Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav

मार्च 2026 का मीन राशि में अमावस्या: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों पर प्रभाव मार्च 2026 में मीन राशि में होने वाली अमावस्या वैदिक ज्योतिष के अनुसार अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक ऊर्जा लेकर आती है। मीन राशि जल तत्व की राशि है और यह अंतर्ज्ञान, करुणा, कल्पना तथा आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़ी होती है। जब अमावस्या इस रहस्यमयी राशि में होती है, तो यह एक नए चक्र की शुरुआत का संकेत देती है जो आत्मचिंतन, भावनात्मक उपचार और नए संकल्पों के लिए अनुकूल समय बनाती है। यह चंद्र चरण हमें अपने भीतर झांकने, पुरानी भावनाओं को छोड़ने और रचनात्मकता तथा आध्यात्मिक विकास को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अमावस्या का प्रभाव प्रत्येक राशि पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav अमावस्या का 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा ? मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए यह अमावस्या बारहवें भाव को सक्रिय करती है, जो आध्यात्मिकता, अवचेतन मन और पुराने अध्यायों के समापन से जुड़ा होता है। इस समय आप अपने जीवन की गति को थोड़ा धीमा करना चाहेंगे और एकांत में समय बिताने की इ...

Navratri Mai kala Jadu Se Suraksha

Navratri mai kala jadu se suraksha in hindi, नवरात्री में काला जादू से बचाव के उपाय, वस्तुएं जिनका प्रयोग किया जाता है काला जादू में, कैसे बचाए खुद को , व्यापार को,परिवार को काले जादू से.

ऐसा कहा जाता है की सिक्के के दो पहलु होते है एक सकारात्मक और दूसरा नकारात्मक. नवरात्री नौ दिन जो की अत्यंत शक्तिशाली माने जाते हैं साधना के लिए में भी दोनों प्रकार की साधनाए की जाती है.

सात्विक लोग जहा देवी और देवता की सात्विक साधना करते हैं वहीँ नकारात्मक विचारधारा से ग्रस्त लोग काले जादू और काले इल्म की साधना करते हैं.
kala jadu se bachne ke upaay navdurgaao me
Navratri Mai kala Jadu Se Suraksha

ये काले जादू की साधनाए बहुत खतरनाक भी साबित होती है , ये सिर्फ जिसपे किया जाए उसका ही नुक्सान नहीं करती अपितु ये करनेवाले का भी सब कुछ बर्बाद करने की क्षमता रखती है. और देखा भी गया है की जिन्होंने अदृश्य शक्तियों का गलत इस्तेमाल किया है उनका हाल बहुत ख़राब हुआ है.

ऐसा इसीलिए होता है क्यूंकि हम बुरे से अच्छाई की उम्मीद नहीं रख सकते. शुरुआत में साधक को बहुत फायदे होते हैं परन्तु धीरे धीरे वो खुद ही इसमे फंस जाता है.

ऐसे बहुत से लोग है जो मेरे संपर्क में आये है जिन्होंने अपने शुरूआती समय में जल्दी पाने की उम्मीद में इस काली विद्या का प्रयोग किया परन्तु बाद में अनेक परकार की पारिवारिक, शारीरिक और सामाजिक समस्याओं में फंश गए जिनका कारण आज तक अज्ञात है.

इसीलिए यही सलाह दी जाती है की कृपया इस प्रकार के प्रयोग से बचे और दूसरो को भी बचाए. पढ़िए भाग्योदय हेतु नवरात्र का महत्त्व.

आइये देखते हैं कुछ चीजो को जिनका प्रयोग काली विद्या में किया जाता है:

जैसा की नाम बताता है की ये काला जादू है अतः इसमे इस्तेमाल होनेवाले समान भी ठीक नहीं होते हैं. इस विद्या में हालांकि अनेक चीजो का प्रयोग किया जाता है परन्तु साधारणतः पिन, काले कपडे, मांस, गुडिया, लोहे की कीले, गंदे कपडे, पैरो की मिटटी, राइ, राख, हड्डी, जानवरों के शारीर के अंग, सिन्दूर, अंडा, निम्बू आदि का इस्तेमाल बहुतायत में देखा गया है.
जब नकारात्मक मंत्रो के साथ इन सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है तो भयानक परिणाम सामने आते है जिससे शिकार हुए व्यक्ति को अनेक प्रकार के नुक्सान उठाना होता है. 
Watch video here:

नवरात्री में काला जादू :

नवरात्री के 9 दिन बहुत शक्तिशाली दिन होते है जब कुछ लोग नकारात्मक शक्तियों की अराधना भी करते हैं जिससे दुसरो को नुक्सान हो और कुछ लोग काला जादू से बचाओ के लिए उतारे करके भी चौराहे, तिराहे और अन्य स्थान में रखते हैं अतः ये जरुरी हो जाता है की नवरात्री में हम सावधान रहे और यात्रा के दौरान ऐसे चीजो से बाख के रहे. ऐसे समय में लोग वशीकरण प्रयोग भी करते हैं, इससे भी सावधान रहना चाहिए. 

कैसे बचाए अपने आपको काले जादू से नवरात्री में ?

Navratri mai kala jadu se suraksha in hindi,  नवरात्री में काला जादू से बचाव के उपाय, वस्तुएं जिनका प्रयोग किया जाता है काला जादू में, कैसे बचाए खुद को , व्यापार को , परिवार को काले जादू से.

अगर आपको लगता है की आपके दुश्मन अधिक है, अगर आप सफलता प्राप्त करते जा रहे है, अगर आप समाज में प्रासिद्धि प्राप्त करते जा रहे है तो ये मान के चले की आपसे जलने वालो की भी कमी नहीं होती है. ये एक कड़वा सच है की कोई भी हमे ऊपर उठते हुए नहीं देखना चाहता है. अतः आपको चाहिए की आप काले जादू से बचाओ के उपाय करते रहे. इंग्लिश में कहावत भी है की Prevention is better than cure. 

तो निम्न उपायों को करे और जी ले एक सुरक्षित जीवन:

  1. अपने कुल देवी और कुलदेवता को रोज जरुर पूजना चाहिए, इनकी कृपा अगर आपके ऊपर रहे तो आप निश्चित ही एक सफल जीवन जी सकते हैं बिना अवरोध के.
  2. अपने घर के मंदिर और व्यापार स्थल में सिद्ध बगलामुखी यन्त्र, महाकाली यन्त्र या फिर दुर्गा यन्त्र की स्थापना करे .
  3. अगर आपको बार बार किसी नुक्सान से गुजरना पड़ रहा है तो आपको महाकाली कवच या पञ्च मुखी हनुमान कवच धारण करना चाहिए.
  4. अपने ऊपर और जगह पर पवित्र जल का छिडकाव करते रहे.
  5. दरवाजे के ऊपर निम्बू, मिर्ची और कोयले की माला टांग दे और हर हफ्ते उसे बदलते रहे.
जरुरत पड़ने पर ज्योतिष की सहायता भी जरुर ले और सही प्रयोग करके अपने जीवन को सफल बनाए. जीवन अमूल्य है और इसे सफल बनाना हमारे हाथ में है अतः सुरक्षित और सही प्रयास करे.



Navratri mai kala jadu se suraksha in hindi,  नवरात्री में काला जादू से बचाव के उपाय, वस्तुएं जिनका प्रयोग किया जाता है काला जादू में, कैसे बचाए खुद को , व्यापार को , परिवार को काले जादू से.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...