] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi

Yogini Ekadashi Kab hai, योगिनी एकादशी 2026, क्या फायदा होगा योगिनी एकादशी व्रत से, क्या करे सफलता के लिए, yogini ekadashi ki katha. हिन्दू पंचांग के हिसाब से जब अषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष का ग्यारहवां दिन आता है तब एक महत्त्वपूर्ण उपवास लोग करते हैं जिसको की योगिनी एकादशी के उपवास के नाम से जाना जाता है. इस उपवास को करने से लोग पापों और बीमारियों से मुक्ति पाते हैं. 2026 में 11 July को Yogini Ekadashi का व्रत रखना शुभ रहेगा    और व्रत का पारण 12 तारीख को प्रातः 5:32 से 8:18 के बीच करना शुभ रहेगा  Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi एकादशी को ग्यारस के नाम से भी जानते हैं और ये दिन भगवान् विष्णु के पूजा को समर्पित होता है. इस दिन पीपल पूजा भी विशेष फलदाई होती है.  जब हम बात करते हैं योगिनी एकादशी की तो बताना चाहेंगे की ये दिन बहुत ही पुण्यशाली, पवित्र और शक्तिशाली है, हिन्दू पौराणिक कथाओं से पता चलता है की योगिनी एकादशी के व्रत को करके एक यक्ष को कोढ़ रोग से मुक्ति मिली थी फिर वो पूरी जिन्दगी अच्छी तरह से रहा. इसी कारण योगिनी एकादशी का महत्तव बहुत माना जात...

Ugra Veeram Mantra Lyrics Aur Fayde

उग्रं वीरम महाविष्णुम मंत्र के फायदे क्या हैं?, शक्तिशाली सुरक्षा मंत्र, भगवान नरसिम्हा मंत्र का जाप करने के क्या फायदे हैं?, Ugram Veeram Mantra.

भगवान नरसिंह के भक्तों के लिए सबसे शक्तिशाली मंत्र उग्रं वीरं  मंत्र है जो किसी भी प्रकार के भय को आसानी से नष्ट कर देता है और सफलता का मार्ग खोल देता है।

भगवान विष्णु का शक्तिशाली और भयानक रूप भगवान नरसिंह है। यह भगवान का चौथा अवतार है और इस रूप में भगवान्म ने महान भक्त प्रह्लाद को राक्षस हिरण्यकशिपु से बचाया था  यह अवतार भयावह है क्योंकि इस अवतार में सिंह और मनुष्य दोनों की शक्ति दिखाई देती है। भगवान का स्वरूप बहुत भयानक है लेकिन ये भक्तों को बुरी शक्तियों से बचाते है।

भगवान नरसिंह का एक दिव्य मंत्र जो जीवन को सकारात्मकता, दिव्यता, आत्मविश्वास से भर देता है।

बुरी शक्तियों को हमें नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए रोजाना इस मंत्र का जाप करना अच्छा होता है।

अगर आपको लगता है कि आप काले जादू या किसी अन्य बुरी शक्ति से पीड़ित हैं तो चिंता न करें, इस मंत्र का जाप शुरू करें और हो सके तो हवन भी करें।

अनिष्ट शक्तियों से डरने की आवश्यकता नहीं है, प्रतिकूल परिस्थितियों में घबराने की आवश्यकता नहीं है, जीवन में असफलता का सामना करने पर रोने की आवश्यकता नहीं है। पूरी आस्था और भक्ति के साथ नियमित रूप से नरसिंह मंत्र का जाप करें।

अगर किसी को लगातार स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो भगवान नरसिंह की पूजा शुरू करना अच्छा होता है।

उग्रं वीरम महाविष्णुम मंत्र के फायदे क्या हैं?, शक्तिशाली सुरक्षा मंत्र, भगवान नरसिम्हा मंत्र का जाप करने के क्या फायदे हैं?, Ugram Veeram Mantra.
Ugra Veeram Mantra Lyrics Aur Fayde

आइए जानें उग्र वीरम मंत्र के लाभ:

  1. इसके जाप से अकाल मृत्यु से मुक्ति पाई जा सकती है।
  2. यह मंत्र जातक को किसी भी प्रकार के जादू-टोने के प्रभाव से बचाने में सक्षम होता है।
  3. काले जादू से सुरक्षा मिल सकती है।
  4. व्यक्ति किसी भी प्रकार के भय से मुक्त हो सकता है।
  5. किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति से पार पाया जा सकता है।
  6. यदि कोई भूत से प्रभावित है या किसी अन्य नकारात्मक ऊर्जा से आक्रांत है तो चिंता न करें, भगवान नरसिंह के इस शक्तिशाली मंत्र का प्रयोग करें।
  7. यदि शत्रु आपको परेशान कर रहे हैं तो इस शक्तिशाली उग्रं वीरम का प्रयोग करें।
  8. यह चिंता, अवसाद और नकारात्मक सोच का समाधान है।
  9. अगर आपको लगता है की आप बंधन दोष से गुजर रहे हैं तो भी आप इस शक्ति शाली मंत्र का प्रयोग कर सकते हैं |


Lyrics of Ugram Veeram Narsimha Mantra:

उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्। नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्युमृत्युं नमाम्यहम् ॥


Ugram Viram Maha Vishnum Jvalantam SarvatoMukham |

Nrusimham Bhishanam Bhadram Mrutyu Mrutyum Namamyaham ||


उग्रं वीरम मंत्र का अर्थ:

मैं भगवान नरसिंह को नमन करता हूं जो अत्यधिक क्रूर, साहसी और भगवान महा विष्णु के अवतार हैं। वह तेज से भरे है और जो हर दिशा में देखते हैं , वे भयानक हैं,  शुभ हैं और मृत्यु के भी मृत्यु है।

उग्रं वीरम मंत्र शुरू करने का सबसे अच्छा समय क्या है?

इस मंत्र का जाप शाम के समय करना शुभ होता है। लेकिन भगवान नरसिंह के इस शक्तिशाली उग्रम वीरम मंत्र का जाप शुरू करने के लिए किसी भी शुभ दिन का उपयोग करें। 

इसका जप होली की रात्रि, दिवाली की रात्रि, ग्रहण के समय, शिव रात्री , नवरात्री में अवश्य करें अगर आप किसी विशेष समस्या से गुजर रहे हैं |

पढ़िए नरसिंह गायत्री मंत्र के फायदे क्या हैं ?

उग्रं वीरम महाविष्णुम मंत्र के फायदे क्या हैं?, शक्तिशाली सुरक्षा मंत्र, भगवान नरसिम्हा मंत्र का जाप करने के क्या फायदे हैं?, Ugram Veeram Mantra, Sudarshan Kavach Ke fayde.

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...