] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Dev Shayani Ekadashi Ki Mahima in Hindi

Dev Shayani Ekadashi kab hai 2026 में , पद्मा एकादशी , हरी शयनी एकादशी किसको कहते है, क्या करे देव शयनी एकादशी को सफलता के लिए, जानिए ग्रहों की स्थिति . Devshayani Ekadashi 2026: अषाढ़ शुक्ल पक्ष का ग्यारहवां दिन बहुत ख़ास होता है भारत मे विशेषतः क्यूंकि मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान् विष्णु क्षीर सागर मे सोने के लिए चले जाते हैं. अलग अलग प्रान्तों मे अषाढ़ मास के ग्यारस को अलग लग नामो से जाना जाता है जैसे पद्मा एकादशी, प्रथमा एकादशी, हरी शयनी एकादशी आदि.   Dev Shayani Ekadashi Ki Mahima in Hindi इस पुरे दिन और रात भक्त गण भगवान् विष्णु की पूजा और आराधना मे लगे रहते हैं. इसी दिन चातुर्मास की शुरुआत भी होती है अर्थात इस दिन से ४ महीने तक साधू संत विशेष पूजा आराधना करते हैं और कहीं जाते आते भी नहीं है. वर्ष  2026  मे हरी शयनी एकादशी 25 जुलाई को है|  एकादशी तिथि का आरंभ: 24 जुलाई 2026 को सुबह 09:14 बजे एकादशी तिथि का समापन: 25 जुलाई 2026 को सुबह 11:34 बजे व्रत पारण का समय: 26 जुलाई 2026 को सुबह 05:39 से 08:22 बजे के बीच  मान्यता के अनुसार पद्मा एकादश...

Talaak Se Pahle Ke Kuch Mahattwpoorn Sawaal

तलाक से पहले कुछ महत्त्वपूर्ण सवाल, जानिए ज्योतिष से तलाक का समाधान.

आज कल तलाक के केस बढ़ते जा रहे है. अगर आपने भी तलाक का फैसला कर लिया है, अगर आपने अपने साथी से दूर जाने का फैसला कर लिया है, अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ नहीं रहना चाहते हैं तो थोडा रुकिए ! और कुछ सवालों के जवाब पता कीजिये, इससे आपको जीवन को बेहतर तरीके से जीने में मदद मिलेगी.
talak se pahle dhyan rakhe kuch baate
Talaak Se Pahle Ke Kuch Mahattwpoorn Sawaal

तलाक एक महत्त्वपूर्ण निर्णय होता है, एक निर्णय दो लोगो के जीवन को पूरी तरह से बदल सकता है. अतः निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने चाहिए. 

आइये जानते कुछ सवाल जो तलाक से पहले अपने आप से करने चाहिए:

  1. क्या आपके अन्दर अभी भी दिल और दिमाग के किसी कोने में अपने साथी के लिए कोई जगह बाकी है? – शांत बैठे और सोचिये क्या अभी भी आप अपने साथी से प्रेम करते हैं. क्या आपके पास इतनी शक्ति नहीं की अपने और अपने साथी के गलत विचारों को दूर कर सके. क्या आप दोनों के अन्दर वाकई में एक दुसरे के लिए कोई भावना नहीं बची है. क्या तलाक सही मायने में कोई गलती नहीं होगी.
  2. तलाक का निर्णय आपका कोई भावनात्मक निर्णय नहीं है ? – एक बार फिर सोचिये की कही आप किसी भावाबेश में आके तो तलाक के बारे में नहीं सोच रहे है. क्या आप अपने साथी से अलग रह के खुशहाल जीवन जी पायेंगे. क्या कहीं किसी गलत भावना ने तो आपको नहीं घेर रखा है.
  3. तलाक का मुख्य कारण क्या है? - कौन आपको प्रेरित कर रहा है तलाक लेने के लिए, क्यों आप तलाक लेने के लिए इतने उत्तेजित हैं. क्या इसे टालने का कोई कारण नहीं बचा है. याद रखे की तलाक लेना समस्याओं से भागना है न की उसका सामना करना, ये व्यक्तित्त्व का एक कमजोर पहलु भी हो सकता है.
  4. क्या आपने तलाक के बाद के जीवन के बारे में पूरी तरह से सोच लिया है? – क्या आपने अपने साथी और खुद के बारे में तलाक के बाद के जीवन पर विचार किया है, क्या आप एकांकी जीवन जी पायेंगे, क्या आपने अपने साथी के दर्द के बारे में सोचा है, अगर आपके बच्चे है तब तो आप शायद एक गुनाह करेंगे तलाक लेके.
  5. क्या आप अपने साथी के साथ बिताये हुए सुन्दर और खुशनुमा पलों को भूल गए हैं? – अपने आप से पूछने में बिलकुल न झिझके की आप अपने साथी के साथ कितने हसीं पल बिताएं हैं, कितने भावनात्मक पल आप दोनों से साथ में बिताएं हैं, कितने दुःख के पल आप दोनों ने साथ में बिताएं हैं. तो आज क्या हो गया की तलाक की नौबत आ गई.
  6. क्या आप अपने साथी के साथ फिर से एक नया जीवन नहीं शुरू कर सकते हैं? – क्या आप पुरानी बातो को भूल नहीं सकते हैं, क्या आप जीवन को एक नए रूप में नहीं जीना चाहेंगे, क्या आप फिर से अपने साथी के साथ नया प्रेम सम्बन्ध स्थापित नहीं कर सकते हैं.

अती महत्त्वपूर्ण बात:

याद रखे की तलाक सिर्फ २ लोगो को अलग नहीं करेगा अपितु २ परिवारों को अलग करेगा. ये बहुत से संबंधो को ख़त्म करेगा जो की शादी के कारण जुड़े. तलाक कोई हल नहीं, ये तो कमजोरी भी हो सकती है व्यक्तित्त्व की, ये दिमाग का नकारात्मक विचार हो सकता है.

ज्योतिष द्वारा तलाक समस्याओं का समाधान:

  • अगर वाकई में आप तलाक नहीं लेना चाहते हैं और आपको कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है तो आप ज्योतिष का सहारा भी ले सकते हैं. कई बार खराब ग्रहों के प्रभाव से भी जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है. ऐसे में अच्छा ज्योतिष आपको सही मार्ग दिखा सकता है.
  • ज्योतिष उपायों द्वारा बनाए अपने जीवन को सफल.
  • ज्योतिष उपायों द्वारा बनाएं अपने प्रेम जीवन को सफल.
  • जानिए कौन से रत्न, कौन सी पूजाएँ, कौन से दान आपके जीवन को बदल सकते हैं.
ज्योतिष से समाधान के लिए यहाँ क्लिक करे -----
hindi jyotish for talaak problem, divorce problem astrology in hindi, astrologer for talak solutions
jyotish sampark online
और talak jytoish सम्बंधित लेख पढ़े:
तलाक से पहले कुछ महत्त्वपूर्ण सवाल, जानिए ज्योतिष से तलाक का समाधान.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...