] } Skip to main content

Latest Astrology Updates in Hindi

Kab Kare Ganesh Sthapna

कब करे गणेश स्थापना?, जानिए महूरत बाप्पा को स्थापित करने का, कैसे लाभ ले अच्छे महूरत का, 2026 गणेश स्थापना महुरत. Ganesh Sthapna Mahurat 2026: गणेश उत्सव शुरू हो रहा है और ऐसे में सभी लोग विघ्नहर्ता को मनाने में लगे रहेंगे क्यूंकि वो दुर्भाग्य नाशक है, परेशानियों को दूर करने वाले हैं. इन्हें प्रथम पूज्य कहा गया है देवताओं में इसीलिए गणेशजी का विशेष स्थान है सभी के हृदय में. हर साल भाद्रपद के महीने में चतुर्थी को एक विशेष दिन होता है जब से गणेश उत्सव प्रारम्भ होता है, पूरे भारत में लोग बड़े हर्ष और उल्लास के साथ इस उत्सव को मनाते हैं. करीब १० दिन ये उत्सव चलता है. Kab Kare Ganesh Sthapna अगर गणेश पूजन शिव और पार्वती जी के साथ की जाए तो और भी अच्छा होता है. ऐसी मान्यता है की चतुर्थी को बाप्पा का जन्म होता था इसीलिए उनके जन्म के उपलक्ष में गणेश उत्सव मनाया जाता है. आइये अब जानते हैं गणेश स्थापना के महुरत 2026: चतुर्थी तिथि 14 September को प्रातः में लगभग 7:07 पे शुरू होगी और 15 September को प्रातः में लगभग 7:43 तक रहेगी तो उदया तिथि के अनुसार गणेश स्थापना 14 सितम्बर ...

Rinmukteshwar mahadev mantra Ke fayde

कर्ज मुक्ति के लिए महादेव का शक्तिशाली मंत्र |  Rin Mukteshwar Mahadev Mantra | spell to overcome from debt, कहाँ पर है ऋण मुक्तेश्वर मंदिर ?, कर्ज बढ़ने के ज्योतिषीय कारण |

ये मंत्र आर्थिक समस्याओं को दूर करने में बहुत मददगार है, किसी भी प्रकार के ऋण से छुटकारा दिलाने में मदद करता है, भगवान् शिव की कृपा को आकर्षित करने का बहुत ही सशक्त और सरल माध्यम है |

अगर आपके ऊपर कर्जा बढ़ता जा रहा हो तो ऐसे में ऋणमुक्तेश्वर महादेव की पूजा बहुत लाभदायक है | 

कर्ज मुक्ति के लिए महादेव का शक्तिशाली मंत्र |  Rin Mukteshwar Mahadev Mantra | spell to overcome from debt, कहाँ पर है ऋण मुक्तेश्वर मंदिर ?, कर्ज बढ़ने के ज्योतिषीय कारण |
Rinmukteshwar mahadev mantra Ke fayde

Read in english about Benefits Of RINMUKTESHWAR MANTRA

हर महीने जब लेनदार पैसे मांगने आते हैं तो अच्छा नहीं लगता है , स्थिति तब और ख़राब होती है जब की देने के लिए धन नहीं होता है | कर्जा सिर्फ उस व्यक्ति को ही परेशां नहीं करता है जिसने लिया है अपितु पुरे परिवार को शर्मनाक स्थिति से गुजरने के लिए मजबूर करता है अतः जितना जल्दी हो सके कर्जे से बाहर आने की कोशिश करना चाहिए | 

आज के इस युग में हर व्यक्ति दिखावटी जीवन जीना चाहता है और इसी कारण एक अंधी दौड़ में शामिल हो गया है | सुख सुविधाओं को एकत्र करने की चाह में आज का व्यक्ति अपनी हैसियत से ज्यादा खर्चा करता है और साथ ही मार्केटिंग कंपनियां भी लोगो को प्रलोभन दे के फंसाती है | एक बार अगर कोई कर्जे में फंस गया तो उसका बाहर आना बहुत मुश्किल सा हो जाता है | 

आज के समय में लोग कर्जा लेके महँगी गाडियों में घूमते हैं, ब्रांडेड कपडे पहनते हैं, महंगे मोबाइल खरदते हैं जो की गलत है क्यूंकि जिनको दिखाने के लिए हम ये करते हैं वे लोग कभी भी कर्ज मुक्ति में हमारी मदद नहीं करते हैं अतः ऐसी आदतों से बचना चाहिए |

आज की तारीख में अधिकतर लोग कर्ज लेके जीवन को संवारना चाहते हैं और इसीलिए शिक्षा के लिए ऋण लेते हैं, व्यापार के लिए ऋण लेते हैं, शादी करने के लिए कर्ज लेते हैं, घुमने फिरने के लिए भी लोन लेते हैं | कुछ लोग तो मजबूरी में कर्ज लेते हैं परन्तु कुछ अनावश्यक रूप से दिखावे का जीवन जीने के लिए कर्जदार बनते चले जाते हैं | 

आज की तारीख में कुछ लोगो की वेतन का आधे से ज्यादा धन तो EMI  चुकाने में चला जाता है | 

आइये जानते हैं कर्ज में फंसने के ज्योतिषीय कारण :

  • कुंडली में अगर छटा भाव, आठवां भाव और बारहवां भाव कमजोर हो या फिर ख़राब ग्रहों से युक्त हो तो ऐसे में जातक नहीं चाहते हुए भी कर्जे में फंसता चला जाता है |
  • अगर कुंडली में केंद्र स्थान खाली हो तो साथ ही ग्रह कमजोर हो तो भी जातक कर्जे में फंसता चला जाता है |
  • अगर आय भाव व्यय भाव के मुकाबले कमजोर हो तो भी जातक को कर्जे में फंसता है |

आइये जानते हैं कहाँ पे है rinmukteshwar mahadev?

महाकाल की नगरी उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पे एक शक्तिशाली महादेव का मंदिर है और ऐसी मान्यता है की यहाँ पर भगवन का पूजन जो भी लगातार करते हैं उनको किसी भी प्रकार के कर्ज से मुक्ति आसानी से मिल जाती है | ये स्थान राजा हरिश्चंद्र की तपस्थली रही है | rinmukteshwar मंदिर भृतहरी गुफा के पास ही है |

ऋणमुक्तेश्वर महादेव  पर लाल मसूर की दाल चढ़ाकर पूजन किया जाता है और निम्न मंत्र का जप करने से शीघ्र ही रास्ते खुलते हैं । 

ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंत्र :

|| ॐ ऋण मुक्तेश्वर महादेवाय नमः ||

|| Om rinmukteshwar mahadevaya namah ||


जो भी श्रद्धा और भक्ति से महादेव के इस मंत्र को सुनता है और जपता है उनके जीवन में से बाधाएं नष्ट होती है, कर्ज से छुटकारा पाने के रास्ते खुलते हैं |

Karja lene se hume humesha bachna chahiye parantu fir bhi agar kisi majboori me karja lena pade to use jald se jald chukaane ke upaay karna chahiye |

पढ़िए कर्ज मुक्ति के लिए ऋणमोचक  स्त्रोत्रम 

आइये जानते हैं कर्ज मुक्ति के लिए भगवान् शिव से जुड़े कुछ और सरल उपाय:

ज्योतिष में कुंडली को देखके  कर्ज मुक्ति के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय दिए जाते हैं जैसे ग्रह शांति पूजा, मंत्र जाप, रत्न आदि | आइये जानते हैं शिव पूजन से कैसे कर्ज से मुक्ति संभव है |

  1. ऋणमुक्तेश्वर महादेव को लाल मसूर की दाल चढ़ाकर पूजन कर “ ॐ ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नमः” मन्त्र का जप करना चाहिए |
  2. मंगलवार को शिवलिंग की भात पूजा करनी चाहिए कर्जमुक्ति के संकल्प के साथ |
  3. किसी से भी मंगलवार और शनिवार को कर्जा नहीं लेना चाहिए |
  4. मंगलवार और शनिवार को ऋणमुक्ति के लिए शिवलिंग का पूजन करना चाहिए |

अगर आप किसी प्रकार की समस्याओं से गुजर रहे हैं या फिर अपने विवाह जीवन, करियर, लव लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं अपने कुंडली के अनुसार तो ज्योतिष से संपर्क कर सकते हैं |

  • जानिए कब होगा विवाह ?
  • कौन सा रत्न देगा फायदा?
  • कौन से ग्रह समस्या उत्पन्न कर रहे हैं जीवन में ?
  • कौन सी पूजा करनी चाहिए आदि |

कर्ज मुक्ति के लिए महादेव का शक्तिशाली मंत्र |  Rin Mukteshwar Mahadev Mantra | spell to overcome from debt, कहाँ पर है ऋण मुक्तेश्वर मंदिर ?|

Comments

Popular posts from this blog

Kuldevi Strotram Lyrics

Kuldevi Strotram Lyrics, कुलदेवी स्त्रोत्रम पाठ के फायदे, कुलदेवी का आशीर्वाद कैसे प्राप्त करें, कुलदेवी को प्रसन्न करने का शक्तिशाली उपाय, Hindi Meanings of Lyrics | हिन्दुओं में कुलदेवी या कुलदेवता किसी भी परिवार के मुख्य देवी या देवता के रूप में पूजे जाते हैं और ये उस परिवार के मुख्य रक्षक भी होते हैं | किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले कुलदेवी या कुलदेवता को पूजने की मान्यता है |  आज के समय में बहुत से परिवारों को उनके कुलदेवी या कुलदेवता का पता नहीं होता है अतः ऐसे में चिंता की बात नहीं है| कुलदेवी स्त्रोत्रम का पाठ करके और सुनके हम अपने कुलदेवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं |  Kuldevi Strotram Lyrics सुनिए YouTube में कुलदेवी स्त्रोत्रम  Lyrics of Kuldevi Strotram:  ॐ नमस्ते श्री  शिवाय  कुलाराध्या कुलेश्वरी।   कुलसंरक्षणी माता कौलिक ज्ञान प्रकाशीनी।।1   वन्दे श्री कुल पूज्या त्वाम् कुलाम्बा कुलरक्षिणी।   वेदमाता जगन्माता लोक माता हितैषिणी।।2   आदि शक्ति समुद्भूता त्वया ही कुल स्वामिनी।   विश्ववंद्यां महाघोरां त्राहिमाम्...

Mahakal Kawacham || महाकाल कवच

महाकाल कवच के बोल, महाकाल कवचम के क्या फायदे हैं। Mahakal Kavacham || Mahakaal Kavach || महाकाल कवच || इस लेख में अति गोपनीय, दुर्लभ, शक्तिशाली कवच के बारे में बता रहे हैं जिसे की विश्वमंगल कवच भी कहते हैं। कवच शब्द का शाब्दिक अर्थ है सुरक्षा करने वाला | जिस प्रकार एक योद्धा युद्ध में जाने से पहले ढाल या कवच धारण करता है, उसी प्रकार रोज हमारे जीवन में नकारात्मक्क शक्तियों से सुरक्षा के लिए महाकाल कवच ढाल बना देता है | जब भी कवच का पाठ किया जाता है तो देविक शक्ति दिन भर हमारी रक्षा करती है |  कवच के पाठ करने वाले को अनैतिक कार्यो से बचना चाहिए, मांसाहार नहीं करना चाहिए, किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करना चाहिए | Mahakal Kavach का विवरण रुद्रयामल तंत्र में दिया गया है और ये अमोघ रक्षा कवच है | Mahakal Kawacham || महाकाल कवच  किसी भी प्रकार के रोग, शोक, परेशानी आदि से छुटकारा दिला सकता है महाकाल कवच का पाठ | इस शक्तिशाली कवच के पाठ से हम बुरी शक्तीयो से बच सकते हैं, भूत बाधा, प्रेत बाधा आदि से बच सकते हैं | बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए ये एक बहुत ही फायदेमंद है | बाबा महाकाल ...

Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning

श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्, Govinda Stotram, Sharanagati Stotram, Sanskrit Stotra, Vishnu Stotra, devotional prayer, Bhakti Stotra, Govinda prayer. श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम् के लाभ (फायदे): "श्रीगोविन्दशरणागतिस्तोत्रम्" एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली स्तोत्र है, जो भगवान श्रीकृष्ण (गोविन्द) की शरण में जाने का भाव व्यक्त करता है। इसके नियमित पाठ से अनेक आध्यात्मिक, मानसिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होते हैं जैसे: शरणागति का भाव जागृत होता है भय और संकट से रक्षा होती है भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है पापों का नाश होता है मानसिक शांति और संतुलन में मदद मिलती है दैनिक जीवन में शुभता आने लगती है भगवान की कृपा प्राप्त होती है वैकुण्ठ प्राप्ति का भी यह एक महत्त्वपूर्ण साधन है Shri Govinda Stotram With Lyrics and Hindi Meaning 🔹 मुख्य लाभ: शरणागति का भाव जागृत करता है: यह स्तोत्र हमें पूर्ण समर्पण की भावना सिखाता है। भय और संकट से रक्षा: रोग, भय, शत्रु आदि से रक्षा करता है। भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि: श्रीकृष्ण भक्ति गहराती है...