Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav

मार्च 2026 का मीन राशि में अमावस्या: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों पर प्रभाव मार्च 2026 में मीन राशि में होने वाली अमावस्या वैदिक ज्योतिष के अनुसार अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक ऊर्जा लेकर आती है। मीन राशि जल तत्व की राशि है और यह अंतर्ज्ञान, करुणा, कल्पना तथा आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़ी होती है। जब अमावस्या इस रहस्यमयी राशि में होती है, तो यह एक नए चक्र की शुरुआत का संकेत देती है जो आत्मचिंतन, भावनात्मक उपचार और नए संकल्पों के लिए अनुकूल समय बनाती है। यह चंद्र चरण हमें अपने भीतर झांकने, पुरानी भावनाओं को छोड़ने और रचनात्मकता तथा आध्यात्मिक विकास को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अमावस्या का प्रभाव प्रत्येक राशि पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav अमावस्या का 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा ? मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए यह अमावस्या बारहवें भाव को सक्रिय करती है, जो आध्यात्मिकता, अवचेतन मन और पुराने अध्यायों के समापन से जुड़ा होता है। इस समय आप अपने जीवन की गति को थोड़ा धीमा करना चाहेंगे और एकांत में समय बिताने की इ...

Dhan Prapti Ke Liye Totke In Hindi, धन प्राप्ति टोटके

Dhan Prapti Ke Liye Totke In Hindi, धन प्राप्ति टोटके, वित्तीय तौर पर अपने आपको मजबूत करने के लिए ज्योतिषीय टोटके जानिए.

धन की जरुरत सबको है, किसी भी भौतिक इच्छा को पूरी करने के लिए धन का होना आवश्यक है, जीवन का आनंद लेने के लिए , सुख – सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए धन का होना जरुरी होता है. कुछ लोग तो बहुत धनी है तो कुछ लोगो को जरुरत का सामान भी खरीदने में परेशानियों का सामना करना होता है. कुछ लोग ऋण से छुटकारा नहीं पाते हैं. ऐसे में धनाकर्षण टोटको का प्रयोग लाभदायक होता है.
dhan prapti ke totke in hindi jyotish
dhan prapti ke liye totke

धन प्राप्ति के टोटको का ये मतलब न समझे की इनका प्रयोग करते हैं धन की बरसात होने लग जायेगा , धन प्राप्ति के टोटको का प्रयोग करने से ग्रह दोषों का शमन होता है और आय के स्त्रोत खुलते हैं. इनका प्रयोग पूर्ण विश्वास और नियमित रूप से करना चाहिए.

आगे बढ़ने से पहले जानते हैं धन और सम्पन्नता से सम्बंधित एक ख़ास बात.

वैदिक धर्म ग्रंथो के अनुसार माता लक्ष्मी धन की देवी मानी जाती है और धन राज कुबेर खजाने को रखते हैं इसी कारण लोग साधारणतः लक्ष्मी जी और कुबेर जी को प्रसन्न करने में लगे रहते हैं. परन्तु ऐसा नहीं है, अगर आप किसी भी देवी देवता की पूजा आराधना करते हैं तो वो भी आपके लिए धन प्राप्ति के रास्ते खोल देते हैं जिससे आप जीवन में सफलता प्राप्त कर सके.

अतः अपने आपको गुमराह न करे अगर आप कोई साधना लम्बे समय से कर रहे हैं तो उसे जारी रखे.

आइये अब जानते हैं धन प्राप्ति के लिए कुछ टोटके:

  1. अगर आप माता लक्ष्मी की पूजा लम्बे समय से कर रहे हैं और परिणाम नहीं मिल रहा है तो लक्ष्मी –नारायण की पूजा साथ में शुरू करे और दोनों से प्रार्थना करे की आपकी मनोकामना पूर्ण करे.
  2. किसी भी लक्ष्मी-नारायण मंदिर में रोज जाए और वह पर कपूर और लौंग का दीपक जलाए.
  3. दिवाली की रात्रि को रात को 10 बजे से 3 बजे तक श्री यन्त्र के सामने श्री सूक्त का लगातार जप करे और फिर श्री यन्त्र को अपने तिजोरी में रख दे. इससे धन आगमन के रस्ते खुलेंगे.
  4. गुरु – पुष्य योग में जलकुम्भी ले के आये और उसे साफ़ करके रसोई घर में टांग दे. इससे सम्पन्नता आएगी. इसे पीले कपडे में बांधे.
  5. अगर किसी नकारात्मक उर्जा के प्रभाव के कारण आप धन नहीं काम पा रहे है तो असली जटामांसी थोड़ी सी किसी कपडे में बंधकर ताबीज के जैसा गले में धारण करे. इसे शुभ महूरत में करने से बुरे साए से बचाओ होगा.
  6. पुरे घर को बुरी शक्तियों से बचाने के लिए एक बहुत आसान टोटका है , इसके लिए पुरे घर में कोनो में पिली सरसों के दाने रख देना चाहिए. पढ़िएपितृ दोष निवारण टोटके hindi में|
  7. कमल के बीज भी बहुत शक्तिशाली होते हैं और धन को आकर्षित करते हैं. कमल के बीज को लाके शुद्ध करके लक्ष्मी मंत्रो से अभिमंत्रित करके तिजोरी में रखने से शुभता आती है. दिवाली पूजा में इनका उपयोग करना चाहिए.
  8. स्फटिक की माला भी धन प्राप्ति में सहायक होती है साथ ही ये नकारात्मक उर्जाओं से भी रक्षा करती है, और को सकारात्मक करती है.
  9. अगर आपके पास ही कही बहती नदी है तो ये टोटका आपके लिए बहुत लाभदायक सिद्ध हो सकता है. रोज नदी किनारे जाके एक दीपक और कुछ लाल फुल नदी में प्रवाहित करे और सफलता के लिए प्रार्थना करे. फूल प्रवाहित करने के समय आप ऐसा भी सोच सकते हैं की “मैं अपने बदकिस्मती को छोड़ रहा हूँ और अब मैं तरक्की करूँगा ”.
  10. अगर किसी शत्रु ने काला जादू किया हो तो ऐसे में काला जादू निवारण टोटके का प्रयोग करना उचित है.
अतः बहुत प्रकार के टोटके प्रचलित हैं जिनका स्तेमाल जीवन को सुगम बनाने के लिए किया जा सकता है. बस जरुरत है इनको विश्वास से लगातार करने की.


Dhan Prapti Ke Liye Totke In Hindi,Money Making Astrology Totkay In English,धन प्राप्ति टोटके, वित्तीय तौर पर अपने आपको मजबूत करने के लिए ज्योतिषीय टोटके जानिए.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...