] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar Ka Fal

Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar Ka Fal, मंगल वृषभ राशी में  कब जायेंगे, मंगल के गोचर का फल, mangal gochar  june 2026. Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar July 2026: ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह का सम्बन्ध साहस, शक्ति, कुछ कर गुजरने का जज्बा, भूमि, उर्जा आदि से होता है इसीलिए अगर कुंडली में मंगल शुभ और शक्तिशाली हो जाए तो जातक बहुत सफल दिखाई देता है, उसे मान, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है |  मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं मंगल | मकर राशि में ये उच्च के होते हैं और कर्क राशि में नीच के होते हैं |  मंगल ग्रह के गुणों को देखते हुए उन्हें सेनापति का दर्जा मिला हुआ है |  मंगल ग्रह 21 June २०२६ को तडके लगभग 12:22 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल के राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ता है | Mangal ka Vrishabh Rashi mai Gochar Ka Fal Read in English about Mars Transit In Taurus Impacts on 12 zodiacs आइये जानते हैं राशिफल : Mesh Rashifal (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ): मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर दूसरे भाव में ह...

Dhan Ki Bachat Ke Liye Jyotishiy Upaay

धन की बचत के लिए ज्योतिषीय उपाय, जानिए अनचाहे खर्चे के क्या कारण हो सकते हैं, जानिए कुछ ख़ास ज्योतिषीय उपाय बचत के लिए, सम्पन्नता के लिए उपाय ज्योतिष द्वारा. 

धन बुनियादी जरुरत होती है सभी के लिए जिसके द्वारा मनुष्य अपनी इच्छाओ को पूरी कर सकता है. इस संसार में सभी धन को पाने के लिए कोशिशे कर रहे है. हर कोई ज्यादा से ज्यादा धन कमाना चाहता है. कुछ लोग कमाते तो अच्छा है पर बचत नहीं कर पाते हैं. उनको इसका कारण पता नहीं चलता है परन्तु वे इसके कारण को जानने के लिए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों आदि से बात करते रहते हैं. हमने अक्सर लोगो के मूंह से सुना है की “मै नहीं जानता की मेरा पैसा जाता कहा है ?, इतना कमाने के बावजूद कोई बचत नहीं कर पा रहा हूँ.”
bachat hetu prayog in hindi jyotish
Dhan Ki Bachat Ke Liye Jyotishiy Upaay

मानव की प्रकृति है की बिना चाहे अगर खर्चा हो जाए तो ये दुःख देता है. 

कई प्रकार के अनचाहे खर्चे जीवन में हो सकते हैं जैसे :

  1. बिमारी में खर्चा अचानक से होता है.
  2. किसी दुर्घटना में खर्चा अचानक से हो जाता है.
  3. किसी विशेष हानि को लाभ में बदलने के लिए अचानक से कोई खर्चा करना पड़ता है.
  4. किसी प्रकार की मरम्मत में भी अचानक से खर्चा करना पड़ सकता है.
  5. कई बार परिवार के सदस्यों की कुछ ख़ास इच्छाओ को पूरी करने के लिए अचानक से खर्चा करना पड़ सकता है.
  6. कई बार सिर्फ दिखावे के लिए भी खर्चा हो जाता है जो की दुःख का कारण बन जाता है.
इस प्रकार अनेक प्रकार के अनचाहे खर्चे आ जाते हैं जिसे रोकना हमारे बस में नहीं होता है. अतः खर्चो का कोई अंत नहीं होता है. कुछ खर्चे तो जरुरी होते है और करने भी चाहिए पर कुछ खर्चे ऐसे होते हैं जो की समस्या उत्पन्न करते हैं.
इस लेख में हम सिर्फ अनचाहे खर्चो को रोकने के विषय में जानेंगे. कैसे हम धन हानि को कम कर सकते हैं, कैसे हम अपने खर्चो को कम कर सकते हैं. कैसे ज्योतिष हमारी मदद कर सकता है.

आइये जानते हैं की कैसे कुंडली के ग्रह हमारी बचत को प्रभावित करते है?

  • कुंडली का बारहवां भाव व्यय का स्थान होता है. अगर कुंडली में बारहवां भाव बिगड़ा हुआ हो या फिर शत्रु ग्रह से दृष्ट हो तो जातक को निश्चित ही बचत करने में बहुत समस्या आती है.
  • अगर कुंडली में व्यय स्थान का स्वामी शत्रु राशि का हो और छठे और आठवे स्थान में बैठा हो तो जातक को बिमारी के कारण धन हानि हो सकती है या फिर किसी के द्वारा धोखे से धन लिया जा सकता है.
  • अगर व्यय स्थान का स्वामी शत्रु का होक साद्झेदारी के भाव में बैठा हो तो किसी सावधान होना चाहिए क्यूंकि किसी करीबी के द्वारा या फिर पार्टनर के द्वारा धोखा हो सकता है.
  • अगर बारहवे भाव में ग्रहण योग बन जाए तो नकरात्मक उर्जा के प्रभाव के कारण धन हानि के योग बनते हैं.
  • कभी कभी शत्रु ग्रहों के प्रभाव से नजर दोष बहुत लगता है जिससे धन हानि होती रहती है.
  • कभी कभी वास्तु दोषों के कारण भी बचत नहीं हो पाती है.
  • कभी कभी पूजा को गलत तरीके से करने के कारण भी धन हानि होती है या फिर बचत नहीं हो पाती है.
  • कभी कभी कमजोर ग्रहों के कारण भी बचत करने में समस्या आती है.
अतः धन सम्बन्धी समाया के लिए अनेको कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. अतः ये जरुरी है की हम जरुरी उपायों द्वारा धन को बचाने की कोशिशे करे.

आइये जानते हैं की ज्योतिष और अन्य उपायों द्वारा कैसे धन बचाएं:

ऐसे बहुत से उपाय होते हैं जिन्हें अपना के हम जीवन को सफलता पूर्वक जी सकते हैं –
  1. हम सही पूजा या आराधना करके जीवन को सफल बना सकते हैं.
  2. कुछ विशेष प्रकार के कर्म काण्ड जो की धन को आकर्षित करते है , उन्हें भी अपना सकते हैं.
  3. ऐसे बहुत से यन्त्र और ताबीज भी बनते हैं जिन्हें स्थापित करके नकारात्मक उर्जाव के असर से बचा जा सकता है और धन हानि को रोका जा सकता है.
  4. ज्योतिष से मर्दर्शन लेके सही रत्न धारण करे तो भी लाभ होता है.
  5. अगर वास्तु में कोई दोष हो तो उसे दूर करने के उपाय करना चाहिए.
  6. कुछ अच्छे मंत्रो का जप भी धनाकर्षण में मदद करता है.

आइये जाने कुछ ख़ास और सरल उपाय जिससे परिवार में सम्पन्नता ला सकते हैं?

  • घर और ऑफिस में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे.
  •  घर और ऑफिस में गूगल की धूप जरुर जलाए.
  •  जहाँ आप धन रखते हैं वहां पर लाल कपडा बिछा के थोडा कपूर और कुछ लौंग भी रखे.
  • समय समय पर लक्ष्मी मंत्रो से हवन भी किया करे.
  • घर में और ऑफिस में महिलाओं बच्चियों को विशेष सम्मान दे. ऐसा कहा गया है “यत्र नारीयस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता” अर्थात जहाँ पर नारी की पूजा होती है वहां पर देवताओं का वास हो जाता है.
  • घर में ऑफिस में क्लेश न करे किसी प्रकार का, क्लेश से धन हानि जरुर होती है.
कुंडली दिखाने और किसी भी प्रकार के ज्योतिषीय मार्गदर्शन के लिए संपर्क करे 
best hindi jyotish, best vedic jyotish, online jyotish, free jyotish
Jyotish online

और सम्बंधित लेख पढ़े:

How to protect money through astrology?
धन प्राप्ति के लिए टोटके
लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय हिंदी में

धन की बचत के लिए ज्योतिषीय उपाय, जानिए अनचाहे खर्चे के क्या कारण हो सकते हैं, जानिए कुछ ख़ास ज्योतिषीय उपाय बचत के लिए, सम्पन्नता के लिए उपाय ज्योतिष द्वारा.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...