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

वृश्चिक राशि से सूर्य का गोचर पंचम भाव में होगा जिसके कारण छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा | आप कुछ नया सीख पायेंगे, अपने विद्या का सही स्तेमाल कर पायेंगे|

अगर आप शेयर बाजार, कमोडिटी का काम करते हैं तो अपने सही नीतियों के कारण अच्छा कमा सकते हैं पर अती उत्तेजना में कोई निर्णय मत लीजियेगा |

संतान के साथ मन मुटाव हो सकता है जिससे मन व्यथित हो सकता है |

प्रेम जीवन में भी तनाव बढ़ सकता है अतः ध्यान रखें |

काम काज को बढाने के लिए आप नई नीतियाँ बनाने में व्यस्त रह सकते हैं | Surya Ka Gochar Meen Rashi Mai

धनु राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

धनु राशि से सूर्य का गोचर चतुर्थ भाव में होगा जिसके कारण घर के सुखो में कमी ला सकता है परन्तु वाहन और भूमि लाभ मिलने के योग बढ़ाता है |

काम काज के सिलसिले में आप बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे जिससे पारिवारिक सुखो में कमी आएगी |

आप धार्मिक और सामाजिक सेवा के कार्यो में भी व्यस्त रह सकते हैं | माता पिता के स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है |

मकर राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

मकर राशि से सूर्य का गोचर तीसरे भाव में होगा जिसके कारण पराक्रम खूब बढ़ जायेगा, भाई बहनों के साथ मिलके कोई नया काम करने के योग बनते हैं या फिर उनके सहयोग से रुके कार्य पूरे होंगे |

काम काज को लेके आपको यात्राएं करना पड़ सकती है | अती उत्तेजना से बचें अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं |

आप शोध कार्यो में ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं, अगर कोई साधना करते हैं तो उसमे भी आपको नए अनुभव हो सकते हैं | आप नए चुनौतियों को स्वीकार कर पायेंगे जीवन में उन्नति करने के लिए | Surya Ka Gochar Meen Rashi Mai

कुंभ राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

कुम्भ राशि से सूर्य का गोचर दूसरे भाव में होगा जिसके कारण अब आपको किसी से बात करने में विशेष सावधानी बरतना होगी अन्यथा जोश में आप गलत बात कर सकते हैं या फिर आपकी बातो का गलत मतलब निकाला जा सकता है |

जो लोग वक्ता है, अध्यापन के क्षेत्र में हैं उन्हें लाभ होगा |

जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेके आपको परेशां होना पड़ सकता है अतः ध्यान रखें | दोस्तों के साथ अनावश्यक खर्चा भी आप कर सकते हैं मौज मस्ती के लिए |

मीन राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

मीन राशि में ही सूर्य प्रवेश करेंगे और अगले एक महीने तक रहेंगे जिससे आप अपनी ताकत से जायदा जिम्मदारी लेने की कोशिश करेंगे जो की आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है |

परन्तु आपकी रचनात्मकता बढ़ जायेगी, आप पहले की अपेक्षा ज्यादा अच्छा काम कर पायेंगे |

आपके अहंकार और गुस्से में भी बढ़ोतरी होगी जिसे नियंत्रण में रखना आवश्यक होगा अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है |

तो हमने देखा की 15 मार्च को जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो 12 राशी वालो के जीवन में क्या क्या परिवर्तन देखने को मिल सकता है| उम्मीद है आप आने वाले मौको का सही स्तेमाल करके अपने जीवन को बेहतर तरीके से जी पायेंगे |

अगर आप दिखवाना चाहते हैं अपनी कुंडली तो संपर्क कर सकते हैं |

  • जानिए अपने कुंडली में मौजूद अच्छे और ख़राब ग्रहों के बारे में |
  • जानिए अपने लिए भाग्यशाली रत्न के बारे में, सही पूजा के बारे में |
  • कौन सा रंग भाग्य जगायेगा, कब होगा विवाह, कब होगी संतान |
  • कैसे बनाएं जीवन को बेहतर ज्योतिष का स्तेमाल करके | 

Surya ka gochar Meen Rashi Mai Kab Hoga 2026, surya meen rashi me kab jayenge, सूर्य के मीन राशि में गोचर की तिथि और समय, Rashifal, Jyotish Updates. Sun transit in Pisces

Comments