Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav

मार्च 2026 का मीन राशि में अमावस्या: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों पर प्रभाव मार्च 2026 में मीन राशि में होने वाली अमावस्या वैदिक ज्योतिष के अनुसार अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक ऊर्जा लेकर आती है। मीन राशि जल तत्व की राशि है और यह अंतर्ज्ञान, करुणा, कल्पना तथा आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़ी होती है। जब अमावस्या इस रहस्यमयी राशि में होती है, तो यह एक नए चक्र की शुरुआत का संकेत देती है जो आत्मचिंतन, भावनात्मक उपचार और नए संकल्पों के लिए अनुकूल समय बनाती है। यह चंद्र चरण हमें अपने भीतर झांकने, पुरानी भावनाओं को छोड़ने और रचनात्मकता तथा आध्यात्मिक विकास को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अमावस्या का प्रभाव प्रत्येक राशि पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। March Amavasya Ka 12 Rashiyo Par Prabhav अमावस्या का 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा ? मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए यह अमावस्या बारहवें भाव को सक्रिय करती है, जो आध्यात्मिकता, अवचेतन मन और पुराने अध्यायों के समापन से जुड़ा होता है। इस समय आप अपने जीवन की गति को थोड़ा धीमा करना चाहेंगे और एकांत में समय बिताने की इ...

Kuch Prabhaavshaali Totkay Jyotish Mai

कुछ प्रभावशाली टोटके, कुछ आसान टोटके से बनाए जीवन को सुखी, ज्योतिष द्वारा बनाए अपने जीवन को सफल. 
some totke in hindi to remove problems of life, jyotish and totke for success
Kuch Prabhaavshaali Totkay Jyotish Mai
कई बार ऐसा होता है की हम कई समस्याओं से ग्रस्त हो जाते हैं अचानक और उस समय हम ये भी समझ नहीं पाते है की क्या करे बचने के लिए. शोध ये बताते हैं की किसी भी समस्या के पीछे कही न कही नकरात्मक उर्जाव का असर होता है. अतः ऐसे समस्याओं से बचने के लिए टोटको का प्रयोग किया जाता है. टोटके से डरने की जरुरत नहीं है. ज्योतिष से जानकारी लेके टोटके करने पर फायदा होता है. श्रद्धा और विश्वास से अगर टोटको को लगातार किया जाए तो निश्चित ही फायदा होता है.

आइये जानते हैं कुछ टोटके समस्याओं से छुटकारे के लिए:

पति के अचानक आये गुस्से से कैसे मुक्ति पायें?

ऐसा देखा गया है की कभी कभी पति को बहुत तेज गुस्सा आ जाता है जिसके कारण घर में कलह का वातावरण उत्पन्न हो जाता है. इस गुस्से को ठंडा करने के लिए जितनी पति की उम्र हो उतने मिर्ची के बीज लेले और उन्हें आग में डाल दे. इससे धीरे धीरे पतिदेव का गुस्सा कम होने लगेगा.

गलतफहमियो से या फिर घृणा से कैसे मुक्ति पाए?

साधारणतः ऐसा देखा गया है की घर में सदास्य एक दुसरे से जलन रखते हैं , घृणा करते हैं और इसके कारण परिवार का वातावरण ख़राब होता है. गलतफहमियां अगर कम न हो तो परिवार में गंभीर समस्याए उत्पन्न हो सकती है. परिवार में शान्ति बनाए रखने के लिए ये टोटका करना चाहिए.
७ गोमती चक्र ले, ७ मोती शंख ले, ७ लघु नारियल ले. सभी को पीले कपड़े में रखे. अब इस पोटली को सभी सदस्यों के ऊपर से 21 बार उतारे और फिर इस पोटली को होलिका में जला दे. इससे घर में शांति का माहोल उत्पन्न होने लगेगा. ये टोटका होलिका दहन की रात्रि को होता है.

किसी गंभीर रोग के डर से कैसे मुक्ति पायें?

अगर किसी बिमारी से परेशान हो और डर गहराता जा रहा हो तो निम्न टोटका फायदेमंद हो सकता है. इस टोटके को अमावस्या, शनिवार या मंगलवार की रात्री को १२ बजे करने से लाभ होता है. इसके लिए एक मिटटी का सकोरा ले, उसमे एक कच्छा अंडा रखे, १ लड्डू, २ सिक्के, रखे और उसपर सिन्दूर छिड़क दे. अब इस सकोरे को बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति के ऊपर से 21 बार उतारे और किसी चौराहे पर छोड़ के आ जाएँ. वापस आके हाथ मुंह धो के गूगल की धुप दे. इससे अगर कोई नकारात्मक उर्जा का असर होगा तो ख़त्म होगा, बिमारी से मुक्ति में सहायता मिलेगी.
कुछ प्रभावशाली टोटके, कुछ आसान टोटके से बनाए जीवन को सुखी, ज्योतिष द्वारा बनाए अपने जीवन को सफल.

किसी भी समस्या से मुक्ति के लिए टोटका जानिए?

सुबह ब्रह्म महुरत में उठे और छत पर जाए, दक्षिण की तरफ मुंह करके दोनों हाथो को फैला कर दिव्य उर्जाव से परार्थना करिए की आपको समस्याओं से मुक्ति दे. ४० दिन लगातार प्रयोग करने से काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे. पढ़िए घर से दरिद्रता दूर करने के उपाय |

किसी भी कन्या के सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कौन सा टोटका करे?

विदाई के समय कन्या को एकांत कमरे में ले जाए. एक लोटे में जल भरे और उसमे हल्दी का पाउडर डाले और कुछ हल्दी की गांठ डाले. अब उसे कन्या के ऊपर से 21 बारे लोटे को उतारे और किसी पौधे या पेड़ में डाल दे. इस टोटके को करने से कन्या के वैवाहिक जीवन सुखी होता है.

इंटरव्यू में सफलता के लिए क्या करे ?

जब भी इंटरव्यू में जाए तो ये टोटका करे --- एक मुट्ठी काली उरद की दाल ले और चौखट पे खड़े होक दाल को अपने सर पे डाले. किसी को बोले की आपके जाने के १५ मिनट बाद सारे दालो को उठा के बहार कही फेक दे. इससे इंटरव्यू में सफलता के योग बढ़ जायेंगे.

किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्यो की सफलता के लिए क्या करे?

जब भी किसी महत्त्वपूर्ण कार्यो को करने के लिए जाए तो सबसे पहले भगवान् गणेशजी के सूंड की पूजा करके निकले , इससे बाधाओं का नाश होगा और कार्य में सफलता मिलेगी.

कुछ प्रभावशाली टोटके, कुछ आसान टोटके से बनाए जीवन को सुखी, ज्योतिष द्वारा बनाए अपने जीवन को सफल.

घर में कलह को दूरकरने के लिए क्या करे?

अगर घर में सदस्यों के बीच दूरियां बढ़ रही हो, सब एक दुसरे के दुश्मन बनते जा रहे हो तो ये टोटका फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके लिए रविवार को शाम को कबूतर के बीट की धुनी पुरे घर में देना चाहिए. इससे नकारात्मक उर्जाव का असर ख़त्म होगा और घर में शांति सौहार्द्र का वातावरण बनेगा. इस टोटके को हर रविवार को करना चाहिए. पढ़िए घर में सुख शांति हेतु क्या करे ?

व्यापार बांध खोलने के लिए क्या करे अर्थात अगर किसी ने व्यापार पर काला जादू किया हो तो क्या टोटका करे ?

इस टोटके को करने के लिए रविवार की दोपहर को चुने जब धुप सबसे तेज हो. ५ पीले निम्बू ले और उन्हें ४ टुकड़े करे, अब १ मुट्ठी काली मिर्च ले, और १ मुट्ठी पिली सरसों ले. सभी चीजो को एक काले कपड़े में रखे और इसे दूकान के बीचो बीच रखे और दूकान को बंद कर दे. दुसरे दिन सुबह जब कोई न देखे तो दूकान खोलके ये सब सामान को लेजा के कही दूर जाकर गड्ढा खोद के दबा दे. ७ रविवार करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे. पहिये कैसे पीपल के टोटके काम करते हैं.

अकारण आल्सियत आये तो क्या करे?

एक बोतल देशी शराब ख़रीदे, उसमे से एक ढक्कन दीवार पे चढ़ा दे भैरव भगवान् के नाम से, अब बाकी दारू को 21 बार अपने ऊपर से उतार के किसी सुनसान में पीपल के पेड़ के निचे रख दे. इससे किसी बुरी शक्ति का असर होगा तो ख़त्म होगा, नजर ख़त्म होगी और अलास्यता हटेगी.

कर्ज से मुक्ति के लिए क्या करे?

अगर धन का संकट गहरा गया हो और कर्ज बढ़ता जा रहा है तो एक सवा मीटर सफ़ेद कपडा ले और उसमे ५ लाल गुलाब रखे और बाँध दे. अब इस पोटली को किसी बहते नदी में डाले और कर्ज मुक्ति के लिए प्रार्थना करे. ४० दिन रोज करने से शुभ परिणाम मिलने शुरू हो जाते हैं. 
टोटके करने में सरल और आसान होते हैं और जीवन से कष्टों को मुक्ति देते हैं. बिना डर के श्रद्धा और विश्वास से टोटको को करे और जीवन को सफल बनाए.



कुछ प्रभावशाली टोटके, कुछ आसान टोटके से बनाए जीवन को सुखी, ज्योतिष द्वारा बनाए अपने जीवन को सफल.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...