Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav

मार्च 2026 का मीन राशि में अमावस्या: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों पर प्रभाव मार्च 2026 में मीन राशि में होने वाली अमावस्या वैदिक ज्योतिष के अनुसार अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक ऊर्जा लेकर आती है। मीन राशि जल तत्व की राशि है और यह अंतर्ज्ञान, करुणा, कल्पना तथा आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़ी होती है। जब अमावस्या इस रहस्यमयी राशि में होती है, तो यह एक नए चक्र की शुरुआत का संकेत देती है जो आत्मचिंतन, भावनात्मक उपचार और नए संकल्पों के लिए अनुकूल समय बनाती है। यह चंद्र चरण हमें अपने भीतर झांकने, पुरानी भावनाओं को छोड़ने और रचनात्मकता तथा आध्यात्मिक विकास को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अमावस्या का प्रभाव प्रत्येक राशि पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav अमावस्या का 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा ? मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए यह अमावस्या बारहवें भाव को सक्रिय करती है, जो आध्यात्मिकता, अवचेतन मन और पुराने अध्यायों के समापन से जुड़ा होता है। इस समय आप अपने जीवन की गति को थोड़ा धीमा करना चाहेंगे और एकांत में समय बिताने की इ...

Prem Mai Safalta Ke Liye Kaun Si Pooja Kare?

प्रेम मे सफलता के लिए कौन सी पूजा करे, ज्योतिष के अनुसार कैसे बनाए प्रेम जीवन को सफल.

वास्तविक प्रेम को पाने की कसक सभी के अन्दर रहती है और इसिलिये हर कोई प्रयास करता है की उसे जीवन मे प्रेम मिले. कुंडली को देखने से प्रेम जीवन के बारे मे पता किया जा सकता है. कुछ लोग बहुत भाग्यशाली होते है क्यूंकि उनको बहुत आसानी से प्रेम करने वाला साथी मिल जाता है परन्तु कुछ लोग के बहुत कोशिश करने पर भी उन्हें कुछ हाथ नहीं लगता है और धोखा खा जाते हैं.
prem me safalta ke liye jyotish puja
kaun si puja se milegi prem me safalta

वास्तविक प्रेम सिर्फ विपरीत लिंग से ही सम्बंधित नहीं होता है अपितु इसका सम्बन्ध होता है माता पिता से , दोस्तों से, बहन –भाइयों से, पदोसियोसे आदि.

इसमे कोई शक नहीं की कामदेव और रति देवी का सम्बन्ध प्रेम और काम से है परन्तु ये भी सच है की सिर्फ इन्ही की पूजा से जीवन मे प्रेम आएगा ऐसा नहीं है. ऐसी बहुत सी पूजाए हो सकती है जिनसे की जीवन को सफल बनाया जा सकता है.

ज्योतिष और प्रेम जीवन:

ज्योतिष होने के कारण मुझे रोज कॉल्स और email प्राप्त होते है जिसमे लोग ये पूछते है की प्रेम जीवन को सफल बनाने के लिए कौन सी पूजा करे तो ये बताना चाहूँगा की ज्योतिष मे कोई भी समाधान निकालने से पहले कुंडली को देखा जाता है जिससे की ग्रहों की स्थिति को देखा जाए. ग्रहों का जीवन पर बहुत असर होता है.
कुछ योग विपरीत लिंग को आकर्षित करने मे बहुत मदद करते हैं और कुछ योग जीवन मे बहुत परेशानी उत्पन्न करते हैं.

ज्योतिष विज्ञान के सहायता से हम बहुत कुछ प्रेम जीवन के बारे मे पता कर सकते हैं उसके बाद ही सही पूजा या अन्य उपायों को जाना जा सकता है.

अगर कोई भी विवाह मे समस्या का सामना कर रहा है तो उन्हें ज्योतिष से संपर्क करना चाहिए.
अगर किसी के प्रेम जीवन मे समस्या आ रही है तो उन्हें भी ज्योतिष से संपर्क करना चाहिए.
अगर जीवन मे खुशियाँ चली गई है तो भी ज्योतिष से परामर्श लेना चाहिए और कारण जानना चाहिए.

पढ़िए जानिए लव हारमोंस का रहस्य.

आइये देखते हैं प्रेम जीवन मे समस्याओं के कुछ ज्योतिषीय कारण :

  1. ये हो सकता है की कुंडली मे शुक्र की स्थिति खराब हो. इससे लव लाइफ मे समस्या आती है.
  2. ये भी हो सकता है की पार्टनर का घर ख़राब हो अर्थात पार्टनरशिप घर मे बुरे ग्रह अपना प्रभाव डाल रहे हो.
  3. कुंडली मे सुख स्थान के ख़राब होने या कमजोर होने पर भी व्यक्ति को प्रेम सुख मे कमी होती है.
  4. कई बार कमजोर ग्रह भी प्रेम जीवन को प्रभावित करते हैं.
  5. कुंडली के पहले घर, सातवे घर, नवे घर पर अगर ग्रहों का बुरा असर हो तो भी समस्या उत्पन्न होती है.
उपरिलिखित कारणों से जीवन मे विभिन्न प्रकार की परेशानी उत्पन्न होती है जैसे –
प्रेम मे सफलता के लिए कौन सी पूजा करे, ज्योतिष के अनुसार कैसे बनाए प्रेम जीवन को सफल.
  1. प्रेम सम्बन्ध ज्यादा लम्बे समय तक नहीं टिक पाते हैं.
  2. प्रेमियों मे किसी तीसरे के कारण दरार उत्पन्न हो जाता है.
  3. गलतफहमियो के कारण प्रेम जीवन मे परेशानी आ जाती है.
  4. बिना कारण के लड़ाई झगड़े बढ़ जाते हैं और जीवन ख़राब हो जाता है.
  5. बिना बात के डर भी उत्पन्न होता है जिससे संबंधो मे समस्या उत्पन्न हो जाती है.
  6. नकारात्मक उर्जा के कारण भी जीवन मे समस्या उत्पन्न हो जाती है.

प्रेम जीवन के सफलता के लिए कौन सी पूजाए अच्छी हैं ?

जैसा की मैंने ऊपर बताया की प्रेम मे सफलता के लिए कोई एक विशेष पूजा नहीं है. कुंडली को देखने के बाद ही इस सम्बन्ध मे सही निर्णय लिया जा सकता है. परन्तु यहाँ मे कुछ पूजाए बता रहा हूँ जिनका प्रयोग हम सफल जीवन के लिए कर सकते हैं –
  • अगर कुंडली मे शुक्र ख़राब हो तो शुक्र शांति पूजा से लाभ हो सकता है.
  • राधा कृष्ण जी की साथ मे पूजा करना भी शुभ फल देता है.
  • माता कात्यायनी की पूजा भी विवाह बाधाओं को दूर करती है.
  • रुद्राभिषेक से भी मनोकामना पूर्ण होती है.
  • कई बार पीला पुखराज, मूंगा, हीरा भी लाभ दायक हो सकता है.
  • अगर मंगल के कारण समस्या आ रही हो तो मंगल शांति पूजा शुभ हो सकती है.
  • कई बार पितृ दोष से भी जीवन मे समस्याएं उत्पन्न होती है ऐसे मे पितृ शांति पूजा शुभ होती है.
  • १६ सोमवार का व्रत और पूजा भी जीवन को सफल करती है.
  • वैभव लक्ष्मीजी की पूजा भी शुभ फल देती है.
अतः ऐसी बहुत सी पूजाए है जिनके कारण जीवन मे बहुत सी समस्याएं उत्पन्न होती है, कुंडली को अच्छी तरह से देखने के बाद सही कारण जानकार सही उपाय को अपनाया जाए तो शुभ फल प्राप्त होता है.
इसके लिए अच्छे ज्योतिष से संपर्क करना चाहिए.
अपने सफल जीवन के लिए यदि आप ज्योतिषीय सलाह चाहते है तो यहाँ क्लिक करे


प्रेम मे सफलता के लिए कौन सी पूजा करे, best poojas for love success, ज्योतिष के अनुसार कैसे बनाए प्रेम जीवन को सफल.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...