Dev Shayani Ekadashi kab hai 2026 में , पद्मा एकादशी , हरी शयनी एकादशी किसको कहते है, क्या करे देव शयनी एकादशी को सफलता के लिए, जानिए ग्रहों की स्थिति . Devshayani Ekadashi 2026: अषाढ़ शुक्ल पक्ष का ग्यारहवां दिन बहुत ख़ास होता है भारत मे विशेषतः क्यूंकि मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान् विष्णु क्षीर सागर मे सोने के लिए चले जाते हैं. अलग अलग प्रान्तों मे अषाढ़ मास के ग्यारस को अलग लग नामो से जाना जाता है जैसे पद्मा एकादशी, प्रथमा एकादशी, हरी शयनी एकादशी आदि. Dev Shayani Ekadashi Ki Mahima in Hindi इस पुरे दिन और रात भक्त गण भगवान् विष्णु की पूजा और आराधना मे लगे रहते हैं. इसी दिन चातुर्मास की शुरुआत भी होती है अर्थात इस दिन से ४ महीने तक साधू संत विशेष पूजा आराधना करते हैं और कहीं जाते आते भी नहीं है. वर्ष 2026 मे हरी शयनी एकादशी 25 जुलाई को है| एकादशी तिथि का आरंभ: 24 जुलाई 2026 को सुबह 09:14 बजे एकादशी तिथि का समापन: 25 जुलाई 2026 को सुबह 11:34 बजे व्रत पारण का समय: 26 जुलाई 2026 को सुबह 05:39 से 08:22 बजे के बीच मान्यता के अनुसार पद्मा एकादश...
जानिए धन प्राप्ति के कुछ संकेत, जानिए कुछ शकुन जो बताते है की धन लाभ होने वाला है.
हमारे समाज में शकुन और अपशकुन का बहुत महत्त्व है, हमे हमारे आस पास बहुत से लोग मिल जायेंगे जो की संकेतो को देख के ये बता देते है की समय शुभ है की नहीं. कुछ लोग ये बता देते हैं की भविष्य कैसा रहेगा.
हम समाज में रहते हैं और यहाँ कुछ न कुछ घटता रहता है, शकुन शास्त्र के हिसाब से हरेक घटनाएं कुछ न कुछ रहस्य अपने अंदर छुपाये रहता है. अतः लोगो की इन घटनाओं में आस्था है और विश्वास भी. इसी कारण कुछ शकुनो को देख के हम बहुत खुश हो जाते हैं कुछ को देखके भयभीत हो जाते हैं.
![]() |
| dhan prapti ke shakun |
इस लेख में हम सिर्फ धन लाभ से जुड़े संकेतो को देखेंगे. ऐसे बहुत से संकेत है जिनको देखके हम ये जान सकते हैं की धन लाभ होने वाला है.
आइये जानते है कुछ शुभ शकुनो या संकेतो के बारे में जो हमे धन लाभ के बारे में बताते हैं :
- अगर आप कही जा रहे हैं और आपके सामने से नेवला रास्ता काट जाए तो ये एक शुभ शकुन हो जाता है, ये इस बात का संकेत है की कहीं से धन लाभ होने वाला है.
- अगर आप किसी धन सम्बन्धी कार्य के लिए जा रहे हो और ऐसे में गलती से आपकी जेब से कोई मुद्रा गिर जाए तो समझे की लाभ होने वाला है.
- सीधे हाथ में लगातार खुजली आना भी धन आने के संकेत है.
- अगर स्वप्न में मल त्याग करते हुए देखे तो समझ लीजिये की कहीं से धनागमन होने वाला है.
- प्रातःकाल भिखारी का द्वार पे आना भी धन लाभ के संकेत देता है.
- अगर कभी आप सपने में किसी को चेक हस्ताक्षर करके देते हुए देखे तो समझ लीजिये की किस्मत खुलने वाली है.
- अगर स्वप्न में आप अपने आपको फल खाते हुए देखे तो भी ये कही से धनागमन का संकेत है.
- स्वप्न में कुम्हार को कार्य करते हुए देखना भी शुभ होता है.
- स्वप्न में किन्नरों को देखना भी धनलाभ का संकेत है.
- अगर आप गुरुवार के दिन अचानक से किसी पीले वस्त्र धारण किये हुए कन्या को देख ले तो समझ लीजिये की आपका दिन सफल हो गया है, कही से धन लाभ हो सकता है.
- अगर कोई व्यक्ति स्वप्न में मल, पेशाब आदि सेवन करते हुए देख ले तो समझ लीजिये की अपार धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं.
- ये भी मान्यता है की यात्रा करते हुए गधा अगर बाएं तरफ दिख जाए तो धन शुभता लाता है.
- स्वप्न में सफ़ेद नाग के दर्शन होने से भी बहुत लाभ होता है जीवन में.
- स्वप्न में अगर मोर को नाचता हुआ देख ले तो भी ये शुभ संकेत है
- अगर आप किसी धन सम्बन्धी कार्य के लिए जा रहे हो और सामने कोई गाय आ जाए अचानक से तो भी ये शुभ संकेत है.
ज्योतिष में शकुन का महत्त्व
छिपकली से जुड़े कुछ शकुन
Some Signs Related To Monetary Benefits
जानिए धन प्राप्ति के कुछ संकेत, जानिए कुछ शकुन जो बताते है की धन लाभ होने वाला है.

Comments
Post a Comment