] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Somwati Amavasya Ka Mahattwa In Hindi

2026 में सोमवती अमावस कब है?, सोमवती अमावस्या को क्या करना चाहिए?, सोमवती अमावस्या का महत्व क्या है?, ज्योतिष उपाय सफल जीवन के लिए,  अमावस्या के लिए मंत्र. भारत मे साधारणतः ये देखा जाता है की सोमवती अमावस्या को लोग पवित्र नदियों मे स्नान करते है, विशेष पूजा पाठ करते है , दान करते है. 9 November 2026 को है "सोमवती अमावस्या"  जब कुंडली में मौजूद चन्द्र दोष और पितृ दोष से छुटकारे के लिए विशेष पूजन किया जा सकता है |  अमावस्या तिथि प्रारम्भ: 8 नवंबर 2026 को सुबह 11:29 बजे अमावस्या तिथि समाप्त: 9 नवंबर 2026 को दोपहर 12:32 बजे   Somwati Amavasya Ka Mahattwa In Hindi आइये समझते है सोमवती अमावस्या को: जब अमावस सोमवार को आती है तब उसे सोमवती अमावस कहते हैं. ये भगवान् शिव के पूजा का विशेष दिन माना जाता है, पितरो के पूजन के लिए भी शुभ दिन है साथ ही चन्द्र देव के पूजन के लिए भी  शक्तिशाली  दिन माना जाता है ज्योतिष के अनुसार. महाभारत मे भीष्म पितामह ने युधिस्ठिर को भी सोमवती अमावस्या के महत्त्व के बारे मे बताया था. इस दिन भगवान् शिव और पितरो की कृपा आसानी स...

Mithun Rashi Ka Prem Jivan

मिथुन राशी के लोगो का प्रेम जीवन कैसा होता है, जानिए कुछ टिप्स मिथुन राशी के प्रेमियों के लिए |

मिथुन राशी के लोगो पर बुध ग्रह का प्रभाव रहता है और इसके कारण ये लोग काफी चंचल होते है और इनके निर्णय जल्दी जल्दी बदलते रहते हैं.

जहाँ तक प्रेम जीवन का सवाल है तो ऐसे लोग लव लाइफ को अच्छी तरह से जीना चाहते हैं और उसका पूरा आनंद लेना चाहते हैं.


मिथुन राशी के लोगो का प्रेम जीवन कैसा होता है, जानिए कुछ टिप्स मिथुन राशी के प्रेमियों के लिए |
Mithun Rashi Ka Prem Jivan


अगर कुंडली  में बुध ग्रह मजबूत हो और ख़राब राशि या ग्रहों के साथ बैठ जाए और साथ ही जातक के सम्बन्ध अच्छे लोगो के साथ ना हो तो ऐसे में मिथुन राशि के लोग कई बार प्ले बॉय भी बन सकते हैं | मिथुन राशी वाले एक ऐसे प्रेमी साथी की तलाश मे रहते हैं जो खुल के उनके साथ जीवन का आनंद ले. इनको जीवन मे मस्ती मजा की अपेक्षा रहती है.
 
Watch video on love life of Mithun Rashi people:

सही मायने में देखा जाए तो मिथुन राशी वाले लोगो को एक उर्जावान और क्रियाशील साथी की चाहत होती है जो ये जानता हो की जीवन का आनंद कैसे लेना है.

अस्थिर मन के कारण मिथुन राशी वाले प्रेमी के लिए एक सम्बन्ध को लम्बे समय तक चलाना मुश्किल होता है अगर साथी सही तरीके से उनका साथ न दे. ऐसे मे ये लोग आसानी से सम्बन्ध बदल लेते हैं. ऐसे लोग उन्मुक्त रूप से जीवन जीना चाहते हैं, किसी प्रकार का बंधन इन्हें पसंद नहीं.

प्रेम जीवन को अच्छी तरह जीने की जो प्यास है इनमे, उसकी कोई सीमा नहीं है. इसी कारण अच्छे साथी की खोज इनकी बनी रहती है.

ऐसे लोगो को फिल्म इंडस्ट्री, यौन इंडस्ट्री, यात्रा के कार्यो आदि में सफलता मिलती है.

मिथुन राशि वाले लोगो को ऐसे जीवनसाथी की तलाश रहती है जो उन्हें सही तरीके से समझ सके, उनकी भावनाओं का ध्यान रख सके और बराबरी से उनका साथ दे सके प्रेम जीवन को जीने में.

और पढ़िए मिथुन राशि के प्रेम जीवन के बारे मे ............

अगर इन्हें इनके सोच के हिसाब से साथी मिल जाये तो निश्चित ही दोनों का जीवन आनंदायक हो जाता है और ये एक दुसरे के लिए ईमानदार बने रहते हैं.

मिथुन राशी के प्रेमियों के लिए कुछ टिप्स :ज

ीवन को सुखपूर्वक जीने के लिए नियमित रूप से ध्यान करें और अपनी अवांछित भावनाओं को नियंत्रित करें।

  1. जीवन को सुखपूर्वक जीने के लिए नियमित रूप से ध्यान करें और अपनी अवांछित भावनाओं को नियंत्रित करें।
  2. यदि आप प्रेम जीवन में समस्या का सामना कर रहे हैं तो जन्म कुंडली में बुध, शुक्र और बृहस्पति की स्थिति की जांच करें और फिर उचित उपाय करें।
  3. भाग्य को बढ़ाने के लिए आप मिथुन राशि के मंत्र का जाप कर सकते हैं। यहां देखें मिथुन राशि का मंत्र।
  4. यदि आपकी राशि का स्वामी यानि बुध कमजोर है तो आप जीवन को बढ़ाने के लिए पन्ना धारण कर सकते हैं ज्योतिष से परामर्श करके ।
  5. पूरे जीवन का सही तरीके से आनंद लेने के लिए अच्छे संबंध और सकारात्मक लोगो का साथ रखे |
  6. अगर आप मिथुन राशि के है और अपने साथी के साथ आपको कोई समस्या आ रही है तो आपको आप दोनों की कुंडली ज्योतिष को दिखाना चाहिए और समाधान प्राप्त करना चाहिए. 
  7. जानिए कौन से ग्रह आपके कुंडली में समस्या उत्पन्न कर रहे हैं. 
  8. जानिए आपके लिए कौन सा रत्न भाग्य को जगायेगा.जानिए कौन सी पूजा से आपको लाभ होगा. 



Mithun rashi aur prem jivan, love life of gemini people, ज्योतिष द्वारा जानिए कैसा रहेगा मिथुन राशी का प्रेम जीवन.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics. हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम् शरणागत...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल क...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...