] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Saptahik Rashifal

Saptahik Rashifal Aur Panchang, 26 July से 2 अगस्त 2026 तक की भविष्यवाणियां| प्रेम जीवन की भविष्यवाणी, आने वाले सप्ताह में किस राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, आने वाले सप्ताह के महत्वपूर्ण दिन और राशिफल, जानें आने वाले सप्ताह में कितने सर्वार्थ सिद्धि योग मिलेंगे। Saptahik Rashifal : ज्योतिष में चंद्रमा के गोचर पर आधारित साप्ताहिक भविष्यवाणियाँ महत्वपूर्ण होती हैं क्योंकि चंद्रमा हमारी भावनाओं, सहज प्रवृत्तियों और दैनिक मनोदशाओं को नियंत्रित करता है। सबसे तेज़ गति से चलने वाला खगोलीय पिंड होने के नाते, यह लगभग हर 2.25 दिनों में राशि बदलता है, जिससे साप्ताहिक आधार पर हमारी भावनाओं, प्रतिक्रियाओं और दूसरों के साथ जुड़ाव पर असर पड़ता है। विभिन्न राशियों में चंद्रमा के गोचर और अन्य ग्रहों पर इसके प्रभावों पर नज़र रखकर, ज्योतिषी सप्ताह के दौरान भावनात्मक रुझानों, विकास के अवसरों और संभावित चुनौतियों के बारे में जानकारी प्रदान कर सकते हैं। ये भविष्यवाणियाँ व्यक्तियों को अपनी गतिविधियों को ब्रह्मांडीय लय के साथ संरेखित करने में मदद करती हैं—संचार, निर्णय लेने, आत्म-देखभाल या आत्मनिरीक्षण के लि...

Dhan Prapti Ka Jyotishiy Rahasya

धन प्राप्ति का ज्योतिषीय रहस्य, धन प्राप्ति के कुछ रहस्य, धन प्राप्ति में आने वाले बाधा, ग्रह किस प्रकार से धन प्राप्ति में बाधा उत्पन्न करते हैं, कैसे प्राप्त करे महा लक्ष्मी की कृपा.
इस कलयुग में धन की महिमा अपार है, धन ही वैभवपूर्ण जीवन जीने का मूल आधार है. अगर किसी के पास आर्थिक शक्ति है तो वह एक आसान जीवन जीना का ख़ोज लेता है. एक ऐश्वर्यपूर्ण जीवन जीना सभी की ख्वाहिश होती है परन्तु कुछ ही लोग अपने इस सपने को साकार कर पाते हैं. इस लेख में हम जानेगे कुछ ऐसे नुस्खे जिनसे की धन प्राप्त करने में सहायता मिलती है. हम धन प्राप्ति में समस्या उत्पन्न करने वाले ग्रहों के बारे में भी जानेंगे.
dhan prapti yog in hindi jyotish
Dhan Prapti Ka Jyotishiy Rahasya

लोग जीवन भर धन प्राप्ति के लिए कर्मकांड करते रहते हैं. कुछ लोग श्री यन्त्र प्रयोग करते हैं, कुछ कुबेर यन्त्र, कुछ लक्ष्मी यन्त्र, कुछ धन प्राप्ति के टोटके अपनाते हैं, कुछ हवन करते हैं माता को प्रसन्न करने के लिए. इन सब के बावजूद कुछ लोग जिन्दगी भर ऋण से मुक्त नहीं हो पाते हैं, आर्थिक संकट बना रहता , दरिद्रता से जूझते रहते हैं.
अब ये प्रश्न दिमाग में आता है की क्या ये यन्त्र धोखा हैं, क्या लक्ष्मी मंत्र सब झूठे हैं, क्या दुनिया में पराविज्ञान का अस्तित्तव नहीं हैं आदि. तो यहाँ ये बताना चाहेंगे की ये सब सही हैं, इसमें कोई शक नहीं की मंत्र अपना कार्य करते हैं, यन्त्र भी अपना कार्य करते हैं परन्तु कभी कभी सफलता में समय लगता है. अतः श्रद्धा और सबुरी के साथ साधना करते रहना चाहिए. कभी ऐसा भी होता है की हम मंत्रो का जप सही तरीके से नहीं करते हैं, नियमो का पालन नहीं कर पाते हैं जिसके कारण परिणाम नहीं मिलता या फिर देर से मिलता है.
जो लोग साधना करना चाहते हैं उनके लिए एक सुझाव है की किसी भी साधना को शुरू करने से पहले अपने दिमाग को पूरी तरह से सकारात्मक कर ले फिर सही मार्गदर्शक को खोजे और उनके मार्गदर्शन में साधना शुरू करे. जहाँ चाह होती है वही राह होती है, अगर आप अमीर बनना चाहते हैं तो कोई आपको रोक नहीं सकता है.
हमेशा ध्यान रखे की कभी किसी गलत मंत्र का प्रयोग न करे धन प्रप्ति के लिए.
कभी मंत्र जप में या साधना में अलास्यता न बरते.
हमेशा एक विशेष समय में ही साधना करे.
अपने दिमाग को हमेशा सकारात्मक रखे.
जो नियम बताये जाते हैं , उनका पालन सही तरीके से करे.
अपने मन को कोई शंका या डर न रखे.
अपने मार्गदर्शक के संपर्क में रहे और अपने शंकाओं का समाधान करते रहे. इससे आपको सफल होने से कोई नहीं रोक पायेगा.

आइये अब जानते हैं कुछ बाते कुंडली के बारे में जो की धन प्राप्ति में बाधा उत्पन्न करती हैं :

  • अगर कुंडली में लग्न कमजोर है तो जातक को आर्थिक परेशानी उत्पन्न होती है.
  • अगर कुंडली में चंडाल योग का निर्माण होता है तो इसके प्रभाव से अचानक से जातक धन हानि के कारण परेशान हो जाता है.
  • अगर लाभ भाव में शत्रु राशि के ग्रह बैठे हो तो भी जातक को जीवन में परेशानी का सामना करना होता है.
  • अगर कर्मस्थान और आय भाव कमजोर हो तो भी जातक को धन प्राप्ति में समस्या आती है.
  • अगर भाग्य स्थान और सुख स्थान शक्तिशाली नहीं हैं तो भी व्यक्ति को धन कमाने में समस्या आती है.
  • अगर केंद्र स्थान खाली हो कुंडली में तो भी व्यक्ति ऋण की समस्या से ग्रस्त हो सकता है, आर्थिक हानि के कारण परेशान होता है.

कुछ और भी कारण होते हैं ज्योतिष के अलावा जिनके कारण जातक को धन प्राप्ति में समस्या आती है:

  • कभी कभी शत्रु द्वारा काले जादू के प्रयोग करने के कारण भी जातक को जीवन में समस्या आती है.
  • बुरी नजर के कारण भी कई बार बहुत सी परेशानियों का सामना करना होता है.
  • आत्मशक्ति के अभाव में भी लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है.
  • किसी अज्ञात भय के कारण भी व्यक्ति सही मार्ग पर आगे नहीं बढ़ पाता है.
  • कई लोग सिर्फ सपनो की दुनिया में जीना पसंद करते हैं जिससे धन हानि होती है.
  • ब्राहमणों, माता पिता, स्त्रियों, बड़ो को सम्मान नहीं देने से भी लक्ष्मी रूठ जाती है.
  • नकारात्मक विचार से ग्रस्त व्यक्ति भी अपने जीवन को ख़राब कर बैठता है.

आइये जानते हैं कुछ धन प्राप्ति के आसान उपाय :

  1. हमेशा अपने घर और व्यापार स्थली को साफ़ रखे.
  2. अच्छे महुरत में अपने तिजोरी में सिद्ध श्री यन्त्र की स्थापना करे.
  3. हफ्ते में एक बार महालक्ष्मी के मंदिर जाके दर्शन किया करे.
  4. थोडा चावल का आटा और हल्दी मिला के स्वस्तिक बनाए अपने मुख द्वार के दोनों और रोज.
  5. जहाँ आप धन रखते हैं वहां कपूर का छिड़काव किया करे.
  6. रविवार, मंगलवार और शनिवार को कभी उधार न ले.
  7. अमावस्या को दिवंगत पारिवारिक लोगो के उन्नति और शांति के लिए प्रार्थना करे.
  8. हमेशा गुरु, ब्राहमणों, संतो का आशीर्वाद लिया करे.
  9. रोज ध्यान करे और ऐसा सोचे की आपका जीवन आर्थिक तौर से मजबूत हो रहा है.
तो देखा जाए तो धन प्राप्ति इतना आसान भी नहीं है और मुश्किल भी नहीं है. अगर आप वाकई में मिलियनैर बनना चाहते हैं तो इसमें कोई शक नहीं की आप बन जायेंगे. परन्तु आपको अपने कुछ बुराइयों को दूर करना होगा और सही मार्ग पर सही तरीके से बढ़ना होगा.
कोई बात नहीं अगर ग्रह साथ नहीं दे रहे हैं, कोई बात नहीं अगर कुंडली में ग्रह कमजोर है, कोई बात नहीं अगर कुंडली में राजयोग नहीं है. सही मार्ग अपनाएँ, सही साधना करे और पूर्ण विश्वास रखे अपने पर और दिव्य शक्तियों पर. 

और सम्बंधित लेख पढ़े:
श्री साधना का रहस्य
लक्ष्मी साधना रहस्य 

धन प्राप्ति का ज्योतिषीय रहस्य, धन प्राप्ति के कुछ रहस्य, धन प्राप्ति में आने वाले बाधा, ग्रह किस प्रकार से धन प्राप्ति में बाधा उत्पन्न करते हैं, कैसे प्राप्त करे महा लक्ष्मी की कृपा.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...