Radha Ashtmi kab Hai 2026, राधा अष्टमी का महत्त्व, राधा अष्टमी की कथा, किस मंत्र का जप करें, गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति | 2026 Radha Ashtmi: राधा और कृष्णा जी की प्रेम कहानियां विश्वभर में प्रसिद्ध हैं, आज के इस आधुनिक युग में भी लोग राधा और कृष्णजी की कथाओं का श्रवण करते हैं और अपने आपको धन्य समझते हैं. इनकी कथाये शांति देती हैं, प्रेम की भावनाओं को बल देती है, वास्तविक प्रेम का अर्थ समझाती हैं. radha ashtmi कब है 2026 में राधा अष्टमी ? हिन्दू पंचाग के अनुसार राधा अष्टमी का उत्सव हर वर्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष के आठवे दिन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है. इस साल ये पवित्र दिन 19 सितम्बर, Shaniwar को आ रहा है. अष्टमी तिथि 18 सितम्बर को दोपहर में लगभग 1:02 PM से शुरू होगी और 19 सितम्बर को दोपहर में लगभग 3:26 बजे तक रहेगी | मध्याह्न पूजा मुहूर्त: दिन में 11:01 बजे से दोपहर 1:28 बजे तक (अवधि: 2 घंटे 27 मिनट) आइये जानते हैं कौन है राधाजी? राधाजी वृषभानु और किर्तिकुमारी जी की पुत्री के रूप में जानी जाती हैं , इन्हें लोग प्रेम से राधा रानी भ...
Chipkali Se Jude Shakun Apshakun, छिपकली से जुड़े शकुन – अपशकुन, क्या होता है जब छिपकली शारीर के किसी भाग पर गिरे, क्या होता है जब शारीर का कोई भाग कापने/फड़कने लगता है.
ज्योतिष के अन्दर छिपकली के शारीर के किसी भाग पर गिरने को देखके भी भविष्यवाणी की जाती है . इस विषय का जिक्र भी शकुन – अपशकुन के अंतर्गत किया जाता है. परन्तु इस विषय पर लोगो के मत भिन्न भिन्न देखे गए हैं. यहाँ पर जानकारी के लिए कुछ छिपकली से जुड़े शकुन-अपशकुन बताया जा रहा है.
आप चाहे तो अपने अनुभव भी छिपकली से जुड़े बाँट सकते हैं कमेंट के जरिये.
कुछ कहते हैं की छिपकली का गिरना अशुभ होता है तो कुछ कहते हैं शुभ होता है. परन्तु इसका शुभ – अशुभ इस बात पर निर्भर करता है की छिपकली शारीर के किस भाग पर गिरी है.
- अगर छिपकली सर पर गिरे तो ये शुभ माना जाता है. व्यक्ति को शीघ्र ही कुछ अच्छा मिलने वाला है, कुछ लाभ होने वाला है, जीवन में ख़ुशी मिलने वाली है.
- अगर छिपकली तीसरी आँख की जगह गिरे तो इसका अर्थ है की किसी उच्च अधिकारीयों से लाभ होने वाला है.
- अगर छिपकली नाक को छू ले तो कोई परेशानी आने वाली है .
- अगर छिपकली दाए कान पर गिरे तो ये उम्र बढ़ने का संकेत है.
- अगर छिपकली बाएं कान पर गिरे तो इसका अर्थ है किसी दिशा से लाभ होने वाला है.
- अगर छिपकली आँख को छु जाए तो इसका अर्थ है की आय के स्त्रोत खुलने वाले हैं.
- अगर छिपकली दायें बांह पर गिरे तो इसका अर्थ है की सम्मान बढ़ने वाला है.
- अगर छिपकली बाए बांह पर गिरे तो ये अशुभ होता है.
- अगर स्तनों पर ये गिरे तो दुःख लाता है.
- अगर जांघो पर गिरे तो ये शुभ है और कुछ अच्छा होने के संकेत देता है.
- अगर कंधे पर छिपकली गिरे तो जीत निश्चित है.
- अगर नाभि पर छिपकली आये तो इसका अर्थ है की कही से धनागमन होने वाला है.
- अगर छिपकली ह्रदय क्षेत्र पर गिरे तो लाभ और ख़ुशी आने के संकेत है.
- अगर दाए पैर पर छिपकली गिरे तो ये यात्रा का संकेत है.
- बाए पैर पर छिपकली का गिरना समस्याओं का संकेत है.
छिपकली की आवाजो से भी संकेत मिलते हैं जिसको अनुभव करना चाहिए.
आइये अब जानते हैं की अंगों के फड़कने से क्या शकुन- अपशकुन होता है ?
Chipkali Se Jude Shakun Apshakun, छिपकली से जुड़े शकुन – अपशकुन, क्या होता है जब छिपकली शारीर के किसी भाग पर गिरे, क्या होता है जब शारीर का कोई भाग कापने/फड़कने लगता है.
अंगो का फड़कना कोई साधारण घटना नहीं है, ज्योतिष में इसे भी देखा जाता है. हालांकि इस विषय पर भी लोगो का मत अलग-अलग है.
नोट :
आगे बढ़ने से पहले ये बताना चाहेंगे की पुरुषो का दायाँ अंग फड़कना शुभ माना जाता है और महिलाओं का बायाँ अंग फड़कना शुभ माना जाता है.
- अगर सर फड़क रहा है तो कहीं से भूमि लाभ होने वाला है.
- अगर माथा फड़क रहा है तो कही कुछ विशेष जगह मिलने वाला है.
- तीसरी आँख की जगह पर कम्पन ख़ुशी का संकेत है.
- किसी भी प्रकार का आँखों पर कम्पन इस बात का संकेत है की किसी निकटवर्ती से लाभ या ख़ुशी मिलने वाली है.
- ह्रदय क्षेत्र का फड़कना अध्यात्मिक क्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं.
- नाभि में फड़कने का मतलब है की जीवनसाथी से सम्बन्ध ख़राब होने वाले हैं.
- गले में कम्पन होने का मतलब है की भव्यता बढ़ने वाली है.
- चेहरे पे फडकन होने का मतलब है की किसी करीबी दोस्त से मुलाकात होने वाला है.
- जांघो में फडकन हो तो इसका अर्थ है की उच्च अधिकारियो के मन में आपके लिए विश्वास बढेगा.
अतः ऐसी बहुत सी घटनाएं हैं जिनसे की शुभ और अशुभ घटनाओं को जाना जा सकता है, इन्हें अनुभव करते रहना चाहिए.
और सम्बंधित लेख पढ़े :
Chipkali Se Jude Shakun Apshakun, छिपकली से जुड़े शकुन – अपशकुन, क्या होता है जब छिपकली शारीर के किसी भाग पर गिरे, क्या होता है जब शारीर का कोई भाग कापने/फड़कने लगता है.

Comments
Post a Comment