] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Budh ka Kark Rashi Mai Gochar Ka Fal

Budh ka kark rashi mai gochar kab hoga, बुध का कर्क राशी में गोचर का क्या प्रभाव होगा 12 राशियों पर,  budh Ke Gochar Ka June 2026. Budh ka gochar kark rashi mai: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 22 जून को बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार, शिक्षा और तर्क के कारक हैं, जबकि कर्क राशि चंद्रमा की भावुक, संवेदनशील और पारिवारिक ऊर्जा से जुड़ी है। इस गोचर के दौरान निर्णयों में भावनाएं अधिक प्रभावी रहेंगी और लोगों की सोच व्यावहारिकता से अधिक संवेदनशीलता की ओर झुक सकती है। आइए जानते हैं चंद्र राशि के अनुसार इसका प्रभाव। बुध कन्या राशि में उच्च के होते हैं और मीन राशि में नीच के होते हैं |  22 June 2026 Somwar को बुध  ग्रह दिन में लगभग 3:07 बजे कर्क राशि में गोचर करेंगे | यहाँ ध्यान रखने वाली बात ये है की कर्क राशी में बुध शत्रु के हो जाते हैं अतः बहुत से लोगो के जीवन में काफी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे |  Budh ka gochar kark rashi mai Budh ka Kark Rashi Mai Gochar Ka Fal आइये जानते हैं की 12 राशियों पर बुध के कर्क राशि में गोचर का क्य...

Shree Sadhna Ka Rahasya

श्री साधना का रहस्य, जानिए माता लक्ष्मी को, जानिए कैसे प्रसन्न करे महालक्ष्मी को, कैसे आकर्षित करे धन को जीवन में, आर्थिक रूप से मजबूत होने के ज्योतिष उपाय, कुछ लक्ष्मी मंत्र.

जीवन में धन का अपना अलग ही महत्त्व है, बिना धन के जीवन निराशा से भर जाता है इसी कारण सभी का मुख्या ध्येय यही होता है की अपार धन अर्जित किया जाए. धन के द्वारा ही ऐश्वर्य पूर्ण जीवन जिया जा सकता है, सुखी जीवन जिया जा सकता है. अमीर बनने में कोई बुराई नहीं है बस धन किसी गलत तरीके से नहीं कमाना चाहिए. इसी कारण भक्त गण माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं ताकि सही मार्ग से धन उनके जीवन में आये.
shree sadhna in hindi jyotish website
Shree Sadhna Ka Rahasya

ऐसा कहा जाता है की महा लक्ष्मी की कृपा जिस पर हो जाए उनके जीवन में धन अनायास ही आ जाता है बिना किसी परेशानी के. इस लेख को लिखने का आशय है की लक्ष्मी साधना से जुड़े कुछ तथ्यों को बताया जा सके. इस लेख में आप जान पायेंगे की कैसे धन को जीवन में आकर्षित किया जाए.

कोई भी साधना इतनी आसान नहीं होती जितनी की पढने में लगती है. सिर्फ मंत्रो को जपना ही पर्याप्त नहीं होता है, जप के साथ अन्य विधियाँ भी होती है जिनका प्रयोग सही तरीके से किया जाना जरुरी होता है. परन्तु आज लोग ये शिकायत करते मिलते हैं की मंत्र काम नहीं करते हैं, मै ५ सालो से मंत्र जप रहा हूँ पर कोई फायदा नहीं होता है, कोई कहता है मै १० सालो से जप रहा हूँ कोई फायदा नहीं हुआ आदि. अतः अगर कोई साधना में सफल नहीं होता है तो इसका ये मतलब नहीं की मंत्र गलत है. ये संभव है की कहीं कुछ न कुछ गलत हो रहा है. अतः ऐसे में गलती को ढून्ढ कर सही प्रयोग करना जरुरी होता है.
एक बार या फिर सिर्फ एक समय जपने मात्र से मंत्र जागृत नहीं होता है. अतः लगातार साधना करना जरुरी है.

आइये जानते हैं कुछ महालक्ष्मीजी के बारे में :

धार्मिक ग्रंथो के अनुसार भगवान् विष्णु इस जगत के पालनहार है और माता लक्ष्मी उनकी सेवा में हमेशा तत्पर रहती है, ये उनकी जीवनसंगिनी है. इस भौतिक जीवन को जीने में जिन साधनों की जरुरत पड़ती है वो सब महालक्ष्मी की कृपा से आसानी से प्राप्त हो जाती है. धन तो सभी चीजो का मूल है. बिना धन के कुछ भी करना संभव नहीं होता है. भोजन, छत, कपडे आदि के लिए धन की जरुरत सर्वमान्य है. अगर हमे गाडी खरीदना है तो भी धन की जरुरत है, अगर हमे किसी को उपहार देना है तो भी धन की जरुरत है, अगर हमे सही तरीके से कर्म काण्ड करना है तो भी धन की जरुरत होती है. अतः धन का कोई विकल्प नहीं होता है. इसका अपना महत्त्व है, इसकी अपनी शक्ति है, इसके होने से जो संतुष्टि प्राप्त होती है वो किसी और चीज से नहीं मिल सकती है.

बिना धन का व्यक्ति भिखारी हो जाता है और धन से संपन्न व्यक्ति अपनी मर्जी का मालिक हो जाता है. अतः मानव जीवन का आधार है धन. अतः इसे सही तरीके से पाने के लिए ये जरुरी है की कुछ विशेष अनुष्ठान किया जाए.

एक और मुख्य बात ये है की लक्ष्मी जी अती चंचल है अर्थात माता लक्ष्मी की कृपा को पचाना इतना आसान नहीं होता है. हम अक्सर देखते हैं की लोग धन बचा नहीं पाते हैं, इसके आने पर व्यक्ति इसे खर्च करने को अति उत्सुक हो जाता है जिसके कारण वो जल्दी ही फिर से धनहीन हो जाता है.
बिना माता की कृपा के धन को बचाए रखना संभव नहीं हो पाटा है. इस लेख में हम उन तरीको को जानेंगे जिससे की धन को बचाया जा सके माता की कृपा से.
साधना शुरू करते ही परिणाम दिखे ये संभव नहीं होता है, अतः किसी साधना में धैर्य भी रखना होता है साथ ही विश्वास भी रखना होता है.


आइये अब जानते हैं कुछ तरीके जिनके द्वारा धन को आकर्षित किया जाता है :

  1. किसी मंत्र का वैज्ञानिक तरीके से जप करके अपने माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं.
  2. कुछ ख़ास सिद्ध यंत्रो को घर और व्यापार स्थल पर स्थापित करके धन को आकर्षित किया जा सकता है.
  3. कुछ विशेष सकारात्मक ध्यान की क्रिया द्वारा भी धन को आकर्षित किया जा सकता है.
  4. कुछ तांत्रिक प्रयोग भी होते हैं जो की धन को आकर्षित करने में सहायक होते हैं.
  5. कुछ टोटके भी होते हैं जिनसे धनाकर्षण होता है.
  6. ज्योतिष के हिसाब से सही रत्न धारण करके भी धन को आकर्षित किया जा सकता है.
अतः लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के कई तरीके है. जातक अपने सुविधा, शक्ति, सामर्थ्य के अनुसार प्रयोग कर सकते हैं बिना झिझक के, बस सही मार्गदर्शन में साधना करने से सफलता शीघ्र प्राप्त होती है.
याद रखे –
सही समय पर लोहे पर सही तरीके से मारने पर ही उसे मोड़ा जा सकता है. अतः समय महत्त्व रखता है और तरीका भी.
इसी प्रकार सिर्फ मंत्र का होना ही पर्याप्त नहीं होता है इसके साथ अन्य चीजो का भी महत्त्व होता है जैसे महुरत, जपने का तरीका, कौन से महीने में जप शुरू कर रहे हैं, दिशा क्या है, नक्षत्र आदि.

आइये अब जानते हैं कुछ आदतों के बारे में जिनसे की धन नष्ट होता है :

  • अगर कोई अपने कर्म स्थान, घर आदि को गन्दा रखता है तो वो दरिद्रता को आकर्षित करता है.
  • सूर्योदय और सूर्यास्त के समय जो लड़ाई झगडा करता है वो भी धन को नष्ट करता है.
  • सूर्योदय और सूर्यास्त के समय जो सोता है उसका भी धन नष्ट होता है.
  • जो कमजोर, भुक्शुक आदि का अपमान करता है उसका भी धन नष्ट होता है.
  • जो टूटे बर्तन में या फिर फटे कपड़े पहनता है समर्थ होने पर भी उसका भी धन नष्ट होता है.
  • कभी झाड़ू को फेंकना नहीं चाहिए, इससे भी धन हानि के योग बनते हैं.
  • कभी ब्राहमणों, स्त्रियों, बड़ो, माता पिता का अपमान नहीं करना चाहिए, इनसे भी लक्ष्मी रुष्ट होती है.

आइये अब जानते हैं कुछ विशेष बात मंत्रो के बारे में :


मंत्र साधना में सबसे मुश्किल होता है सही मंत्र को चुनना क्यूंकि हमारे ग्रंथो में हजारो मंत्र दिए हैं किसी एक कार्य को सम्पादित करने के लिए. कोई अपने राशि के अनुसार मंत्र चुन सकता है, कोई ग्रहों के आधार पर मंत्र चुन सकता है, कोई वैदिक मंत्र चुन सकता है , कोई तांत्रिक मंत्र चुन सकता है, कोई विशेष देवी देवता का मंत्र चुन सकता है आदि.
अतः परा विज्ञान का क्षेत्र काफी व्यापक है, इसमें बढ़ने के लिए किसी ग्यानी का मार्गदर्शन जरुरी होता है, सही मार्गदर्शक मंजिल पर आसानी से पंहुचा सकता है.

आइये अब जानते हैं कुछ आसान मंत्र जीनके द्वारा धन को आकर्षित किया जाता है :

“ॐ श्रीं श्रिये नमः ”
“ॐ श्रीं ह्रीं कलीम श्रीं सिद्ध लक्ष्म्ये नमः”
“ॐ ह्रीं श्रीं नमः ”
“ॐ श्री सुखदाताये नमः”
“ॐ श्री विघ्नहर्ताये नमः”
इस लेखे से बहुत कुछ पता चला होगा लक्ष्मी साधना के इच्छुक श्रेमानो को. अतः सकारात्मक सोच के साथ सही समय पर अनुष्ठान शुरू करे और सफलता की सीढी चढ़ते जाएँ. 



और सम्बंधित लेख पढ़े :
लक्ष्मी साधना रहस्य
धन प्राप्ति और ज्योतिष रहस्य


श्री साधना का रहस्य, जानिए माता लक्ष्मी को, जानिए कैसे प्रसन्न करे महालक्ष्मी को, कैसे आकर्षित करे धन को जीवन में, आर्थिक रूप से मजबूत होने के ज्योतिष उपाय, कुछ लक्ष्मी मंत्र.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...