Skip to main content

Hindi Jyotish Website

Hindi astrology services || jyotish website in hindi|| Kundli reading || Birth Chart Calculation || Pitru Dosha Remedies || Love Life Reading || Solution of Health Issues in jyotish || Career Reading || Kalsarp Dosha Analysis and remedies || Grahan Dosha solutions || black magic analysis and solutions || Best Gems Stone Suggestions || Kala Jadu|| Rashifal || Predictions || Best astrologer || vedic jyotish || Online jyotish || Phone jyotish ||Janm Kundli || Dainik Rashifal || Saptahik Rashifal || love rashifal

Bageshwar dham balaji ki sampoorn jaankari

बागेश्वर धाम की पूरी जानकारी | Bageshwar Dham History, Bageshwar Dham Kaise pahuche, Bala ji ko Arji kaise lagaye | Tokan Kaise len | बागेश्वर धाम कैसे जाएँ पूरी जानकारी|

Bageshwar Dham Sarkar मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। यहाँ पर राम जी के परम भक्त हनुमान जी अपने श्री बागेश्वर बालाजी महाराज के स्वरुप में वास करते हैं। इस मंदिर के बारे में ये कहा जाता है की कि यह मंदिर चंदेल राजवंश कालीन सिद्ध पीठ है।

Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur भारत में एक ऐसा सिद्ध स्थान है जहाँ पर हर समस्या का समाधान बालाजी महाराज की कृपा से हो जाता है | इसीलिए यहाँ पर दिन प्रतिद्दीन भक्तो की भीड़ बढती जा रही है | 

आपको शारीरिक कष्ट हो, आर्थिक कष्ट हो, मानसिक कष्ट हो, पारिवारिक कष्ट हो बागेश्वर धाम बालाजी की कृपा से दूर होती है | 

Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur एक ऐसा तीर्थ स्थल बन गया है जहाँ पर भक्त प्रत्यक्ष चमत्कारों को देख रहे हैं | लोगो की मन्नते पूरी हो रही है, लोगो स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा पा रहे हैं, आर्थिक समस्या से छुटकारा पा रहे हैं, मानसिक समस्याओ से छुटकारा पा रहे हैं, प्रेत बाधा से भी छुटकारा पा रहे हैं | 

बागेश्वर धाम की पूरी जानकारी | Bageshwar Dham | History, Bageshwar Dham Kaise pahuche, Bala ji ko Arji kaise lagaye | Tokan Kaise len | बागेश्वर धाम
Bageshwar dham balaji ki sampoorn jaankari

Bageshwar Dham history in hindi

बागेश्वर धाम वर्तमान में बहुत प्रचलित हो गया है तो आइये जानते हैं बागेश्वर धाम के इतिहास के बारे में | 

बागेश्वर धाम चंदेल राजाओं के शासन काल से उपस्थित है। लेकिन बागेश्वर धाम का इतिहास सन 1986 से शुरू होता है।

क्योंकि इसी साल में बागेश्वर धाम के मंदिर का जीर्णोद्धार गांव के लोगो ने करवाया था। और तभी से यह मंदिर अपने असली अस्तित्व में आया और बागेश्वर धाम के नाम से जाना जाने लगा। बागेश्वर धाम के इतिहास में सबसे अहम श्री सेतु लाल जी महाराज थे। 

उन्होनें निर्मोही अखाड़ा चित्रकूट से अपनी शिक्षा प्राप्त की थी। और उसके पश्चात वे अपने गांव में आकर बागेश्वर धाम में ही रहने लगे। महाराज जी ने 1989 में बागेश्वर धाम में एक महायज्ञ का आयोजन किया था। उनको भगवान दास गर्ग के नाम से भी जाना जाता है। 

Read in English about Bageshwardham Sarkar balaji

बागेश्वर धाम के इतिहास में सबसे पहले 2012 में भक्तो की समस्याओं के निवारण हेतु धाम पर दिव्य दरबार लगाया गया था। और इसी दिव्य दरबार से बागेश्वर धाम को एक अलग पहचान मिली। लेकिन लोकप्रियता के अभाव में यहां पर भक्तों की संख्या बहुत कम थी। 

परन्तु बागेश्वर धाम की ख्याति  धीरे धीरे लोगो तक पहुंचने लगी |  2016 में इस जगह का भूमि पूजन किया गया। और भक्तों की समस्याओं के निवारण हेतु टोकन प्रक्रिया आरंभ हुई थी। जैसे जैसे समय बीतता गया बागेश्वर धाम की ख्याति पूरी दुनिया में फैलती गई। 

आइये जानते हैं बागेश्वर धाम में दरबार कब लगता है? 

आपने बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार की चर्चा तो अवश्य सुनी होगी। जब भी बागेश्वर धाम के महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी धाम पर उपस्थित रहते है। तब हर मंगल और शनिवार को दिव्य दरबार लगाया जाता है। 

जब भी महाराज किसी दूसरे शहरों में कथा करने हेतु जाते है, तो वहा पर भी कथा के बाद दरबार लगाते है। इस तरह से बागेश्वर धाम का दरबार हमेशा लगता रहता है। अगर महाराज जी धाम पर उपस्थित है ,तो वही पर दरबार लगता है।

बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर (Bageshwar Dham) में आने के लिए अपनी अर्जी लगानी होती है। अर्जी स्वीकार होने पर उन्हें निःशुल्क टोकन मिलता है। टोकन के अनुसार निर्धारित समय पर श्रद्धालु को बागेश्वर धाम सरकार पहुंचना होता है। जहां उनकी समस्याओं का निराकरण महाराज श्री द्वारा बिना भक्तों के बताये ही समस्या का समाधान किया जाता है। 

घर बैठे भी लगती है अर्जी बालाजी धाम में :

जो श्रद्धालुगण धाम से अधिक दूरी पर हैं और और मदिर जाकर अपनी अर्जी नहीं दे सकते तो घर बैठे भी अर्जी लगा सकते हैं। इस के लिए आप को मंदिर आने की आवश्यकता नहीं होगी।

घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur में  ?

Bageshwar Dham में अर्जी हेतु सबसे पहले एक लाल कपडा लें और इस में नारियल को लपेट दें।

इस दौरान आप को अपनी अर्जी (मनोकामना चीज के लिए अर्जी डाल रहे हैं उस विषय के बारे में ) के बारे में ध्यान करते हुए इसे लपेटना है।

इस के बाद आप को भगवान बागेश्वर धाम सरकार के मन्त्र (ॐ बागेश्वराय नमः) का १०८ बार जप करें और नारियल को अपने पूजा स्थल पर रख दे।

इस प्रकार Bageshwar Dham में अर्जी डाल सकते हैं | 

  1. बागेश्वर धाम का पता - Garha, Ganj, Chhatarpur, Madhya Pradesh, India 471105
  2. बागेश्वर धाम सरकार मंदिर के महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी (Dhirendra Krishna Shastri Ji) 
  3. नज़दीकी एयरपोर्ट खजुराहो
  4. नज़दीकी रेलवे स्टेशन छतरपुर
  5. बागेश्वर धाम सरकार मंदिर धाम कर्यालय फ़ोन नंबर 8120592371
  6. Coordinates of bageshwar balaji dham : 24.838288°N, 79.802147°E

आइये जानते हैं बागेश्वर धाम टोकन और उसे कैसे प्राप्त करें ?

यदि आप भी बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur) में दर्शन हेतु जाना चाहते हैं तो इस के लिए आवश्यक है कि आप के पास बागेश्वर धाम टोकन हो। जो श्रद्धालु धाम में आने के लिए अर्जी लगाते हैं उन्हें ये टोकन जारी किया जाता है। ये टोकन आप को मंदिर की सेवा समिति की तरफ से प्राप्त होते हैं, इस में आप को अपनी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे की आप का नाम, आप का मोबाइल नंबर और पता आदि देना होता है। कृपया ध्यान दें की ये टोकन श्रद्धालुओं को विशेष समयावधि के बीच ही दिए जाते हैं।

टोकन से सम्बंधित updated जानकारी के लिए आप उनके ऑफिसियल वेबसाइट https://bageshwardham.co.in/ को विजिट कर सकते हैं |


अर्जी लगाने वाले को किन नियमो का पालन करना होगा ?

यदि आप भी Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur के लिए अर्जी डाल चुके हैं तो आप को कुछ समय के लिए इन बातों का ख्याल रखना होगा और परहेज करना होगा। जैसे की –

  • आप को कुछ चीजों के सेवन से परहेज करना होगा जैसे कि – प्याज, लहसुन, मांस या मदिरा आदि तामसिक चीज.
  • अर्जी के चार दिन तक नियमित रूप से ब्रह्मचर्य का पालन करें और मंत्रों का जाप करें।
  • एक बार अर्जी मंजूर होने पर आप को अर्जी के लिए बांधे गए नारियल को Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur ले जाना होगा। यदि ऐसा न कर पाए तो इसे अपने पूजास्थल पर ही रहने दें।

कैसे पता चलता है की अर्जी स्वीकार हुई है या नहीं?

अर्जी स्वीकार होने पर आप को या आपके परिवार के किसी सदस्य को लगातार दो दिनों तक स्वप्न में भगवान बागेश्वर के वानर स्वरुप के दर्शन होंगे। यानी अगर स्वप्न में दो दिनों तक वानर दिखाई देते हैं तो इसका अर्थ होगा की आप की अर्जी स्वीकार कर ली गयी है।

यदि आप की अर्जी स्वीकार नहीं होती है तो भी आप को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप इस विधि को फिर से अगले मंगलवार को दोहरा सकते हैं। और ऐसा तब तक कर सकते हैं जबतक आप की अर्जी स्वीकार नहीं होती।

Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur कैसे पहुंचे ?

Bageshwar Dham Balaji पहुंचने के लिए बहुत से विकल्प है। जैसे की आप अपने साधन से भी दर्शन हेतु पहुंच सकते हैं , इसके अतिरिक्त प्लेन से या फिर ट्रेन से भी बागेश्वर धाम पहुँच सकते हैं।

  1. अगर आप हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं तो नज़दीकी एयरपोर्ट खजुराहों एयरपोर्ट है | यहाँ से आप बस या टैक्सी से छतरपुर पहुंचे और फिर बाकि का रास्ता सड़क मार्ग से पूरा कर सकते हैं।
  2. अगर आप सड़क मार्ग से स्वयं के वाहन से आ रहे हैं तो आप को को सबसे पहले छतरपुर पहुंचना होगा। इसके बाद आप को यहाँ से 33 किलोमीटर दूर खजुराहों पन्ना मार्ग पर पहुँचना होगा। खजुराहो पन्ना पहुँचने के बाद आपको 5 किलोमीटर गढ़ा नाम की जगह से और अंदर आना होगा जहाँ आप धाम पर पहुंच जाएंगे।
  3. यदि आप बस से जाना चाहते हैं तो छतरपुर के लिए बस चेक करनी होगी। 
  4. यदि आप ट्रेन से आते हैं तो अपने क्षेत्र से आप को छतरपुर , एमपी के लिए जाने वाली ट्रेन देखनी होगी।  फिर आप को बस या टैक्सी में छतरपुर से 33 किलोमीटर खजुराहो पन्ना पहुंचना होगा। खजुराहो पन्ना पहुँचने के बाद आपको 5 किलोमीटर गढ़ा नाम की जगह से और अंदर आना होगा जहाँ आप धाम पर पहुंच जाएंगे।

बागेश्वर धाम में ठहरने की क्या व्यवस्था है ? 

आप की जानकारी के लिए बता दें कि भक्तों की Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur में ठहरने की भी अच्छी व्यवस्था होती है। बागेश्वर धाम में कई जगहों पर रैन बसेरा बने हुए हैं, जहाँ श्रद्धालुओं को आसानी से निवास हेतु स्थान प्राप्त हो जाएगा। साथ ही भंडारे का प्रसाद भी सभी श्रद्धालुओं के लिए खुला है। आप को टोकन लेने के लिए भी कोई शुल्क नहीं देना होता है।

यदि आप फिर भी किसी होटल में रुकना चाहें तो आप को बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur ) से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खजुराहो में होटल मिल जाएंगे। आप वहां अपनी सुविधा के अनुसार ठहर सकते हैं ।

मनोकामना पूरी करने के लिए बागेश्वर सरकार का मंत्र इस प्रकार है :

  1. ॐ बागेश्वराय नमः 
  2. ॐ बगेश्वराय वीर वीराय हुम् फट स्वाहा

बागेश्वर धाम की पूरी जानकारी | Bageshwar Dham | History, Bageshwar Dham Kaise pahuche, Bala ji ko Arji kaise lagaye | Tokan Kaise len | बागेश्वर धाम कैसे जाएँ पूरी जानकारी|

Comments

Popular posts from this blog

84 Mahadev Mandir Ke Naam In Ujjain In Hindi

उज्जैन मंदिरों का शहर है इसिलिये अध्यात्मिक और धार्मिक महत्त्व रखता है विश्व मे. इस महाकाल की नगरी मे ८४ महादेवो के मंदिर भी मौजूद है और विशेष समय जैसे पंचक्रोशी और श्रवण महीने मे भक्तगण इन मंदिरों मे पूजा अर्चना करते हैं अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए. इस लेख मे उज्जैन के ८४ महादेवो के मंदिरों की जानकारी दी जा रही है जो निश्चित ही भक्तो और जिज्ञासुओं के लिए महत्त्व रखती है.  84 Mahadev Mandir Ke Naam In Ujjain In Hindi आइये जानते हैं उज्जैन के ८४ महादेवो के मंदिरों के नाम हिंदी मे : श्री अगस्तेश्वर महादेव मंदिर - संतोषी माता मंदिर के प्रांगण मे. श्री गुहेश्वर महादेव मंदिर- राम घाट मे धर्मराज जी के मंदिर मे के पास. श्री ढून्देश्वर महादेव - राम घाट मे. श्री अनादी कल्पेश्वर महादेव- जूना महाकाल मंदिर के पास श्री दम्रुकेश्वर महादेव -राम सीढ़ियों के पास , रामघाट पे श्री स्वर्ण ज्वालेश्वर मंदिर -धुंधेश्वर महादेव के ऊपर, रामघाट पर. श्री त्रिविश्तेश्वर महादेव - महाकाल सभा मंडप के पास. श्री कपालेश्वर महादेव बड़े पुल के घाटी पर. श्री स्वर्न्द्वार्पलेश्वर मंदिर- गढ़ापुलिया

om kleem krishnaay namah mantra ka mahattw

om kleem krishnaya namah benefits in hindi, ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र के लाभ और अर्थ, ॐ क्लीं नमः का जाप कैसे करे, क्लीं बीज का रहस्य वशीकरण मंत्र ॐ क्लीं कृष्णाय नमः का रहस्य.  क्लीं बीज मंत्र काली देवी से संबंधित है और बहुत शक्तिशाली है। इस मंत्र के जाप से एक दिव्य आभा और आकर्षण शक्ति विकसित होती है जो दैवीय ऊर्जाओं के साथ-साथ भौतिक सुखों को आकर्षित करने में मदद करती है।  श्री कृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं और महान व्यक्तित्व, प्रेम, ज्ञान और बुद्धि के प्रतीक हैं। om kleem krishnaay namah mantra ka mahattw " ॐ क्लीं कृष्णाय नमः " एक अद्भुत मंत्र है जो जप करने वाले को सब कुछ प्रदान करने में सक्षम है और इसलिए भक्तों द्वारा दशकों से इसका उपयोग किया जाता रहा है। यह मंत्र देवी दुर्गा के साथ-साथ कृष्ण की भी शक्ति रखता है और इसलिए यह उन सभी के लिए एक दिव्य मंत्र है जो जीवन में जल्द ही सफलता चाहते हैं। "ॐ क्लीं कृष्णाय नमः" एक शक्तिशाली मंत्र है जो आंतरिक आध्यात्मिक ऊर्जा का आह्वान करता है जिसका लगातार जप किया जाता है इसलिए जो लोग आध्यात्मिक विकास चाहते हैं उनके लिए

Suar Ke Daant Ke Totke

Jyotish Me Suar Ke Daant Ka Prayog , pig teeth locket benefits, Kaise banate hai suar ke daant ka tabij, क्या सूअर के दांत का प्रयोग अंधविश्वास है. सूअर को साधारणतः हीन दृष्टि से देखा जाता है परन्तु यही सूअर पूजनीय भी है क्यूंकि भगवान् विष्णु ने वराह रूप में सूअर के रूप में अवतार लिया था और धरती को पाताल लोक से निकाला था. और वैसे भी किसी जीव से घृणा करना इश्वर का अपमान है , हर कृति इस विश्व में भगवान् की रचना है | बहुत से अनुभवी लोगो का मनना है कि सुअर के दांत के कई फायदे होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि वे इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प को बढ़ाते हैं, बाधाओं को दूर करने में मदद करते हैं, वित्तीय समृद्धि लाते हैं, नकारात्मक प्रभावों से बचाते हैं, प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देते हैं, यौन शक्ति को बढ़ाते हैं आदि। Suar Ke Daant Ke Totke सूअर दांत के प्रयोग के बारे में आगे बताने से पहले कुछ महत्त्वपूर्ण बाते जानना चाहिए : इस प्रयोग में सिर्फ जंगली सूअर के दांत का प्रयोग होता है. किसी सूअर को जबरदस्त मार के प्रयोग में लाया गया दांत काम नहीं आता है अतः किसी भी प्रकार के हिंसा से ब