] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi

Yogini Ekadashi Kab hai, योगिनी एकादशी 2026, क्या फायदा होगा योगिनी एकादशी व्रत से, क्या करे सफलता के लिए, yogini ekadashi ki katha. हिन्दू पंचांग के हिसाब से जब अषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष का ग्यारहवां दिन आता है तब एक महत्त्वपूर्ण उपवास लोग करते हैं जिसको की योगिनी एकादशी के उपवास के नाम से जाना जाता है. इस उपवास को करने से लोग पापों और बीमारियों से मुक्ति पाते हैं. 2026 में 11 July को Yogini Ekadashi का व्रत रखना शुभ रहेगा    और व्रत का पारण 12 तारीख को प्रातः 5:32 से 8:18 के बीच करना शुभ रहेगा  Yogini Ekadashi Ka Mahattw In Hindi एकादशी को ग्यारस के नाम से भी जानते हैं और ये दिन भगवान् विष्णु के पूजा को समर्पित होता है. इस दिन पीपल पूजा भी विशेष फलदाई होती है.  जब हम बात करते हैं योगिनी एकादशी की तो बताना चाहेंगे की ये दिन बहुत ही पुण्यशाली, पवित्र और शक्तिशाली है, हिन्दू पौराणिक कथाओं से पता चलता है की योगिनी एकादशी के व्रत को करके एक यक्ष को कोढ़ रोग से मुक्ति मिली थी फिर वो पूरी जिन्दगी अच्छी तरह से रहा. इसी कारण योगिनी एकादशी का महत्तव बहुत माना जात...

Fulera Dooj Ke liye Chamatkaari Upaay

फुलेरा दूज कब है, क्या महत्त्व है, Fulera Duj को कौन से उपाय बदल देते हैं जीवन को, किनकी पूजा करनी चाहिए फुलेरा दोज को? 

हिन्दू पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन महीने में शुक्ल पक्ष के द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है | ये दिन विशेषकर भगवन कृष्ण और राधाजी से जुड़ा हुआ है | 

इस वर्ष 2024 में 12 मार्च मंगलवार  को फुलैरा दूज (phulera dooj) का त्योहार मनाया जायेगा |

सबसे अच्छी बात ये है की इस दिन गोचर कुंडली में शुक्र मित्र राशि के रहेंगे जिससे ये दिन वास्तविक प्रेम के प्रतिक राधा कृष्ण की पूजा के लिए अति शुभ दिन होगा | 

इसी के साथ गुरु और शनि भी मित्र राशि में रहेंगे जिससे जो लोग अध्यात्मिक साधना की शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिए भी समय अति उत्तम रहेगा |

जानकारी के अनुसार यही वो शुभ दिन था जब राधा रानी ने कृष्ण जी के साथ फूलों की होली खेली थी | इसी कारण आज भी राधा- कृष्ण जी के भक्त इस दिन खूब उत्साह के साथ इस दिन को मनाते हैं | 

मथुरा में  तो फुलेरा दूज के दिन से ही होली की शुरुआत हो जाती है. 

पढ़िए प्रेम जीवन में असफलता के ज्योतिषी कारण 

फुलेरा दूज कब है, क्या महत्त्व है, Fulera Duj को कौन से उपाय बदल देते हैं जीवन को, किनकी पूजा करनी चाहिए फुलेरा दोज को?
Fulera Dooj Ke liye Chamatkaari Upaay

Fulera Duj : ये दिन प्रेमियों के लिए भी ख़ास होता है क्यूंकि इस दिन कुछ ऐसे उपाय किये जाते हैं की जीवन में प्रेम रस बढ़ जाता है भगवन कृष्ण और राधा रानी के आशीर्वाद से | 

  • शास्त्रो के अनुसार फुलेरा दूज का दिन मांगलिक कार्यो के लिए एक अबूझ मुहूर्त है | इस दिन से नया व्यवसाय शुरू किया जा सकता है, नया घर या जमीन ख़रीदा जा सकता है, नया वाहन खरीद सकते हैं आदि |
  • इस दिन धन प्राप्ति, प्रेम प्राप्ति, संबंधो में मधुरता बढाने के लिए, रोग मुक्ति के लिए विशेष उपाय किये जाते हैं | 
  • Fulera Duj को जो भी राधा-कृष्ण जी की श्रद्धा और भक्ति से पूजा करते हैं उनका जीवन प्रेम रस से सराबोर हो जात है | 
  • जो लोग एकांकी जीवन जी रहे हैं और एक अच्छे साथी की तलाश में हैं उनको इस दिन जरुर से पूजन करना चाहिए |
  • अगर वैवाहिक जीवन में परेशानियाँ बहुत बढ़ गई हो तो फुलेरा दूज को राधा कृष्ण की पूजा करनी चाहिये |
Read in English about Tips for Phulera Doj

फुलेरा दूज कब है, क्या महत्त्व है, Fulera Duj को कौन से उपाय बदल देते हैं जीवन को, किनकी पूजा करनी चाहिए फुलेरा दोज को? 

आइये अब जानते हैं कुछ ख़ास उपाय फुलेरा दूज के लिए जिनसे जीवन में आती है खुशियाँ :

  1. अगर प्रेमियों के बीच सम्बन्ध ख़राब हो रहे हों, तनाव उत्पन्न हो रहा हो, अविश्वास उत्पन्न हो रहा हो तो ऐसे में fulera duj को राधा-कृष्ण की पूजा करें और उन्हें पीले फूल अर्पित करें, गुलाल अर्पित करें, माखन-मिश्री का भोग लगाएं और प्रार्थना करें मधुर प्रेम जीवन के लिए | 
  2. अगर प्रेम विवाह में अड़चन आ रही हो तो ऐसे में प्रेमी और प्रेमिका को साथ में राधा-कृष्ण की पूजा करनी चाहिए | और राधा जी को श्रृंगार का सामान भेंट करना चाहिए | 
  3. अगर आप किसी को बहुत चाहते हैं तो भोजपत्र पर उसका नाम केसर की स्याही से लिखके राधा कृष्ण के चरणो में अर्पित करें फुलेरा दूज को और उन्हें पाने की प्रार्थना करें | 
  4. अगर जीवन में हर क्षेत्र में परेशानी आ रही हो तो ऐसे में फुलेरा दूज को गोबर के छोटी छोटी गोलियां बना ले और सुखा ले और इनकी माला बना ले | होलिका दहन के दिन इस माला को होलिका दहन में जला दे | इससे बदकिस्मती आपको छोडके चली जायेगी | 
  5. इस दिन गया और बछड़े को साथ में प्रेम से भोजन करायें और उनका आशीर्वाद ले, इससे भाग्योदय होता है | 
  6. जिनसे भी आप प्रेम करते हैं उनके साथ मिलके राधा कृष्ण की पूजा करें | आप दोनों का साथ हमेशा बना रहेगा | 

तो इस प्रकार फुलेरा दूज को भगवन कृष्ण और राधा रानी की कृपा प्राप्त करके अपने जीवन को सुखी कर सकते हैं | 

पढ़िए श्री कृष्ण अष्टकम  के बारे में 

प्रेम जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है |

वैवाहिक जीवन की परेशानियों को ख़त्म कर सकते हैं | 

जीवन में प्रेम और खुशियाँ ला सकते हैं |

अगर आप अपनी कुंडली के अनुसार जानना चाहते हैं की आपके जीवन में परेशानियाँ क्यों हैं, कौन से उपाय आपके लिए शुभ हैं, कौन सी पूजा करनी चाहिए, किस मंत्र का जप करना चाहिए तो आप ज्योतिष सेवा ले सकते हैं | 

फुलेरा दूज कब है, क्या महत्त्व है, Fulera Duj को कौन से उपाय बदल देते हैं जीवन को, Significance of Phulera Doj, किनकी पूजा करनी चाहिए फुलेरा दोज को? 

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...